Home Blog Page 542

Covid-19 and Heart Attack: क्या सच में कोरोना की वजह से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानिए डॉक्टरों की क्या राय है

आप एक बार सोच कर देखिए कि, ऑफिस में सभी लोग काम कर रहे हैं. इसी बीच किसी व्यक्ति को सीने में दर्द होता और पता चलता है कि, उसे हार्ट अटैक हुआ है. साथ ही जांच में ये भी निकलता है कि, पिछले साल उसे कोरोना हुआ था. इसलिए हार्ट अटैक की दिक्कत हुई है. दरअसल, कोरोना महामारी के बाद से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां युवा और हेल्दी लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. सवाल यह उठता है कि, क्या वाकई कोरोना वायरस हार्ट हेल्थ को प्रभावित कर रहा है?

क्या कहते हैं डॉक्टर

मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर कार्डियक साइंसेज डॉ. वैभव मिश्रा का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद से हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वास्तव में कोरोना इसके लिए जिम्मेदार है. विशेषज्ञों की मानें तो कोविड-19 संक्रमण दिल और रक्त नलिकाओं पर असर डाल सकता है. वायरस के कारण शरीर में सूजन बढ़ जाती है, जिससे रक्त का थक्का बनने का खतरा भी बढ़ता है. यह स्थिति हार्ट अटैक या स्ट्रोक की आशंका को जन्म दे सकती है.

डॉक्टरों का यह भी कहना है कि कोविड के बाद कुछ मरीजों में लंबे समय तक थकान, सांस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द जैसे लक्षण बने रहते हैं, जिन्हें ‘लॉन्ग कोविड’ कहा जाता है. यह दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. इसके अलावा, महामारी के दौरान लोग नियमित स्वास्थ्य जांच से दूर हो गए, जिससे पहले से मौजूद दिल की बीमारियों का समय पर इलाज नहीं हो सका.

हालांकि, यह भी जरूरी है कि हर हार्ट अटैक के मामले को सीधे कोरोना से न जोड़ा जाए. विशेषज्ञों का कहना है कि जीवनशैली, तनाव, खानपान और व्यायाम की कमी भी अहम कारण हैं. कोरोना एक कारक हो सकता है, लेकिन अकेला कारण नहीं.

किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा?

जो लोग पहले से हाइपरटेंशन, डायबिटीज या मोटापे से जूझ रहे हैं.

जिनकी उम्र 40 से ऊपर है.

जिनका कोरोना संक्रमण गंभीर रहा था या जिन्हें ICU में भर्ती होना पड़ा था.

जो फिजिकल एक्टिविटी में कम हैं और स्मोकिंग करते हैं.

कोरोना संक्रमण को हल्के में लेना अब एक बड़ी गलती साबित हो सकती है, खासकर जब उसका असर दिल पर पड़ रहा हो. डॉक्टर्स लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि कोरोना से रिकवर होने के बाद भी हार्ट हेल्थ को नजरअंदाज न करें. एक हेल्दी लाइफस्टाइल और समय पर जांच ही भविष्य की मुश्किलों से बचा सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समारोह: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया बीएल संतोष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत

  • सरोजनीनगर में भव्य रूप से आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह।
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी और बीएल संतोष का किया भव्य स्वागत।
  • महिलाओं की भारी भागीदारी ने कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक।
  • अहिल्याबाई होल्कर द्वारा 8527 मंदिरों के जीर्णोद्धार और 39 अनाथालयों की स्थापना का उल्लेख।
  • डॉ. सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की विचारधारा को रेखांकित किया।

लखनऊ: देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संगोष्ठी आदि कार्यक्रम संचालित हैं। इसी क्रम में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अहिल्या बाई होल्कर के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें दर्शकों के रूप में केवल महिलाओं को ही आमंत्रित किया गया था। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलायें जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंची। 5,000 दर्शक क्षमता वाला ऑडिटोरियम खचाखच भरा रहा, बहुत सी महिलाओं ने खड़े होकर वक्ताओं के विचार सुनें जो महिलायें सभागार के अन्दर नहीं पहुँच सकीं, उन्होंने ही एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का लाइव देखा।

इस सम्बन्ध में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में पुण्यश्लोक, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन गौरवपूर्ण है। विधायक ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को प्रेरणाजन्य बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “माँ दुर्गा सी संहार शक्ति, ब्रह्मवादिनी लोपामुद्रा सम वेद मर्मज्ञता, माँ सीता सी मर्यादा, शबरी सी तप और मां यशोदा सम वात्सल्य आदि भारतीय नारीत्व के सम्माननीय, अनुकरणीय गुण हैं! देवी अहिल्याबाई होल्कर इन दिव्य परंपराओं की अग्निशिखा थीं, उनकी मर्यादा, उनके श्रद्धा के विस्तार ने उन्हें राजमाता से भी आगे बढ़कर ‘देवी अहिल्या’ बनाया!”

