Home Blog Page 591

1 मई को रिलीज होंगी 4 बड़ी साउथ फिल्में, ‘हिट 3’ के साथ इन फिल्मों का भी होगा सिनेमाघरों में प्रदर्शन

1 मई साउथ सिनेमा के लिए एक ब्लॉकबस्टर दिन साबित होने जा रहा है। चार फिल्में जो अलग-अलग जॉनर की हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इन फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। चाहे आप एक्शन, ड्रामा या कुछ रोमांटिक देखने के मूड में हों, ये रिलीज दर्शकों को रोलरकोस्टर राइड पर ले जाने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी लंबे समय से कुछ बेहतरीन देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको लिए खुशखबरी है। ‘हिट 3’, ‘रेट्रो’, ‘पप्पी’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ अब बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में-

1. हिट: द थर्ड केस

कास्ट: नानी, श्रीनिधि शेट्टी, राव रमेश

निर्देशक: सैलेश कोलानू

‘हिट: द थर्ड केस’ (हिट 3) एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें नानी ने अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई है जो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी है। ‘हिट’ और ‘हिट 2’ की सफलता के बाद यह फिल्म हिट यूनिवर्स की नई किस्त है। हाल ही में, निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें एक मनोरंजक कहानी की झलक देखने को मिली। इसमें अर्जुन को एक 9 महीने के किडनैप किए गए बच्चे को बचाना है।

2. टूरिस्ट फैमिली

कास्ट: सिमरन, शशिकुमार, योगी बाबू

निर्देशक: अभिशन जीविंथ

‘टूरिस्ट फैमिली’ चार लोगों के एक श्रीलंकाई तमिल परिवार के बारे में एक दिल को छू लेने वाला पारिवारिक ड्रामा है जो तमिलनाडु में रहना चाहता है। फिल्म उनके संघर्षों को दिखाया गया है क्योंकि वे एक नए देश और पड़ोस के लोगों में ढलने की कोशिश करते हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ जैसी बिग बजट फिल्मों को टक्कर देने वाली है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अरविंद विश्वनाथन और संगीत सीन रोल्डन ने दिए हैं।

3. रेट्रो

कास्ट: सूर्या, पूजा हेगड़े, जोजू जॉर्ज

निर्देशक: कार्तिक सुब्बाराज

‘रेट्रो’ एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है जो परिवेल कन्नन के बारे में है। वो अपने खोए हुए प्यार रुक्मिणी से फिर से मिलने के मिशन पर है। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित, फिल्म कन्नन की यात्रा और उसके सामने आने वाली बाधाओं को दिखाती है। सूर्या की इस फिल्म में जयराम, प्रकाश राज और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

4. पप्पी

कास्ट: आदित्य जी, जगदीश के, दुर्गाप्पा कांबली

निर्देशक: आयुष मल्ली

यह कन्नड़ फिल्म उत्तर कर्नाटक के एक गरीब परिवार की यात्रा पर आधारित है जो बेहतर भविष्य की तलाश में बैंगलोर आता है। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उन्हें एक खोया हुआ पप्पी मिलता है जो एक अमीर घराने का है। जैसे-जैसे उस छोटे लड़के और पप्पी का रिश्ता मजबूत होता है। दोनों को दूर कर दिया जाता है। फिल्म में कॉमेडी के अलावा कई इमोशनल सीन्स भी दिखाएंगे हैं।

हम नहीं झुकेंगे… ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच चीन ने दिया मजबूत संदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं. उनका अभी तक का यह कार्यकाल तमाम मुद्दों के साथ-साथ खास तौर पर टैरिफ वार के लिए जाना जाता है. अमेरिका ने दुनिया भर के देशों पर टैरिफ की नई दरें लगाईं, लेकिन चीन के प्रति का उस रुख अन्य देशों की तुलना में अधिक कड़ा रहा. ट्रंप के इस टैरिफ वार के बीच अब चीन ने अमेरिका को जवाब दिया है. चीन ने अपने जवाब में कहा है कि वह अमेरिका की टैरिफ नीति के आगे नहीं झुकेगा. चीन ने अपने इस बयान को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है. 

इस वीडियो में चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि अमेरिका ने वैश्विक टैरिफ तूफान को हवा दी है और जानबूझकर चीन को निशाना बनाया है, अन्य देशों के साथ ’90-दिन का विराम’ खेल खेला है, जिससे उन्हें चीन के साथ व्यापार सीमित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. एक धमकाने वाले के आगे झुकना प्यास बुझाने के लिए जहर पीने जैसा है, यह केवल संकट को और गहरा करता है.

