Home Blog Page 583

MS Dhoni ने दूसरे दिन भी प्रैक्टिस नहीं की, गेंदबाजी कोच ने स्थिति के बारे में दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स की 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसी वजह से टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। अब 7 अप्रैल को सीएसके की टीम केकेआर के खिलाफ मैच खेलेगी। इस मैच से पहले फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार दूसरे दिन अभ्यास नहीं किया जिससे मंगलवार को ईडन गार्डन्स में उमड़े फैंस को फिर निराशा का सामना करना पड़ा। अब सीएसके के गेंदबाजी कोच एरिक सिमन्स ने कहा है कि 43 साल के धोनी ‘ठीक’ हैं और ‘खेलेंगे’।

केकेआर के खिलाफ खेलने की उम्मीद

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमन्स ने कहा कि हां, उनके कल खेलने की उम्मीद है। वह अपनी स्थिति को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि वह कहां हैं। अपनी तैयारियों के मामले में वह हमेशा किसी टूर्नामेंट की शुरुआत में बहुत मेहनत करते हैं। तो कोई समस्या नहीं है, वह जानते हैं कि वह कब तैयार हैं और कब नहीं। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी कप्तानी की जिम्मेदारी पर लौट आए और सिमन्स ने कहा कि बदलाव सहज रहा है।

धोनी की मौजूदगी ही डालती है फर्क: सिमन्स

एरिक सिमन्स ने कहा कि आप एमएस धोनी को क्रिकेटर के रूप में देखते हैं। हम हमेशा एमएस धोनी को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं जो एक असाधारण व्यक्ति है। टीम पर उनका प्रभाव, रुतुराज गायकवाड़ को निखारने की उनकी क्षमता, युवा क्रिकेटरों को निखारने की उनकी क्षमता, यही उनकी खासियत है। आधिकारिक रूप से कप्तानी नहीं करने पर भी, धोनी की मौजूदगी ही बहुत फर्क डालती है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बैटिंग से चेन्नई को कई मैचों में जीत दिलाई। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 275 मैचों में कुल 5406 रन बनाए हैं।

‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘प्रेमलु 2’ तक — इन सुपरहिट साउथ फिल्मों के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार

इन हिट साउथ फिल्मों के सीक्वल की रिलीज इंतजार

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अब साउथ की मूवीज के सीक्वल भी रिलीज होने वाले हैं। मलयालम सिनेमा अपने हालिया प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि कई हिट फिल्मों के सीक्वल रिलीज़ होने वाले हैं जो मोस्ट अवेटेड की लिस्ट में शामिल है।

आने वाले मलयालम सीक्वल्स की लिस्ट

प्रेमलु 2

कास्ट: नासलेन, ममिथा बैजू, संगीत प्रताप, अखिला भार्गव, श्याम मोहन, मीनाक्षी रवींद्रन, मैथ्यू थॉमस
निर्देशक: गिरीश एडी
‘प्रेमलु 2’, नासलेन और ममिथा बैजू अभिनीत 2024 की प्रेमलु का मोस्ट अवेटेड सीक्वल है। पहली किस्त में सचिन नाम के एक बेरोजगार स्नातक की कहानी दिखाई गई थी जो यूनाइटेड किंगडम जाना चाहता है। हालांकि, उसका वीजा खारिज होने के बाद, वह हैदराबाद में अपने दोस्त के साथ रहने का फैसला करता है, जहां उसकी मुलाकात रीनू से होती है और वह उससे प्यार करने लगता है। वे एक होते हैं या नहीं और उसका प्यार सफल होता है या नहीं, यह फिल्म की बाकी कहानी है। सीक्वल की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए फिल्म में उनके रिश्ते के एक नए पहलू और उनके भविष्य के बारे में बताया जाएगा।

थलावन II
कास्ट: बीजू मेनन, आसिफ अली, मिया जॉर्ज, अनुश्री
निर्देशक: जीस जॉय
बीजू मेनन और आसिफ अली स्टारर ‘थलावन II’ एक एक्शन थ्रिलर है जो जल्द ही आने वाली है। जीस जॉय द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2024 की ‘थलावन’ की सीक्वल है।

