Home Blog Page 607

Shabana Azmi On Marrying Javed Akhtar:“अपनी खुशी के लिए एक औरत के अधिकारों का उल्लंघन किया”, हनी ईरानी की सौतन बनने पर शबाना आजमी ने ऐसा कहा।

 शबाना आजमी ने साल 1984 में लेखक जावेद अख्तर से शादी की थी. शबाना से पहले जावेद ने हनी ईरानी से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं. शबाना से शादी से कुछ समय पहले ही जावेद और हनी का तलाक हो गया था. ऐसे में लोगों ने शबाना आजमी पर तरह-तरह के आरोप लगाए थे जिसे लेकर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

शबाना आजमी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा- ‘मैं फेमिनिस्ट मॉडल थी और मैंने कुछ ऐसा किया था जो समझ से परे था. क्योंकि ऐसा लग रहा था कि मैं जो कुछ भी कह रही थी, मैं अपनी खुशी के लिए दूसरी औरत के हक पर डाका डाल रही थी.’

‘तब चुप रहना बेहतर था और मुझे…’
शबाना आजमी ने आगे कहा- ‘मुझे लगता है कि जो लोग मुझे फेमिनिस्ट में मानते थे, उन्हें ऐसा महसूस करने का पूरा हक था. लेकिन फिर, मैंने सोचा कि अगर मैं उन हालात के बारे में बताना शुरू कर दूं जिनमें ये किया गया था, तो इससे शामिल लोगों और परिवारों को और भी ज्यादा दुख होगा. तब चुप रहना बेहतर था और मुझे लगता है कि ये एक बहुत ही समझदारी भरा फैसला था. क्योंकि मुझपर जो कीचड़ उछाला गया था, उसके बाद ये शांत हो गया.’

जावेद अख्तर की पहली बीवी संग कैसा है शबाना का रिश्ता?
एक्ट्रेस ने इस दौरान जावेद अख्तर की पहली बीवी हनी ईरानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की. शबाना ने बताया कि वे और शबाना आपस में एक हेल्दी रिलेशनशिप शेयर करती हैं. उन्होंने कहा- ‘ये इसलिए मुमकिन हुआ क्योंकि इस पर कोई कीचड़ नहीं उछाला गया. इसका क्रेडिट हनी, मुझे और जावेद को जाता है. आप ये समझाने में बहुत जल्दी में हैं कि जो आप गलती समझ रही हैं, उसका आधार तो होना ही चाहिए. लेकिन हम तीनों ने ऐसा करने से परहेज किया और ये बहुत समझदारी भरा फैसला था.’

बढ़ती हुई शुगर को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये रूटीन , और रातों-रात फर्क होगा महसूस ।

हल्का करें डिनर – रात का खाना सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले कर लें और कोशिश करें कि डिनर हल्का और कम कार्ब वाला हो.

रात में पिएं मेथी का पानी- मेथी के बीज खाने से शुगर को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद मिलती है. मेथी में मौजूद फाइबर इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है. इससे शुगर लेवल कम हो सकता है.

डिनर के बाद करें वॉक – खाने के बाद सिर्फ 15–20 मिनट की वॉक ब्लड शुगर को तुरंत नियंत्रित करने में कारगर होती है. यह आदत खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका शुगर खाने के बाद बढ़ता है

नींद पूरी करें – अपर्याप्त नींद और ज्यादा तनाव शुगर को सीधे प्रभावित करते हैं. जब आप ठीक से नहीं सोते या तनाव में होते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल) बढ़ता है, जो इंसुलिन के असर को घटाता है.

रोज सुबह खाली पेट आंवला का करें सेवन – आंवला इंसुलिन के प्रभाव को बेहतर करता है और पैंक्रियाज की सेहत को सुधारता है. इससे शुगर लेवल काफी हद तक कम हो सकता है.

सफेद कार्बोहाइड्रेट से दूरी – सफेद चावल, मैदा, चीनी, सफेद ब्रेड जैसी चीजें ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देती हैं. इनकी जगह फाइबर युक्त और लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार लें.

IPL RCB vs PBKS: अगर बारिश के कारण RCB और पंजाब का मुकाबला रद्द हो गया तो प्लेऑफ की रेस पर क्या होगा असर? जानिए किस टीम को होगा फायदा और किसे होगा नुकसान।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बपी का मुकाबला होने जा रहा है. दोनों ही टीमें प्वाइंट टेबल में 8-8 अंकों के साथ टॉप-4 में मौजूद हैं. फिलहाल बारिश की वजह से टॉस नहीं हो पाया है. ऐसे में अगर बारिश नहीं थमती है और मैच रद्द हो जाता है तो किस टीम को फायदा मिलेगा?

अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच का मैच रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. बेहतर नेट रन रेट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वाइंट टेबल में पंजाब किंग्स से ऊपर है. फिलहाल प्वाइंट टेबल में आरसीबी तीसरे तो पंजाब चौथे नंबर पर है.

