Home Blog Page 545

कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार की जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर डाली, कहा- वे मौके का फायदा नहीं उठा सके

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 26 मई को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ मुंबई ने पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। वहीं, मुंबई पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद पंजाब ने लीग स्टेज में अपना अभियान 14 मैचों में 19 अंकों के साथ खत्म किया और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया।

इस मुकाबले में पहले से ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमों के बीच टॉप-2 में जगह बनाने की सीधी टक्कर थी। मुकाबले का विजेता लीग स्टेज खत्म होने पर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने वाला था। जहां पंजाब ने जीत के साथ यह उपलब्धि हासिल कर ली, वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम ने 14 मैचों में 16 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर फिनिश किया।

हर सीजन चुनौती भरा

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने माना कि उनकी टीम ने बल्लेबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और 20 रन कम बनाए। उन्होंने कहा कि पिच को देखते हुए हमें 20 रन और बनाने चाहिए थे। आज हम अपनी लय में नहीं थे। हम पांच बार खिताब जीत चुके हैं, हर सीजन चुनौती भरा होता है।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा और 39 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली। सूर्या ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

 कमियों को सुधारने की कोशिश की होगी

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने जोश इंग्लिस (73 रन) और प्रियांश आर्य (62 रन) की जबरदस्त बल्लेबाजी और उनके बीच हुई 109 रन की साझेदारी के दम पर 18.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 187 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद हार्दिक ने कहा कि अगर आप विरोधी को जरा भी मौका देंगे तो वो दबाव बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लेते हैं। यही आज हुआ। हालांकि हमारी बल्लेबाजी में 20 रन और जुड़ते तो तस्वीर कुछ और हो सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि अभी हार ताजा है, वक्त के साथ कमियों को सुधारने की कोशिश की जाएगी। मौकों का फायदा उठाने की जरूरत थी।

‘भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट ट्रंप को देना सही नहीं है’– अमेरिकी सांसद

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई सैन्य झड़प के बाद सीमा पर शांति बरकरार है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों और उसके एयरबेस पर घातक हमला कर के पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर ला दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर की अपील की तब जाकर भारत ने अपनी कार्रवाई रोकी। हालांकि, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ये झूठा दावा कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने सीजफायर कराया है। वह लगातार खुद को इसका क्रेडिट दे रहे हैं। अब अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

राजनीतिक लाभ लेने की ट्रंप- श्री थानेदार

अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास ऐसा कोई आधार नहीं है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट ले। सांसद श्री थानेदार ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप इस पूरी परिस्थिति से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। श्री थानेदार ने मुंबई मराठी पत्रकार संघ में एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ये बयान दिया है।

अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत का जवाब देना स्वाभाविक था। अमेरिका ने भी भारत की स्थिति को स्वीकार किया। सांसद थानेदार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान विवाद को सुलझाने में सक्षम हैं। दोनों में से किसी ने भी अमेरिका को मध्यस्थता के लिए नहीं बुलाया था।

अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई घोषणा का कोई आधार नहीं था। वह बस इसका फायदा उठाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा दावा कर दिया। सांसद श्री थानेदार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं रही है। भारत ने भी इससे इनकार किया है। ट्रंप के पास इस सीडफायर का क्रेडिट लेने का कोई आधार नहीं है।

असली जिंदगी में देवर-भाभी होने के बावजूद फिल्म में निभाया रोमांटिक किरदार, प्रभास की हीरोइन बनकर बनीं लोकप्रिय

रोमांटिक फिल्में देखना किसे पसंद नहीं हैं। रोमांस से भरपूर फिल्मों में दो लोगों के बीच होने प्रेम वाले प्यार की कहानी को दिखाया जाता है। रोमांटिक मूवीज में आम तौर पर जुनून, प्यार और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है जो सबको पसंद आता है। खास बात तो यह है कि आज हम आपको जिस साउथ की एक्शन-रोमांटिक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें पहली नजर का प्यार और लव ट्रायंगल नहीं है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी धामकेदार जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ऑनस्क्रीन जमकर रोमांस किया था और इस वजह से काफी चर्चा में भी रहे। हालांकि, इस फिल्म का एक गाना ऐसा था, जिसे देख आपको फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक सब याद आ जाएगा।

देवर-भाभी का ऑनस्क्रीन रोमांस हुआ हिट 

फिल्म में रोमांटिक सीन्स दे चुके ये दोनों साउथ सितारे आज रियल लाइफ में देवर-भाभी के रिश्ते में बंध गए। दरअसल, हम किसी और की नहीं बल्कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हसीना श्रेया रेड्डी की बात कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म ‘पोगारू’ में सुपरस्टार विशाल रेड्डी से जमकर रोमांस किया था। फिल्म ‘पोगारू’ में श्रेया रेड्डी और विशाल रेड्डी साथ में नजर आए थे। फिल्म के गाने इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में थी। फिल्म के बाद श्रेया को विशाल के भाई विक्रम कृष्णा से प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब श्रेया रेड्डी, विशाल की भाभी हैं। फिल्म ‘पोगारू’ में विशाल नेगेटिव रोल में नजर आए थे और श्रेया अपोजिट रोल में नजर आई थीं।

रीमेक नहीं, एक नाम से बनी दो फिल्में

विशाल और श्रिया रेड्डी स्टारर ‘पोगारू’ में रीमा सेन भी हैं। ये तमिल फिल्म ‘थिमिरु’ का तेलुगु डब वर्जन है। ‘पोगारू’ 2006 के तेलुगु डब संस्करण से है, न कि 2021 की कन्नड़ फिल्म को जिसका नाम भी ‘पोगारू’ है। तेलुगु संस्करण में विशाल, रीमा सेन और श्रिया रेड्डी हैं। कन्नड़ ‘पोगारू’ (2021) में ध्रुव सरजा और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार हैं।

श्रिया रेड्डी कौन हैं?

