Home Blog Page 541

Anushka Sharma Reaction: विराट कोहली की RCB को फाइनल में पहुँचाने पर अनुष्का शर्मा ने खुशी का इजहार किया

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 के फिनाले में पहुंच गई हैं. पंजाब किंग्स को आरसीबी ने बुरी तरह से हरा दिया है. विराट कोहली को चियर करने के लिए उनकी लेडी लव अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में पहुंची थीं. वो विराट को चियर करती हुई नजर आईं. विराट के मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं. उनकी ये फोटो खूब पसंद की जा रही है.

सोशल मीडिया पर इस समय हर जगह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ही छाए हुए हैं. विराट की जीत का जश्न मनाते हुए कई वीडियो सामने आए हैं. वहीं दूसरी तरफ अनुष्का का स्टैंड में खड़े होकर खुशी कि ठिकाना नहीं है. आरसीबी के मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा करीब 10 मिनट तक खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाती रहीं.

अनुष्का की वायरल हुई फोटो
सोशल मीडिया पर अनुष्का की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो व्हाइट शर्ट औऱ डेनिम पहने नजर आ रही हैं.  वो हंसते हुए तालियां बजा रही हैं और उनकी आंखों में अलग ही चमक है. दूसरी फोटो में वो अपनी दोस्त को खुशी से हग करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं फाइनल में पहुंचने के बाद विराट ने अनुष्का की तरफ इशारा किया था कि अब बस एक बचा है.

एक फैन ने लिखा- आरसीबी के फाइनल में पहुंचने पर अनुष्का शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं. वहीं दूसरे ने लिखा- अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर प्रूव कर दिया कि वो लकी चार्म हैं. ये एक जीत नहीं बल्कि  स्टेटमेंट है. एक ने लिखा- सपना जिंदा है. कप बुला रहा है.

बता दें अनुष्का शर्मा आरसीबी के बीते कई मैचों में जा चुकी हैं. वो हमेशा विराट को चियर करती हुई नजर आती हैं. विराट भी हमेशा अनुष्का को स्टेडियम से कुछ न कुछ इशारा करते हुए जरुर नजर आ जाते हैं।

Karan Johar Trolls By His Kids: ‘सेल्फी लेना बंद करो’, यश और रूही ने अपने पापा करण जौहर को ट्रोल किया

फिल्ममेकर करण जौहर ने 25 मई को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. कई एक्टर्स ने उन्हें इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए बर्थडे विश किया था. हालांकि, करण ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके बच्चों यश और रूही ने उन्हें उनके खास दिन पर कोई तोहफा नहीं दिया. वह वीडियो में उनसे पूछते भी हैं कि कि ऐसा क्यों किया. मजेदार बात ये रही कि उनके बच्चे उन्हें ट्रोल करते दिखे.

 करण जौहर को उनके बच्चों ने किया ट्रोल
करण ने यश और रूही की तरफ कैमरा घुमाया और कहा, “मेरा जन्मदिन था और मुझे तुम दोनों से कुछ नहीं मिला!” इस पर, रूही ने इशारा किया कि उसने कलर पेपप से एक फ्लावर बनाया था और कहा, “मैंने आपको ये दिया था!” करण ने इसे स्वीकार किया और कहा, “ओह हाँ तुमने इसे बहुत प्यारा बनाया है, थैंक्यू रूही!” इस बीच यश ने कहा कि उसने करण को हग किया था और किसेज भी दी थीं.”

करण इसके बाद अपने दोनों बच्चों से पूछते हैं कि अगले साल उन्हें उनसे क्या मिलने वाला है. इस पर यश कहते हैं, “मुझे लगता है कि आपको नए कपड़े और नई अलमारी की ज़रूरत है!” वहीं रूही कहती हैं, “हमें लगता है कि आपको सेल्फी लेना बंद कर देना चाहिए.” यश इसके बाद कहते हैं, “पहले ऐसा करना बंद करो (पाउट बनाते हुए चेहरा).” यश को पाउट बनाकर अपनी कॉपी करते देख करण चिल्लाते हैं, “यश, स्टॉप ये मेरा पाउट है. बाय टूडल्स.

