Home Blog Page 560

Latest Sports News:रनआउट के बाद निकोलस पूरन भड़के गुस्से में, ड्रेसिंग रूम में दिखा आक्रोश का नजारा

19 मई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ के उपकप्तान निकोलस पूरन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पूरन SRH के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन आखिरी ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने के चक्कर में वह रनआउट हो गए। आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में जो उन्होंने किया उस मोमेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रनआउट होने के बाद निकोलस पूरन को आया गुस्सा

यह घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 20वें ओवर में हुआ। इस ओवर में अब्दुल समद और निकोलस पूरन बैटिंग कर रहे थे। SRH की तरफ से नितीश रेड्डी बॉलिंग कर रहे थे। उस ओवर की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन 2 रन भागना चाहते थे, लेकिन वापस मुड़ते समय उनका पैर फिसल गया था और ऐसे में समद ने उन्हें वापस भेज दिया। पूरन तब तक 26 गेंद में 45 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो चुके थे और वह यहां से अगली तीन गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाह रहे थे। जब अब्दुल समद ने उन्हें दूसरा रन भागने से मना किया तो वह उससे खुश नजर नहीं आए।

इसी ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन ने बाय के रूप में  जोखिम भरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन ईशान किशन पहले से ही तैयार थे। उन्हें पता था कि पूरन खुद को स्ट्राइक पर रखने की कोशिश में रन भागेंगे और इसी मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने पूरन को रन आउट कर दिया। इसके बाद जब निकोलस पूरन ड्रेसिंग रूम में लौटे तो उन्होंने सोफा को धक्का दे दिया था। उन्होंने गुस्से में बैटिंग पैड्स को जोर से जमीन पर फेंक दिए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

LSG vs SRH मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 65 रनों की पारी खेली। मार्श और मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। तीन नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में सात रन ही बना सके। एडन मार्करम 38 गेंद में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष ने 5 गेंद में तीन रन बनाए। वहीं पूरन 26 गेंदों में 45 रन बनाए। SRH की तरफ से ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

Latest Sports News:हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में बने नंबर 1 गेंदबाज; सभी को पछाड़ते हुए किया शानदार प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीतन के लिए 206 रनों का टारगेट दिया है। इस मैच में लखनऊ की टीम के लिए मिचेल मार्श और एडन माक्ररम ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने एक विकेट लेकर भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

हर्षल पटेल ने पूरे किए 150 विकेट 

हर्षल पटेल ने मैच के चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वह आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने आईपीएल में सभी गेंदबाजों को पीछे करते हुए ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया है और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। हर्षल ने आईपीएल में 2381 गेंदों में आईपीएल में 150 विकेट पूरे किए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड लासिथ मलिंगा के नाम था। उन्होंने आईपीएल के 2444 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए थे।

आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज:

    • हर्षल पटेल-2381 गेंद
    • लासिथ मलिंगा-2444 गेंद
    • युजवेंद्र चहल-2543 गेंद
    • ड्वेन ब्रावो-2656 गेंद
    • जसप्रीत बुमराह-2832 गेंद

साल 2012 से ही आईपीएल में दिखा रहे जलवा

हर्षल पटेल साल 2012 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। वह आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 117 मैचों में कुल 150 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान 27 रन देकर 5 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

बुमराह-भुवनेश्वर की लिस्ट में हुए शामिल

हर्षल पटेल आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार (193 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (178 विकेट) ऐसा कर चुके हैं। भुवनेश्वर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।

तेल अवीव: इजरायली सेना ने जारी किया आदेश, जानिए क्या दिया गया निर्देश।

इजरायली सेना ने गाजा में नया जमीनी अभियान शुरू किया है। इस बीच सेना ने गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस और आसपास के कस्बों के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया है। सैन्य प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आदेश पोस्ट करते हुए कहा कि पूरा क्षेत्र ‘एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र माना जाएगा।’ क्षेत्र खाली करने का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब इजरायल ने गाजा में युद्ध तेज कर दिया है।

इजरायल ने उठाया बड़ा कदम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायल की ओर से गाजा में लगातार हमले किए जा रहे हैं। हमलों के बीच इजरायल की ओर से घोषणा की गई कि वह लगभग तीन महीने की नाकाबंदी के बाद गाजा में सीमित मात्रा में मानवीय सहायता की अनुमति देगा। खाद्य सुरक्षा पर वैश्विक विशेषज्ञों की ओर से अकाल की चेतावनी दिए जाने के कुछ दिन बाद इजरायल ने इस तरह का कदम उठाया है।

