Home Blog Page 602

18 साल की उम्र में जीता मिस इंडिया का ताज, धर्मेंद्र की बहू आमिर और सलमान की हीरोइन रह चुकीं

सुपरस्टार धर्मेंद्र की बहुएं पूजा देओल और तान्या देओल बॉलीवुड की चकाचौंध से पूरी तरह दूर रहती हैं। इन्हें बेहद कम ही स्पॉट किया जाता है। दोनों ही एक्ट्रेस नहीं हैं और एक बेहद पर्सनल लाइफ जीती हैं, लेकिन देओल परिवार की एक और बहू रानी हैं, जो न सिर्फ ग्लैमरस हैं बल्कि एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। ये अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। 90 के दशक में उनकी ये बहू काफी चर्चा में रहीं। एक शो ने उन्हें काफी मशहूर कर दिया और ये घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बन गईं। कई भाषाओं में काम करने वाली इस हसीना का सोशल मीडिया प्रेजेंस आज भी तगड़ा है। अब एक्ट्रेस अलग लाइफ जी रही हैं और एक्टिंग से दूर उन्होंने अपनी अलग दुनिया बसा ली है।

आमिर संग फिल्म कर के मिली सफलता

करियर की शुरुआत में धर्मेंद्र की बहू ने बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में देने के लिए लंबा संघर्ष किया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आखिरकार उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘मन’ में एक भूमिका मिली, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 35.45 करोड़ रुपये की कमाई की और एक सुपरहिट फिल्म कहलाई। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं कि आखिर धर्मेंद्र की ये बहूरानी हैं कौन तो चलिए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस दिप्ति भटनागर हैं। दिप्ति भटनागर का फिल्मी करियर भले ही बेहद लंबा न रहा हो, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी पर भी काम किया और अलग अंदाज के काम से अपनी पहचान बनाई।

सलमान खान के साथ किया काम

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मी दीप्ति अपने परिवार की हस्तकला फैक्ट्री को बढ़ावा देने के लिए एक विज्ञापन एजेंसी खोजने के लिए मुंबई आई थीं। उन्हें नहीं पता था कि वह देओल परिवार का हिस्सा बन जाएंगी। दीप्ति भटनागर पहले महिला ट्रेवल शो ‘यात्रा’ का हिस्सा बनी थीं। दर्शक उनकी खूबसूरती और फैशन के दीवाने थे क्योंकि वह खूबसूरत साड़ियां और गहने पहनकर लंबी यात्राओं पर निकलती थीं और देश के हर मंदिर और खूबसूरत जगह की सैर कराती थीं। उन्होंने स्टार प्लस के ‘मुसाफिर हूं यारों’ की भी मेजबानी की, जहां उनकी मुलाकात शो के निर्देशक रणदीप आर्य से हुई। उन्होंने शादी कर ली और उनके दो बेटे हैं। मार्च 2001 में दीप्ति भटनागर को सलमान खान की फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ में एक डांस नंबर मिला। इस फिल्म ने दुनियाभर में 149 करोड़ रुपये कमाए।

इस रिश्ते से लगती हैं बहू

अब आप सोच रहे होंगे कि रणदीप को धर्मेंद्र के बेटे नहीं हैं तो आखिरकार ये उनके परिवार की बहू कैसे बनीं और दिग्गज एक्टर से इनका रिश्ता कैसे जुड़ा। दरअसल दीप्ति ने रणदीप से शादी की, पंजाबी इंडस्ट्री के लीजेंड वीरेंद्र और पम्मी वरिंदर के बेटे हैं। वीरेंद्र धर्मेंद्र के सगे भाई और रणदीप आर्य उनके भतीजे हैं। इसी रिश्ते से दीप्ति देओल परिवार की बहू बनीं। इसी के चलते उनका रिश्ता सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल और ईशा देओल से भी जुड़ा, जिनके रणदीप आर्य चचेरे भाई हैं। इसलिए दीप्ति धर्मेंद्र की बहू हैं।

Travel Tips : अप्रैल में फैमिली के साथ इन शानदार जगहों को बनाएं अपनी डेस्टिनेशन प्वाइंट, हर पल रहेगा यादगार

