Home Blog Page 593

Koynanagar Tourist Places: महाराष्ट्र का छुपा हुआ खजाना, मानसून में यहाँ घूमना जैसे जन्नत में हो

देश के पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र एक प्रमुख राज्य होने के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यह एक ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ तो दूसरी ओर अरब सागर से घिरा है। महाराष्ट्र अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों के अपनी ओर आकर्षित करता है। महाराष्ट्र में कई ऐसी हसीन, ऐतिहासिक और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां पर घूमने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर लोनावाला, खंडाला और माथेरान जैसी जगहों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन यहां पर स्थित कोयनानगर के बारे में कम लोग जानते हैं। इस जगह को महाराष्ट्र का छिरा हुआ खजाना माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कोयनानगर की खासियत, यहां की खूबसूरती और यहां पर मौजूद शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोयनानगर

कोयनानगर महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित है। सतारा जिला खूबसूरत पहाड़ और झील-झरनों के लिए जाना जाता है। वहीं कोयनानगर को कोयना के नाम से भी जाना जाता है।

सतारा जिले में कोयना नदी के किनारे कोयनानगर है। यह सतारा शहर से कुछ ही दूरी पर बसा है। कोयनानगर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 294 किमी दूर है। पूणे से 190 किमी और सांगली से 130 किमी दूर है।

कोयनानगर की खासियत

कोयनानगर चिपलून-सांगली राजमार्ग पर स्थित है और यह कई चीजों के लिए फेमस माना जाता है। कोयनानगर में स्थित कोयना बांधा भारत की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं में से एक माना जाता है।

कोयना बांध के पीछे स्थित शिवसागर जलाशय भी कोयनानगर को खास बनाने का काम करता है। यह जगह सतारा जिले के साथ ही पूरे महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

कोयनानगर की खूबसूरती

बता दें कि कोयनानगर को खूबसूरती का खजाना माना जाता है। यह जगह शहर की भीड़-भाड़ से दूर अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। कोयनानगर की हरियाली यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।

यहां पर क्रिस्टल क्लियर झील, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगल देखने को मिलेंगे। वहीं वीकेंड पर कई पर्यटक यहां पर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। वहीं मानसून में कोयनानगर की खूबसूरती देखने लायक होती है।

कोयनानगर में घूमने की जगहें

कोयनानगर में कई शानदार और बेहतरीन जगहें हैं, जहां पर घूमने के बाद आप महाराष्ट्र की फेमस जगहों को भूल जाएंगे। यहां पर कोयना डैम, कोयना नदी, नेहरु गार्डन और कोयनानगर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि खूबसूरत जगहें मौजूद हैं।

कोयनानगर के आसपास कामरगांव, हूंबर्ली, वजेगांव, ओज़ार्डे वॉटरफॉल और कोयना बैकवाटर व्यू पॉइंट जैसी जगहों को घूम सकते हैं।

कैसे पहुंचे कोयनानगर

यहां पर पहुंचना बहुत आसान है, कोयनानगर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पुणे है। जोकि करीब 192 किमी दूर है। वहीं कोयनानगर का नजदीकी रेलवे स्टेशन चिपलून है जो 42 किमी दूर है। पुणे से चिपलून के लिए लोकल ट्रेन आदि चलती हैं और यह शानदार जगह चिपलून-सांगली राजमार्ग पर स्थित है।

अल्लू अर्जुन ने भोजपुरी फिल्मों में भी दिखाया जलवा, शेखर रवजियानी ने की जमकर तारीफ

शाहरुख खान की ‘रॉवन’ से लेकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में कमाल का संगीत देने वाले बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने बेहतरीन और सुकून भरे गानों के लिए मशहूर शेखर ने इंडिया टीवी के पॉडकास्ट ‘द फिल्मी हसल’ में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करते हुए अपनी राय दी है। 25 साल से संगीत की दुनिया में छाए हुए शेखर ने हाल ही में ‘द फिल्मी हसल’ के होस्ट अक्षय राठी को कई मजेदार किस्से और अनसुनी कहानी बताई है। अपने सुपरहिट करियर के अलावा उन्होंने बताया कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा।

शेखर रवजियानी ने अल्लू अर्जुन को बताया भोजपुरी स्टार 

‘तुझे भुला दिया’, ‘बिन तेरे’ जैसे हिट ट्रैक्स से से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शेखर रवजियानी से जब पूछा गया कि साउथ में काम करना उतना आसान नहीं रहा है, जितना सोचा जाता है तो आपके इस पर क्या विचार है। जैसे कि आपने कुछ तेलुगू मूवी के लिए भी काम किया है। इसपर जवाब देते हुए शेखर रवजियानी ने कहा, ‘ओम शांति ओम के बाद मैंने अल्लू अर्जुन की 2018 में आई सुपरहिट ना पेरू सूर्या के लिए काम किया साउथ स्टार्स आपको बहुत प्यार और सम्मान देते हैं… जबकि आपको भी यह बात पता है कि वो कितने फेमस हैं, लेकिन उनके अंदर बिल्कुल घमंड नहीं है वे जमीन से जुड़े हुए लोग हैं। आपको बहुत कंफर्टेबल फील करते हैं।’