चीन द्वारा अमेरिकी आर्थिक आक्रामकता के इतिहास का हवाला देते हुए वीडियो में कहा गया है कि अमेरिका ने एक बार जापान पर सेमीकंडक्टर डंप करने का आरोप लगाया था और तोशिबा जैसी कंपनियों को कुचल दिया था. बाद में, इसने जापान को प्लाजा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया, जिससे अर्थव्यवस्था दशकों तक कमजोर विकास की ओर बढ़ गई. अमेरिका ने “लॉन्ग-आर्म ज्यूरिसडिक्शन” को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया, फ्रांस की औद्योगिक दिग्गज कंपनी एल्सटॉम को तोड़ दिया, जिससे देश को एक राष्ट्रीय चैंपियन से वंचित होना पड़ा. 

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास ने साबित कर दिया है कि समझौता करने से आपको दया नहीं मिलेगी – घुटने टेकने से सिर्फ़ और ज़्यादा बदमाशी को आमंत्रित किया जाता है. चीन घुटने नहीं टेकेगा. इसके विपरीत, बीजिंग ने खुद को मुक्त व्यापार का स्वर्ग बताया और कहा, “चीन पीछे नहीं हटेगा, इसलिए कमज़ोर लोगों की आवाज़ सुनी जाएगी. जब बाकी दुनिया एकजुटता के साथ खड़ी है, तो अमेरिका सिर्फ़ एक छोटी सी नाव है. किसी को तो आगे आना ही होगा, हाथ में मशाल लेकर, कोहरे को चीरकर आगे का रास्ता रोशन करना होगा. अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से आयात पर 145 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया है. अन्य देशों को जुलाई तक अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले 10 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है.

झारखंड पर्यटन: दशम जलप्रपात झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का शानदार प्रतीक है

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 34 किलोमीटर दूर, तैमारा गाँव के समीप स्थित दशम जलप्रपात (Dassam Falls), राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जलप्रपात कांची नदी पर स्थित है, जो सुवर्णरेखा नदी की एक सहायक नदी है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और झरने की गूंज पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

जलप्रपात की विशेषताएँ

ऊँचाई: दशम जलप्रपात लगभग 44 मीटर (144 फीट) की ऊँचाई से गिरता है, जिससे यह झारखंड के प्रमुख जलप्रपातों में शामिल है।

नाम की उत्पत्ति: स्थानीय मुंडारी भाषा में “दाशोंग” का अर्थ होता है “पानी का गिरना”। समय के साथ यह शब्द “दशम” में परिवर्तित हो गया।

प्राकृतिक संरचना: यह जलप्रपात एक “निक पॉइंट” का उदाहरण है, जहाँ नदी की ढलान में अचानक परिवर्तन होता है, जिससे जलप्रपात का निर्माण होता है।

दृश्य सौंदर्य: जलप्रपात के चारों ओर घने जंगल और चट्टानी क्षेत्र हैं, जो इसे पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए आदर्श स्थान बनाते हैं।

कैसे पहुँचें

सड़क मार्ग: रांची से दशम जलप्रपात तक पहुँचने के लिए NH-33 (अब NH-18) का उपयोग किया जा सकता है। अंतिम 10 किलोमीटर की यात्रा गाँव की सड़कों से होती है, जो संकरी लेकिन ड्राइविंग के लिए उपयुक्त हैं।

रेल मार्ग: निकटतम रेलवे स्टेशन रांची है, जहाँ से टैक्सी या बस के माध्यम से जलप्रपात तक पहुँचा जा सकता है।

यात्रा का सर्वोत्तम समय

मानसून (जुलाई से सितंबर): इस अवधि में जलप्रपात अपने पूर्ण प्रवाह में होता है, लेकिन भारी वर्षा के कारण फिसलन और सुरक्षा संबंधी चिंताएँ हो सकती हैं।

शीतकाल (अक्टूबर से फरवरी): इस समय मौसम सुखद होता है और भीड़ भी कम होती है, जिससे यात्रा अधिक आनंददायक होती है।

सुरक्षा सुझाव

जलप्रपात के नीचे तैराकी या स्नान से बचें, क्योंकि यहाँ की जलधारा तेज होती है और कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं।

फिसलन से बचने के लिए उपयुक्त जूते पहनें और बच्चों पर विशेष ध्यान दें।

अपने साथ पानी और हल्का नाश्ता रखें, क्योंकि आसपास सीमित सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

