Home Blog Page 547

मुंबई पुलिस को मिले व्हाट्सएप मैसेज ने मचाई सनसनी: उत्तरप्रदेश में नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर महज़ 5 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, आप भी जानिए क्या है पूरा मामला

  • लश्कर-ए-जिहादी के नाम पर दी गई थी आतंकी हमले की झूठी धमकी
  • अश्वनी कुमार नामक आरोपी मूल रूप से पटना का निवासी, पिछले 5 साल से कर रहा था ज्योतिष और वास्तु का काम
  • पकड़ने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिया 25 हज़ार रुपये का इनाम

मुंबई/नोएडा: मुंबई पुलिस को दहलाने वाले एक झूठे आतंकी हमले की धमकी मामले का खुलासा गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बेहद त्वरित कार्रवाई करते हुए कर दिया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व और उनके सीधे निर्देशों पर चलाए गए इस ऑपरेशन में आरोपी अश्वनी कुमार को नोएडा सेक्टर-79 की एक सोसाइटी से महज़ 4 से 5 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस को बीती रात व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिला था। संदेश में लिखा था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 पाकिस्तानी आतंकी मुंबई में घुसपैठ कर चुके हैं और 400 किलो RDX से मुंबई को उड़ाया जाएगा। यहां तक कि धमाके में एक करोड़ लोगों की मौत होने की बात कही गई थी। इस संदेश ने मुंबई पुलिस को अलर्ट पर ला दिया, खासकर उस समय जब शहर में गणेश विसर्जन का बड़ा आयोजन चल रहा था।

मुंबई के ज्वाइंट सीपी ने तत्काल गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से संपर्क साधा। मामला सामने आते ही लक्ष्मी सिंह ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया और ज्वाइंट सीपी (L/O) तथा SWAT टीम को ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और ठोस जानकारी के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अश्वनी कुमार मूल रूप से पटना (बिहार) का रहने वाला है। वह पिछले पांच साल से ज्योतिष और वास्तु का काम कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मानसिक तनाव और निजी कारणों से इस तरह का संदेश भेजा।

इस त्वरित सफलता पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम की सराहना करते हुए उन्हें 25 हज़ार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। लक्ष्मी सिंह ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ न सिर्फ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती हैं बल्कि आम नागरिकों में भी दहशत फैलाती हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, इसलिए त्वरित कार्रवाई बेहद ज़रूरी होती है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिक्षक दिवस पर प्रयागराज में सम्मिलित हुए : बोले- शिक्षक ज्ञान के दीपक और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ

  • डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षा और संस्कार का संकल्प
  • विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका
  • शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित
  • छात्रों के भविष्य और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की निर्णायक भूमिका

लखनऊ/प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित “वर्तमान परिवेश में शिक्षकों की भूमिका” गोष्ठी और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 513 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। 5 सितंबर को हम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं, जो हमें शिक्षा के महत्व और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है। शिक्षक ही वे दीपक हैं जो स्वयं जलकर समाज और देश को प्रकाश देते हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में शिक्षा और शिक्षकों की अहम भूमिका है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय किया गया है ताकि नई पीढ़ी आत्मनिर्भर और राष्ट्रनिर्माण में सक्षम बन सके।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज शिक्षा के क्षेत्र में पूरब का ऑक्सफोर्ड कहलाता है। यहां की प्रतिभाएं पूरे देश और दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और अब हमारा मुकाबला केवल देश के राज्यों से नहीं बल्कि दुनिया के शीर्ष देशों से है। उन्होंने गर्वपूर्वक कहा कि आज अंतरिक्ष तक में भारत का तिरंगा लहरा रहा है और हमारे वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उन्होंने इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन सुभ्रांशु शुक्ला की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक ही वे मार्गदर्शक हैं जिनकी शिक्षा और आशीर्वाद से विद्यार्थी हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है, जिसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और मोबाइल का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। सरकार का उद्देश्य गरीब को शिक्षित बनाना और राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है। भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक इसे तीसरे स्थान पर लाने का लक्ष्य है। इसमें भी शिक्षकों की भूमिका निर्णायक होगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने प्रयागराज के विकास को लेकर भी शिक्षकों और जनता से सुझाव मांगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी समस्याओं के समाधान और भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नरेन्द्र सिंह गौर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हेल्थ टिप्स: एक्सरसाइज को बनाएं मजेदार, फेवरेट शो देखते हुए भी कर सकते हैं वेट लॉस

अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होता है कि वह जोश-जोश में एक्सरसाइज शुरू तो कर देते हैं, लेकिन रोज नहीं कर पाते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि एक्सरसाइज करना बोरिंग लगता है। हम सभी लोगों को पता है कि एक्सरसाइज करना हमारे शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। इसके बाद भी लोग एक्सरसाइज को बोरिंग समझकर नहीं करते हैं। लेकिन हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे एक्सरसाइज करना आपके लिए एक मजेदार अनुभव बन सकता है।

अगर आप टीवी या अपनी फेवरेट मूवी देखते हुए एक्सरसाइज करेंगे, तो आपको आनंद भी आएगा और एक्सरसाइज भी हो जाएगा। एक स्टडी के अनुसार, जब लोगों ने एंटरटेनमेंट के साथ एक्सरसाइज की है, तो उनके वर्कआउट का टाइम 40 फीसदी बढ़ गया। ऐसे में अगर आप भी बोरिंग एक्सरसाइज करते-करते थक गए हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि टीवी या मूवी देखते-देखते आप कैसे एक्‍सरसाइज कर सकते हैं।

टीवी देखते हुए एक्सरसाइज करने के फायदे

अगर आप भी टीवी या मूवी देखते हुए एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे कंसिस्टेंसी बनी रहती है और आप लंबे समय तक एक्‍सरसाइज रूटीन फॉलो कर पाते हैं।

टीवी और मूवी देखते हुए एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका ध्यान बंटा रहेगा और शरीर ज्यादा थका हुआ महसूस नहीं होगा। इससे आपकी फिटनेस जर्नी आसान बनेगी।

टीवी या मूवी देखते हुए अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको बोरियत महसूस नहीं होगी। इस तरह से आप लंबे समय तक मजे से एक्सरसाइज कर सकते हैं।

अगर आप टीवी या मूवी देखते हुए एक्सरसाइज करते हैं, तो ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। क्योंकि ऐसे में आप लंबे समय तक एक्सरसाइज कर पाते हैं और वेट लॉस के गोल को आसानी से पूरा करने में भी सहायता मिलती है।

टीवी देखते हुए कैसे करें एक्सरसाइज

टीवी या मूवी देखते हुए आप रेजिस्टेंस बैंड वर्कआउट करें, इससे आपको हाथ-पैर की स्ट्रेंथ को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आप अपनी एक्सरसाइज रूटीन में लो-इंपैक्ट कार्डियो को शामिल करें। आपको जंपिंग जैक या हाई नी एक्सरसाइज भी करना चाहिए।

हमेशा टाइम सेट करके एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा इसलिए जिससे कि आप ओवरट्रेनिंग न कर लें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

अगर आप मूवी टाइम में एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो फिटनेस जर्नी को पीछे न छोड़ें। मूवी में जंक फूड की जगह नट्स औप फल जैसे हेल्दी स्नैक्स को चुनें।

टीवी या मूवी देखते हुए कोर एक्सरसाइज जैसे प्लैंक्स, क्रंचेस या बाइसिक क्रंचेस करना चाहिए।

अगर आप मूवी देखते हुए एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप अपनी एक्सराइज पर फोकस करें। वरना आपको चोट भी लग सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

हेल्थ टिप्स: ग्रीन टी से पाएं मजबूत और घने बाल, सही उपयोग से स्कैल्प होगा स्वस्थ

आजकल बालों का झड़ना, डैंड्रफ और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। बालों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए लोग बालों में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार यह प्रोडक्ट्स बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह पर ही बालों पर किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ, बालों के झड़ने या फिर अन्य बालों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो आप अपने स्कैल्प पर ग्रीन टी लगा सकते हैं। यह बालों की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों पर ग्रीन टी का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

मजबूत करता है स्कैल्प

ग्रीन टी में कैटेचिन्स और पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है। जोकि बहुत ज्यादा पॉवरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसको लेने से शरीर में फ्री रेडिकल्स खत्म होते हैं और हार्मोन को भी कंट्रोल करता है। महिलाओं और पुरुषों में DHT हार्मोन हेयर फॉल की वजह होती है। इसके अलावा ग्रीन टी में विटामिन E, विटामिन C और बायोटिन पाया जाता है, जोकि स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

बालों में सीधा ग्रीन टी लगाना फायदेमंद

कई रिसर्च में पाया गया है कि सीधे बालों और स्कैल्प पर ग्रीन टी को लगाना भी फायदेमंद होता है। इसको लगाने से डैंड्रफ और सूखेपन में कमी आती है। बाल गिरने की समस्या से राहत पाने का यह बेहतरीन तरीका है। इसको लगाने से बाल शाइनी हो जाते हैं और स्कैल्प का pH बैलेंस रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन टी के कैटेचिन्स हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करने के साथ नए बालों की ग्रोथ साइकिल को भी स्टिम्युलेट करने में सहायता करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