मोस्ट फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी ने आगे अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा, ‘साउथ सुपरस्टार ने मुझे आकर बड़े प्यार से कहा परेशान मत होना सर… हमारे पास लिरिक्स हैं। हम बस आपसे अच्छे सॉन्ग चाहते हैं।’ शेखर ने यह भी कहा कि वहां के डायरेक्टर, एक्टर, एक्ट्रेस और मेकर्स तक गाना गाते हैं। उन्हें सुर ताल और संगीत के बारे में गहराई से पता है। सिंगर ने कहा, ‘मुझे आज भी वो दिन याद है जब अल्लू अर्जुन के लिए जब में काम कर रहा था तो कुछ 20 से 30 लोग स्टूडियो के बार खड़े थे। वो सच में सुपरस्टार अल्लू को बहुत अच्छे से जानते हैं… साथ ही उनकी सुपरहिट फिल्मों के कारण भी उन्हें बहुत प्यार मिलता है। आपको जानकर खुशी होगी कि मेरे स्टाफ के एक आदमी ने मुझे कहा अल्लू अर्जुन बहुत बेहतरीन भोजपुरी फिल्में करते हैं और मैं ये सुन हैरान हो गया। दरअसल, वो डब मूवीज है जो भोजपुरी भाषा में भी हिट है। यही कारण है कि उनकी फिल्में सुपरहिट होती है। उनकी क्रेजी फैन फॉलोइंग है।’

कई हिट गानों से म्यूजिक इंडस्ट्री मचाई धूम

शेखर रवजियानी बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 82 से ज्यादा फिल्मों और गानों से लोगों को एंटरटेन किया है। ‘बात इतनी सी’, ‘बस काफी है’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘तुझे भुला दिया’, ‘बिन तेरे’, ‘इश्क वाला लव’ और ‘मेहरबान’ जैसे गानों से देशभर में धूम मचा चुके शेखर अपनी आवाज के कारण सालों से  सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों में भी राज कर रहे हैं। शाहरुख खान की ‘रॉवन’ से लेकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में कमाल का संगीत देने वाले शेखर ने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ में भी अपना म्यूजिक दिया था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से बड़ी कार्रवाई, स्कर्दू एयरबेस को किया गया एक्टिव, तैनात किए गए फाइटर जेट्स

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान, भारत से बुरी तरह घबराया हुआ है और उसे डर है कि कहीं भारत उसके खिलाफ एयरस्ट्राइक ना कर दे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने स्कर्दू एयरबेस को एक्टिव कर दिया है और उनके लड़ाकू विमान काफी नीचे उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कौन से फाइटर जेट्स तैनात किए?

पाकिस्तान ने दक्षिण सेक्टर में फाइटर जेट्स की तैनाती की है। पाकिस्तान ने चीन के J-10, JF-17, F-16 फाइटर जेट्स को दक्षिण सेक्टर में तैनात किया है। पाकिस्तान को अपनी लाइफलाइन कही जाने वाले कराची पोर्ट पर अटैक का डर सता रहा है।

हिंदुस्तान के मूवमेंट से पाकिस्तानी फौज भी डरी हुई है। पाकिस्तान ने बॉर्डर एरिया की तरफ फौज के ट्रक भेजे हैं। बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों का मूवमेंट बढ़ा दिया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों और हथियारों की खेप को बॉर्डर की तरफ रवाना कर दिया गया है। पाकिस्तानी फौज को भारतीय सेना की कार्रवाई का डर सता रहा है।

हालही में पाकिस्तान के रेल मंत्री ने दी थी गीदड़भभकी

हालही में पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को गीदड़भभकी दी थी और कहा था कि हमारे पास 130 परमाणु हथियार तैयार हैं। रेल मंत्री की ये धमकी पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी के बाद सामने आई थी।

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा था, ‘हमारी सभी मिसाइलों का रुख अब भारत की ओर है, अगर भारत ने किसी तरह का कोई दुस्साहस करने का फैसला किया तो उसे इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अब्बासी ने धमकाते हुए कहा कि हमारे पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु बम है और हमने अपने गोरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिसाइलें और 130 परमाणु बम सि​र्फ भारत के लिए रखे हैं। हमने कूटनीतिक प्रयासों के साथ-साथ अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए भी पूरी तैयारी कर रखी है। पहलगाम हमला तो बस एक बहाना है, दरअसल भारत के रडार पर सिंधु जल संधि है।’

