Home Blog Page 589

“RCB vs CSK: जानें दोनों टीमों की संभावित Playing 11, किस स्टार प्लेयर को किया जा सकता है बाहर”

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार है। अब आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, खास मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी?

प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है सीएसके की टीम

मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं गया है। टीम एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मौजूदा सीजन में सीएसके की टीम ने कुल 2 मुकाबले जीते हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। इसी वजह से उसे सबसे पहले प्लेऑफ की रेस बाहर होना पड़ा है। अब आरसीबी के खिलाफ मुकाबला जीतकर वह कुछ सम्मान बचाना चाहेगी।

CSK की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

शेख रशीद और आयुष महात्रे को बीच सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मौका दिया है। ऐसे में इन दोनों को CSK एक बार और आजमा सकती है। दूसरी तरफ डेवाल्ड ब्रेविस को भी मौका मिल सकता है। CSK की गेंदबाजी काफी हद तक अंशुल कंबोज और नूर अहमद पर टिकी हुई है। खलील अहमद अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। विजय शंकर, दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी अच्छा खेल दिखाने में विफल साबित हुए हैं। प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा की जगह वंश बेदी को चांस मिल सकता है और दीपक को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया जा सकता है। उन्होंने मौजूदा सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 31 रन बनाए हैं।

जीत से बनेगा आरसीबी का काम

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने मौजूदा सीजन कमाल का खेल दिखाया है। इस समय टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत हासिल की है। अब वह सीएसके के खिलाफ मैच को जीतकर प्लेऑफ की तरफ अपने कदम बढ़ाना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, वंश बेदी, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

“SRH vs GT: DRS फैसले पर भड़के शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा ने मैदान पर किया माहौल शांत”

गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 38 रनों से अपने नाम करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच के दौरान अंपायर्स के कुछ फैसलों को लेकर बवाल भी देखने को मिला, जिसमें उसका केंद्र गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल रहे, जिनको पहले बल्लेबाजी के दौरान विवादास्पद रन आउट करार दिया गया तो वहीं जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टारगेट का पीछा कर रही थी तो उस समय अभिषेक शर्मा के खिलाफ एक एलबीडब्ल्यू अपील पर गिल अंपायर के फैसले को लेकर उनके बहस भी करते दिखे जिसमें अभिषेक को खुद बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा।

शुभमन गिल DRS पर आए फैसले को लेकर नहीं थे खुश

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब इस मैच में 225 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी तो उनकी पारी के 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की एक फुलटॉस गेंद पर अभिषेक उसे खेलने से चूक गए जो उनके सीधे पैड पर जाकर टकरा गई। इस पर गुजरात की टीम ने आउट की अपील की जिसे मैदानी अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद डीआरएस लेने का फैसला लिया गया। बॉल ट्रैंकिंग में पाया गया कि गेंद विकेट को हिट तो कर रही है लेकिन उसका इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल होता। इसके चलते अभिषेक शर्मा को नॉट आउट करार दिया गया। दरअसल बॉल ट्रैकिंग में ये नहीं आया कि गेंद कहां पर पिच हुई थी और उसमें सिर्फ इम्पैक्ट और विकेट दिखाई दिए। इसी के बाद शुभमन गिल मैदानी अंपायर से अपने गुस्से को जाहिर करते हुए दिए जिसमें बहस को बढ़ता हुआ देख अभिषेक शर्मा को बीच-बचाव करना पड़ा।

गिल ने खेली मैच में बेहतरीन 76 रनों की पारी

इस मुकाबले में शुभमन गिल के बल्ले से 38 गेंदों में बेहतरीन 76 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 10 चौकों के साथ 2 छक्के भी लगाए। गुजरात की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है जिसमें उसे इस सीजन लीग स्टेज में अभी चार मुकाबले और खेलने हैं जिसमें उनका अगला मैच 6 मई को मुंबई इंडियंस की टीम से होगा, जिन्होंने अपने पिछले 6 मुकाबलों में लगातार जीत हासिल की है।

“RCB vs CSK: बैंगलोर और चेन्नई की टक्कर में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और आंकड़े”

RCB vs CSK: IPL 2025 के 52वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टक्कर होगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें RCB की नजरें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई को परास्त करने पर होगी। इस सीजन चेन्नई की टीम ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 2 जीत हासिल कर पाई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में 7 जीत के बाद पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। RCB के 14 पाइंट हैं और उसकी निगाह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने पर होगी। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले जब 28 मार्च को जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था, तब RCB ने CSK को 50 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 34 मुकाबले अभी तक खेले गए हैं, जिसमें 21 मुकाबले CSK ने अपने नाम किए हैं जबकि 12 मैचों में RCB ने बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। पिछले 5 मैचों की बात की जाए तो, चेन्नई का पलड़ा थोड़ा सा भारी रहा है। CSK की टीम ने पिछले 5 मैचों में से 3 अपने नाम किए हैं जबकि RCB ने 2 जीत दर्ज की हैं।