मजेदार वीडियो पर सेलेब्स और यूजर्स कर रहे कमेंट्स
इस मजेदार वीडियो के कैप्शन में करण ने लिखा है, “क्या आप इन हाउस ट्रोल्स पर विश्वास कर सकते हैं??????” वहीं कई सेलेब्स ने करण और उनके दोनो बच्चों की इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है. राशा थडानी, अदिति राव हैदरी, मिनी माथुर और अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने लाफिंग इमोटिकॉन पोस्ट किए हैं. वहीं कई नेटिजन्स ने भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किये हैं. एक ने लिखा, “ये कहना सेफ है कि करण के रिटायर होने के बाद कॉफ़ी विद करण में नए होस्ट आने की संभावना है.” मिनी माथुर ने लिखा, “हाहाहाहाहाहा, जब आपके पास ट्रोल्स इनहाउस हैं तो उन्हें किसकी ज़रूरत है.” एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “लोल बैंग ऑन!!..बच्चे आजकल बहुत स्मार्ट हो गए हैं..नई दुनिया में आपका स्वागत है.”

करण जौहर अपकमिंग फिल्में
करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन के तहत कई दिलचस्प फ़िल्में बना रहे हैं. उनकी अगली रिलीज़ धड़क 2 होगी जो 1 अगस्त 2025 को बड़े पर्दे पर आएगी. उनकी दूसरी अपकमिंग फिल्मों में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, चांद मेरा दिल, और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी शामिल हैं.

Fruits for Children: बच्चों की सेहत के लिए इन फलों को दें, पूरा दिन रहेंगे ऊर्जा से भरपूर और एक्टिव

सुबह-सुबह आपका बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा है, लेकिन उसकी आंखें अधूरी नींद से भरी हैं, चेहरे पर सुस्ती है और नाश्ते में बनाने का मन नहीं कर रहा. अब ऐसे में कैसे पूरे दिन स्कूल में एक्टिव रहेगा? कैसे खेल-कूद में हिस्सा लेगा या होमवर्क पर फोकस करेगा? असल में बच्चों के शरीर को रोज भरपूर ऊर्जा की जरूरत होती है और ये एनर्जी केवल टिफिन या दूध से नहीं आती, इसके लिए जरूरी है कुछ ऐसा जो स्वाद में भी अच्छा हो और पोषण से भरपूर भी.

बता दें, अक्सर बच्चे फलों को खाने से दूर भागते हैं, ऐसे में उनका विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता. इसलिए अगर आप उन्हें नाश्ते में इन फलों को देंगे तो वो कभी खाने से इंकार नहीं करेंगे.

केला 

केले में मौजूद नैचुरल शुगर और फाइबर बच्चों को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं. ये उनके पेट को देर तक भरा भी रखते हैं और थकान महसूस नहीं होने देते.

सेब 

सेब में आयरन, फाइबर और विटामिन C होता है जो बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाता है. यह दिमाग को तेज चलाने में मदद करता है और दिनभर की थकावट को दूर रखता है.

अनार 

बच्चों में खून की कमी की समस्या आम है. ऐसे में अनार आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो ना केवल खून बढ़ाता है बल्कि चेहरे पर चमक भी लाता है.

आम 

आम में विटामिन A और C के साथ-साथ एनर्जी देने वाले प्राकृतिक शुगर होते हैं. गर्मियों में ये बच्चों के लिए एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है.

चीकू 

चीकू में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है जो थकान को दूर करता है. इसका स्वाद मीठा होने के कारण बच्चे इसे खुशी-खुशी खाते हैं.

बाजार के पैकेज्ड एनर्जी ड्रिंक्स या चॉकलेट्स से बेहतर है कि बच्चों को नेचुरल फ्रूट्स की आदत डालें. ये ना सिर्फ उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि उनका मूड भी अच्छा रखते हैं. कोशिश करें कि बच्चों के नाश्ते या टिफिन में हर दिन एक-दो फल जरूर शामिल हों. धीरे-धीरे ये आदत उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाएगी और आप देखेंगे कि आपका बच्चा हमेशा खुश इन फलों को खाना पसंद करेगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

India-Bangladesh Relations: ‘बांग्लादेश से मजबूत संबंध चाहते हैं’, भारत सरकार ने मोहम्मद यूनुस से की यह महत्वपूर्ण मांग

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (29 मई, 2025) को बांग्लादेश के साथ एक अच्छा संबंध बनाने को लेकर बयान दिया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ एक सकारात्मक और रचनात्मक संबंध स्थापित करना चाहता है. इसके अलावा उन्होंने ढाका से देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव कराने का भी अनुरोध किया है.

