Home Blog Page 566

RCB को मिली राहत, IPL सस्पेंशन से मिला फायदा; इस खिलाड़ी की वापसी लगभग सुनिश्चित

भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते तनाव की वजह से आईपीएल 2025 का सीजन 10 मई को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। 12 मई को हुए सीजफायर के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की तरफ से नए शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया गया जिसमें अब बाकी बचे मुकाबले 17 मई से लेकर तीन जून तक खेले जाएंगे। इसी बीच आरसीबी की टीम जिनका इस सीजन काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला उनके लिए ये सस्पेंशन काफी फायदेमंद साबित हुआ जिसमें उनके कप्तान रजत पाटीदार जिनको चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लगी थी वह अब लगभग पूरी तरह से फिट हो गए हैं और केकेआर के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए दिख सकते हैं।

पाटीदार पहले 2 से तीन मैच कर सकते थे मिस

आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही है, जिसमें उन्होंने अब तक 11 मुकाबले खेल लिए हैं और उसमें से उन्होंने 8 मैचों को अपने नाम किया है। वहीं सीएसके के खिलाफ 3 मई को हुए मुकाबले में रजत पाटीदार अपने दाएं हाथ की उंगली को चोटिल कर बैठे थे, जिसके चलते उन्हें पूरी तरह से फिट होने में लगभग 10 दिन का समय बताया गया था और ऐसे में पाटीदार का 2 से तीन मैचों से बाहर रहना तय माना जा रहा था। हालांकि आईपीएल अचानक बीच में एक हफ्ते के लिए सस्पेंड होने की वजह से पाटीदार को पूरी तरह से फिट होने का भी समय मिल गया। अब पाटीदार 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसमें उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए पाटीदार को नहीं दिखे तकलीफ में

केकेआर के खिलाफ मुकाबले के लिए आरसीबी की टीम ने 15 मई से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार रजत पाटीदार ने 15 मई को नेट्स पर लगभग 30 मिनट तक बल्लेबाजी की जिसमें वह किसी तरह की तकलीफ में नहीं दिखाई दिए। हालांकि फील्डिंग की प्रैक्टिस के दौरान पाटीदार ने हिस्सा नहीं लिया। पाटीदार ने अब तक इस सीजन 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 239 रन बनाएं हैं।

अब शहबाज शरीफ ने दिखाया शांति का रुख, भारत से बातचीत का दिया प्रस्ताव

भारत से मुंह की खाने के बाद आतंक के पनाहगार देश पाकिस्तान को अब अक्ल आन लगी है। भारत को हमेशा युद्ध और परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को शांति की याद आने लगी है। बता दें कि भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही समय में घुटनों पर ला दिया था। अब शहबाज शरीफ ने कहा है कि वह शांति के लिए बातचीत करने को तैयार है।

क्या बोले शहबाज शरीफ?

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने गुरुवार को देश के पंजाब प्रांत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव में शामिल अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की। शहबाज शरीफ ने यहां पर कहा कि हम शांति के लिए भारत के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। शरीफ के साथ उपप्रधानमंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर भी मौजूद थे।

फिर अलापा कश्मीर का राग

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भारत के साथ बातचीत और शांति के लिए शर्तों में कश्मीर मुद्दे को भी शामिल करने की बात कही है। आपको बता दें कि भारत लंबे समय से पूरी दुनिया को साफ कर रखा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे।

सहमति का विस्तार 18 मई तक

भारत और पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता में शत्रुता खत्म करने के लिए 10 मई को सहमति बनी थी। अब दोनों देशों ने विश्वास बहाली के उपायों को जारी रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त करने पर बनी सहमति का विस्तार 18 मई तक किया गया है।

IPL 2025: क्या वेस्टइंडीज खिलाड़ी खेलेंगे बाकी बचे मैचों में? विंडीज बोर्ड ने दिया जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को 57 लीग मुकाबले के बाद उस समय सस्पेंड कर दिया गया जब भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा था। वहीं अब हालात सामान्य होने के साथ आईपीएल 2025 सीजन के बाकी बचे मैचों की शुरुआत 17 मई से हो जाएगी, जिसमें अब फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। ऐसे में अचानक बीच में शेड्यूल बदलने की वजह से कई विदेशी प्लेयर्स जो वापस अपने देश लौट गए थे वह बाकी बचे मैचों में खेलने के लिए नहीं आ रहे हैं। वहीं इसी बीच अब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने प्लेयर्स के लिए फरमान जारी कर दिया है कि वह आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाकी बचे मुकाबलों में खेल पाएंगे या नहीं।

आईपीएल के बाकी बचे में खेल सकेंगे विंडीज खिलाड़ी

वेस्टइंडीज की टीम को 21 मई से आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है जहां उन्हें वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में सीरीज सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर स्क्वाड का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। वहीं अब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ये साफ कर दिया है कि उनके प्लेयर्स आईपीएल 2025 सीजन के बाकी बचे सभी मुकाबलों में खेल सकते हैं। बोर्ड के इस फैसले से आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को सबसे ज्यादा राहत मिली है, क्योंकि इन दोनों ही टीमों कई अहम विदेशी खिलाड़ी जहां खेलने के लिए वापस नहीं लौट रहे हैं तो वहीं कुछ प्लेऑफ से पहले ही वापस चले जाएंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपनी तरफ से जारी किए गए बयान में कहा कि 21 मई से तीन जून तक होने वाले वेस्टइंडीज टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हम अपनी एक मजबूत टीम उतारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