स्कैल्प वॉश करें

दो ग्रीन टी बैग्स को गर्म पानी में उबालकर उसको ठंडा कर लें। इसके बाद बालों में शैंपू करें और ग्रीन टी वाला पानी स्कैल्प पर डालकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपका स्कैल्प भी साफ होगा और बालों की जड़ें भी मजबूत होंगी।

ग्रीन टी हेयर मास्क

दही या एलोवेरा के जेल में ग्रीन टी के पाउडर को मिलाकर हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर 20-25 मिनट लगाकर रखें। फिर हेयर वॉश कर लें। इससे डैंड्रफ की समस्या कम होती है और स्कैल्प भी हाइड्रेटेड रहता है।

ग्रीन टी स्प्रे

इस बनाने के लिए ग्रीन टी को स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। अब इसको सप्ताह में 1-2 बार स्कैल्प पर लगाएं। यह बालों को मजबूत रखने का एक बेहतरीन तरीका है।

बरतें ये सावधानियां

स्कैल्प पर हमेशा ग्रीन टी को ठंडी करके लगाएं।

सप्ताह में 1-2 बार से ज्यादा न लगाएं।

अगर आपका स्कैल्प सेंसिटिव है या फिर एलर्जिक है, तो पैच टेस्ट करना न भूलें।

किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें।

ये ग्रीन टी करें इस्तेमाल

खुली हुई प्योर ग्रीन टी प्राकृतिक और केमिकल फ्री होती है।

ऑर्गेनिक ग्रीन टी पेस्टिसाइड्स से मुक्त होती है।

माचा ग्रीन टी में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंस्ट्स होते हैं।

फ्लेवर्ड ग्रीन टी पीने के लिए आप नींबू या फिर तुलसी की चाय ले सकते हैं। यह added sugar नहीं होनी चाहिए।

डिकैफ ग्रीन टी का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

वीकेंड पर हॉरर का मज़ा लेना चाहते हैं? जानें ‘द कन्ज्यूरिंग’ फिल्म ओटीटी पर कहाँ देख सकते हैं

हॉलीवुड को हॉरर फिल्म द कंज्यूरिंग की फिल्मों का इंतजार दर्शक हमेशा ही बेसब्री से करते हैं.इस फ्रेंचाइजी ने हॉरर जेनर में एक अलग पहचान बनाई है और दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा है.

अब इसकी लेटेस्ट फिल्म ने भी सिनेमाघरों में तबाही मचानी शुरू कर दी है. कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. अब हम आपको बताएंगे इस यूनिवर्स की फिल्मों को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं.

किस ऑर्डर में देखें कन्ज्यूरिंग की फिल्में
द कन्ज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स इस यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जो अब थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है.

आपको बता दें, ये फिल्म कंज्यूरिंग यूनिवर्स की आखिरी फिल्म है. लंबे समय तक इस फ्रेंचाइजी ने ऑडियंस को इंप्रेस किया है और अब ये फिल्म लोगों के लिए एक इमोशन बन चुकी है. ऐसे में जानिए कंज्यूरिंग यूनिवर्स की फिल्मों को आप ओटीटी पर किस ऑर्डर में देख सकते हैं.

1. द कंज्यूरिंग –2013
2. द कंज्यूरिंग 2 – 2016
3. कंज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट– 2021
4. कंज्यूरिंग : द लास्ट राइट्स– 2025

कहां देख सकते हैं कंज्यूरिंग यूनिवर्स की फिल्में?

इन सभी फिल्मों में पैट्रिक विल्सन के साथ वेरा फार्मिगा को देखा गया और साथ में हर एक फिल्म में कई नए कलाकारों की एंट्री भी हुई जिन्होंने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस भी किया. आपको बता दें, इन सभी फिल्मों को आप प्राइम वीडियो पर इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं. अगर आपको डरावनी फिल्में पसंद हैं, तो यह सीरीज़ आपके लिए एक परफेक्ट वीकेंड प्लान हो सकती है.

हालांकि कंज्यूरिंग यूनिवर्स की आखिरी फिल्म हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई जिस वजह से इस फिल्म को ओटीटी में रिलीज होने में थोड़ा वक्त लगेगा.यह फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी है जो थिएटर्स में तहलका मचा रही है. दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के लिए चार सालों का लंबा इंतजार किया है और अब वो इस फिल्म की कहानी और किरदारों के परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं.