Home Blog Page 588

जयशंकर का यूरोप को स्पष्ट संदेश: “भारत को चाहिए साझेदार, उपदेशक नहीं”

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने यूरोपीय देशों को बड़ी नसीहत दे डाली है। उन्होंने भारत के साथ गहरे संबंध विकसित करने के लिए यूरोप को कुछ संवेदनशीलता दिखाने और पारस्परिक हितों को ध्यान में रखने की सलाह देते हुए रविवार को कहा कि भारत भागीदारों की तलाश कर रहा है, न कि ‘‘उपदेशकों’’ की। बता दें कि जयशंकर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार फिर उन्होंने यूरोपी देशों को सख्त नसीहत दी है।

यह बात जयशंकर ने एक संवादात्मक सत्र में कही। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ‘‘रूसी यथार्थवाद’’ की वकालत की है और संसाधन प्रदाता एवं उपभोक्ता के रूप में भारत और रूस के बीच ‘‘महत्वपूर्ण सामंजस्य’’ है और वे इस मामले में एक दूसरे के ‘‘पूरक’’ हैं। विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान रूस को शामिल किए बिना खोजने के पश्चिम के पहले के प्रयासों की भी आलोचना करते हुए कहा कि इसने ‘‘यथार्थवाद की बुनियादी बातों को चुनौती दी है।’’ उन्होंने ‘आर्कटिक सर्किल इंडिया फोरम’ में कहा, ‘‘मैं जैसे रूस के यथार्थवाद का समर्थक हूं, वैसे ही मैं अमेरिका के यथार्थवाद का भी समर्थक हूं।

यूरोप से भारत की अपेक्षाओं पर पूछे सवाल पर दिया जवाब

’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज के अमेरिका के साथ जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका हितों की पारस्परिकता को खोजना है, न कि वैचारिक मतभेदों को आगे रखकर मिलकर काम करने की संभावनाओं को कमजोर होने देना।’’ विदेश मंत्री ने आर्कटिक में हालिया घटनाक्रम के दुनिया पर पड़ने वाले असर और बदलती वैश्विक व्यवस्था के क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर व्यापक चर्चा करते हुए ये बातें कहीं। जयशंकर ने यूरोप से भारत की अपेक्षाओं संबंधी एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उसे उपदेश देने के बजाय पारस्परिकता के ढांचे के आधार पर कार्य करना शुरू करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम दुनिया को देखते हैं तो हम साझेदारों की तलाश करते हैं, हम उपदेशकों की तलाश नहीं करते, विशेषकर ऐसे उपदेशकों की, जो अपनी बातों का अपने देश में स्वयं पालन नहीं करते, लेकिन अन्य देशों को उपदेश देते हैं।’’

जयशंकर ने बताई भारत से दोस्ती की शर्त

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यूरोप का कुछ हिस्सा अब भी इस समस्या से जूझ रहा है। कुछ हिस्से में बदलाव आया है।’’ उन्होंने कहा कि यूरोप को ‘‘कुछ हद तक वास्तविकता का एहसास’’ हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें यह देखना होगा कि वे इस पर आगे बढ़ पाते हैं या नहीं।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘लेकिन हमारे दृष्टिकोण से (बात करें तो) यदि हमें साझेदारी करनी है तो कुछ आपसी समझ होनी चाहिए, कुछ संवेदनशीलता होनी चाहिए, कुछ पारस्परिक हित होने चाहिए तथा यह अहसास होना चाहिए कि दुनिया कैसे काम करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और मुझे लगता है कि ये सभी कार्य यूरोप के विभिन्न भागों में अलग-अलग स्तरों पर प्रगति पर हैं, इसलिए (इस मामले में) कुछ देश आगे बढ़े हैं, कुछ थोड़े कम।’’

जयशंकर ने भारत-रूस संबंधों पर कहा कि दोनों देशों के बीच ‘‘संसाधन प्रदाता और संसाधन उपभोक्ता’’ के रूप में ‘‘अहम सामंजस्य’’ है और वे इस मामले में एक दूसरे के ‘‘पूरक’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ​​रूस का सवाल है, हमने हमेशा रूसी यथार्थवाद की वकालत करने का दृष्टिकोण अपनाया है।’’ रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान भारत ने रूस के साथ संबंध बरकरार रखे और उसने पश्चिमी देशों की बढ़ती बेचैनी के बावजूद रूसी कच्चे तेल की खरीद में वृद्धि की।