शमर जोसेफ बाकी बचे आईपीएल मैचों के लिए वापस भारत नहीं आएंगे

आईपीएल 2025 में वेस्टइंडीज टीम के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको वनडे सीरीज के लिए विंडीज स्क्वाड में चुना गया है। इसमें शमर जोसेफ वापस इंडिया नहीं लौटेंगे तो वहीं क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ये साफ कर दिया है कि शेरफेन रदरफोर्ड की जगह पर जॉन कैंपबेल आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे जबकि जेदीह ब्लैड्स को रोमारियो शेफर्ड की जगह पर शामिल किया गया है। इसके अलावा शिमरन हेटमायर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से स्क्वाड का हिस्सा बन जाएंगे क्योंकि उनकी आईपीएल टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

पाकिस्तान: इमरान खान की बढ़ी परेशानियां, अब इस केस में किया जाएगा ‘पॉलीग्राफ’ टेस्ट

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बड़ी मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। आतंकवाद निरोधक अदालत (ATC) ने 9 मई की हिंसा से संबंधित मामलों में जेल में बंद खान के ‘पॉलीग्राफ’ परीक्षण (झूठ का पता लगाने की जांच) और ‘फोटोग्रामेट्रिक’ परीक्षण (चेहरे और आवाज का विश्लेषण) करने की अनुमति पुलिस को दे दी है। खान के खिलाफ 12 आतंकवाद मामलों के लिए ये परीक्षण किए जाएंगे। ये मामले 9 मई, 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के हिंसक विरोध प्रदर्शनों से संबंधित हैं।

अदालत के अधिकारी ने क्या बताया?

अदालत के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘एटीसी-प्रथम न्यायाधीश मंजर अली गिल ने बुधवार को अभियोजन पक्ष के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हमले सहित 12 आतंकवाद मामलों में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान खान की 12 दिनों के भीतर पॉलीग्राफ और फोटोग्रामेट्रिक परीक्षण करने की अनुमति पुलिस को दे दी।’’

खान के वकील ने किया विरोध 

इमरान खान के वकील सलमान सफदर ने अभियोजन पक्ष के अनुरोध का विरोध किया और 9 मई की घटना के 727 दिन बाद ‘पॉलीग्राफ’ और ‘फोटोग्रामेट्रिक’ परीक्षण कराने के पुलिस के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-इंसाफ (PTI) पार्टी के संस्थापक को आतंकवाद के 21 मामलों में पहले ही जमानत दी जा चुकी है। विशेष अभियोजक राणा आजर ने तर्क दिया कि सर्वोच्च न्यायालय ने जांच संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस तरह के परीक्षणों की अनुमति दी है, हालांकि खान ने अपने वकील की उपस्थिति के बिना जेल में ये परीक्षण कराने से इनकार किया है।

अंकारा:रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर सामने आया अहम अपडेट

 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 2022 में रूस के हमलों के बाद रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ पहली सीधी शांति वार्ता के लिए रक्षा मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को तुर्किए के शहर इस्तांबुल भेज रहे हैं। जेलेंस्की ने यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा तुर्किए में उनके साथ आमने-सामने की बैठक से दूर रहने के बाद उठाया है, जिसका प्रस्ताव यूक्रेनी नेता ने पिछले सप्ताहांत कूटनीतिक कोशिशों के तहत दिया था।

क्या बोले जेलेंस्की

जेलेंस्की ने तुर्किए की राजधानी अंकारा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल में ‘‘कोई भी ऐसा व्यक्ति शामिल नहीं है जो वास्तव में निर्णय लेता हो।’’ जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह दिखाने के लिए कि यूक्रेन तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करना चाहता है, वह बैठक के लिए अपने अधिकारियों को अंकारा से इस्तांबुल भेजने को तैयार हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव करेंगे और इसका उद्देश्य ‘‘युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कम से कम पहला कदम उठाने का प्रयास करना है – अर्थात युद्ध विराम।’’

ट्रंप ने कही बड़ी बात

ट्रंप ने इस बीच कतर में कहा कि गतिरोध को तोड़ने के लिए उनके और पुतिन के बीच बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोहा से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जब तक वह (पुतिन) और मैं एक साथ नहीं आते, तब तक कुछ भी होने वाला है, चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं। लेकिन हमें इसे हल करना होगा क्योंकि बहुत से लोग मर रहे हैं।’’

जेलेंस्की केवल पुतिन से ही करेंगे बात

क्रेमलिन (रूसी सरकार) ने कहा कि पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन की आने वाले दिनों में ट्रंप से मिलने की कोई योजना नहीं है। पुतिन ने इस्तांबुल में वार्ता के लिए चार निचले स्तर के अधिकारियों को बतौर ‘विशेषज्ञ’ भी नियुक्त किया है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि शीर्ष स्तरीय यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव, विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्रेई यरमक शामिल होंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्यक ने कहा कि जेलेंस्की केवल पुतिन के साथ ही वार्ता की मेज पर बैठेंगे।