Home Blog Page 584

भारत की तैयारियों से चिंतित पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, कहा- युद्ध कभी भी शुरू हो सकता है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ संघर्ष अपरिहार्य हो गया है। युद्ध कभी भी हो सकता है। भारत की ओर से आक्रामकता की आशंका है। अगर हमारे भूभाग पर कब्जा करने की भारत की रणनीति बहुत महंगी पड़ेगी।

ख्वाजा आसिफ ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत पानी रोकने के लिए ढांचे बनाएगा तो हम उन्हें नष्ट कर देंगे। आसिफ ने कहा, अगर भारतीय शासक पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश करेंगे तो वे उसमें डूब जाएंगे।

पाकिस्तान ने तैनात किए 300 से ज्यादा लड़ाकू विमान

वहीं, भारत की तैयारियों को देखते हुए पाकिस्तान ने भी अपनी तैयारियां बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान सीमा के निकट वायुसैनिक ठिकानों पर 300 से अधिक लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक और धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत की तो कोई भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा को खतरे में डालने की किसी भी तरह की आक्रामकता या प्रयास का देश की ओर से कड़ा और ऐतिहासिक जवाब दिया जाएगा। उन्होंने ये बातें पाकिस्तानी चैनल समा टीवी पर एक इंटरव्यू के दौरान कही। 

पहले भी कही थी ये बात

आसिफ ने स्थिति की तुलना गाजा में इजरायली सैन्य हमले से की और कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके सहयोगी भी इसी मानसिकता का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले भी आसिफ ने चेतावनी दी थी कि भारत जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर किसी भी समय सैन्य हमला कर सकता है। इस्लामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “ऐसी खबरें हैं कि भारत नियंत्रण रेखा पर किसी भी जगह हमला कर सकता है। उन्होंने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को आवंटित पानी को रोकने पर युद्ध की धमकी भी दी थी।

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। भारत में बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बांग्लादेश के समकक्ष को किया फोन, जानिए बातचीत में क्या हुआ

पाकिस्तान और बांग्लादेश के शीर्ष नेता

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के तनाव के बीच पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है। 

क्षेत्रीय तनाव के बारे में बांग्लादेश को दी जानकारी

पड़ोसी दुश्मन देश ने बांग्लादेश भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्तान के रुख से अवगत कराया है। विदेश कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। विदेश कार्यालय ने कहा कि सोमवार को हुई बातचीत के दौरान डार ने हुसैन को भारत के ‘निराधार आरोपों और सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत एकतरफा कदमों के कारण बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बारे में अवगत कराया।’ 

तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘विदेश मामलों के सलाहकार ने मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की और सभी पक्षों द्वारा संयम बरतने तथा तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।’ दोनों पक्षों ने पाकिस्तान-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा नियमित उच्च स्तरीय संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की है।

बुधवार को भारत के कई राज्यों में मॉक ड्रिल

भारतीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच देश के कई राज्यों में बुधवार को मॉक ड्रिल करने को निर्देश दिया है। इस दौरान सुरक्षाकर्मी, सेना के जवान और आपातकालीन सर्विस एक्टिव रहेगी। मॉक ड्रिल को लेकर देश के नागरिकों को अलर्ट रहने को कहा गया है। 

भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बॉलीवुड में उत्साह की जबरदस्त लहर देखने को मिली

भारत ने आज रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस मिसाइल हमले को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र भी उड़ा दिया गया है। भारतीय सेना के आधिकारिक ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दी और ये गूंज बॉलीवुड में भी पहुंच गई है। बॉलीवुड सितारे भी इस पर रिएक्शन साझा कर रहे हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने सबसे पहले एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय सेना की सराहना की है।

रितेश देशमुख ने इस तरह किया रिएक्ट

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाबी हमले में भारत ने हमला किया है। इस पर रितेश देशमुख ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘जय हिंद की सेना…भारत माता की जय! ऑपरेशन सिंदूर।’ अभिनेता ने ये पोस्ट ठीक रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई पुष्टि के बाद आया है। भारतीय वायु सेना ने पीओके और पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।

