Home Blog Page 544

Latest Sports News: एलिमिनेटर का नाम सुनते ही टीमें दहशत में आ जाती हैं, और अब तक यह कारनामा सिर्फ एक बार ही संभव हो पाया है

आईपीएल 2025 में अब लीग स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब इस सीजन प्लेऑफ के चार मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 29 मई को होगी। IPL 2025 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ये चार टीमें पहुंचने में कामयाब रही हैं। लीग स्टेज के बाद पंजाब और बेंगलुरु ने टॉप-2 में जगह पक्की की, वहीं गुजरात और मुंबई तीसरे और चौथे स्थान पर लीग स्टेज का अंत किया। इसका मतलब है कि PBKS और RCB के बीच क्वालीफायर 1 मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद एलिमिनेटर में मुंबई और गुजात की भिड़ंत होगी।

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा था इतिहास

प्लेऑफ की लाइन अप पक्की होने के बाद गुजरात और मुंबई की टीम टेंशन में आ गई है। दरअसल आंकड़े बताते हैं कि आईपीएल में एलिमिनेटर खेलने वाली टीम सिर्फ एक बार ही खिताब जीत पाई है, वो भी साल 2016 में। उससे पहले और उसके बाद अभी तक एलिमिनेटर खेलकर कोई भी टीम खिताब नहीं जीत पाई। 2016 में ये इतिहास सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा था।

उस सीजन प्लेऑफ में गुजरात लायंस, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहुंची थी। एलिमिनेटर में हैदराबाद ने कोलकाता को हराया था। उसके बाद क्वालीफायर-2 में गुजरात लायंस और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था। वहां भी SRH मैच जीतने में कामयाब रही थी और फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में डेविड वार्नर की कप्तानी वाली SRH का सामना आरसीबी से हुआ था। वहां हैदराबाद की टीम 8 रनों से जीत दर्ज करके चैंपियन बनी थी। अब इस साल गुजरात या मुंबई एलिमिनेटर खेलकर चैंपियन बनने में कामयाब होती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IPL प्लेऑफ के नियम

आईपीएल के नियम के मुताबिक लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को क्वालीफायर-1 खेलने का मौका मिलता है। वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलती हैं। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करती है, वहीं हारने वाली टीम के पास एक और मौका होता है फाइनल में पहुंचने का। क्वालीफायर- 2 मैच पहले क्वालीफायर की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच खेला जाता है। जो टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है वो फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनती है।

देर अल-बलाह (गाजा पट्टी): इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने घोषणा की कि हमास के शीर्ष कमांडर मोहम्मद सिनवार को मार गिराया गया है

 गाजा में हमास की गतिविधियों को संचालित करने वाला मोहम्मद सिनवार को इजरायल की सेना ने मार गिराया है। इसकी पुष्टि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ऐलान किया कि हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार को इजराइल की सेना ने मार गिराया है।

14 मई को इजरायली सेना ने किया था हमला

14 मई को इजरायल द्वारा किए गए बड़े हवाई हमले में हमास प्रमुख के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें थीं। उस समय इजराइल डिफेंस फोर्स यह पुष्टि करने की स्थिति में नहीं था कि हमले में मोहम्मद सिनवार मारा गया है या नहीं। लेकिन अब उसके मारे जाने की पुष्टि हो गई है और खुद इजरायल के पीएम ने इसका ऐलान भी कर दिया गया है।

याह्या सिनवार का भाई था मोहम्मद सिनवार

मुहम्मद सिनवार पूर्व हमास प्रमुख याह्या सिनवार का भाई था जिसे अक्टूबर 2024 में इजरायल डिफेंस फोर्स ने मार गिराया था। गाजा में हमास के आखिरी बचे कुछ कमांडर्स में से एक मुहम्मद सिनवार एक बंकर में छिपा हुआ था जिसे आतंकवादी समूह हमास एक कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। इजरायल डिफेंस फोर्स ने 14 मई को एक ड्रोन के जरिए मोहम्मद सिनवार के ठिकाने पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया। इस हमले में बुरी तरह से घायल सिनवार को खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल में ले जाया गया था।

