Home Blog Page 605

Sattu Sharbat for Summer : गर्मियों“गर्मियों में रोज़ाना सत्तू शरबत पिएं, जानें कैसे सेहत को मिलेंगे अद्भुत लाभ”

के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और एनर्जी बनाए रखने के लिए देसी उपाय सबसे ज्यादा असरदार होते हैं. इन्हीं में से एक है, सत्तू का शरबत. सत्तू को आमतौर पर गरीबों का प्रोटीन कहा जाता है, लेकिन इसके गुण किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं. यह शरीर को न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि ऊर्जा, पोषण और पाचन से लेकर त्वचा तक पर अच्छा असर डालता है. आइए जानते हैं गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने के फायदे क्या हैं?

शरीर को रखे ठंडा

गर्मियों में लू लगना, डीहाइड्रेशन और चक्कर आना आम बात है. सत्तू का शरबत शरीर का तापमान संतुलित रखता है और लू से बचाता है. यह शरीर को भीतर से ठंडा करता है.

बढ़ाए एनर्जी

सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स होते हैं. सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान महसूस नहीं होती है.

पाचन को करे दुरुस्त

सत्तू में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह पेट की गर्मी को कम करता है, जिससे एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिला सकता है. गर्मियों में होने वाली ब्लोटिंग की शिकायतों को दूर करने के लिए यह एक बेस्ट ड्रिंक है.

वजन करे कम

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सत्तू को अपने डाइट में जरूर शामिल करें. यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और ओवरईटिंग से बचाता है. साथ ही शरीर को जरूरी पोषण भी देता है. इससे आपको वेट लॉस में काफी हद तक मदद मिलेगी.

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

सत्तू का शरबत धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक उछाल नहीं आता. यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है.

सत्तू का शरबत कैसे बनाएं?

सबसे पहले एक गिलास ठंडे पानी में सत्तू मिलाएं. इसे अच्छी तरह से घोल लें, ताकि किसी तरह की गांठ न हो. इसके बाद इसमें नींबू का रस, काला नमक और थोड़े से बर्फ डालकर मिक्स कर लें. लीजिए स्वादिष्ट और ठंडा सत्तू का शरबत तैयार है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Coconut Milk for Hair: सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी है फायदेमंद, जानें इसके लाभ और उपयोग करने का सही तरीका”

नारियल का दूध न सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब होता, बल्कि यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ई, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई तरह के हेल्दी फैट्स होते हैं, जो सेहत के लिए जबरदस्त होते हैं. इसके अलावा बालों के लिए भी नारियल तेल काफी फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं बालों के लिए नारियल का दूध के फायदे-

बालों की बढ़ाए ग्रोथ

नारियल के दूध में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन्स स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं. यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है. साथ ही यह बालों की ग्रोथ के लिए एक बेहतर विकल्प है.

डैंड्रफ और खुजली से राहत

इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ को साफ करते हैं. साथ ही खुजली और जलन से राहत मिलती है.

कंडीशनिंग और दोमुंहे बालों से रखे सुरक्षित

नारियल का दूध बालों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है, जिससे बाल रेशमी, मुलायम और चमकदार बनते हैं. यह ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए रामबाण है. इसके साथ ही नारियल के दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और स्प्लिट एंड्स की समस्या से भी बचाता है.

स्कैल्प को रखे ठंडा

गर्मियों में नारियल का दूध स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, जिससे तनाव और बाल झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है. साथ ही यह स्कैल्प में होने वाली दिक्कतों को दूर कर सकता है.

बालों में कैसे लगाए नारियल का दूध?

सबसे पहले 1 कप ताजा नारियल का दूध लें, इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या आंवला तेल डालकर एक स्ट्रेप बोटल में भरकर रख लें. इसके बाद बालों को धोने से कुछ घंटे पहले इसे अपने बालों पर स्प्रे करें.  सप्ताह में 1 या 2 बार लगाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Ground Zero First Review: “इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ पर क्या बोले बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद? जानिए कैसी है फिल्म”

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने रविवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्टर इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ देखी. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने आतंकवाद पर चोट करती फिल्म की तारीफ की.

नई दिल्ली के हाई-प्रोफाइल राजनयिक क्षेत्र चाणक्यपुरी में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. रविशंकर प्रसाद प्रीमियर में शामिल हुए और बीएसएफ जवानों, इमरान हाशमी और ‘ग्राउंड जीरो’ टीम के साथ फिल्म देखी.

क्या कहा रविशंकर प्रसाद ने

एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर रविशंकर प्रसाद ने लिखा, ” मैंने देशभक्ति से भरी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ देखी, जो बीएसएफ के बहादुर अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे जी के साहस और शौर्य की प्रेरणादायक कहानी है. यह फिल्म कश्मीर में एक खूंखार आतंकी और 2001 में संसद व अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी गाजी बाबा को मार गिराने के लिए उनके अदम्य साहस की कहानी है.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह जानना और भी प्रेरणादायक है कि उनके शरीर में अभी भी गोलियां हैं, जो उनके शौर्य का प्रतीक हैं. फिल्म का निर्माण बहुत ही प्रभावशाली तरीके से किया गया है और यह 25 अप्रैल, 2025 को देशभर में रिलीज होने जा रही है. मैं सभी से आग्रह करूंगा कि इस फिल्म को जरूर देखें, क्योंकि यह न केवल मनोरंजन करती है बल्कि देशभक्ति की भावना को भी जगाती है.”

