Home Blog Page 596

भुवनेश्वर कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन, पीयूष चावला को पछाड़कर IPL और T20 क्रिकेट में नया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

IPL 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से कमाल कर दिया। भुवनेश्वर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट झटकते हुए बड़ा कारनामा कर दिया। भुवी ने 4 ओवर में 33 रन देकर केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीयूष चावला को पछाड़ दिया। भुवी अब IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 193 IPL विकेट हो गए हैं। भुवी ने IPL के 185वें मैच में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हैं। चहल ने 169 IPL मैचों में 214 विकेट चटकाए हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

    • 214 – युजवेंद्र चहल
    • 193 – भुवनेश्वर कुमार*
    • 192 – पीयूष चावला
    • 187 – सुनील नरेन
    • 185 – रवि अश्विन
    • 183 – ड्वेन ब्रावो

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 72 रन के भीतर ही अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद चौथा विकेट अक्षर पटेल के रुप में 102 रन के टीम स्कोर पर गिरा। भुवनेश्वर कुमार को अपवे विकेट का खाता खोलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा।

भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में केएल राहुल आउट कर पहला विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेटे लेने के मामले में पीयूष चावला को पीछे कर दिया। भुवी अब T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जबकि पीयूष चावला तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भुवनेश्वर के T20 क्रिकेट में 322 विकेट हो गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 373 विकेट T20 में अपने नाम किए हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज 

    • 373  – युजवेंद्र चहल
    • 322 – भुवनेश्वर कुमार*
    • 319 – पीयूष चावला
    • 315 –  रविचंद्रन अश्विन
    • 304 –  जसप्रीत बुमराह
    • 285 – अमित मिश्रा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रनों की पारी खेली। भुवी ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, जोश हेजलवुड ने 2 विकेट अपने नाम किए। यश दयाल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली।

जसप्रीत बुमराह का शानदार कारनामा, भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ा, लसिथ मलिंगा का शानदार रिकॉर्ड हुआ खतरे में।

IPL 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को करारी शिकस्त दी। मुंबई ने अपने घर यानी वानखेड़े स्टेडियम में 54 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए रेयान रिकेल्टन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) ने शानदार अर्धशतक जड़े। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 161 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस IPL इतिहास में 150 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई।

2 बल्लेबाजों को किया बोल्ड 

मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में महज 22 रन देकर लखनऊ के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। उन्होंने एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, अब्दुल समद और आवेश खान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी दोनों गेंदों पर अब्दुल समद और आवेश खान को आउट किया। दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने अब्दुल समद और आवेश खान को क्लीन बोल्ड किया। इस तरह स्टार गेंदबाज बुमराह ने भुवनेश्ववर कुमार को पछाड़ते हुए खास मुकाम हासिल कर लिया।

बुमराह ने भुवी को पछाड़ा

दरअसल, जसप्रीत बुमराह IPL इतिहास में बोल्ड करके दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह 41 बार IPL में बोल्ड करके विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने भुवनेश्ववर कुमार को पछाड़ दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने IPL में 40 विकेट बोल्ड करके चटकाए हैं। अब बुमराह के निशाने पर लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड है। IPL में बोल्ड करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा ने IPL में 122 मैचों में 170 विकेट झटके, जिसमें 63 विकेट बोल्ड करके चटकाए। मलिंगा को पीछे करने के लिए बुमराह को अब 23 बार बोल्ड करते हुए विकेट चटकाना होगा। अगले कुछ सालों में बुमराह दिग्गज गेंदबाज मलिंगा के अद्भुत रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

IPL इतिहास में बोल्ड करके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

  • 63 – लसिथ मलिंगा
  • 41 – जसप्रीत बुमराह
  • 40 – भुवनेश्वर कुमार
  • 30 – मोहम्मद शमी
  • 28 – संदीप शर्मा

How To Stop Emotional Eating: इमोशनल ईटिंग पर काबू पाने के लिए अपनाएं ये आसान और कारगर उपाय

खाना सीधे तौर पर हमारी सेहत से जुड़ा है। अमूमन लोग अपनी हेल्थ का ख्याल रखते हुए भोजन करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग इमोशनल ईटिंग से जूझते हैं, फिर चाहे वो तनाव में स्नैकिंग करना हो, दुखी होने पर कंफर्ट फूड खाना हो, या बोरियत के कारण कुछ भी खाना हो। कभी-कभी ऐसा लगता है कि लोग अपने इमोशन को मैनेज करने के लिए खाने को रास्ता बनाते हैं।

यह कुछ समय के लिए तो हमें अच्छा फील करवाता है, लेकिन बाद में इससे आपको गिल्ट भी महसूस हो सकता है या फिर हमारी भावनाओं को और बिगाड़ सकता है, जिनसे हम बचने की कोशिश कर रहे होते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इमोशनल ईटिंग को आप बेहद आसानी से मैनेज कर सकते हैं और इससे बाहर निकल सकते हैं। कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप इमोशनल ईटिंग को आसानी से हैंडल कर सकती हैं-

ट्रिगर्स की करें पहचान 

अगर आप इमोशनल ईटिंग से बचना चाहते हैं तो ऐसे में आप सबसे पहले ट्रिगर्स की पहचान करें। आपको सबसे पहले यह पहचानना होता है कि आप कब भावनात्मक रूप से खा रहे हैं। क्या आप इसलिए खा रहे हैं क्योंकि आप तनावग्रस्त, बोरियत, चिंतित या दुखी हैं? एक बार जब आप ट्रिगर की पहचान कर लेते हैं, तो आप भोजन की ओर रुख करने के बजाय इससे निपटने के लिए स्वस्थ तरीके ढूंढ़ना शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आप उन ट्रिगर्स की पहचान करें और एक फूड डायरी मेंटेन करें। इससे आपको अपनी फूड हैबिट पर नजर खने में मदद मिल सकती है।

