Home Blog Page 571

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की समझ आई सही जगह, पीएम मोदी के कड़े रुख के बाद कहा – अब संघर्ष विराम नहीं तोड़ेंगे

आतंकवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त रुख अपनाने के बाद पाकिस्तान की अक्ल भी ठिकाने आने लगी है। पीएम मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में साफ कह दिया था कि अगर अब आतंकियों या पाकिस्तान की ओर से हमारी सीमा के अंदर कोई कार्रवाई होती है तो इसका अंजाम बुरा होगा। पीएम मोदी ने साफ कहा था कि अब आतंकी हमला होने पर भारत आतंकवादियों और पाकिस्तान की सरकार को अलग नहीं समझेगा और उन पर सख्त कार्रवाई करेगा। सीजफायर के बाद पाकिस्तान की ओर से कई बार संघर्ष विराम तोड़ने की कोशिश की जा चुकी है। मगर अब पीएम मोदी का सख्त रुख देखने के बाद पाकिस्तान ने आगे संघर्ष विराम नहीं तोड़ने और इस पर कायम रहने का भरोसा दिलाया है।

बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम’ समझौते पर कायम रहने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। हालांकि पाकिस्तान सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों की आलोचना भी की। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को बर्दाश्त नहीं करेगा और साथ ही उन्होंने विश्व को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि ‘आतंकवाद एवं व्यापार’ तथा ‘आतंकवाद एवं बातचीत’ साथ -साथ नहीं चल सकते।

पाकिस्तान बौखलाया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि मैं पूरे विश्व को बताना चाहता हूं कि अब बात सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर होगी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सोमवार को दिये गए संबोधन में की गई ‘‘भड़काऊ’’ टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। बयान में कहा गया कि ऐसे समय में जब क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास किए जा रहे हैं, उनकी टिप्पणियों से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। इसमें दावा किया गया है, ‘‘पाकिस्तान हाल में हुए संघर्ष विराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है और तनाव घटाने तथा क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।’’

पहलगाम पर जवाबी कार्रवाई से कांप उठा था पाकिस्तान

भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में छह मई की देर रात को आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए थे। भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सीमा के दोनों ओर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, संघर्ष को रोकने के लिए शनिवार को सहमति बनी। विदेश कार्यालय ने दावा किया कि पाकिस्तान को ‘‘निराशा और हताशा’’ में ‘संघर्ष विराम’ की गुहार लगाते चित्रित करना एक और ‘‘खुल्लमखुल्ला झूठ’’ है। इसने आरोप लगाया कि भारतीय कार्रवाई ने ‘‘आक्रामकता के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम की है, जो पूरे क्षेत्र को आपदा के कगार पर ले जा रही है।’’

आने वाले समय में आतंकी की कमर पर प्रहार करेगी-सेना

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘किसी को भी संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और उद्देश्यों को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जैसा कि पाकिस्तान ने अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और साथ ही अपने लोगों की सुरक्षा का दृढ़तापूर्वक बचाव करके प्रदर्शित किया है।’’ इसने कहा, ‘‘हम आने वाले दिनों में इस संबंध में भारत की कार्रवाइयों और व्यवहार पर करीबी नजर रखेंगे। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी ऐसा ही करने का आग्रह करते हैं।’’

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा जम्मू कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है। इसने इस मुद्दे के समाधान को लक्षित (अमेरिका के) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के लिए इस्लामाबाद के समर्थन को दोहराया। ट्रंप ने रविवार को कश्मीर मुद्दे के ‘‘समाधान’’ के लिए भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने की पेशकश की थी। हालांकि, भारत ने हमेशा कहा है कि कश्मीर मुद्दा एक द्विपक्षीय मामला है और किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है।

Virat Kohli And Rohit Sharma: भारत के लिए कब खेलते हुए नजर आएंगे रोहित और कोहली? दोनों केवल नीली जर्सी में ही दिखेंगे

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद दोनों ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। अब भारत के दोनों दिग्गज बल्लेबाज सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे। सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये दोनों दिग्गज कब भारत के लिए खेलते हैं?

साल 2025 में भारतीय टीम खेलेगी कुल 9 वनडे मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। इसी वजह से सभी टीमों का फोकस टी20 क्रिकेट पर है। टी20 क्रिकेट के इस बदलते युग में टीमें वनडे मैच कम भी खेलती हैं। साल 2025 में भारतीय टीम को कुल 9 वनडे मैच खेलने हैं, जिसमें से तीन बांग्लादेश के खिलाफ, तीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और तीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ।

बांग्लादेश के खिलाफ 17 अगस्त को होगा पहला वनडे मैच

अगस्त में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 अगस्त को शेए-ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में रोहित-विराट खेल सकते हैं और उनकी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद ये पहली वनडे सीरीज होगी।

भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल:

    • पहला वनडे- 17 अगस्त, ढाका
    • दूसरा वनडे- 20 अगस्त, ढाका
    • तीसरा वनडे- 23 अगस्त, चटगांव