उन्होंने बताया कि फिल्म के सह-निर्माता उनके भांजे हैं. उन्होंने लिखा, ” इस फिल्म के सह-निर्माता के रूप में मेरी बहन के पुत्र अभिषेक कुमार और अन्य प्रतिष्ठित निर्माताओं का योगदान सराहनीय है. फिल्म देखने के दौरान हॉल में कीर्ति चक्र से सम्मानित एन.एन दुबे जी के साथ मुलाकात का अवसर मिला, मैंने उन्हें बधाई दी और उनके साहस का सम्मान किया. जय हिंद! यह फिल्म निश्चित रूप से देश के लिए उनके योगदान को याद दिलाएगी और प्रेरणा का स्रोत बनेगी.”

कब रिलीज होगी ग्राउंड जीरो

इससे पहले, 18 अप्रैल को फिल्म की श्रीनगर में रेड कार्पेट प्रीमियर और विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. 38 सालों में पहली बार किसी फिल्म की श्रीनगर में स्क्रीनिंग हुई है.

तेजस देवस्कर के निर्देशन में तैयार फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर विशाल रामचंदानी, सुंदीप सी. सिधवानी, अरहान बगाती, कासिम जगमगिया, निशिकांत रॉय और अभिषेक कुमार हैं. फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ इसी साल 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

RJ Mahvash Reaction Yuzvendra Chahal Rajat Patidar Wicket:“पंजाब की हार तय लग रही थी, लेकिन चहल के विकेट ने बदला माहौल – खुशी से झूम उठीं RJ महविश”

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को उसी के घर पर 7 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की 103 रनों की पारी ने काफी हद तक आरसीबी की जीत सुनिश्चित कर दी थी. पंजाब किंग्स की हार लगभग तय हो चुकी थी, इसके बावजूद आरजे महविश (Yuzvendra Chahal Rumored Girlfriend) का जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है.

यह वीडियो RCB की पारी के 17वें ओवर का है, जब युजवेंद्र चहल बॉलिंग कर रहे थे. चहल पहली तीन गेंदों पर 11 रन लुटा चुके थे, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट लिया. जैसे ही मार्को जानसेन ने पाटीदार का कैच पकड़ा, वैसे ही आरजे महविश अपनी सीट से खड़ी होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं. खैर RCB के लिए अच्छी बात यह रही कि कप्तान पाटीदार का विकेट गिरने से उसकी जीत की उम्मीदों पर कोई फर्क नहीं पड़ा.

चहल-महविश एकसाथ दिखे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले युजवेंद्र चहल और आरजे महविश को एकसाथ देखा गया था. वो पंजाब किंग्स की टीम बस में एकसाथ सफर करते दिखे. इसके बाद कहा जाने लगा कि अब किसको और क्या सबूत चाहिए कि चहल और महविश डेट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है.

पंजाब-बेंगलुरु मैच के ही दौरान आरजे महविश को उस समय तालियां बजाते हुए भी देखा गया जब देवदत्त पडिक्कल ने चहल की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगा दिया था. खैर RCB की जीत के बाद वह पॉइंट्स टेबल में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर पंजाब की टीम एक स्थान नीचे खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है.

Russia-Ukraine War:“ईस्टर सीजफायर के बीच भी नहीं थमीं गोलियां, जेलेंस्की का दावा– फ्रंटलाइन पर हुई 59 बार फायरिंग”

ईस्टर सीजफायर के बावजूद नहीं रुकी गोलाबारी, जेलेंस्की ने पुतिन पर लगाया दिखावे का आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार (20 अप्रैल, 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित ईस्टर युद्धविराम को सिर्फ एक दिखावा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस की सेना ने रातभर अग्रिम मोर्चों पर यूक्रेनी ठिकानों को निशाना बनाया।

जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“ईस्टर की सुबह तक का हाल बताता है कि रूस युद्धविराम का केवल दिखावा कर रहा है। कुछ इलाकों में हमले जारी हैं और यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें थमी नहीं हैं।”

READ ALSO

13 हजार की आबादी वाले इस छोटे से देश में लगा पहला ATM, लोगों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया जश्न।

क्या अंतरिक्ष में भी आते हैं भूकंप? जानिए क्या होते हैं स्पेसक्वेक्स और क्या इनका धरती पर पड़ता है कोई असर?

जेलेंस्की का दावा – 59 बार की गई गोलाबारी

यूक्रेनी राष्ट्रपति के मुताबिक, रविवार सुबह तक फ्रंटलाइन पर 59 बार गोलाबारी हुई और 5 बार रूस ने हमले की कोशिश की। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को भी दर्जनों बार रूसी हमले हुए।
यूक्रेन की सेना का कहना है कि भले ही कुछ इलाकों में हलचल कम हुई है, लेकिन पूरी तरह से संघर्ष थमा नहीं है।

यूक्रेनी पूर्वी मोर्चे के प्रवक्ता विक्टर त्रेहुबोव ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा,
“हम पहले से जानते थे कि युद्धविराम नाम मात्र का होगा। हलचल कुछ कम जरूर है, लेकिन हमले अब भी जारी हैं।”

पुतिन की तरफ से युद्धविराम की घोषणा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के मौके पर शनिवार रात 8:30 बजे से रविवार तक एकतरफा युद्धविराम का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन भी इसी राह पर चलेगा।
हालांकि, उन्होंने रूस के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव को निर्देश दिया कि अगर यूक्रेन की ओर से कोई उल्लंघन हो, तो सैनिक अलर्ट पर रहें।

क्रेमलिन की बैठक में कहा गया,
“हम मानवीय आधार पर ईस्टर युद्धविराम का फैसला ले रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन भी ऐसा करेगा।”
पुतिन का ये बयान अमेरिका की उस चेतावनी के बाद आया जिसमें कहा गया था कि अगर रूस और यूक्रेन शांति वार्ता को गंभीरता से नहीं लेते, तो अमेरिका बातचीत से हट सकता है।