बारिश के चलते अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों के 9-9 अंक हो जाएंगे. इससे पॉइंट्स टेबल आरसीबी दूसरे और पंजाब तीसरे नंबर पर आ जाएगी. हालांकि अगर मैच होता है तो दोनों ही टीमों के पास 10 अंकों के साथ टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा. अगर मैच का नतीजा निकलता है तो दोनों ही टीम के पास प्लेऑफ के नजदीक पहुंचने का भी मौका होगा.

आज का मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर होगी

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल टॉप पर बनी हुई है. दिल्ली ने 6 मैचों में 5 जीत दर्ज करने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी है, लेकिन उनका नेट रन रेट पंजाब और बेंगलुरु से कम है. ऐसे आरसीबी या पंजाब में से जो भी टीम जीतेगी वो नट रन रेट की वजह से टॉप पर आ जाएगी.

पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में आईपीएल के इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड करके इतिहास रचा था. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर आज के मैच में खास नजरें रहेंगी क्योंकि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक 1030 रन बनाए हैं, जो आरसीबी के लिए पीबीकेएस के खिलाफ खेलते हुए बनाए गए सर्वाधिक रन हैं.

Jaat Vs Kesari 2 Box Office Collection:  गुड फ्राइडे पर किसने मारी बाज़ी बॉक्स ऑफिस पर? जानिए आंकड़ों में कौन रहा आगे।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हिस्टोरिकल ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है. 18 अप्रैल को पर्दे पर आई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करती नजर आ रही है. वहीं सनी देओल की जाट पहले से ही थिएटर्स में लगी है.

अब गुड फ्राइडे पर ‘केसरी 2’ और जाट दोनों का आपस में क्लैश हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘केसरी 2’ कुल 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है जबकि ‘जाट’ महज 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. ऐसे में आपको बताते हैं कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.

‘केसरी 2’ की रही कैसी ओपनिंग?
‘केसरी 2’ को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म 15 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि गुड फ्राइडे की छुट्टी के बावजूद फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बहुत तेज नहीं रही. ‘केसरी 2’ के ऑपनिंग स कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक (रात 10 बजे तक) 7.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फाइनल रिपोर्ट में ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं.

जाट को मिला गुड फ्राइडे का फायदा
जाट पिछले दो दिनों से 4 से 4.15 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर रही थी. ऐसे में ‘केसरी 2’ की रिलीज का सनी देओल की फिल्म पर कोई असर पड़ा. बल्कि फिल्म को गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ. जाट ने अब तक (राज 10 बजे तक) 4.25 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. फाइनल रिपोर्ट में आंकड़ों में थोड़ी तब्दीली देखी जा सकती है.

केसरी  2 के बारे में
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ को धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर छिड़ी कानूनी जंग को दिखाती है. अक्षय के अलावा फिल्म में अनन्या पांडे और आर माधवन लीड रोल में हैं.

जाट 2 हुई अनाउंस
गोपीचंद मालिनेनीन के डायरेक्शन में बनी फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल जाट 2 भी अनाउंस कर दिया है.

IPL RCB vs PBKS:IPL के जन्मदिन पर भिड़ेंगी RCB और पंजाब, होगा 14-14 ओवर का मुकाबला; जानिए इस छोटे मैच के सभी नियम।

 आज आईपीएल का जन्मदिन है. आज ही के दिन 17 साल पहले 18 अपैल 2008 को इस लीग की शुरुआत हुई थी. आज आईपीएल के जन्मदिन पर आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में बारिश ने खलल डाली, लेकिन करीब ढ़ाई घंटे के इंतजार के बाद मैच का टॉस हुए. ये मैच 14-14 ओवर को होगा. यहां जानें इस मैच से जुड़े सारे नियम.

RCB vs PBKS मैच के सारे नियम

आईपीएल का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है. बारिश के कारण टॉस ढाई घंटे देरी से रात 9.30 बजे हुआ. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच की पहली बॉल रात 9.45 बजे फेंकी जाएगी. इस मैच में बैटिंग पावरप्ले 4 ओवर का होगा.

बॉलिंग के नियम की बात करें तो चार बॉलर तीन-तीन ओवर ही डालेंगे और एक अन्य बॉलर बचा हुआ दो ओवर डालेंगे. मैच का पहली पारी 10:45 तक खत्म होगा और दूसरी पारी 10:55 तक शुरू होगी. पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, जैवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, यश दयाल.

विराट कोहली पर रहेगी खास नजर

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर आज के मैच में खास नजरें रहेंगी क्योंकि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक 1030 रन बनाए हैं, जो आरसीबी के लिए पीबीकेएस के खिलाफ खेलते हुए बनाए गए सर्वाधिक रन हैं. कोहली का प्रदर्शन एम चिन्नास्वामी की पिच पर बढ़िया रहता है. उन्होंने आईपीएल 2025 में 6 मैचों में 62 की औसत से 248 रन बनाए हैं, जो आरसीबी के लिए इस सीजन में बनाए गए सर्वाधिक रन भी हैं.