विधायक ने आगे जोड़ा, “8 वर्ष की आयु में उनका विवाह हुआ, 21 की उम्र में पति का निधन, 35 की उम्र में पुत्र का वियोग हुआ लेकिन इन विषम परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोया बल्कि अपने निजी शोक को लोक कल्याण की शक्ति में बदल दिया! अहिल्याबाई होल्कर जी ने वर्ष 1767 से 1795 तक जिस साहस, त्याग और नीति से मालवा की बागडोर संभाली, सत्ता का नेतृत्व किया वह इतिहास में एक आदर्श रामराज्य के रूप में स्वर्णाक्षरों से अंकित है! केदारनाथ, बद्रीनाथ से लेकर रामेश्वरम तक और गया, अयोध्या, काशी, मथुरा से लेकर सोमनाथ तक पूरे भारतवर्ष में उन्होंने 8527 मंदिरों और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया, 39 राजकीय अनाथालय स्थापित कराए! ऐसी युग प्रवर्तक, प्रेरणा स्रोत, वीरांगना, धर्मपरायण, माता अहिल्याबाई को भारत देश हमेशा ससम्मान याद रखेगा!”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अहिल्याबाई होल्कर के वंशज उदय सिंह राजे होल्कर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और गुलाब देवी, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, युवा भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी उमेश द्विवेदी, एमएलसी व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक ओ पी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अध्यक्ष महिला आयोग बबीता सिंह चौहान, एमएलसी अवनीश सिंह एवं अंगद सिंह, ममता पांडेय एवं डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल सहित सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आभार जताते हुए डॉ. सिंह ने आगे लिखा, “आज सरोजनीनगर की तेजस्विनी मातृशक्ति ने अपार उपस्थिति से कार्यक्रम के गौरव और गरिमा को विभूषित किया, मैं पुनः आप सभी का आभारी हूँ, आपके इस स्नेह, सहयोग और समर्थन के सम्मुख नतमस्तक हूँ!!”

यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति

यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति
यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति
यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति
  • लखनऊ में प्रमुख सचिव परिवहन अमित गुप्ता की अध्यक्षता में यूपी-बिहार बस सेवाओं पर बैठक सम्पन्न हुई।
  • बिहार के प्रशासक अतुल कुमार सहित दोनों राज्यों के परिवहन अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
  • बैठक में नए बस मार्ग जोड़ने और परमिट व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी।
  • प्रमुख सचिव ने कहा कि इस कदम से राजस्व बढ़ेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
  • जल्द ही अनुपूरक समझौते के जरिए विस्तृत योजना लागू की जाएगी।

लखनऊ, 29 मई 2025: उत्तर प्रदेश एवं बिहार के मध्य परिवहन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुविधाजनक एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) मुख्यालय, लखनऊ के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन अमित गुप्ता ने की, जबकि बिहार राज्य की ओर से अतुल कुमार, प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSPTC) उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच बस सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पारस्परिक सहमति बनाना रहा। इसके अंतर्गत पूर्व में निष्पादित मूल्य समझौते के अंतर्गत नये मार्गों को शामिल करने, परमिट की संख्या बढ़ाने एवं फेरों (Trips) की संख्या में वृद्धि करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह सहमति बनी कि उत्तर प्रदेश एवं बिहार के बीच अंतर्राज्यीय मार्गों पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का संचालन, चाहे वह निगम के स्वामित्व में हों या निजी स्वामित्व की हों, नए परमिट के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

प्रमुख सचिव का बयान

प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा:

“नए मार्गों के जुड़ने और बस फेरों की संख्या बढ़ने से जहां एक ओर दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही और संपर्क सुगम होगा, वहीं दूसरी ओर राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश के नागरिकों को सरल, सुलभ, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।”

उपस्थित अधिकारी

बैठक में उत्तर प्रदेश की ओर से विशेष सचिव परिवहन के.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक UPSRTC मासूम अली सरवर, अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा एवं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य सहित दोनों राज्यों के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में दोनों राज्यों के बीच आवागमन की बेहतर व्यवस्था हेतु नीतिगत स्तर पर सहमति बन गई है। अब जल्द ही अनुपूरक समझौते के माध्यम से मार्गों और फेरों का विस्तृत निर्धारण कर यात्रियों को अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा बल्कि दो राज्यों के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटनिक संबंध भी सशक्त होंगे। यह बैठक दोनों राज्यों के नागरिकों के लिए सुगम परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में परिवहन के क्षेत्र में और भी नए आयाम जुड़ने की संभावना है।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है, जिसमें RCB के इस खिलाड़ी को शामिल किया गया है