प्रभास की फिल्म ‘सलार’ में श्रिया रेड्डी ने वरदराजू (पृथ्वीराज सुकुमारन) की बहन राधा राम मन्नार का किरदार निभा चुकी हैं।  ‘सलार’ में उनकी एक्टिंग और लुक्स से दर्शक काफी प्रभावित हुए। साथ ही श्रीया रेड्डी के किरदार की तुलना ‘बाहुबली’ में राम्या कृष्णन द्वारा निभाए गए शिवगामी के किरदार से भी की गई। श्रेया रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में तेलुगु फिल्म ओडिशा से की थी। फिलहाल श्रेया पवन कल्याण के साथ फिल्म OG में काम कर रही हैं और सालार के सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं।

भारत के साथ सभी विवाद सुलझाने के लिए शहबाज शरीफ दुनिया भर में सहयोग की अपील कर रहे हैं

पाकिस्तान के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अक्ल ठिकाने आ गए हैं। अब वह भारत के साथ अपने सभी तनाव को खत्म करना चाहता है। पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद और व्यापार आदि सभी मुद्दे सुलझाना चाहता है। यह इच्छा खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ईरान दौरे के दौरान व्यक्त की है।  बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीब इन दिनों ईरान के दौरे पर हैं।

ईरान पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 26 मई को कश्मीर, आतंकवाद, पानी और व्यापार सहित सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ शांति वार्ता करने की बात कही। शहबाज शरीफ इन दिनों ईरान की राजधानी तेहरान में है। पाक पीएम यहां चार देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इससे पहले तुर्किये पहुंचे थे, जहां से वे ईरान की राजधानी पहुंचे हैं, यहां राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया। यहां पाक पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन की बातचीत हुई।

भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार- शहबाज शरीफ

पेजेशकियन के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि वह शांति के लिए भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम कश्मीर और जल मुद्दे सहित सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं और व्यापार और आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर भी अपने पड़ोसी (भारत) से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।”

मानदारी और गंभीरता से शांति चाहते हैं- शरीफ

हालांकि आगे पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि अगर भारत ने युद्ध का रास्ता अपनाया, तो पाकिस्तान जवाब देगा। उन्होने कहा,’अगर वो आक्रामक रुख अपनाते हैं, तो हम अपनी सरजमीं की रक्षा करेंग जैसा कुछ दिन पहले हमने किया। शरीफ ने आगे कहा, लेकिन अगर भारत शांति की मेरी पेशकश को मानता है, तो हम दिखाएंगे कि हम सच में पूरी ईमानदारी और गंभीरता से’ शांति चाहते हैं।

वहीं, भारत ने अपने रूख को पहले ही साफ कर रखा है कि वह पाकिस्तान से केवल पीओके की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात करेगा।

Latest Sports News:प्लेऑफ में किस टीम का किससे होगा सामना? RCB vs LSG मैच पर टिकी सबकी नजरें, GT को घेर रहा यह डर

IPL 2025 में भले ही अंतिम-4 टीमों का फैसला हो चुका हो लेकिन अब तक साफ नहीं हो पाया है कि प्लेऑफ राउंड में किस टीम का किससे मुकाबला होगा। यही वजह है कि आखिरी लीग स्टेज मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त रोमांच बना है। पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ का टिकट मिल चुका है, लेकिन अब तक प्लेऑफ के शेड्यूल की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। अब सारी निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच पर टिकी हैं। इस मुकाबले के नतीजे के साथ ही प्लेऑफ का शेड्यूल भी तय हो जाएगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले के नतीजे के बाद कैसा हो सकता है प्लेऑफ का शेड्यूल

क्या है समीकरण?

अगर RCB की टीम आज इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में लखनऊ को हरा देती है, तो गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे पायदान से लुढ़ककर तीसरे स्थान पर चली जाएगी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर फिनिश करेगी। ऐसे में  क्वालीफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी। इस मुकाबले में हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी।

अगर RCB की टीम लखनऊ को हरा देती है:-

  • क्वालीफायर-1: पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • एलीमिनेटर: गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियन्स

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हराने में सफल हो जाती है, तो गुजरात टाइटन्स को क्वालीफायर-1 में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर ही फिनिश करेगी। इस स्थिति में एलीमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियन्स आमने-सामने होंगे।

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स जीत जाती है:-

  • क्वालीफायर-1: पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स
  • एलीमिनेटर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियन्स

क्यों अहम है यह मुकाबला?

इस सीजन की पॉइंट्स टेबल इतनी टाइट है कि अंतिम लीग मैच के बाद ही टॉप-4 की पोजिशन और प्लेऑफ का शेड्यूल तय हो पाएगा। जहां पंजाब किंग्स पहले ही 19 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं बाकी तीन टीमों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का है। गुजरात टाइटंस 14 मैचों में 18 पॉइंट के साथ दूसरे पायदान पर है। RCB के 13 मैचों में 17 पॉइंट हैं और वह तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 17 पॉइंट के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। आज लखनऊ में खेला जाने वाला आखिरी लीग स्टेज मुकाबला पूरे प्लेऑफ का चेहरा बदल सकता है। सभी की निगाहें इसी मुकाबले पर टिकी हैं क्योंकि यहीं से तय होगी कौन सी टीम किसके खिलाफ, कब और कहां खेलेगी।