मधुर भंडारकर ने किया एक्स पोस्ट

फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने सुबह पांच बजे ही इस हमले पर रिएक्ट करते हुए एक एक्स पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, ‘हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र के तौर पर हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।’ फिल्म मेकर के पोस्ट पर लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

सरोजनीनगर में जारी है खेलों का महाकुंभ: भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ युवाओं को दे रही सुनहरा मंच, इंटर स्कूल गर्ल्स एवं बॉयज बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ

सरोजनीनगर में जारी है खेलों का महाकुंभ: भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ युवाओं को दे रही सुनहरा मंच, इंटर स्कूल गर्ल्स एवं बॉयज बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ
सरोजनीनगर में जारी है खेलों का महाकुंभ: भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ युवाओं को दे रही सुनहरा मंच, इंटर स्कूल गर्ल्स एवं बॉयज बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ
सरोजनीनगर में जारी है खेलों का महाकुंभ: भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ युवाओं को दे रही सुनहरा मंच, इंटर स्कूल गर्ल्स एवं बॉयज बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ
  • सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत इंटर स्कूल बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ।
  • कुल 49 टीमें (26 बॉयज और 23 गर्ल्स) इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
  • सेठ एआर जयपुरिया स्कूल की टीमों ने पहले मैच में जीत दर्ज की।
  • विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बास्केटबाल को जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षाओं का माध्यम बताया।
  • खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग का आयोजन लगातार जारी रहेगा।

लखनऊ, सरोजनीनगर: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार का दिन खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक रहा। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की अभिनव पहल ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ के अंतर्गत इंटर स्कूल गर्ल्स एवं बॉयज बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ वृंदावन योजना स्थित एसकेडी अकैडमी ग्राउंड में हुआ। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास है, बल्कि युवा ऊर्जा और अनुशासन को सही दिशा में मोड़ने की प्रेरणादायक पहल भी है।

49 टीमों की भागीदारी, खेल भावना का अद्भुत नजारा

इस चैम्पियनशिप में कुल 49 टीमों ने भाग लिया है, जिनमें 26 बालक (बॉयज) टीमें और 23 बालिका (गर्ल्स) टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सेठ एआर जयपुरिया स्कूल अंसल और दि मिलेनियम स्कूल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जयपुरिया स्कूल की टीमों ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। गर्ल्स और बॉयज दोनों वर्गों में जयपुरिया स्कूल की टीमों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसने पूरे आयोजन में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा किया।

“बास्केटबाल एक जीवन दर्शन है, विश्वास और अनुशासन सिखाता है” – विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा –

“बास्केटबाल केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है। यह खेल हमें अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और आपसी विश्वास सिखाता है। जब हम गेंद पास करते हैं, तो हम भरोसे का अभ्यास करते हैं। यह टीम भावना को मजबूत करता है और हमें सिखाता है कि अकेले नहीं, बल्कि साथ मिलकर लक्ष्य को प्राप्त किया जाता है।”

उन्होंने कहा कि ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। इस लीग के माध्यम से क्षेत्र के हर बच्चे को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। “यह लीग किसी एक टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा, जब तक हर युवा को उसका खेल मंच और पहचान नहीं मिल जाती,” उन्होंने कहा।

‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का गौरवशाली इतिहास – एक नजर

यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक संगठित खेल क्रांति है, जिसकी शुरुआत विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा 4 दिसंबर 2022 को की गई थी। तब से अब तक यह लीग विभिन्न चरणों में 6000 से अधिक खिलाड़ियों को मंच दे चुकी है:

  • पहला चरण (दिसंबर 2022): अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबाल टूर्नामेंट, जिसमें 200 छात्राओं ने भाग लिया।
  • दूसरा चरण: इंटर क्लब एवं इंटर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप – लगभग 3500 खिलाड़ियों की भागीदारी।
  • तीसरा चरण: फुटबॉल टूर्नामेंट – क्षेत्रीय युवाओं की शानदार भागीदारी।
  • चौथा चरण: वॉलीबॉल चैम्पियनशिप – खेल भावना का प्रदर्शन।
  • पांचवां चरण: इंटर मंडल क्रिकेट चैम्पियनशिप – मंडल स्तर की नई प्रतिभाओं को मंच।
  • छठा चरण: इंटर क्लब एवं स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप – 166 टीमों में 2400 खिलाड़ी शामिल।