इंग्लैंड की टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज भी होगी। सीरीज का पहला वनडे मैच 29 मई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में इंग्लैंड अपने नए कप्तान हैरी ब्रूक की अगुवाई में खेलने के लिए उतरेगी।

जैमी स्मिथ कर सकते हैं ओपनिंग

इंग्लैंड ने जो अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया है उसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। इस मैच में बेन डकेट के साथ जैमी स्मिथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं नंबर तीन पर जो रूट खेलते हुए नजर आएंगे। कप्तान हैरी ब्रूक खुद नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए दिखेंगे। वहीं आईपीएल में RCB की टीम का हिस्सा रहे जैकब बैथल को भी प्लेइंग XI में जगह दी गई है। वह मिडिल ऑर्डर में नंबर 5 या नंबर 6 पर खेलते हुए दिख सकते हैं।

सिर्फ चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज के साथ उतरेगी इंग्लिश टीम

गेंदबाजी की बात करें तो इस मैच के लिए इंग्लैंड के पास साकिब महमूद, जेमी ओवरटन और ब्रायडन कार्स के रूप में स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं। वहीं स्पिन बॉलिंग का जिम्मा आदिल रशीद संभालते हुए दिखेंगे। आप इंग्लैंड की प्लेइंग XI को ध्यान से देखेंगे तो वहां उन्होंने सिर्फ चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज को जगह दी है। ऐसे में पांचवें गेंदबाज की भूमिका विल जैक्स, जैकब बेथेल और जो रूट निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

सीरीज से पहले ही दो गेंदबाज हो चुके हैं चोटिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले ही इंग्लिश टीम को दो बड़े झटके लग चुके हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। आर्चर की जगह ल्यूक वुड को स्क्वॉड में शामिल किया गया। वहीं एटकिंसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 29 मई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा वनडे 01 जून को कार्डिफ में होगा। तीसरा वनडे का आयोजन 03 जून को केनिंगटन ओवल में किया जाएगा।

TRAVEL TIPS: कर्नाटक का यह छुपा हुआ स्थल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है, जिसे आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए

दक्षिण भारत देश का खूबसूरत और प्रमुख हिस्सा माना जाता है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जिसको पर्यटन का मुख्य केंद्र माना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहां पर हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती के लिए आते हैं। कर्नाटक में गोकर्ण, कूर्ग, बेंगलुरु, हम्पी और मैसूर जैसी फेमस जगहों पर घूमने के लिए सबसे ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

हालांकि इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है, लेकिन कर्नाटक में अन्य और भी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। कर्नाटक की हसीन वादियों में मौजूद अंगुबे एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अंगुबे की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

अंगुबे

बता दें कि यह खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन कर्नाटक के शिमोगा जिले में पड़ता है। अंगुबे को एक बेहद खूबसूरत गांव के साथ ही यहां का शानदार और छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।

अगुंबे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 345 किमी दूर स्थित है। वहीं यह उडुपी से करीब 60 किमी दूर, मंगलूरू से 100 किमी और कर्नाटक के चिकमंगलूर से करीब 112 किमी की दूरी पर मौजूद है।

अंगुबे की खासियत

अंगुबे में ऐसी अनगिनत खासियत है, जो पर्टयकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह समुद्र तल से करीब 2 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित अंगुबे को कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। वहीं यह कर्नाटक का सबसे हसीन और खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से एक माना जाता है।

अंगुबे न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। इसलिए इसको प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। अंगुबे को कर्नाटक का चेरापूंजी भी कहा जाता है। क्योंकि यहां पर खूब बारिश होती है। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती के आगे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी फीके लगते हैं।

जानिए क्यों है खास

सैलानियों के लिए अंगुबे बेहद ही खास और अद्भुत पर्यटन स्थल है। यह जगह उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जो प्रकृति से प्रेम करते हैं। यह अपने शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है।

अंगुबे हिल स्टेशन न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। कई पर्यटक यहां पर हाईकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर स्थित सबसे ऊंची बिंदू से फोटोग्राफी करना हर किसी का सपना होता है।

अगुंबे सनसेट पॉइंट

जब भी अंगुबे में किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले अंगुबे सनसेट पॉइंट की बात होती है। यह सबसे लोकप्रिय पॉइंट है, जहां से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। वहीं यहां से सनसेट और सनराइज का नजारा काफी मनमोहक होता है।

जोगीगुंडी फॉल्स

अंगुबे में स्थित यह जगह जोगीगुंडी फॉल्स बेहद शानदार और अद्भुत खजाने से कम नहीं है। हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को यह खूबसूरत वॉटरफॉल आकर्षित करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास काफी हरियाली है। बताया जाता है कि इसका पानी एक गुफा से निकलता है और मानसून का समय यहां पर घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।