Home Blog Page 548

ज़बरदस्त हार के बाद कप्तान रहाणे ने जताया कोई पछतावा नहीं, कहा- अगले साल और बेहतर होकर लौटेंगे

IPL 2025 का 68वां मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को करारी शिकस्त दी। हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार नाबाद 105 रनों की पारी के दम पर हैदराबाद ने 110 रनों से जीत दर्ज की। यह IPL इतिहास में कोलकाता की सबसे बड़ी हार है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। यह टूर्नामेंट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दिलचस्प बात यह है कि IPL के टॉप चार हाई स्कोर का रिकॉर्ड इसी टीम के नाम है। हैदराबाद ने इससे पहले 2024 में 287/3 और इसी सीजन 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286/6 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 18.4 ओवर में 168 रनों पर सिमट गई और बड़ी हार झेलनी पड़ी।

SRH के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने SRH के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। रहाणे ने कहा कि उन्हें लगता है कि SRH की टीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हां, हमने गेंदबाजी करते समय कुछ गलतियां कीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने खराब गेंदों का फायदा उठाया और सभी अच्छी गेंदों पर भी शॉट लगाए। इसका श्रेय SRH के बल्लेबाजों को जाता है।

KKR को कोई अफसोस नहीं

रहाणे ने कहा कि हमने स्लोअर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन हम अपनी योजनाओं को पूरी तरह से अमली जामा नहीं पहना पाए। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, यह लीग काफी कठिन है। लेकिन हमारे पास कई मौके भी आए थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। हमारे पास ऐसे मौके आए थे जिन्हें हम भुनाते तो पॉइट्स टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर भी रह सकते थे। लेकिन हमें कोई अफसोस नहीं, इस सीजन से बहुत कुछ सीखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हम अगले साल और भी अधिक मजबूत होकर वापस आएंगे।

8वें स्थान पर किया फिनिश

पिछले साल की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2025 में 14 मैचों में सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। टीम ने पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर फिनिश किया।

नूर खान एयरबेस पहले से कहीं ज्यादा तबाह हुआ, देखें नई सैटेलाइट तस्वीरें

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऐसा लिया है, जिसे दुश्मन देश पाकिस्तान हमेशा के लिए याद रखेगा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान के कई आतंकियों को मार गिराया गया। साथ ही भारत ने अपने हवाई हमलों में पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया है। भारत के हमले में पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। जो कि पाकिस्तानी सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

भारत के हमले को देख पाक अधिकारियों के उड़े होश

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहले की तुलना में कहीं अधिक नुकसान नूर खान एयरबेस को हुआ है। एक ताजा आकलन से पता चलता है कि हमले वाली जगह के पास एक बड़ा परिसर ध्वस्त कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने नूर खान एयरबेस पर इतना सटीक हमला किया कि पाकिस्तान के अधिकारियों के होश तक उड़ गए।

नूर खान एयरबेस के नुकसान की नई सैटेलाइट इमेज

इंटेल लैब के अनुसार, नूर खान एयरबेस की ताजा सैटेलाइट इमेज में क्षतिग्रस्त हुआ हिस्सा पहले की प्रारंभिक रिपोर्ट से कहीं अधिक है। रक्षा विश्लेषक डेमियन साइमन (Damien Symon) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस की समीक्षा से पता चलता है कि भारत के हमले के स्थान के पास का पूरा परिसर अब नष्ट हो चुका है, जिससे पता चलता है कि हमले का प्रभाव दो ट्रकों के बराबर वाली जगह से कहीं अधिक था। नई सैटेलाइट इमेज नूर खान एयरबेस के नुकसान को दिखाती है।

8 से 10 मई के बीच पाक के एयरबेस पर हुए हमले

सैटेलाइट इमेज की प्रारंभिक रिपोर्टों ने संकेत दिया था कि भारत ने 8 से 10 मई के बीच रावलपिंडी स्थित एयरबेस पर बुनियादी ढांचे और जमीनी सहायता प्रणालियों को निशाना बनाकर सटीक हमले किए थे। इस हमले को रणनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों रूप से देखा गया, क्योंकि यह बेस पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के करीब है और हवाई गतिशीलता संचालन के लिए कमांड सेंटर के रूप में कार्य करता है।

पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण है नूर खान एयरबेस

इस्लामाबाद से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस पाक सेना के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है। इसमें पाकिस्तान वायु सेना की प्रमुख हथियार और विमान रखे हुए हैं। इनमें साब एरीये एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, सी-130 ट्रांसपोर्टर और आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट शामिल हैं। ये सब निगरानी और परिचालन समन्वय के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां पर तुर्की निर्मित बायरकटर टीबी2 और स्वदेशी शाहपार-आई ड्रोन को रखा गया है। इनका उपयोग टार्गेट की निगरानी अभियानों के लिए किया जाता है।

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी): इजरायल ने गाजा पर फिर किया बड़ा हमला, 2 बच्चों सहित 14 लोग हुए मृत

इजरायली सेना ने रविवार को गाजा पर एक और बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में 2 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रात भर गाजा पट्टी में इजरायली हमले होते रहे। इसमें कम से कम 14 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें एक मां और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं, जो एक तंबू के अंदर थे।

इजरायल ने हमास द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करने के आरोप में सीजफायर को तोड़ दिया था। इसके बाद से लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इजरायल ने 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमले में अभी भी बंधक बनाए गए अपने 58 लोगों को वापस लौटाने की कसम खाई है। इजरायल ने पिछले सप्ताह गाजा को पहुंचाई जाने वाली खाद्य, रशद और अन्य चिकित्सीय सहायता तक को रोक दिया था।

गाजा पर अब पूर्ण नियंत्रण हासिल कर रहा इजरायल

इजरायल का कहना है कि वह गाजा पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने और 2 मिलियन फिलिस्तीनियों की अपनी आबादी के अधिकांश लोगों के स्वैच्छिक प्रवास को सुविधाजनक बनाने की योजना बना रहा है। बता दें कि यह एक ऐसी योजना जिसे फिलिस्तीनियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकांश लोगों ने अस्वीकार कर दिया है, और जिसके बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, यह हमला गाजा के मध्य शहर दीर अल-बलाह में विस्थापित लोगों के लिए बने एक तंबू पर हुआ, जिसमें मां, उसके दो बच्चे और एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई।

उत्तरी गाजा में भी 5 मौतें

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा के जबालिया क्षेत्र में हुए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, अन्य हमलों में पांच और लोग मारे गए। इजरायल का कहना है कि वह नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने की कोशिश करता है और हमास को उनकी मौतों के लिए दोषी ठहराता है क्योंकि वह घनी आबादी वाले इलाकों में काम करता है।

प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता गोपाल राय का हुआ निधन, निरहुआ और पवन सिंह के साथ भी काम कर चुके थे

मधौल के रहने वाले और मशहूर भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोपाल राय का निधन हो गया। वे 76 साल के थे। रविवार, 25 मई की शाम उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने पैतृक घर पर आखिरी सांस ली। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर गोपल राय ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए जो हमारी यादों में हमेशा अमर रहेंगे। उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई।

गोपाल राय ने भोजपुरी सिनेमा पर किया

गोपाल राय ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में अपने अभिनय का दमखम दिखाया था। वह मनोरंजन जगत में खलनायक से लेकर सहायक कलाकार के रूप में काम कर चुके थे, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से खूब प्यार भी मिला। गोपाल राय ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दो दशक तक अपने काम के दम पर राज किया था। इनकी ‘नदिया के पार’, ‘गंगा किनारे मोरा गांव’ और ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। गोपाल राय ने कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया और कई पुरस्कार भी अपने नाम किए।

भोजपुरी फिल्मों में निभाए अनगिनत रोल्स

तबीयत खराब होने के बाद मशहूर अभिनेता गोपाल राय चार साल पहले मुंबई से गांव आने के बाद पूर्व सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ से उनके घर जाकर मिले थे। इतना ही नहीं उनकी मुलाकात एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से भी हुई थी। बता दें कि उन्होंने अपने अनगिनत किरदारों में दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी थी। गोपाल राय के निधन की पुष्टि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक संजय भूषण पटियाला ने की।