हर कोई परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है। इसलिए जब भी लोगों को समय मिलता है, तो वह अपने परिवार के साथ पसंदीदा जगहों पर पहुंच जाते हैं। अप्रैल के महीने में कई लोग अपने परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए निकलते हैं। अप्रैल साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ती है। गर्मी के कारण लोग फैमिली के साथ ठंडी-ठंडी जगहों पर मौज-मस्ती का प्लान बनाते हैं। लेकिन लोग सही जगह का चुनाव नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में फैमिली के साथ ठंडी-ठंडी जगहों पर पहुंच सकते हैं।

मैक्लॉडगंज

अगर आप अप्रैल के महीने में हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में फैमिली संग घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो मैक्लॉडगंज आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और फेमस हिल स्टेशन है। जोकि धर्मशाला से करीब 5 किमी दूर है।

अप्रैल में मैक्लॉडगंज का मौसम सुहावना रहता है। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ यहां पर यादगार पल बिता सकते हैं। आप मैक्लॉडगंज में फैमिली के साथ सेंट जॉन चर्च, नड्डी व्यू पॉइंट, भागसूनाग वाटरफॉल और डल झील जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

बेताब वैली

जब भी जम्मू-कश्मीर में घूमने की बात होती है, तो लोग सबसे पहले गुलमर्ग, श्रीनगर या फिर सोनमर्ग का नाम लेते हैं। लेकिन आप इन सभी से हसीन बेताब वैली को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह वैली जम्मू-कश्मीर का वह छिपा हुआ खजाना है, जिसकी खूबसूरती देखकर आप खुशी से झूम उठेंगे।

बेताब वैली में घास के मैदान, शांत और शुद्ध वातावरण और झील झरने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। वहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों की यहां पर शूटिंग हो चुकी है। अप्रैल के महीने में यहां का तापमान एकदम सुहावना रहता है।

मुनस्यारी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी सबसे खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन माना जाता है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो नेपाल और तिब्बत की सीमा के पास स्थित है। उत्तराखंड में स्थित मुनस्यारी को ‘छोटा कश्मीर’ भी कहा जाता है।

अप्रैल के महीने में मुनस्यारी में हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस महीने यहां का तापमान 5°C से 16°C के बीच रहता है। ऐसे में आप इस दौरान यहां पर फैमिली के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं और एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। मुनस्यारी में आप थमरी कुंड, बेतुली धार, खलिया टॉप और नंदा देवी मंदिर जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

रोहड़ू

समुद्र तल से करीब 5 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद रोहड़ू एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह अपने शुद्ध और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है।

अप्रैल में बहुत सारे लोग सुकून का पल बिताने और एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए रोहड़ू पहुंचते हैं। यहां पर बादलों से ढके पहाड़ और झील-झरनों के बीच ट्रैकिंग, कैंपिंग और हाईकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही आप रोहड़ू में सुनपुरी हिल्स, चांशल रेंज और हटकोटी जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अप्रैल की इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप उत्तर भारत की कई अन्य शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप उत्तराखंड में चोपता और चकराता, हिमाचल प्रदेश में स्पीति वैली और काजा और काजा जम्मू कश्मीर में पहलगाम और पटनीटॉप जैसी शानदार और बेहतरीन जगहों को अपना डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।

लेटेस्ट बॉलीवुड न्यूज़: ग्लैमर में इस हसीना का नहीं है कोई जवाब, बहन हैं आर्मी में मेजर और पापा रह चुके हैं DSP

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज का करियर उनकी एक्टिंग से ज्यादा ग्लैमर के बदौलत चलता है। कई बार देखा गया है कि फिल्मों में हीरोइनों का रोल छोटा और ग्लैमरस होता है। इसके बाद भी ऐसे ग्लैमरस रोल करने वाली हीरोइनों के जलवे होते हैं। खूबसूरती के दम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाने वाली ये हसीनाएं अपने अंदाज से ही लोगों को अपना कायल बना लेती हैं। आज जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वो अपनी स्टाइल, खूबसूरती और अदाओं के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तबाही ला देती है। सिजलिंग अदाओं के चलते ये हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिल्मों में भी इनका ग्लैमर गेम ऑन पाइंट देखने को मिलता है और इसी के चलते इनकी गिनती सबसे स्टाइलिश हसीनाओं में की जाती हैं। क्या अब आप समझ गए कि ये कौन हैं? चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