दृश्यम 3
कास्ट: मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरत
निर्देशक: जीतू जोसेफ
‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, जिसमें जीतू जोसेफ क्राइम ड्रामा का निर्देशन करने के लिए वापस आ रहे हैं। मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के रूप में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराते हुए, ‘दृश्यम 3’ के साथ ही इसकी पूरी कहानी भी खत्म हो जाएगी।

वाझा II
कास्ट: हशीर, एलन, अजीन, विनायक
निर्देशक: सविन एसए
‘वाझा II’ एक आगामी आने वाली कॉमेडी-ड्रामा है और 2024 की फिल्म ‘वाझा’ का सीक्वल है। पहली किस्त में पांच खुशमिजाज किशोर लड़कों की कहानी बताई गई थी, जिन्हें बेकार समझा जाता था और बोलचाल की भाषा में उन्हें वाझा कहा जाता था। जैसे-जैसे वे बचपन से वयस्कता की ओर बढ़ते हैं। फिल्म में उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उनके द्वारा पार की गई चुनौतियों को दिखाया गया है। अब, सीक्वल के साथ, उम्मीद है कि फिल्म उसी शैली में एक नई कहानी पेश करेगी, जिसमें नए प्रमुख कलाकार होंगे।

आडू 3
कलाकार: जयसूर्या, सैजु कुरुप, विनायकन, विजय बाबू, सनी वेन
निर्देशक: मिधुन मैनुअल थॉमस
‘आडू 3’ मलयालम कॉमेडी फिल्म ‘आडू 2’ का अपकमिंग सीक्वल और आडू फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। मिधुन मैनुअल थॉमस द्वारा निर्देशित जयसूर्या अभिनीत यह फिल्म एक रस्साकशी प्रशिक्षक शाजी पापन और उसके साथियों की कहानी है जो अराजकता से निपटते हैं और जंगली रोमांच पर निकलते हैं। तीसरी किस्त की कहानी में बदलाव की उम्मीद है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

पानी 2
कलाकार: जोजू जॉर्ज
निदेशक: जोजू जॉर्ज
‘पानी 2’, 2024 की एक्शन फिल्म ‘पानी’ की अगली कड़ी है, जिसने जोजू जॉर्ज के निर्देशन में पहली फिल्म बनाई थी। मूल फिल्म एक स्थानीय सरगना गिरि की कहानी पर आधारित थी जो दो हिंसक व्यक्तियों से मिलता है, जिसके बाद अपराध से भरी मुठभेड़ों की एक सीरीज शुरू हो जाती है। सीक्वल में नए पात्र और पूरी तरह से नई कहानी होगी जो उसी कठिन दुनिया में एक नया मोड़ लाने का वादा करती है।

एक ओवर में 11 गेंदें फेंककर हार्दिक बने IPL के पहले कप्तान, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की गिनती भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। वह निचले क्रम पर उतरकर बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा अहम मौकों पर वह अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक ऐसा ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने कुल 18 रन दिए और 11 गेंदें फेंक दीं।

8वें ओवर में हार्दिक ने लुटाए 19 रन

हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 8वां ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने कुल 18 रन दिए। इसकी पहली गेंद पर शुभमन गिल ने एक रन ले लिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने चौका लगाया और तीसरी गेंद पर सिंगल ले लिया। इसके बाद ओवर की तीन गेंद बाकी थीं। इसके बाद उन्होंने वाइड फेंकी। फिर नो बॉल फेंकी। इसके बाद फिर वाइड फेंकी और नो बॉल फेंकी। इस तरह से वह चार गेंदें फेंक चुके थे, लेकिन उनमें से एक भी लीगल डिलीवरी नहीं थी।

एक ओवर में फेंकी कुल 11 गेंदें

चौथी लीगल डिलीवरी पर शुभमन गिल ने छक्का लगाया और पांचवीं गेंद पर सिंगल ले लिया। इसके बाद हार्दिक ने एक वाइड फेंकी और छठी लीगल डिलीवरी पर कोई रन नहीं दिया। इस तरह से एक ओवर में उन्होंने कुल 11 गेंदे फेंकी। इसी के साथ हार्दिक पांड्या आईपीएल के एक ओवर में संयुक्त रूप से सबसे गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा आईपीएल के एक ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं। लेकिन हार्दिक आईपीएल के एक ओवर में 11 गेंदें फेंकने वाले पहले कप्तान बने हैं।

आईपीएल में ले चुके हैं 70 से ज्यादा विकेट

हार्दिक पांड्या आईपीएल में साल 2015 से ही खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 148 मैचों में कुल 77 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 2683 रन भी निकले हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

इस बार 75 भारतीय करेंगे नेपाल में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई, जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल होंगी

काठमांडू: विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी भारतीयों पर नाज करती होगी। अब तक कई भारतीय माउंट एवरेस्ट का माथा चूम चुके हैं। इस बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए 12 महिलाओं समेत 75 भारतीयों को अनुमति मिली है। बता दें कि सोमवार तक 55 देशों के 441 पर्वतारोहियों को अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें 79 महिलाएं भी शामिल हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के निदेशक हिमाल गौतम के अनुसार, अब तक 55 देशों के 44 अभियानों को एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर चढ़ने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस मिशन में 12 महिलाओं समेत 75 भारतीय पर्वतारोही शामिल हैं।  नेपाल सरकार ने इस सीजन में एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति से 653.8 मिलियन नेपाली रुपये की रॉयल्टी एकत्र की है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने इस वसंत ऋतु में 1,095 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट सहित 26 विभिन्न पर्वत चोटियों पर चढ़ने की अनुमति दी है।

कुल 73 देश होंगे शामिल

नेपाल सरकार के अनुसार इस अभियान में कुल 73 देशों के 114 अभियानों को पर्वतारोहण की अनुमति मिली है। इससे कुल 748.1 मिलियन नेपाली रुपये रॉयल्टी एकत्रित हुई है। अब तक 8,000 से अधिक नेपाली और विदेशी पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों पर्वतारोही पहले ही एवरेस्ट के आधार शिविर तक पहुंच चुके हैं।

विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीनकर इस खिलाड़ी ने मचाया बड़ा उलटफेर, GT vs MI मैच के बाद हुआ बदलाव

आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल की रेस में काफी बदलाव देखने को मिला है। इस मैच से पहले ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास थी, लेकिन अब वह उनसे छीन गई है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास इस वक्त ऑरेंज कैप है। वहीं पर्पल कैप की बात करें तो वहां ट्रेंट बोल्ट 18 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

विराट कोहली पहुंचे नंबर 4 पर

ऑरेंज कैप की बात करें तो वहां सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से अब तक 3 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन का नाम है। उन्होंने 11 मैचों में 509 रन बनाए हैं। वहीं शुभमन गिल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 43 रन बनाए और अब उनके नाम इस सीजन में कुल 508 रन हो गए हैं। वहीं विराट कोहली अब चौथे नंबर पर खिसक गए हैं, उन्होंने इस सीजन अब तक 505 रन बनाए हैं। जॉस बटलर भी जारी सीजन में 500 रन पूरे कर लिए हैं और वह अब लिस्ट में पांचवें नंबर हैं।

ट्रेंट बोल्ट की हुई टॉप-3 में एंट्री

पर्पल कैप की बात करें तो वहां अभी भी प्रसिद्ध कृष्णा नंबर 1 पर हैं। कृष्णा ने 11 मैचों में अब तक 20 विकेट लिए हैं। RCB के गेंदबाज जोश हेजलवुड 10 मैचों में 18 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट हैं। उन्होंने अब तक 12 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह ने इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। वह अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीं चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने भी अभी तक 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।