ऐसे शुरू हुई जंग

गौरतलब है कि, हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था जिसके बाद जंग शुरू हुई थी। हमले में आतंकियों ने लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल की सैन्य कार्रवाई में 52,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। घायलों की संख्या एक लाख के पार है। गाजा मलबे में तब्दील हो गया है।

मौत के साए में भी डटी रहीं ये एक्ट्रेस, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी नहीं रोक सकी उनके हौसले और सपनों की उड़ान।

टीवी की संस्कारी बहू से लेकर कान्स में अपने फैशन सेंस से चर्चा में रही ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हिना खान हैं। हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुकी हिना भारतीय टेलीवीजन में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक है, जिन्होंने साल 2009 में सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस शो में अक्षरा का किरदार निभा हिना खान घर-घर मशहूर हो गईं। जबरदस्त नेम फेम हासिल करने के बाद एक्ट्रेस ने राजन शाही के सीरियल को 2016 में अलविदा कह दिया और इसके बाद उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ और खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में हिस्सा लिया था। हालांकि वह फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाईं। टीवी की सुपरस्टार हिना खान कैंसर से लड़ते हुए भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को बेखौफ होकर मैनेज कर रही हैं।

कैंसर से बेखौफ एक्ट्रेस पूरे कर रही सपने

हिना खान ने जब गुरुवार (5 सितंबर) शाम इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसके बाद भी एक्ट्रेस अपने काम को पूरी ईमानदारी से कर रही हैं और कैंसर के लिए कीमोथेरेपी भी ले रही हैं। एक्ट्रेस की हिम्मत देखने के बाद से फैंस उन्हें शेरनी बुलाने लगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने साउथ कोरिया ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिना की लेटेस्ट पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि कैंसर से जूझ रही हिना ने एक खुशखबरी भी दी है। जी हां, उन्होंने बताया कि वह अपना हर सपना पूरा कर रही हैं। हिना ने पोस्ट में बताया था कि ‘कोरिया टूरिज्म’ के एंबेसडर के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया है। टीवी की टॉप एक्ट्रेस हिना खान बीते कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और कीमोथेरेपी ले रही हैं। हिना खान 11 साल से रॉकी जायसवाल संग रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। इस मुश्किल घड़ी में हिना खान की देखभाल भी उनके बॉयफ्रेंड रॉकी कर रहे हैं।

किरदार बने हिट करियर की वजह

वहीं 2018 में हिना खान ने ‘कसौटी जिंदगी’ से छोटे पर्दे पर धामकेदार कमबैक कर तहलका मचा दिया और साबित कर दिया कि टीवी सुपरस्टार असल में कौन है। इसमें वह कोमोलिका के किरदार में नजर आईं और इसके बाद वह एकता कपूर के सबसे चर्चित सुपरनेचुरल शो ‘नागिन’ में दिखीं, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में एंट्री करने का फैसला किया और फिल्म ‘हैक्ड’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फ्लॉप फिल्म करियर के बाद हिना खान ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।

“वह एक असली योद्धा हैं” – जो बाइडेन के कैंसर से प्रभावित होने पर डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने जताई संवेदना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडेन की हड्डियों तक कैंसर फैल चुका है। जो बाइडेन के दफ्तर ने रविवार को बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी। जो बाइडेन की सेहत की गंभीरत स्थिति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, मेलानिया और मैं बाइडेन के प्रोस्टेस कैंसर से पीड़ित होने के बारे में सुनकर दुखी हैं। हम जिल और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हैं और बाइडेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

कमला हैरिस ने जताया दुख

पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रति अपना समर्थन और प्रार्थना व्यक्त की। कमला हैरिस और उनके पति ने बिडेन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानने पर दुख व्यक्त किया। कमला हैरिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “डग और मैं राष्ट्रपति बाइडेन के प्रोस्टेट कैंसर के निदान के बारे में जानकर दुखी हैं। इस मुश्किल समय में हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके, डॉ. बाइडेन और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “जो एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि वह इस चुनौती का सामना उसी ताकत, लचीलापन और आशावाद के साथ करेंगे, जिसने हमेशा उनके जीवन और नेतृत्व को परिभाषित किया है। हम उनके पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करते हैं।”

बाइडेन के कार्यालय ने दी जानकारी

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले हफ्ते पेशाब की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाया था। जांच के दौरान उनको इस खतरनाक बीमारी के होने का पता चला। बाइडेन के कैंसर का ग्लेसन स्कोर 10 में से 9 है। इसका मतलब है कि यह हाई-ग्रेड का कैंसर है। फिलहाल, जो बाइडेन के इलाज के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।