दोनों बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए 10000 से ज्यादा रन

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गिनती वनडे क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है। पिछले एक दशक से दोनों ही बल्लेबाज भारतीय बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बने हुए हैं। रोहित ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में अभी तक कुल 11168 रन बनाए हैं। वह दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज जिनसे वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। वनडे की एक पारी में हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है। वहीं विराट कोहली ने अभी तक अपने वनडे करियर में कुल 14181 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 51 शतक निकले हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।

वाशिंगटनः पाकिस्तान के आतंकवाद पर चुप रहा अमेरिका, जवाब देने के बजाय प्रवक्ता ने सीजफायर पर बात की

आतंकवाद पर अमेरिका का दोहरा चरित्र दुनिया के सामने आ गया है। पाकिस्तान के आतंकवाद पर पूछे गए एक सवाल पर अमेरिका ने चुप्पी साध ली और इस सवाल का जवाब देने के बजाय उसके प्रवक्ता भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर बात करने लगे। बता दें कि यह सवाल पूछा गया था कि  ‘क्या अमेरिका को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान कोई आश्वासन या प्रतिबद्धता मिली है कि पाकिस्तान अपने आतंकी ढांचे को खत्म करेगा या देश में आतंकी समूहों का समर्थन करना बंद कर देगा’…इस पर अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रधान प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि वह सीजफायर पर बात करने लगे।

टॉमी ने मूल सवाल का जवाब टालते हुए कहा, “मैं केवल यह दोहरा सकता हूं कि हम इस सप्ताहांत भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम का स्वागत करते हैं। हम दोनों प्रधानमंत्रियों की शांति का मार्ग चुनने के लिए सराहना करते हैं… हम दोनों पक्षों के बीच सीधे संवाद को भी प्रोत्साहित करना चाहते हैं…”उन्होंने कहा कि शांति का रास्ता चुनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की सराहना करते हैं। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, उनका निर्णय शक्ति, बुद्धिमत्ता और धैर्य को दर्शाता है। हम दोनों पक्षों से क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए सीधा संवाद बनाए रखने का आग्रह करते हैं।”

युद्ध के करीब थे भारत-पाकिस्तान

बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला करके 26 लोगों की जान ले ली थी। उन्हें उनका धर्म पूछकर हिन्दू होने पर मारा गया था। इस घटना का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के 8 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इस घटना से बौखलाए पाकिस्तान ने तब भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया, लेकिन भारत ने उसके हथियारों को न सिर्फ मार गिराया, बल्कि पाकिस्तान के 11 आर्मी बेस को भी तबाह कर दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की शिष्टाचार भेंट: क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट महज औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसमें क्षेत्रीय विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, जल निकासी, खेल सुविधाओं और औद्योगिक प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने न केवल इन प्रस्तावों को सहानुभूति से सुना, बल्कि सकारात्मक निर्णय का भी आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से मिला स्नेहिल आशीर्वाद और दूरदर्शी मार्गदर्शन

भेंट के बाद विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि योगी जी का तपस्वी जीवन, उनकी वाणी में तेज और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाला दृष्टिकोण ही उत्तर प्रदेश को नए शिखर की ओर ले जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सौहार्दपूर्ण मुलाकात न केवल प्रेरणादायक रही, बल्कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से क्षेत्र के विकास के लिए नई ऊर्जा भी प्राप्त हुई।

सरोजनीनगर बना औद्योगिक क्रांति का केंद्र: दो मेगा प्रोजेक्ट्स पर कार्य आरंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में सरोजनीनगर क्षेत्र को औद्योगिक दृष्टिकोण से ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि:

Ashok Leyland EV Bus Manufacturing Unit — प्रदेश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई सरोजनीनगर में स्थापित हो रही है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र औद्योगिक हब के रूप में विकसित होगा।

BrahMos Supersonic Missile Unit — सरोजनीनगर के एक अन्य हिस्से में भारत की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है और क्षेत्र को रक्षा निर्माण क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाएगी।

इन दोनों प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री जी का क्षेत्र की जनता की ओर से हृदय से आभार जताया।

वर्षा ऋतु पूर्व जल निकासी की तैयारी: छह नए नालों के निर्माण का प्रस्ताव

वर्षा के दौरान जलभराव से बचाव के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने छह नए नालों के निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि बीते समय में मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में सरोजनीनगर में एक दर्जन से अधिक नालों का निर्माण सफलतापूर्वक कराया गया, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हुई है।

नए प्रस्तावित नाले निम्नलिखित स्थानों पर बनाए जाने की आवश्यकता बताई गई:

  1. साईंदाता रोड, अहिमामऊ
  2. तपोवन नगर, निकट एयरपोर्ट
  3. शांति नगर, निकट एयरपोर्ट
  4. गिंदन खेड़ा – DRDO से कानपुर रोड तक
  5. गिंदन खेड़ा – अमौसी क्षेत्र
  6. अली नगर सुनहरा