अब सातवें चरण में बास्केटबाल को चुना गया है, जिससे युवाओं को बहुआयामी खेल विकल्प मिल रहे हैं।

भव्य शुभारंभ समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस आयोजन के दौरान आयोजित शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के अलावा, जिन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, उनमें शामिल हैं:

  • एसकेडी अकैडमी के निदेशक मनीष सिंह
  • पूर्व आईआरएस अधिकारी रामेश्वर सिंह
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या
  • अमर पाल राठौर, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी
  • पार्षद के.एन. सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुमन सिंह राठौर
  • राजीव सिंह बंगाली, शिव प्रकाश मिश्रा
  • बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सक्सेना एवं धर्मेन्द्र कुमार
  • राम सिंह, माधवी देवी, राधिका परिहार, अंजू पाण्डेय
  • अर्चना बोहरा, नीतू सिंह, ओम प्रकाश यादव
  • रोहित रस्तोगी, यदुशल्य यादव, सहित अन्य गणमान्य नागरिक।

इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और लीग की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय स्तर पर एक अनूठा प्रयास है, जो पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन सकता है।

खेल को शिक्षा के समांतर लाने का प्रयास

‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ केवल एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का यह मानना है कि खेल और शिक्षा दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और इनका संतुलन ही बच्चों के संपूर्ण विकास का आधार बनता है। यह लीग बच्चों को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखा रही है।

‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का यह बास्केटबाल चैम्पियनशिप आयोजन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि क्षेत्रीय नेतृत्व, जब युवा कल्याण के लिए संकल्पित हो, तो वह खेलों को जन-आंदोलन में परिवर्तित कर सकता है। यह लीग न केवल सरोजनीनगर के युवाओं का मंच है, बल्कि यह पूरे लखनऊ के खेल परिदृश्य को एक नई दिशा देने वाला प्रयास बन रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ऐलान: बीबीचक (तेजकिशन खेड़ा) में 5 लाख से होगा अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण, सरोजनीनगर में अब तक 15 अम्बेडकर प्रतिमाओं पर लगे शेड, विधायक बोले—“बाबा साहेब व्यक्ति नहीं विचार हैं”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ऐलान: बीबीचक (तेजकिशन खेड़ा) में 5 लाख से होगा अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण, सरोजनीनगर में अब तक 15 अम्बेडकर प्रतिमाओं पर लगे शेड, विधायक बोले—“बाबा साहेब व्यक्ति नहीं विचार हैं”डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ऐलान: बीबीचक (तेजकिशन खेड़ा) में 5 लाख से होगा अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण, सरोजनीनगर में अब तक 15 अम्बेडकर प्रतिमाओं पर लगे शेड, विधायक बोले—“बाबा साहेब व्यक्ति नहीं विचार हैं”
डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ऐलान: बीबीचक (तेजकिशन खेड़ा) में 5 लाख से होगा अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण, सरोजनीनगर में अब तक 15 अम्बेडकर प्रतिमाओं पर लगे शेड, विधायक बोले—“बाबा साहेब व्यक्ति नहीं विचार हैं”
डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ऐलान: बीबीचक (तेजकिशन खेड़ा) में 5 लाख से होगा अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण, सरोजनीनगर में अब तक 15 अम्बेडकर प्रतिमाओं पर लगे शेड, विधायक बोले—“बाबा साहेब व्यक्ति नहीं विचार हैं”डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया ऐलान: बीबीचक (तेजकिशन खेड़ा) में 5 लाख से होगा अम्बेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण, सरोजनीनगर में अब तक 15 अम्बेडकर प्रतिमाओं पर लगे शेड, विधायक बोले—“बाबा साहेब व्यक्ति नहीं विचार हैं”
  • बीबीचक गांव में अम्बेडकर पार्क के लिए ₹5 लाख का ऐलान हुआ।
  • सरोजनीनगर में 15 स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर शेड लगाए गए।
  • डॉ. सिंह ने भाजपा सरकार के 10 ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी।
  • अखिलेश यादव पर डॉ. सिंह ने बाबा साहेब के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
  • कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और भारी जनसमूह उपस्थित रहा।