बॉलीवुड से पहले की साउथ फिल्म

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली ये हसीना कोई और नहीं बल्कि दिशा पाटनी हैं। दिशा का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ, जिसका फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। 32 साल की दिशा के लिए फिल्मों में आना कोई जादू की छड़ी जैसा नहीं था। साल 2015 में उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। तब एक्ट्रेस सिर्फ 22 साल की थीं। उन्हें पहला ब्रेक तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से मिला। इस फिल्म में वरुण तेज के साथ दिशा की जोड़ी को पसंद किया गया। 4 करोड़ के छोटे से बजट में बनी ये तेलुगु फिल्म दुनियाभर में 3 गुना से भी ज्यादा कमाई कर ले गई और इसी के साथ एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही।

डेब्यू फिल्में रहीं सुपरहिट

ठीक इस फिल्म की सफलता के एक साल बाद ही दिशा पाटनी के हाथ बॉलीवुड फिल्म लगी। उन्होंने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। बॉलीवुड में उनकी पहली ही फिल्म से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा। ये फिल्म भी पर्दे पर आते ही छा गई और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से एक्ट्रेस लोगों के दिल में उतर आईं। इस फिल्म में उनकी मासूमियत को पसंद किया गया। फिल्म में दिखा उनका स्टाइल ट्रेंड बन गया। इसके ठीक एक साल बाद ही उनके हाथ विदेशी चाइनीज फिल्म ‘कुंग फू योगा’ लगी, जो कि एक कॉमेडी फिल्म थी। यहीं से एक्ट्रेस की गाड़ी निकल पड़ी और उन्हें एक के बाद एक शानदार फिल्में मिलने लगीं और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

चर्चा में रही लव लाइफ

‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘भारत’, ‘बाघी 2’, ‘मलंग’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दिशा पाटनी को पसंद किया गया। करियर के अलावा दिशा पाटनी अपने बोल्ड बिकिनी लुक्स और अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। फिल्मों में आने के बाद ही उनका नाम जैकी श्रॉफ के लाडले बेटे टाइगर श्रॉफ से जुड़ गया। दोनों अक्सर साथ में डेट पर जाते, वर्कआउट करते और ड्राइव पर जाते देखे जाते थे। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम जिम ट्रेनर एलेक्जेंडर से भी जुड़ा, जिसे एक्ट्रेस सिर्फ अच्छा दोस्त कहती हैं। एलेक्जेंडर ने अपने हाथ पर दिशा का टैटू बनवाया जिसके बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हुईं। वैसे अब दोनों साथ नजर नहीं आते हैं। फिल्मों में आने से पहले भी एक्ट्रेस का नाम टीवी एक्टर पार्थ सम्थान से जुड़ा था। एक साल की डेटिंग के बाद ही दोनों अलग हो गए।

बहन और पापा करते हैं ये काम

दिशा पाटनी के परिवार की बात करें तो उनके पिता पुलिस में डीएसपी रहे हैं। फिलहाल अब वो रिटायर हो गए हैं और पूरी तरह से जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों मेयर के चुनाव की तैयारी भी की थी। भाजपा के टिकट पर वे चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके अलावा दिशा पाटनी की बहन फौज में मेजर के पद से रिटायर हुई हैं। कई सालों तक देश सेवा करने के बाद अब दिशा की बहन खुशबू पाटनी फिटनेस ट्रेनर और काउंसलर बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं और हर दिन नए फिटने वीडियो पोस्ट करती हैं।

Latest Update :आमिर खान बनाएंगे महाभारत, इस साल से शुरू होगी फिल्म की तैयारी।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। इन फिल्मों ने समय के फेर को बदला और दूसरी पीढ़ियों को भी प्रभावित करती रहीं। अब आमिर खान अपने करियर में एक सबसे खास प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। हाल ही में आमिर खान ने इसकी इच्छा जताई है। आमिर खान ने बताया कि वे महाभारत पर एक सीरीज बनाना चाहते हैं। जिसमें कई फिल्में होंगी और इन्हें अलग-अलग डायरेक्टर बनाएंगे। इनमें महाभारत के किरदारों और उससे जुड़ी कहानियां होंगी। हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने इसका खुलासा किया है। इतना ही नहीं आमिर खान ने यहां तक बताया कि वे इसको लेकर सीरियस हैं और इस साल के अंत तक काम भी शुरू कर देंगे।

