Home Blog Page 570

रियाद: यूएसए ने सीरिया से प्रतिबंध हटाए, ट्रंप करेंगे राष्ट्रपति अल-शरा से मुलाकात

अमेरिका ने सीरिया के ऊपर लगे तमाम प्रतिबंधों को हटा लिया है। इसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को सऊदी अरब में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने पिछले साल बशर असद को सत्ता से बेदखल कर दिया था। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति (ट्रंप) कल सऊदी अरब में सीरियाई राष्ट्रपति से मिलने के लिए सहमत हो गए हैं।’’

बता दें कि दिसंबर में अल-शरा के सत्ता संभालने के बाद से ही अमेरिका इस बात पर विचार कर रहा है कि अल-शरा के साथ तालमेल कैसे बनाया जाए। वाशिंगटन से रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि वह सीरिया सरकार पर लगे प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘हम इसे हटाना चाहते हैं, क्योंकि हम उन्हें (सीरिया को) एक नयी शुरुआत देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने उनसे ऐसा करने का आग्रह किया है।

अमेरिका ने अल-शरा पर घोषित किया था 1 करोड़ का इनाम

पूर्व में अल-शरा को अबू मोहम्मद अल-गोलानी के नाम से जाना जाता था। वह 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर आक्रमण के बाद वहां अमेरिकी सेना से लड़ने वाले अल-कायदा विद्रोहियों में शामिल हो गए थे तथा अब भी इराक में आतंकवाद के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी है। अल-शरा के अलकायदा से संबंध होने के कारण अमेरिका ने कभी उनका अता-पता बताने वाले को एक करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की थी।

पिछले 10 दिनों से छाई हुई है ‘लाल परी’, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव बस देखते ही रह गए

बीते दिनों अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म हाउसफुल-5 का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने का नाम है ‘लाल परी’ और इस गाने ने कमाल कर दिया है। ये गाना लगातार 10 दिनों से यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने ने अब तक 48 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इतना ही नहीं इस गाने के आगे पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और खेसारी लाल यादव का गाना ‘शाम है धुआं धुआं’ भी फीका पड़ गया है। 6 जून को रिलीज हो रही फिल्म हाउसफुल-5 के गाने लाल परि को लोगों ने खूब प्यार दिया है और अभी भी यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

धूम मचाने आ रही बॉलीवुड की धांसू स्टारकास्ट

बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल-5 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हिट फिल्म इस सीरीज में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं। बीते 10 दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के गाने ने अभी भी धूम मचाई हुई है। कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा से सजी ये फिल्म अब 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी साजिद नाडियावाला, तरुण और फरहाद सामजी ने लिखी है। फिल्म का दर्शकों को इंतजार है। फिल्म में बॉलीवुड सितारों की एक लंबी फौज नजर आने वाली है। अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडिंस, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, नरगिस फाकरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सेन समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।

सुपरहिट सीरीज की है पांचवी किश्त

बता दें साल ये फिल्म सुपरहिट फिल्म सीरीज की पांचवी किश्त रहने वाली है। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार ने कमाल का काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दीपिका पादुकोण और रितेश देशमुख नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे। इस फिल्म के हिट होने के बाद इसके दूसरे पार्ट बनाए गए और अब तक 4 पार्ट्स ने दर्शकों को खूब हंसाया है। अब इस फिल्म की पांचवीं किश्त भी रिलीज के लिए तैयार है। हाउसफुल-5 अब 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।

Sunrisers Hyderabad: इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, IPL के बाकी मैचों और WTC फाइनल दोनों में खेलने का अपडेट सामने आया

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद सीजफायर पर आम सहमति बन गई। इसके बाद BCCI ने आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिसमें 17 मई से मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 3 जून को होगा। वहीं इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। पैट कमिंस और ट्रेविस हेड दो प्लेयर्स ऐसे हैं, जो आईपीएल और WTC फाइनल दोनों में खेल सकते हैं।

स्वदेश लौट गए थे कमिंस और हेड

जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ा और युद्ध जैसी स्थिति आ गई, तो आईपीएल 2025 को बीच में ही रोक दिया गया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले पैट कमिंस और ट्रेविस हेड स्वदेश लौट गए थे। अब उनके वापस आने की संभावना है। वहीं इन दोनों ही प्लेयर्स को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में भी जगह मिली है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से हो चुकी बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन लीग स्टेज में अभी भी उसके तीन मुकाबले बचे हुए हैं। जो उसे LSG, आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने हैं। उसका लीग स्टेज में आखिरी मैच 25 मई को केकेआर के खिलाफ होना है। ऐसे में पैट कमिंस और ट्रेविस हेड 25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मैच खेलकर स्वदेश लौट सकते हैं और फिर 11 जून से शुरू होने वाले WTC फाइनल में हिस्सा भी ले सकते हैं।

ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस के मैनेजर नील मैक्सवेल ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है और वो वापस लौटने के बारे में सोच रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि आईपीएल में खेलने या ना खेलने का फैसला पूरी तरह से प्लेयर्स का होगा और वह इसका सम्मान करेंगे।

8वें नंबर पर मौजूद है टीम

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभी तक आईपीएल 2025 में कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने सिर्फ तीन में जीत हासिल की है और 7 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 1.192 है। वह 8वें नंबर पर मौजूद है।

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के भोलार और अन्य एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने, जिन्हें भारत ने हमले में नष्ट कर दिया था