काठमांडू: नेपाल में भारतीय पत्रकारों को लेकर ‘ओली सरकार’ में डर, बिना अनुमति रिपोर्टिंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई

नेपाल में भारतीय पत्रकारों की निष्पक्ष और निडर रिपोर्टिंग से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार घबरा गई है। लिहाजा सरकार ने नेपाल में भारतीय मीडिया के स्थायीन पत्रकारों के पास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि 29 मई से काठमांडू में राजतंत्र के पक्ष में एक बार फिर से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें भारत सहित विदेशी मीडिया के पत्रकारों को ग्राउंड पर जाकर रिपोर्टिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश जारी किया गया है कि नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही रिपोर्टिंग कर सकेंगे। प्रेस काउंसिल नेपाल की तरफ से एक बयान जारी करते हुए विदेशी पत्रकारों के नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने पर रोक लगाने की जानकारी दी गई है। वैसे तो कहने के लिए इस बयान में विदेशी मीडिया लिखा गया है, लेकिन यह प्रतिबंध भारतीय मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को लक्षित कर लगाया गया है।

नेपाल सरकार का क्या है आदेश

प्रेस काउंसिल के बयान में यह भी कहा गया है कि नेपाल में होने वाले विरोध प्रदर्शन को अतिरंजित तरीके से दिखाने वाले पत्रकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। बता दें कि नेपाल के सूचना तथा संचार मंत्रालय के अधीन रहे सूचना विभाग के द्वारा जिन भारतीय न्यूज चैनलों के स्थानीय प्रतिनिधियों को प्रेस पास दिया गया था उन्हें या तो निलंबित कर दिया गया है या फिर उन्हें रिन्यू नहीं किया गया है। ताकि नेपाल से उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोका जा सके।

रिपोर्टिंग के लिए सरकार से लेनी होगी अनुमति

नेपाल में चल रहे राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन को उसके संविधान के खिलाफ होने की बात कहते हुए पिछले दिनों विदेशी अर्थात भारतीय मीडिया के रिपोर्टिंग में संविधान के विपरीत एकपक्षीय रूप से शासन व्यवस्था के विरोध में खबर दिखाने पर ओली सरकार ने अपनी आपत्ति भी दर्ज की है। इसके साथ ही अब नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले विदेशी पत्रकारों को वहां की सरकार के सूचना विभाग से अनुमति लेने के बाद ही फील्ड रिपोर्टिंग में जाने का निर्देश जारी किया गया है। प्रेस काउंसिल के बयान में कहा गया है कि बिना सरकार की अनुमति के सीधे रिपोर्टिंग करने को गैर कानूनी माना जाएगा और ऐसा करने वाले पत्रकारों को नेपाल सरकार के प्रचलित कानून के मुताबिक कार्रवाई की भागीदार होना पड़ेगा।

नेपाल सरकार ने कहा उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती

प्रेस काउंसिल ने नेपाल आकर रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकार और मीडिया संस्थानों को नेपाल के कानून के मुताबिक ही आगे से रिपोर्टिंग करने/करवाने की अपील की है। प्रेस काउंसिल ने दावा किया है कि नेपाल सरकार प्रेस स्वतंत्रता के पक्ष में प्रतिबद्ध है लेकिन प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर अपने अधिकारों का दुरूपयोग नहीं होने देने के लिए सचेत है और प्रेस स्वतंत्रता के नाम पर इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रेस काउंसिल ने अंत में विदेशी मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को नेपाल के सार्वभौमकिता, राष्ट्रीयता, स्वाधीनता के विरोध में कोई भी खबर नहीं दिखाने, नेपाल में धार्मिक और सांप्रदायिक मामलों में संवेदनशील होने, नेपाल में धार्मिक उन्माद फैला कर सांप्रदायिक और सामाजिक सदभाव में घृणा न फैलाने की अपील की है।

गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन, रखें खुद को बीमारियों से दूर

अक्सर गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को तरह-तरह की समस्याएं होती हैं। वहीं इस मौसम में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। डाइजेशन सबंधी समस्याओं में डायरिया, पेट फूलना, एसिडिटी और फूड पॉइजनिंग आदि शामिल है। यह समस्याएं अधिकतर बाहर का खाना या फिर मसालेदार खाना खाने से होती है। जिसको कई बार पचाना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं कई बार ठंडे या मीठे ड्रिंक का बार-बार सेवन करने से भी पेट संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अपनाने से आप पेट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

मौसमी फल खाएं

गर्मियों के मौसम में आप मौसमी फल जैसे- खरबूजा, तरबूजा और खीरे आदि को अपना डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह सभी फल हाइड्रेटिंग होते हैं और साथ ही खाने को पचाने में भी सहायता करते हैं।

घर का खाना खाएं

गर्मियों में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपको बीमार बना सकता है। इसलिए इस मौसम में घर का खाना दाल, चावल, रोटी और दही जैसे हल्के खाने को डाइट में शामिल करें। यह आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

हेल्दी ड्रिंक्स

गर्मी के मौसम में आप छाछ, पानी, नींबू पानी और नायिरल पानी आदि पिएं। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे। वहीं अनहेल्दी ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

न खानें बाहर का खाना

बिरयानी, पनीर से बनी चीजें, मांसाहारी फूड और आइसक्रीम आदि का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग हो सकता है। हालांकि यह कई लोगों को खाना पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में यह आपको बीमार बना सकता है।

पेट को रखें ठंडा

इस मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए आप अपनी डाइट में पुदीना, सौंफ और दही आदि को शामिल कर सकते हैं।

स्वच्छता अपनाएं

पेट के इंफ्केशन से बचने के लिए अपने हाथों को अच्छे से धोएं। वहीं कुछ भी खाने से पहले हाथों को धोना न भूलें।

इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप गर्मियों के मौसम में भी पेट को हेल्दी रख सकते हैं। वहीं पाचन संबंधी समस्याओं से भी बच सकते हैं।

यूक्रेन पर रूस के जोरदार हमले के बाद पुतिन पर ट्रंप का हमला, बोले “आग से खेल रहे हैं… अगर…”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को लगातार सैन्य कार्रवाई के बीच यूक्रेन के साथ शांति समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों में बाधा डालने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जमकर फटकार लगाई। ट्रुथसोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “व्लादिमीर पुतिन को यह एहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं, और मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं!”

ट्रंप ने पुतिन को दी धमकी

बता दें कि एक दिन पहले ही ट्रम्प ने पुतिन के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की थी और कहा था, “वह बेवजह बहुत से लोगों को मार रहे हैं, और मैं सिर्फ़ सैनिकों की बात नहीं कर रहा हूं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। मैंने हमेशा कहा है कि वह यूक्रेन का सिर्फ़ एक टुकड़ा नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं, और शायद यह सही साबित हो रहा है, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा!”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जिन्होंने पहले क्रेमलिन का बचाव किया था, ने कहा था कि वे यूक्रेन पर रूस के हालिया हमले के बाद उस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से मॉरिसटाउन हवाई अड्डे पर ट्रम्प ने कहा, “मैं पुतिन के काम से खुश नहीं हूं। वह बहुत से लोगों को मार रहे हैं, और मुझे नहीं पता कि पुतिन को आखिर क्या हो गया है।”

रूस ने यूक्रेन पर किया था ड्रोन अटैक

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि सोमवार से मंगलवार तक रूस ने यूक्रेन पर 60 ड्रोन दागे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके रक्षा बलों ने रात भर में सात रूसी क्षेत्रों में 99 यूक्रेनी ड्रोन गिराए। शुक्रवार और रविवार के बीच, रूस ने यूक्रेन पर लगभग 900 ड्रोन दागे। रविवार की रात, रूस ने 3 साल पुराने युद्ध का अपना सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन दागे गए।