RCB vs CSK मैच डिटेल्स

    • तारीख: 3 मई 2025
    • दिन: शनिवार
    • वेन्यू: एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
    • समय: 7:30 PM
    • टॉस: 7:00 PM
    • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
    • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान) फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, आर अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, सी आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी।

“अमेरिका में 49 साल तक जिंदा रहा वो शख्स जिसे घोषित कर दिया गया था मृत, अब कहा हमेशा के लिए अलविदा”

जैक्सन (अमेरिका): अमेरिका में मौत की सजा पाने के बाद भी एक शख्स 49 साल तक की जिंदगी जीने में सफल रहा। मगर अब उसका वास्तविक रूप से दुनिया से विदा लेने का वक्त आ गया है। अभी तक मौत को चकमा देता आ रहा यह शख्स अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। अब 2 महीने बाद फांसी पर लटका दिया जाएगा। यह घटना अमेरिका के मिसिसिपी से जुड़ी है, जहां इस शख्स को 1976 में मौत की सजा सुनाई गई थी। मगर तब से कई तरह के कानूनी दांव-पेंच वाली याचिकाओं से यह शख्स मौत को चकमा देता आ रहा था। मगर अब उसकी जिंदगी का आखिरी वक्त आ चुका है।

अब तक मौत से बचते आ रहे इस शख्स को 25 जून को मृत्युदंड दिया जाएगा। प्रांत के सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया। रिचर्ड गेराल्ड जॉर्डन (78) को 1976 में एक महिला का अपहरण करने और उसकी हत्या के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी। उसने सजा के खिलाफ कई बार अपील दायर की, लेकिन हर बार उसकी अपील को खारिज कर दिया गया। हाल में अक्टूबर में उसकी अपील को खारिज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में यह नहीं बताया कि जॉर्डन को मृत्युदंड किस तरह दिया जाएगा।

अमेरिका में कैसे दी जाती है मौत

मिसिसिपी के कानून के अनुसार घातक टीके, नाइट्रोजन गैस, बिजली के झटके या स्क्वाड से गोलीबारी कराकर मौत की सजा दी जा सकती है। मिसिसिपी सुप्रीम कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, जॉर्डन ने जनवरी 1976 में एडविना मार्टर का अपहरण कर हैरिसन काउंटी के एक जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर जॉर्डन ने महिला के पति चार्ल्स मार्टर को फोन कर झूठ बोला कि मार्टर सुरक्षित है और 25,000 अमरीकी डॉलर की फिरौती मांगी। आदेश में कहा गया, ‘‘पूरे विचार-विमर्श के बाद अदालत ने पाया कि जॉर्डन ने अपने बचाव के लिए सभी राज्य और संघीय उपायों को इस्तेमाल कर लिया। सभी उपायों के विफल होने के बाद अब उसे मृत्युदंड दिया जाएगा।’’ मिसिसिपी में आखिरी बार मौत की सजा दिसंबर 2022 में दी गई थी।

T20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने पूरा किया तिहरा शतक, बनाया खास रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने शानदार अंदाज में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम सिर्फ 117 रनों पर सिमट गई। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन बॉलर्स के आगे राजस्थान के बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

बोल्ट ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट

ट्रेंट बोल्ट ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने नितीश राणा को आउट किया और इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं और खास तिहरा शतक पूरा कर लिया है।

बेहतरीन गेंदबाजी के लिए फेमस हैं ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और उनकी यॉर्कर गेंद का कोई भी सानी नहीं है। पारी की शुरुआत में वह विकेट चटका देते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट के 257 मैचों में कुल 301 विकेट हासिल किए हैं। वह आईपीएल के अलावा और देशों की लीग्स में भी खेलते हैं। इसमें मेजर लीग क्रिकेट, इंटरनेशनल लीग टी20 शामिल हैं। वह दुनिया भर में अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

मुंबई इंडियंस ने हासिल की जीत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। रोहित ने 53 रन और 61 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 43-43 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई इंडियंस की टीम 217 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। राजस्थान के बल्लेबाज मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसी वजह से टीम। कर्ण शर्मा ने टीम के लिए 3 ओवर में 19 रन दिए और तीन विकेट झटके।