खाने से पहले रुकें

जब आपको कुछ कंफर्टेबल खाने का मन करे, तो एक पल रुकें। गहरी सांस लें और खुद से पूछें कि क्या आपको वाकई भूख लगी है या आप भावनाओं के कारण खा रहे हैं। कभी-कभी, बस खुद को थोड़ा सा आराम देने से आपको यह अहसास हो सकता है कि आपको भूख नहीं है।

कंफर्टेबल फूड के विकल्प ढूंढे

अगर आपको इमोशनल ईटिंग की आदत है तो ऐसे में अनहेल्दी स्नैक्स खाने की बजाय उसके कुछ हेल्दी विकल्पों पर स्विच करने का विचार करें। मसलन, अगर आपको कुछ कुरकुरा खाने की इच्छा हो रही है, तो ऐसे में आप गाजर की स्टिक या खीरा आज़माएं। यदि आप कुछ मीठा चाहते हैं, तो जामुन या सेब जैसे फल का सेवन करें।

रहें एक्टिव   

परेशान होने पर आप इमोशनल ईटिंग करने की जगह फिजिकल एक्टिव रहने की कोशिश करें। फिजिकल एक्टिव रहने से आपको तनाव को दूर करने और भावनाओं को मैनेज करने का एक शानदार तरीका है। आप टहलने से लेकर योग करने या फिर डांसिंग तक का सहारा ले सकती हैं।

रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के लगाकर किया कमाल, IPL इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हुए मैच को 54 रनों से जीतने के साथ प्लेऑफ में पहुंचने का दावा काफी मजबूत कर लिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं रोहित शर्मा ने सिर्फ 12 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उनके बल्ले से निकले 2 छक्कों के दम पर वह एक बड़ा कारनामा करने में जरूर कामयाब हो गए।

रोहित आईपीएल में ऐसा करने वाले बने तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने अपनी पारी की पहली 2 गेंदों को सीधे स्टैंड में पहुंचा दिया जिसके बाद सभी को लगा कि आज उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी, लेकिन रोहित फिर 5 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि रोहित शर्मा 2 छक्के लगाने के साथ आईपीएल इतिहास में तीसरे ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज जरूर बन गए जिन्होंने अपनी पारी की पहली 2 गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाने का काम किया। इससे पहले ये कारनामा यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली करने में कामयाब हो चुके हैं।

आईपीएल में अपनी पारी की पहली 2 गेंदों पर छक्के लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज

विराट कोहली – बनाम राजस्थान रॉयल्स (साल 2019)

यशस्वी जायसवाल – बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (साल 2023)

रोहित शर्मा – बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (साल 2025)

IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में दूसरे नंबर पर पहुंचे रोहित

रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में 2 छक्के लगाने के साथ आईपीएल में अब पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा है जिनके नाम आईपीएल में कुल 105 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है जिन्होंने आईपीएल में कुल 143 छक्के पावरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए लगाए हैं।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल – 143 छक्के

रोहित शर्मा – 107 छक्के

डेविड वॉर्नर – 105 छक्के

क्विंटन डी कॉक – 82 छक्के

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद उनका समाधि स्थल जनता के लिए खोल दिया गया।

रोम के कैथोलिक श्रद्धालुओं ने रविवार से पोप फ्रांसिस के अंतिम विश्राम स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया। इस अंतिम विश्राम स्थल को जनता के लिए खोले जाने के बाद श्रद्धालुओं ने सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में स्थित सफेद रंग के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक दिन पहले ही दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों समेत हजारों लोगों की भीड़ ने पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई दी थी।

ऐसा था मंजर

समाधि स्थल (अंतिम विश्राम स्थल) पर एक सफेद गुलाब रखा गया था जिस पर ‘फ्रांसिस्कस’ लिखा था – जो लैटिन भाषा में पोप का नाम है। समाधि पर एक रोशनी अपनी आभा बिखेर रही थी और उसके ऊपर की दीवार पर दिवंगत पोप के ‘पेक्टोरल क्रॉस’ की प्रतिकृति थी। लोग आगे बढ़ रहे थे, कई लोग अपने फोन से तस्वीरें भी खींच रहे थे। व्यवस्थापक लोगों से आगे बढ़ते रहने का आग्रह कर रहे थे ताकि समाधि के दर्शन के लिए रोम बेसिलिका में उमड़ी हजारों की भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके। समाधि स्थाल के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं।

अगले पोप का होगा चुनाव

एलियास कैरवलहाल ने कहा, ‘‘पोप फ्रांसिस मेरे लिए एक प्रेरणा, एक मार्गदर्शक थे।’’ कैरवलहाल रोम में रहते हैं, लेकिन जब ईस्टर सोमवार को 88 वर्ष की आयु में उनके निधन के बाद सेंट पीटर बेसिलिका में उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा गया था, तब वे फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने में असमर्थ थे। उन्होंने कहा कि वो समाधि पर ‘उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद देने’ के लिए आए थे। समाधि स्थल को फ्रांसिस के लिए नौ दिनों के आधिकारिक शोक के दूसरे दिन खोला गया, जिसके बाद अगले पोप का चुनाव करने के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।