पत्नी के साथ मिलकर उल्लू ऐप चलाया, एडल्ट कंटेंट से किया बड़ा मुनाफ़ा

उल्लू ऐप बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस ऐप पर प्रीमियर हुए एक शो ‘हाउस अरेस्ट’ के एक ऐपिसोड में दिखाए गए आपत्तिजनक कंटेंट के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। इसको लेकर कई दिग्गज नेताओं ने अपनी आपत्ति जताते हुए इसे बंद करने की भी मांग की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो उल्लू ऐप अपने एडल्ट कंटेंट को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है, उसी के सीईओ अपना एक भक्ति कंटेंट का प्लेटफॉर्म भी चलाते हैं। जहां पौराणिक कथिएं दिखाई जाती हैं। इस ऐप के व्यापार को खड़ा करने वाले सीईओ विभु अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ चलाते हैं। हाल ही में अश्लील कंटेंट को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विभु अग्रवाल को नोटिस भेजा है। लेकिन हम जानते हैं इस ऐप के मालिक के बिजनेस की कमाई की कहानी।

30 से ज्यादा बिजनेस चलाते हैं विभु अग्रवाल

बता दें कि उल्लू ऐप के सीईओ एक बिजनेसमैन हैं और अपने करियर में कई बिजनेस चला चुके हैं। विभु की प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने साल 2018 में उल्लू ऐप की शुरुआत की थी। इससे पहले सीमेंट, स्टील, एजुकेशन और मीडिया सेक्टर में भी विभु अग्रवाल काम कर चुके हैं। 1995 में विभु ने जेपीको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी और ये कंपली स्टील बनाती है। इसके बाद साल 2006 में विभु ने बतौर निदेशक हिमालय फाइबरटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद कई चैरिटेबल ट्रस्ट चलाए और स्कूल भी खोले। बीते 2018 को विभु ने उल्लू ऐप की शुरुआत की थी। उल्लू ऐप का कंटेंट भी हिट रहा और लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद 2022 में विभु ने अतरंगी टीवी की शुरुआत की और फैमिली कंटेंट भी लोगों को परोसना शुरू किया। इसके साथ ही भोजपुरी, तमिल और हिंदी म्यूजिक की दुनिया में भी अपनी प्रजेंस दर्ज कराई। उल्लू 99 और उल्लू म्यूजिक जैसे प्लेटफॉर्म भी शुरू किए। इतना ही नहीं विभु अग्रवाल ने बीते साल 2024 में हरि ओम नाम का एक और कंटेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जहां पौराणिक कहानियां दिखाई गईं।

विवादों में घिरा उल्लू ऐप

बता दें कि उल्लू ऐप बीते दिनों से अपने एडल्ट कंटेंट को लेकर विवादों में हैं। टीवी एक्टर एजाज खान ने हाल ही में एक शो होस्ट किया था। जिसका नाम था हाउस अरेस्ट। इस शो में उन्होंने कंटेंस्टेंट्स से सेक्स की पोजीशन समेत तमाम अश्लील सवाल किए थे। जिसका वीडियो वायरल हो गया था और खूब आलोचना भी झलनी पड़ी थी। जब लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया तो बवाल बढ़ गया। अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अश्‍लील सामग्री परोसने को लेकर एजाज खान और ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को नोट‍िस जारी क‍िया है। जिसके तहत दोनों को 9 मई को पेश होना पड़ेगा।

तेल अवीव पर मिसाइल अटैक के बाद हड़कंप, एयर इंडिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द

इजरायल की राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को मिसाइल हमला किया। इस दौरान आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। इसके कारण एयर इंडिया समेत कई देशों की उड़ानें रद्द कर दी गईं। रविवार को एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने तेल अवीव के लिए और वहां से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित की हैं।

मिसाइल हमले में 8 लोग घायल

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा इजराइल की ओर दागी गई एक मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे के निकट जा गिरी है। देखते ही देखते हवा में धुएं का गुबार फैल गया और यात्रियों में दहशत फैल गई। इस हमले में 8 लोग घायल भी हो गए। इजरायली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि 8 लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

इन एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें

जिन एयरलाइंस कंपनियों ने तेल अवीव के लिए परिचालन स्थगित करने की घोषणा की है, उनमें जर्मनी की लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, एयर इंडिया और अमेरिका की डेल्टा एयर लाइन्स शामिल हैं। लुफ्थांसा ने कहा कि उसने 6 मई तक तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं। प्रभावित उड़ानों में यूरोविंग्स, स्विस, ऑस्ट्रियन और ब्रुसेल्स एयरलाइंस शामिल हैं। लुफ्थांसा ने कहा कि वर्तमान स्थिति के कारण सेवाएं रोकी गई हैं।