लखनऊ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के तेजकिशन खेड़ा स्थित बीबीचक गांव में आयोजित विशाल भंडारे में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाग लिया और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की मांग पर अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु ₹5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं—एक क्रांति हैं, जिन्होंने करोड़ों वंचितों और शोषितों को संविधान के माध्यम से न्याय का मार्ग दिखाया।

Table of Contents

15 अम्बेडकर प्रतिमाओं पर लगवाए गए शेड, सौंदर्यीकरण कार्य जारी: विधायक डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि सरोजनीनगर क्षेत्र में बाबा साहेब की 15 प्रतिमाओं पर टिन शेड लगवाए गए हैं। ये स्थान हैं—नटकुर, मेमोरा, गहरू, पिपरसंड, ऐन, माती, किशनपुर कौड़ियां, दारोगाखेड़ा, सदरौना, फतेहगंज, हुल्लीखेड़ा सहित अन्य ग्राम पंचायतें। उन्होंने बताया कि अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 100 से अधिक आभावग्रस्त परिवारों की मेधावी बेटियों को साइकिल देकर सम्मानित भी किया गया।
भाजपा सरकार ने किए बाबा साहेब के विचारों को समर्पित 10 ऐतिहासिक निर्णय: अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि अगर किसी सरकार ने बाबा साहेब के विचारों को जमीनी स्तर पर साकार किया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। उन्होंने निम्नलिखित दस ऐतिहासिक फैसलों को गिनाया:
  1. पंचतीर्थ की स्थापना – महू, लंदन, नागपुर, मुंबई और दिल्ली के पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया।
  2. संविधान दिवस की शुरुआत (2015) – 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया गया।
  3. 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश और समरसता दिवस का दर्जा – पहली बार बाबा साहेब की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।
  4. डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली (2017) – सामाजिक न्याय के लिए एक वैचारिक केंद्र की स्थापना।
  5. डॉ. अंबेडकर नेशनल मेमोरियल (2018) – दिल्ली स्थित उनके निवास को भव्य संग्रहालय में बदला गया।
  6. दीक्षाभूमि को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित (2016) – नागपुर स्थित ऐतिहासिक स्थल को राष्ट्रीय मान्यता।
  7. भीम ऐप की शुरुआत – डिजिटल भुगतान प्रणाली में उनका नाम जोड़ा गया।
  8. भारत रत्न (1990) – मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  9. संसद भवन में चित्र स्थापना – सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब का चित्र स्थापित किया गया।
  10. शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों में नामकरण – कन्नौज मेडिकल कॉलेज सहित अनेक संस्थानों का नाम उनके नाम पर रखा गया।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना:

सभा के दौरान डॉ. सिंह ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “अखिलेश यादव अब बाबा साहेब के साथ अपनी फोटो जोड़कर खुद को देव तुल्य साबित करना चाह रहे हैं। यह प्रयास सिर्फ दिखावा है, जबकि बाबा साहेब ने अपने विचारों से करोड़ों जीवन बदले हैं।”

विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं: सभा के दौरान डॉ. सिंह ने ग्रामीणों के अनुरोध पर कई घोषणाएं कीं:
  • इंटर कॉलेज की स्थापना हेतु पत्राचार
  • हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹51,000 की घोषणा
  • स्कूलों में झूले और ओपन एयर जिम लगाने का आश्वासन
  • सड़कों के निर्माण कार्य को गति देने का वादा

कार्यक्रम में अनेक प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विश्वनाथ, डॉ. अजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिशिर यादव, नीलम श्रीवास्तव, वीरेंद्र रावत, विमला देवी, शंकरी सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर रामविलास सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।