विदेश मंत्रालय के साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम बांग्लादेश के साथ एक अच्छा संबंध चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के लोगों की इच्छाओं और हितों को पूरा किया जा सके.” उन्होंने कहा, “बांग्लादेश को जल्द से जल्द देश में समावेशी, निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के माध्यम से जनता की इच्छा और जनादेश को भी सुनिश्चित करना चाहिए.”

बांग्लादेश में चुनाव कराने के लिए हो रहे प्रदर्शन

बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों को लेकर नई दिल्ली की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब बांग्लादेश में सरकारी कर्मचारियों ने नए स्तर पर विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत कर दी है और कई राजनीतिक दल इस साल के अंत तक देश में चुनाव संपन्न कराने की मांग कर रहे हैं.

शेख हसीना के खिलाफ विरोध के बाद सत्ता पर बैठी मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार

बांग्लादेश में पिछले साल जुलाई और अगस्त महीने में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. इस दौरान पिछले करीब नौ महीनों से बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार सत्ता संभाल रही है.

ऐसे में जब अंतरिम सरकार पर देश में चुनाव कराने को लेकर दवाब बढ़ रहा है तो सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने जापान दौरे के दौरान यह घोषणा कर दी कि देश में अगला आम चुनाव इस साल के दिसंबर महीने से अगले साल जून 2026 के बीच कराए जाएंगे.

मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की ताजा स्थिति के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

बांग्लादेश में बनी ताजा स्थितियों को लेकर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया, जिस पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपने देश में बनी स्थितियों और चुनौतियों के कारण हो रही आलोचना से ध्यान भटकाने की कोशिश में लगी हुई है.

उन्होंने कहा, “जब भी इस तरह के बयान सामने आते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप अपनी सत्ता से जुड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर किसी और दिशा में मोड़ना चाहते हैं, लेकिन जब आप दूसरों पर यह कहकर इल्जाम डालते हैं कि ये बाहरी समस्याएं दूसरों के कारण बने हैं, तो इससे उस समस्या का कोई समाधान नहीं होता है.”

Donald Trump vs Harvard University: अमेरिकी अदालत ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को 30 दिनों की मोहलत दी, कहा- सख्त कार्रवाई से बचाए ट्रंप प्रशासन

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का विवाद अब धीरे-धीरे बढ़ने लगता है. अमेरिका की एक अदालत ने ट्रंप प्रशासन की ओर से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने के आदेश को 30 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है. कोर्ट कहा कि जब तक इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक ट्रंप प्रशासन हॉर्वर्ड के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को निष्कासित नहीं कर सकता.

30 दिन तक किसी भी सख्त कार्रवाई से बचे ट्रंप प्रशासन

ट्रंप प्रशासन की ओर से नोटिस भेजे जाने के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) पर मुकदमा दायर किया था. यूनिवर्सिटी ने अपनी याचिका में कहा कि अगर विदेशी छात्रों की संख्या सीमित की जाती है तो विश्वविद्यालय के 25 फीसदी छात्र इससे प्रभावित होंगे. इस पर कोर्ट ने अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग को नोटिस देते हुए कहा कि वह अगले 30 दिन तक किसी भी सख्त कार्रवाई से बचे.

‘राजनीतिक बदले के लिए ट्रंप प्रशासन ने लिया फैसला’

ट्रंप सरकार ने 22 मई 2025 को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की SEVP (Student and Exchange Visitor Program)  सर्टिफिकेशन रद्द करने की घोषणा की थी. ऐसा होने पर विदेशी छात्र इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं ले पाएंगे. इसके बाद हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बोस्टन की एक कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसमें आरोप लगाया कि हार्वर्ड ने व्हाइट हाउस की कुछ नीतियों का विरोध किया इसलिए ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला राजनीतिक बदला निकालने के लिए लिया है.

‘फेडरल नियमों का उल्लंघन’

कोर्ट में हार्वर्ड के वकीलों ने SEVP सर्टिफिकेशन को बिना किसी नोटिस के खत्म करना फेडरल नियमों का उल्लंघन बताया. वकील ने कहा कि नियम ये कहता है कि पहले सरकार नोटिस दे और सफाई का मौका दे. यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह केवल एक विश्वविद्यालय की लड़ाई नहीं, बल्कि शिक्षा की स्वतंत्रता और अमेरिका में विविधता की रक्षा की लड़ाई है. हालांकि इस मामले पर बढ़ते दवाब को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है.