7 मई तक प्रभावित रहेगी ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि वह 7 मई तक तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। एयरलाइन ने एएफपी को भेजे एक बयान में कहा, ‘हम परिचालन स्थितियों पर लगातार नजर रख रहे हैं और हमने 7 मई (बुधवार) को BA405 सहित तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को निलंबित करने का निर्णय लिया है।

6 मई तक निलंबित रहेगी एयर इंडिया की फ्लाइट

एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली और तेल अवीव के बीच उसकी उड़ानें 6 मई तक निलंबित रहेंगी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘इसके परिणामस्वरूप, हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 6 मई 2025 तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगी। हमारे कर्मचारी ग्राहकों की सहायता कर रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहे हैं।’

बांग्लादेश T20 टीम में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी की जिम्मेदारी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 04 मई को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने लिटन दास को बांग्लादेश की टी-20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। लिटन दास 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक टीम के कप्तान बने रहेंगे। वह नजमुल हुसैन शांतो की जगह लेंगे, जिन्होंने व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। मेहदी हसन मिराज को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

लिटन दास की बात करें तो उन्होंने पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम की अगुवाई की थी, जिसके बाद बोर्ड ने अब ये फैसला लिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने UAE और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी किया।

लिटन दास को कप्तान बनाने के बाद BCB अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

लिटन दास अब UAE और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज में बांग्लादेश टीम की कमान संभालेंगे। लिटन को कप्तान बनाने के बाद BCB क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन ने कहा कि उनको लंबी योजना के तहत कप्तान चुना गया है। वह अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम की कमान संभालेंगे। उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश के पास मौजूदा सेटअप में ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। उनका मानना ​​है कि लिटन में कप्तानी करने की क्षमता है। वह आने वाले समय में टीम के सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी बन सकते हैं।

लिटन दास का इंटरनेशनल करियर

लिटन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 48 टेस्ट क्रिकेट मैचों में 34.00 की औसत से 2,788 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 17 अर्धशतक लगाए। वहीं वनडे में उन्होंने 94 मैचों में 30.22 की औसत से 2,569 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22.44 की औसत और 2,476 की औसत से 2,020 रन अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए हैं। लिटन ने अब तक एक टेस्ट, सात वनडे और चार टी20 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की है।

UAE और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जैकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम साकिब, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम

खेसारी लाल यादव का जलवा, नए गाने ने 24 घंटे में बटोरे 8 मिलियन व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर ही अपनी फिल्मों और गानों को लेकर वायरल रहते हैं। अब एक बार फिर खेसारी लाल यादव ने कमाल कर दिया है। खेसारी का गाना महज 24 घंटे में 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करने में सफल रहा है। इतना ही नहीं इस गाने ने पूरे दिनभर से यूट्यूब के ट्रेंड्स में अपनी जगह बनाई हुई है। इस गाने को टी-सीरीज ने बनाया है और इसे बीते रोज रिलीज किया गया था। इस गाने का नाम है ‘शाम है धुआं-धुआं’ और यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी ने ही दी आवाज और किया जोरदार डांस

बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद ही स्रष्टि के साथ मिलकर गाया है। खेसारी की आवाज में आया ये गाना भोजपुरी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की दिलचस्पी के हिसाब से ये गाना एडल्ट्री की तरफ झुका है लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है। यहां इस तरह के गाने खूब सुने जाते हैं और पसंद किए जाते हैं। अब ये गाना शाम है धुआं धुआं भी लगातार छाया हुआ है। इस गाने को अपनी आवाज देने वाले सिंगर खेसारी लाल यादव ने ही इसमें धमाकेदार डांस भी दिखाया है। अब ये गाना छाया हुआ है।

पहले भी कमाल कर चुके हैं खेसारी लाल यादव

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे हैं। इनके गाने कई साल बाद भी लोगों को पसंद आते हैं और वायरल रहते हैं। बीते 8 साल पहले रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का गाना आज भी यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा धमाकेदार डांस करते नजर आ रही हैं। इस गाने का टाइटल है ‘लहे लहे माला ये राजा’ और इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। साथ ही खेसारी का साथ देने के लिए इस गाने में इंदू सोनाली को चुना गया था। आज भी इन दोनों की आवाज से सजा ये गाना फैन्स को काफी पसंद आता है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश ढा रहे थे। साथ ही फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया था।  ये गाना आज भी यू्ट्यूब पर खूब सुना जाता है।