इसके साथ ही, उन्होंने राजधानी लखनऊ के सभी प्रमुख नालों की वर्षा ऋतु से पूर्व समुचित सफाई, चौड़ीकरण और निर्बाध जल प्रवाह सुनिश्चित कराने हेतु नगर निगम एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया।


मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत स्टेडियम और सड़कों के निर्माण की माँग

विकास के समानांतर खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी विधायक डॉ. सिंह ने सक्रिय पहल करते हुए मुख्यमंत्री जी से गहरू गांव में एक स्टेडियम निर्माण का आग्रह किया। यह स्टेडियम ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।

इसके अतिरिक्त, सरोजनीनगर की प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्यों के लिए भी प्रस्ताव रखे गए, ताकि क्षेत्रीय यातायात सुगम हो और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।


मुख्यमंत्री ने दिए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा प्रस्तुत सभी विकासात्मक प्रस्तावों को गम्भीरता से लेते हुए उन पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावों का परीक्षण करते हुए प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाए।


विधायक ने जताया आभार, कहा – “सरोजनीनगर परिवार के लिए यह ऐतिहासिक क्षण”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में सरोजनीनगर में अभूतपूर्व विकास संभव हो पाया है। EV प्लांट, ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण से लेकर नाले, सड़कें और खेल सुविधाओं तक – सभी प्रस्तावों पर जिस संवेदनशीलता और तत्परता से मुख्यमंत्री जी ने विचार किया, उसके लिए मैं सरोजनीनगर की जनता की ओर से उनका कोटिशः आभार प्रकट करता हूँ।”

बंगाल के रोमांटिक बीचेज: पश्चिम बंगाल के इन समुद्र तटों पर अपने पार्टनर के साथ बिताएं यादगार पल, हर लम्हा रहेगा खास

घूमने के शौकीन लोग अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं। वहीं कपल्स घूमने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां पर वह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकें। जब कपल्स रोमांटिक और सुकून भरा पल बिताने के लिए किसी जगह की तलाश करते हैं, तो उनकी लिस्ट में मनमोहक और खूबसूरत बीचेज भी शामिल रहता है। पश्चिम बंगाल देश का एक ऐसा राज्य है, जो शानदार और रोमांटिक बीचेज के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन रोमांटिक बीचेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हसीन और सुकून के पल बिता सकते हैं।

दीघा बीच

पश्चिम बंगाल में स्थित सबसे रोमांटिक और खूबसूरत बीच घूमने के लिए कई कपल्स सबसे पहले दीघा बीच पहुंचते हैं। यह बीच पूरे पश्चिम बंगाल का भी मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यहां पर देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में स्थित दीघा बीच अपनी कई चीजों के कारण रोमांटिक बन जाता है। यहां के बीचेज से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों के अलावा सुनहरी रेत के लिए भी फेमस है। दीघा बीच कैसुरीना के बागानों से भी घिरा है। इसलिए इस बीच को एक परफेक्ट रोमांटिक प्लेस माना जाता है।

ताजपुर बीच

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में स्थित ताजपुर बीच भी काफी फेमस है। यहां पर सिर्फ स्थानीय पर्यटक नहीं बल्कि अन्य कई राज्यों से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है।

ताजपुर बीच अपनी खूबसूरती से कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर कई कपल्स सूर्योदय और सूर्योस्त के दृश्यों को देखते हुए हसीन पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर एक तरफ बंगाल की खाड़ी है, तो दूसरी ओर हरियाली है। यहां पर कपल्स वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

शंकरपुर बीच

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 176 किमी और दीघा से करीब 14 किमी दूर शंकरपुर बीच स्थित है। यह राज्य का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत बीचेज में से एक है। यह बीच भी राज्य के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

शंकरपुर बीच में हर दिन दर्जन से ज्यादा पर्टयक को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर कपल्स भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर कई कपल्स हसीन शामें बिताने के लिए पहुंचते हैं। आप इस बीच से बंगाल की खाड़ी की हसीन लहरों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

उदयपुर बीच

पश्चिम बंगाल में उदयपुर बीच पर सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस बीच को पश्चिम बंगाल के सबसे पुराने और खूबसूरत समुद्री तटों में से एक माना जाता है।

यह बीच सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि ओडिशा के लिए भी आकर्षण का केंद्र माना जाता है। क्योंकि यह ओडिशा की सीमा से कुछ दूरी पर है। यहां पर दर्जनों की संख्या में कपल्स रोमांटिक पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। उदयपुर बीच से सनसेट और सनराइज का दृश्य देखने लायक होता है।

इन जगहों पर घूमें

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कई अन्य बीचेज घूम सकते हैं। यहां पर कई कपल्स पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। जैसे- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित मंदारमणि बीच, बक्खाली बीच और डायमंड हार्बर बीच एक्सप्लोर कर सकते हैं।