Home Blog Page 536

IndiGo signs MoU with Airbus: इंडिगो ने एयरबस से किया बड़ा करार, एयरलाइन लाएगी 60 वाइड-बॉडी विमान

भारत की एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने एयरबस के साथ एक नया समझौता (MoU) साइन किया है, जिसके तहत वह अपने वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट ऑर्डर को दोगुना कर 60 एयरबस A350-900 विमानों का ऑर्डर देगी. यह ऑर्डर पहले से लिए गए 30 विमानों के अतिरिक्त है, जो 70 विमानों में शामिल थे.

इंडिगो से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल अप्रैल 2024 में इंडिगो ने पहली बार वाइड-बॉडी विमान अपने बेड़े में शामिल करने का बड़ा फैसला लिया था. कंपनी ने तब 30 एयरबस A350-900 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी 2027 से शुरू होगी. अब इस ऑर्डर को और बड़ा करते हुए कंपनी ने 30 और विमानों को लाने का फैसला लिया है, जिससे कुल संख्या 60 हो गई है.

इंडिगो का नया विमान कितना ताकतवर होगा

जानकारी के अनुसार, ये सभी A350-900 विमान रॉल्स रॉयस के ट्रेंट XWB इंजनों से लैस होंगे. इसके इंजन बेहद कुशल और लंबे रूट्स के लिए काफी अच्छे हैं, जिससे इंडिगो को नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करने में मदद मिलेगी. यह विस्तार इंडिगो को अपने साझेदार इंटरनेशनल एयरलाइंस के हब्स तक अधिक उड़ानें शुरू करने की क्षमता देगा.

मार्च 2025 में कंपनी ने 6 वाइड-बॉडी विमानों को अपने बेड़े में शामिल करना किया था शुरू

इंडिगो से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में इंडिगो ने छह अस्थायी रूप से किराये पर लिए गए वाइड-बॉडी विमानों को अपने बेड़े में शामिल करना शुरू किया था. इन सभी विमानों की डिलीवरी 2026 तक पूरी हो जाएगी. यह कदम कंपनी की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की तैयारी का हिस्सा है.

इंडिगो का यह कदम भारत को विश्व मंच पर देगा नई ऊंचाई

कुल मिलाकर अगर बात करें तो भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है. केंद्र सरकार देश को एक वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है. ऐसे में इंडिगो जैसे कदम भारत को विश्व मंच पर नई ऊंचाई देने वाले साबित होंगे.

Covid-19 Active Cases In India:कोरोना का प्रकोप जारी! भारत में एक्टिव केस बढ़कर पहुंचे 3758, जानें पिछले 24 घंटे में कितनी हुई मौतें

 देशभर में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 360 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू) ने रविवार (1 जून, 2025) को नए आंकड़े जारी किए हैं.

मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमश 1400, 485 और 436 कोविड-19 के सबसे अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 2 लोगों की मौत हुई है. भारत में अभी कोविड-19 के कुल 3,758 एक्टिव केस हैं, जिनमें शनिवार और रविवार के बीच 363 नए केस दर्ज किए गए हैं.

इन राज्यों में सबसे अधिक कोविड के एक्टिव केस
केरल 1400 एक्टिव केसों के साथ कोविड टैली चार्ट में सबसे ऊपर है, उसके बाद महाराष्ट्र (485 केस) और दिल्ली में (436 केस) हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमशः 64, 18 और 61 नए मामले दर्ज किए गए.

भारत में कोविड से कितनी मौतें?
भारत में 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 से 2 मौतें (केरल और कर्नाटक में 1-1) दर्ज की गई हैं. कर्नाटक में पल्मोनरी टीबी, बुक्कल म्यूकोसा के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और आकस्मिक कोविड पॉजिटिव वाले 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि केरल में कोविड-19 और सेप्सिस हाइपरटेंशन डीसीएलडी से पीड़ित 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई है.

दिल्ली में कोविड से मौत
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में ये पहली मौत है. महिला लैपरोटॉमी के बाद तीव्र आंतों की रुकावट से पीड़ित थी और महिला के कोविड-19 पॉजिटिव होने का अचानक ही पता लगा था.