अतिरिक्त जानकारी

प्रवेश शुल्क: निःशुल्क।

पार्किंग: पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ ₹30 का शुल्क लिया जाता है।

सीढ़ियाँ: जलप्रपात के तल तक पहुँचने के लिए लगभग 300 सीढ़ियाँ उतरनी पड़ती हैं, जो अच्छी तरह से निर्मित हैं।

दशम जलप्रपात, झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत उदाहरण है। यह स्थान न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए, बल्कि फोटोग्राफरों और शांत वातावरण की तलाश करने वालों के लिए भी एक आदर्श गंतव्य है। यदि आप झारखंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो दशम जलप्रपात को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें।

T20 क्रिकेट में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पहुंचे दिग्गज ऑलराउंडर की बराबरी पर

Sunil Narine: IPL 2025 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती अपनी फिरकी का जादू दिखाया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज KKR के 204 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए 190 रन ही बना सके। इस तरह कोलकाता की टीम ने प्ले ऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

नरेन ने की खास रिकॉर्ड की बराबरी

कोलकाती की ओर से सुनील नरेन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही नरेन ने T20 क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। दरअसल, नरेन ने T20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब तक ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर समित पटेल के नाम था। अब नरेन ने समित पटेल की बराबरी कर ली है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए सुनील नरेन ने T20 क्रिकेट में 208 विकेट झटके हैं। वहीं, समित पटेल ने नॉटिंघमशायर के लिए T20 क्रिकेट में 208 विकेट चटकाए हैं। इसके बाद हैम्पशायर के क्रिस वुड का नंबर आता है। उन्होंने 199 विकेट हैम्पशायर के लिए T20 क्रिकेट में झटके हैं।

T20 क्रिकेट में किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

  • 208 – सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)
  • 208 – समित पटेल (नॉटिंघमशायर)
  • 199 – क्रिस वुड (हैम्पशायर)
  • 195 – लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)
  • 193 – डेविड पेन (ग्लूस्टरशायर)

सुनील नरेन IPL में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नरेन 186 IPL मैचों की 184 पारियों में 190 विकेट चटका चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला है। इस सीजन नरेन के पास IPL अपने 200 विकेट पूरे करने का शानदार मौका होगा। अब 200 विकेट लेने का कारनामा IPL में सिर्फ युजवेंद्र चहल ने किया है।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 214 – युजवेंद्र चहल
  • 193 – भुवनेश्वर कुमार
  • 192 – पीयूष चावला
  • 190 – सुनील नरेन*
  • 185 – रविचंद्रन अश्विन
  • 183 – ड्वेन ब्रावो

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल: KKR की जीत से बदला समीकरण, दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ीं परेशानियां

IPL 2025 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन में अब तक 74 में से कुल 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले को केकेआर की टीम ने 14 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीजन अभी भी खुद को प्लेऑफ की रेस में शामिल रखा हुआ है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स जो एक समय प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार दिखाई दे रही थी उन्हें पिछले 2 मुकाबलों में मिली लगातार दो हार के बाद थोड़ा झटका जरूर लगा है।

केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का 18वां सीजन भले ही अब तक अच्छा नहीं रहा है लेकिन वह अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखे हुए हैं। केकेआर ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 को जहां वह जीतने में कामयाब हुए हैं तो वहीं 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच रद्द हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब 9 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर काबिज है। ऐसे में उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बाकी बचे चार मैचों में जीत हासिल करनी होगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर बात की जाए तो वह अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं, जिसमें उनके 10 मैचों में 12 अंक हैं और यदि उन्हें टॉप-4 में खत्म करना है तो अपने बाकी बचे 4 मैचों में काफी बेहतर खेल दिखाना होगा जो उनको हैदराबाद, पंजाब, गुजरात और मुंबई के खिलाफ खेलने हैं।

आरसीबी पहले नंबर पर काबिज

रजत पाटीदार की कप्तानी में इस सीजन खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह प्वाइंट्स टेबल में 10 मैच खेलने के बाद 7 जीत के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है तो वहीं मुंबई इंडियंस जिनका सीजन के शुरुआती दौर में खराब प्रदर्शन देखने को मिला था उन्होंने भी अपने पिछले 5 मैचों को जीतने के साथ शानदार वापसी की है और अभी प्लेऑफ में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस 12 अंकों को साथ तीसरे नंबर पर है।