वैभव सूर्यवंशी के करिश्माई शतक से राजस्थान ने हासिल किया सबसे तेज 200+ रन का लक्ष्य, रिकॉर्ड्स की हुई झड़ी

RR vs GT: IPL 2025 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के करिश्माई शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से धूल चटा दी। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक जड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा। सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से IPL में सेंचुरी जड़ी। इस तरह सूर्यवंशी IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पठान ने 37 गेंदों पर IPL में सैकड़ा जड़ने का कमाल किया था। वैभव सूर्यवंशी के इस धमाकेदार शतक की बदौलत राजस्थान की टीम ने महज 15.5 ओवरों में 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करने का बड़ा कारनामा कर दिखाया। राजस्थान रॉयल्स की टीम अब IPL में सबसे तेज 200+ रनों का टारगेट हासिल करने वाली टीम बन गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार आगाज किया। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 ओवर में 144 रन ठोक डाले। अगले ओवर में वैभव अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे। सूर्यवंशी ने अपनी 101 रनों की शतकीय पारी में 11 छक्के जड़े, जो IPL मैच की एक पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। सूर्यवंशी ने मुरली विजय के रिकॉर्ड की बराबरी की।

IPL में सबसे तेज 200 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज करने वाली टीमें

    • 15.5 ओवर- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, जयपुर- 2025
    • 16.0 ओवर – आरसीबी बनाम जीटी – अहमदाबाद – 2024
    • 16.3 ओवर – एमआई बनाम आरसीबी – मुंबई – 2023
    • 17.3 ओवर – डेयरडेविल्स बनाम गुजरात लायंस – दिल्ली – 2017
    • 18.0 ओवर – एमआई बनाम एसआरएच – मुंबई – 2023
    • 18.2 ओवर – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम केकेआर – कोलकाता – 2010

राजस्थान की टीम IPL ही नहीं बल्कि T20 क्रिकेट में सबसे तेज 200+ रनों का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई हैं। राजस्थान ने सरे का 7 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर किया। सरे ने साल 2018 में मिडिलसेक्स के खिलाफ 16 ओवर में 200 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल किया था।

T20 इतिहास में सबसे तेज 200+ रन चेज करने वाली टीमें

    • 15.5 ओवर – राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, जयपुर, 2025
    • 16.0 ओवर – सरे बनाम मिडिलसेक्स, द ओवल, 2018
    • 16.0 ओवर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद, 2024
    • 16.0 ओवर – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2015

IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

    • 11 – मुरली विजय बनाम RR, 2010
    • 11 – वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 2025
    • 10 – संजू सैमसन बनाम RCB, 2018
    • 10 – श्रेयस अय्यर बनाम KKR, 2018
    • 10 – शुभमन गिल बनाम MI, 2023
    • 10 – अभिषेक शर्मा बनाम PBKS, 2025

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 26 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। राजस्थान की ओर से महेश तीक्ष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़कर महाकीर्तिमान किया।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की कि हर कोई देखता ही रह गया। आईपीएल में अपना तीसरा ही मैच खेल रहे वैभव ने एक एक कर कई रिकॉर्ड तोड़े और उन पर अपना नाम लिखते चले गए। वैभव का जब जन्म भी नहीं हुआ था, तब जो रिकॉर्ड बने थे, वे उन्होंने कुछ ही गेंदों पर ध्वस्त कर दिए। वैभव ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने भी देखा दांतों तले अंगुली दबा ली। वैभव सूर्यवंशी ने पहले तो सबसे कम उम्र में आईपीएल अर्धशतक लगाया और उसके कुछ ही देर बाद सबसे कम उम्र में शतक भी पूरा करने में कामयाबी हासिल की। इतना ही नहीं, वे अब आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। हालांकि क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटते टूटते बच गया।

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही रच दिया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू किया था। अपने तीसरे ही मैच में उन्होंने पहले केवल 17 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद शतक भी ठोक दिया। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने केवल 30 बॉल पर सेंचुरी ठोकी थी। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 35 बॉल पर शतक लगाने का काम किया है। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 37 बॉल पर आईपीएल शतक लगाया था। डेविड मिलर ने 38 बॉल पर आईपीएल शतक लगाने काम किया था।

आईपीएल ही नहीं, टी20 में भी ध्वस्त कर दिया ये कीर्तिमान

वैभव ने आईपीएल में ही नहीं, बल्कि सबसे कम उम्र में टी20 में भी शतक लगाया है। इससे पहले तक टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम पर थी। उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ साल 2013 में 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था। लेकिन अब की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक ठोक दिया है।

ये रिकॉर्ड भी वैभव के नाम

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल के आईपीएल में भी सबसे कम बॉल पर पहले अर्धशतक और उसके बाद शतक भी लगाने का काम किया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ये किसी भी बल्लेबाज की ओर से लगाया गया सबसे तेज शतक है, हालांकि अर्धशतक के के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं। अब आने वाले मैचों में भी सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।