Operation Spiderweb:  ट्रक से छोड़े गए ड्रोन, रूस के 40 बॉम्बर्स किए ध्वस्त – जानिए यूक्रेन के इस हमले की पूरी कहानी

रूस यूक्रेन युद्ध पिछले 3 साल से अधिक समय से जारी है. इसी बीच यूक्रेन ने रूस के अंदर घुसकर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है. ऑपरेशन स्पाइडर वेब के तहत रूस में 4 अलग-अलग एयरबेस पर खड़े 40 सैन्य विमानों को नष्ट किया गया है. यूक्रेन की सुरक्षा सर्विस एजेंसी (SBU) की तरफ से  कथित तौर पर ये खुफिया हमले किए गए हैं.

ये हमले एक ट्रक के अंदर से किए गए हैं. जिन्हें FPV ड्रोन्स के जरिए अंजाम दिया गया. कीव का कहना है कि इन हमलों से मॉस्को को अरबों डॉलर का झटका लगा है, जिनसे उबरने में उन्हें लंबा वक्त लगेगा.

डेढ़ साल से प्लानिंग कर रहा था यूक्रेन
कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक एसबीयू की तरफ से डेढ़ साल पहले से बड़े ही खुफिया तरीके से इस ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी. इस ऑपरेशन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और एसबीयू चीफ वासिल माल्युक खुद मॉनिटर कर रहे थे.

एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि रूस में पहले से इन ड्रोन्स की स्मगलिंग कर दी गई थी. ट्रकों पर लगे लकड़ी के केबिनों की छतों के नीचे छिपाकर इन ड्रोन्स को रूस पहुंचाया गया था. ड्रोन हमले के वक्त ट्रक की छत को रिमोट के जरिए ओपन किया गया था और ड्रोन्स ने थोड़ी ही दूरी पर उड़कर रूस के विमानों को नष्ट कर दिया.

रूस के सबसे हाईटेक बमवर्षक विमानों को किया टारगेट
यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में रूस को 2 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक रूस के सबसे हाईटेक TU-95, TU-22M3 और A-50 जैसे बमवर्षक विमानों को टारगेट किया गया. कथित तौर पर इनमें निगरानी विमान भी शामिल है.

यूक्रेन में बैठकर 4000 किमी दूर साइबेरिया में पहला हमला
इरकुत्स्क ओब्लास्ट में स्थित बेलाया एयरबेस यूक्रेन से करीब 4,000 किलोमीटर दूर है, जिस पर ड्रोन्स से हमले किए गए. कथित तौर पर निशाना बनाए गए अन्य एयरबेस में मरमंस में ओलेन्या मरमंस्क ओब्लास्ट, इवानोवो, और रियाजान के पास स्थित डायगिलेव भी शामिल है.

इरकुत्स्क के गवर्नर इगोर कोबजेव ने सेरडनी में एक सैन्य सुविधा पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है. साइबेरिया में इस तरह का यूक्रेन का ये पहला हमला है. मरमंस्क के गवर्नर एंड्री चिबिस ने भी माना कि दुश्मन के ड्रोन्स हमारे इलाके में देखे गए हैं. हालांकि, नुकसान को लेकर उन्होंने कोई ठोस जानकारी नहीं दी.

Opal Suchata Miss World 2025:मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता की अयोध्या जाने की इच्छा, राम मंदिर के दर्शन की जताई ख्वाहिश

मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी इस समय चर्चा में बनी हुई हैं. इस मिस वर्ल्ड जीतने के बाद ओपल सुचाता ने भारत के कई मंदिरों के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की. उनकी इस सूची में अयोध्या का राम मंदिर भी शामिल है. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए भारत और थाईलैंड के बीच कल्चरल रिश्तों के बारे में खुलकर बात भी की।

सुचाता ने भारत के कई मंदिरों को घूमने की ख्वाहिश जाहिर की है. उन्होंने बताया कि वो अयोध्या के भव्य राम मंदिर के दर्शन करने के लिए भी जाना चाहती हैं. उन्होंने कहा- ‘मैं भारत के बहुत से मंदिरों को देखना चाहती हूं. मुझे ये जगहें बहुत सुंदर और खास लगती हैं. जैसे मैंने कहा, भारत और थाईलैंड के कल्चर और ट्रडिशन एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं. इसलिए इन जगहों को देखना और जानना बहुत अच्छा और खास एक्सपीरियंस होगा।’


भारत और थाईलैंड के बीच रिश्ते
बता दें भारत और थाईलैंड के बीच कल्चरल और कमर्शियल रिश्ता काफी पुराना है. थाईलैंड में भारत के फेमस ग्रंथ ‘रामायण’ को ‘रामकियेन’ कहा जाता है. ये कहानी थाईलैंड की किताबों, कला और राजा-महाराजाओं की परंपराओं पर गहरा असर डालती है. ‘रामकियेन’ में हनुमान जी को खास जगह दी गई है. उनके चंचल व्यवहार को पेंटेड किया गया है.