इसी साल शुरू कर देंगे काम

हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए, आमिर खान ने कहा, ‘मेरी एक महत्वाकांक्षा है, जिस पर मैं इस साल काम शुरू करने की उम्मीद कर रहा हूं, वह है महाभारत। यह मेरी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षाओं में से एक है। इसलिए उम्मीद है कि इस साल काम शुरू हो जाएगा।’ प्रोजेक्ट की समयसीमा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, ‘इसमें थोड़ा समय लगेगा क्योंकि, सबसे पहले, लेखन प्रक्रिया में कुछ साल लगेंगे।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय महाकाव्य के अपने रूपांतरण में एक अभिनेता के रूप में दिखाई देंगे, तो आमिर खान ने कोई निश्चित जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘हमें फिल्म के लिए कलाकारों का चयन इस आधार पर करना चाहिए कि कौन प्रत्येक भाग के लिए उपयुक्त है।’

एक फिल्म में पूरी नहीं होगी कहानी

अभिनेता से यह भी पूछा गया कि क्या वह पौराणिक गाथा का निर्देशन करेंगे। आमिर खान ने कहा कि महाकाव्य के दायरे को देखते हुए, उन्हें नहीं लगता कि एक फिल्म में पूरी कहानी बताना संभव है। खान के अनुसार, इस परियोजना के लिए कई फिल्मों और निर्देशकों की आवश्यकता होगी। उन्होंने पुष्टि की कि वह महाभारत का निर्माण करेंगे। आमिर ने यह भी संकेत दिया कि फिल्मों को एक साथ शूट किया जा सकता है, उदाहरण के तौर पर द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स ट्रायोलॉजी का हवाला देते हुए। 2013 में महाभारत का एक एनिमेटेड संस्करण रिलीज़ किया गया था जिसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, विद्या बालन, मनोज बाजपेयी, सनी देओल, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य पात्रों की आवाज दी थी। इसके अलावा, पौराणिक गाथा कई फिल्मों के लिए प्रेरणा रही है, जैसे एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज।

सितारे जमीं में नजर आएंगे आमिर खान

अभिनेता अगली बार ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आने वाले हैं। जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी अभिनीत इस फिल्म को 2007 की बॉलीवुड हिट ‘तारे जमीन पर’ की ‘थीमैटिक सीक्वल’ के रूप में पेश किया गया है। आरएस प्रसन्ना निर्देशित यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। कथित तौर पर यह स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। आमिर सनी देओल और प्रीति ज़िंटा की विभाजन ड्रामा लाहौर 1947 का भी निर्माण कर रहे हैं।

आमिर खान लोकेश कनगराज की कुली में भी एक कैमियो में दिखाई देंगे।

Latest Sports News: जसप्रीत बुमराह ने टी20 में पूरा किया अपना खास तिहरा शतक, ऐसा करने वाले बने सबसे तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपने टी20 करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुंबई इंडियंस की टीम 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर मुकाबला खेल रही है, जिसमें मुंबई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इस मैच में बुमराह ने जैसे अपने खाते में एक विकेट जोड़ा उसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब हो गए।

बुमराह ने टी20 में 300 विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बने

टी20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह अपने 300 विकेट पूरे करने में कामयाब हो गए हैं, जिसमें वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बने हैं। बुमराह ने ये उपलब्धि हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपने चौथे ओवर में हासिल की जब उन्होंने हेनरिक क्लासेन का विकेट हासिल किया। बुमराह का ये उनके टी20 करियर का 238वां मैच था और वर्ल्ड क्रिकेट में देखा जाए तो बुमराह 300 विकेट टी20 क्रिकेट में पूरे करने वाले पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 300 विकेट पूरे करने वाले खिलाड़ी

    • वानिंदु हसरंगा – 208 मैच
    • एंड्रयू टाय – 211 मैच
    • राशिद खान – 213 मैच
    • लसिथ मलिंगा – 222 मैच
    • जसप्रीत बुमराह – 238 मैच
    • मुस्ताफिजुर रहमान – 243 मैच
    • इमरान ताहिर – 247 मैच

लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से लसिथ मलिंगा के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मलिंगा और बुमराह दोनों के नाम अब 170-170 विकेट आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दर्ज हैं। ऐसे में अब बुमराह अगले मैच में एक और विकेट लेने के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

    • लसिथ मलिंगा – 170 विकेट (122 मैच)
    • जसप्रीत बुमराह – 170 विकेट (138 मैच)
    • हरभजन सिंह – 127 विकेट (136 मैच)
    • मिचेल मैक्लाघन – 71 विकेट (56 मैच)
    • कायरन पोलार्ड – 69 विकेट (189 मैच)