भोजपुरी सिनेमा में पसरा मामत

गोपाल राय की मौत पर विधायक अशोक कुमार सिंह, भोजपुरी गायक नीरज रवि, हास्य अभिनेता संजय रजक, सुनील प्रिय, जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राईन मुन्ना, एमएलसी प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला पार्षद बिपिन शाही और साहित्यकार डॉ. एमके गिरि राकेश जैसे महान हस्तियों ने अपना दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

लखनऊ के सरोजनीनगर में 121वां “आपका विधायक-आपके द्वार” जनसंवाद शिविर : विधायक डॉ. राजेश्वर द्वारा शकूरपुर के 4 मेधावियों को साइकिल प्रदान कर किया सम्मानित, ग्रामवासियों ने रखी आवास, लाइट और पेंशन जैसी समस्याएँ

लखनऊ के सरोजनीनगर में 121वां "आपका विधायक-आपके द्वार" जनसंवाद शिविर : विधायक डॉ. राजेश्वर द्वारा शकूरपुर के 4 मेधावियों को साइकिल प्रदान कर किया सम्मानित, ग्रामवासियों ने रखी आवास, लाइट और पेंशन जैसी समस्याएँ
लखनऊ के सरोजनीनगर में 121वां "आपका विधायक-आपके द्वार" जनसंवाद शिविर : विधायक डॉ. राजेश्वर द्वारा शकूरपुर के 4 मेधावियों को साइकिल प्रदान कर किया सम्मानित, ग्रामवासियों ने रखी आवास, लाइट और पेंशन जैसी समस्याएँ
लखनऊ के सरोजनीनगर में 121वां "आपका विधायक-आपके द्वार" जनसंवाद शिविर : विधायक डॉ. राजेश्वर द्वारा शकूरपुर के 4 मेधावियों को साइकिल प्रदान कर किया सम्मानित, ग्रामवासियों ने रखी आवास, लाइट और पेंशन जैसी समस्याएँ
  • जनसेवा का संकल्प, समाधान की पहल, शकूरपुर में लगा 121 वां जन संवाद शिविर
  • विकास, विश्वास और सेवा – सरोजनीनगर में जनसेवा की नई परिभाषा गढ़ रहे विधायक राजेश्वर सिंह
  • जनसंवाद से जनसमाधान – राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर
  • सिर्फ वादे नहीं, समाधान की गारंटी – विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से गाँव-गाँव हो रहा विकास

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसेवा संकल्प और जन संवाद अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह आपका विधायक – आपके द्वार जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया जाता है। रविवार को जनसंवाद शिविर का 121वां संस्करण ग्राम पंचायत शकूरपुर में आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्यवाही की गई। हैंडपंप, सोलर लाइट, दिव्यांगजन पेंशन, ट्राई साइकिल जैसी करीब 35 आवश्यकताओं से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए। संभावित विषयों का त्वरित समाधान और शेष के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
शकूरपुर के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए “गाँव की शान” पहल के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों कृष्ण गौतम (82.4) % एवं दिव्यम सिंह (81.4%) एवं हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों सौम्या त्रिपाठी (83%) और गौरी कनौजिया (71%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गणमान्य लोगों का सम्मान, सभी को भोजन
शिविर में उपस्थित वार्ड अध्यक्ष सौरभ अवस्थी, सेक्टर संयोजक आर.पी. सैनी, बूथ अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा एवं संगीत देवी, अमर सिंह, सुमिता रानी, भावना सिंह तथा आशीष तिवारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी मोनी सिंह, दीपमाला, आनंद शुक्ला, उदय प्रताप, श्रीकांत तिवारी एवं सरदार रंजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। शिविर में भाग लेने आए सभी क्षेत्रवासियों के लिए “ताराशक्ति नि:शुल्क रसोई” के माध्यम से ताजा एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई।

विकास और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ता सरोजनीनगर
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि यह जनसंवाद शिविर जनता की समस्याओं को सीधे समझने और उनके समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे विकास और जनकल्याण के कार्यों को और गति दी जा सके।