भारत के हमले में पाकिस्तान के एयरबेस किस तरह से तबाह हुए हैं, इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को भी बेनकाब कर दिया है, जिसमें वह कह रहा था कि भारत के हमले में उसके एयरबेस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के ग्यारह एयरबेस को निशाना बनाया था और पाकिस्तानी वायुसेना की महत्वपूर्ण सुविधाओं को नष्ट कर दिया, जिसमें हैंगर, इमारतें और रनवे शामिल हैं।

सैटेलाइट कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने नवीनतम उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरें हासिल की हैं, जो भारतीय हमलों के कारण पाकिस्तानी एयरबेस को हुए नुकसान की सीमा को दर्शाती हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।हालाँकि, जब पाकिस्तान ने भारत के नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला करके आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई का जवाब दिया, तो भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ढांचे पर हमला किया, जिसमें हवाई अड्डे भी शामिल थे। हमले की चपेट में आए कुछ पाकिस्तानी हवाई अड्डों में शाहबाज एयर बेस, जैकोबाबाद एयरबेस भी शामिल हैं।

सिंध प्रांत में है शाहबाज एयरबेस 

पाकिस्तान वायु सेना का शाहबाज एयरबेस सिंध प्रांत के उत्तरी भाग में जैकोबाबाद शहर में स्थित है। मैक्सार की तस्वीरों में हमले से पहले और बाद की तस्वीरें हैं, जिसमें पाकिस्तान के एयरबेस को हुए नुकसान को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसी तरह पाकिस्तान के भोलारी एयर बेस की भी तस्वीरें हैं। यह पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर और एफ-16 फाइटिंग फाल्कन को रखने के लिए जाना जाता है। इसे भी भारत ने निशाना बनाया था। भारत के हमलों के बाद हुई तबाही इस एयरबेस की तस्वीरों में भी देखी जा सकती है।

ये एयरबेस भी हुए तबाह

पाकिस्तान के सरगोधा स्थित मुशफ एयर बेस पंजाब प्रांत में आता है। इसके रनवे पर हुए नुकसान को प्रभाव से पहले और बाद के परिदृश्यों की तुलना करके देखा जा सकता है। इसी तरह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित सुक्कुर एयरबेस पर भी भारतीय सशस्त्र बलों ने हमला किया था। यह पाकिस्तान के लिए एक रणनीतिक एयरबेस है, जो राजस्थान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पश्चिम में स्थित है। वहीं पाकिस्तान के मुकुट रत्न, रावलपिंडी के चकलाला में नूर खान एयरबेस पर भारत द्वारा गंभीर हमला किया गया। यह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से सिर्फ 10 किमी दूर स्थित है। पहले और बाद की तस्वीरें भारतीय हमलों के प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। इससे पहले, एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, एयर मार्शल भारती ने कहा कि सरगोधा, रहीम यार खान, चकलाला में नूर खान, सुक्कुर, भोलारी और जैकोबाबाद के हवाई क्षेत्रों में विशिष्ट लक्ष्यों को उन हमलों के दौरान काफी नुकसान पहुंचा।

इन्हें भी बनाया लक्ष्य

भारत ने पाकिस्तान के जिन अन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया उनमें संचार भवन, रनवे, संचालन केंद्र, रडार साइट, विमान हैंगर और आश्रय शामिल थे। एयर मार्शल ए.के. भारती ने देश की सैन्य क्षमताओं पर जोर देते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के ठिकानों पर हर प्रणाली को निशाना बना सकता है। पाकिस्तान की ओर से हताहतों के बारे में पूछे जाने पर, एयर मार्शल ने कहा, “हमारा उद्देश्य टारगेट को हिट करना था, हताहतों को काउंट करना नहीं। अगर कोई हताहत हुआ है, तो उसे गिनना उनका काम है। हमारा काम लक्ष्य को भेदना है, शवों की गिनती करना नहीं।”

जेनेलिया ने आमिर खान के साथ की जोड़ीदार भूमिका, ट्रेलर देखकर रितेश खुशी से झूम उठे

दो बार देरी के बाद आखिरकार आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। कहानी में आमिर खान के पुराने तड़के की वापसी हो रही है। आमिर खान ने इस फिल्म में फिर से एक कोच का किरदार निभाया है। ट्रेलर रिलीज होते ही दोनों की खूब तारीफ हो रही है। वहीं फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया की जोड़ी भी खूब जम रही है। इसी के चलते जेनेलिया डिसूजा के पति रितेश देशमुख ने भी इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। रितेश ने अपने एक्स अकाउंट पर इसके ट्रेलर को पोस्ट किया है और खूब तारीफ भी की है। जब एक नेटिजन ने आज ट्रेलर रिलीज़ होने के बारे में ट्वीट किया, तो रितेश ने उसे जवाब देते हुए लिखा, ‘असाधारण ट्रेलर, सितारे जमीन पर।’

आमिर खान कर रहे वापसी

‘सितारे जमीन पर’ आमिर और जेनेलिया की तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी वाली फिल्म होने वाली है। दोनों को आखिरी बार 2022 में बड़े पर्दे पर देखा गया था। सीतारे जमीन पर के निर्माताओं ने आज ट्रेलर लॉन्च होने की घोषणा करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमारे सितारे आज रात ट्रेलर रिलीज़ होते ही उत्साह से भर गए हैं, सीतारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

20 जून को फिल्म होगी रिलीज

बता दें कि सितारे जमीं पर अब जल्द ही 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। साथ ही आमिर खान भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आमिर खान को फैन्स का कितना प्यार मिलता है। ट्रेलर की बात करें तो काफी मजेदार है। ट्रेलर में बेहतरीन ह्यूमर के साथ हिट ड्रामा की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म सितारे जमीं पर एक बार फिर ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों की जिंदगी की झलक दिखाती है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आने वाली हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी फैन्स को काफी पसंद आ रही है।