सुचाता चुआंगसरी ने हैदराबाद की महिलाओं को दिया मैसेज
चुआंगसरी ने तेलंगाना की महिलाओं के लिए एक खास मैसेज दिया है. बता दें कि मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे तेलंगाना की महिलाओं से काफी इंस्पिरेशन मिली. आप सभी की ताकत, हिम्मत और दिल की खूबसूरती ने मुझे बहुत अफेक्ट किया है. यहां की महिलाओं से मुझे बहुत सारा प्यार और सपोर्ट मिला. मुझे लगता है कि भारत की महिलाएं बहुत मजबूत हैं और अपनी लाइफ में जो चाहें, वो कर सकती हैं.’

मिस वर्ल्ड 2025 के बारे में
मिस वर्ल्ड 2025 में दुनियाभर से करीब 108 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था. भारत की ओर से मॉडल नंदिनी गुप्ता ने इसमें हिस्सा लिया. हालांकि, वे मिस वर्ल्ड 2025 के खिताब की दौड़ में टॉप-20 तक ही जगह बना सकीं. चेक रिपब्लिक की मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज नई मिस वर्ल्ड चुआंगसरी को सौंपा. यह थाईलैंड की पहली बड़ी ब्यूटी पेजेंट जीत है.

मिस वर्ल्ड जीतने पर ओपल सुचाता ने क्या कहा?
अपनी इस जीत पर आईएएनएस से बात करते हुए चुआंगसरी ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ी सक्सेस है. थाईलैंड को मिस वर्ल्ड के मंच पर पहचान मिलने पर मुझे बहुत प्राउड हो रहा है. यह हमारा पहला मिस वर्ल्ड का ताज है और हमने इसे पाने के लिए 70 साल से ज्यादा इंतजार किया है. मुझे सच में लगता है कि मेरे देश के लोग भी प्राउड फील कर रहे हैं।’

Virat Kohli Test Retirement:BCCI ने अपनाया नया तरीका, विराट को रिटायरमेंट से लौटाने की आखिरी कोशिश; जानिए पूरी कहानी

वो 12 मई, 2025 की तारीख थी जब विराट कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. चूंकि 5 दिन पहले ही रोहित शर्मा ने रेड बॉल फॉर्मेट को अलविदा कहा था, वहीं भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पास आ रही थी, इसलिए विराट का संन्यास लेना बहुत चौंकाने वाला विषय रहा. अब आईपीएल के चेयरमैन (IPL Chairman 2025) अरुण सिंह धूमल ने विराट से रिटायरमेंट वापस लेने की खास रिक्वेस्ट की है।

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए अरुण सिंह धूमल ने कहा कि विराट आज अपने पहले आईपीएल सीजन की तुलना में ज्यादा फिट लगते हैं. उनका कहना है कि RCB अगर ट्रॉफी जीत जाती है, उसके बाद भी कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग में खेल जारी रखना चाहिए।

विराट से रिटायरमेंट वापस लेने की मांग

विराट कोहली से टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने की मांग करते हुए अरुण धूमल ने कहा, “पूरा देश चाहता है कि विराट कोहली खेलना जारी रखें. मैं यह भी चाहता हूं कि वो टेस्ट रिटायरमेंट से वापसी पर विचार करें. मैं उम्मीद करता हूं कि वो आईपीएल से रिटायरमेंट ना लें क्योंकि वो क्रिकेट के सबसे बड़े एम्बेसडर रहे हैं।”

अरुण सिंह धूमल पहले BCCI के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. हालांकि वो अभी बीसीसीआई से नहीं जुड़े हैं. मगर आईपीएल का संचालन बीसीसीआई ही करता है, इसलिए तकनीकी तौर पर अरुण धूमल अब भी बोर्ड के सदस्य हैं।

2 फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं विराट कोहली

भारतीय टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एकसाथ टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. वहीं IPL 2025 के बीच उन्होंने 12 मई को टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कहने की घोषणा कर क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था. अब फैंस विराट को IPL और वनडे मैचों में ही खेलते हुए देख पाएंगे।