Home Blog Page 532

‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज से पहले ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, जानें इतनी बड़ी कमाई कैसे हुई?

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन सहित मल्टी स्टारकास्ट वाली ‘हाउसफुल 5’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. इस मूवी के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसके क्रेज पीक पर पहुंचा हुआ है. जिसके चलते इसकी जमकर एडवांस बुकिंग भी हो रही है. वहीं ये फिल्म पूरे भारत में 5000 स्क्रीन पर रिलीज होगी. इस ग्रैंड रिलीज ने ‘हाउसफुल 5’ को अपनी अलग कैटेगिरी में ला खड़ा किया है.

 दिलचस्प बात ये है कि ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर मणिरत्नम निर्देशित और कमल हासन स्टारर ‘ठग लाइफ’ से कड़ा मुकाबला होगा लेकिन क्लैश के बावजूद, हाउसफुल 5 ने इम्प्रेसिव स्क्रीन काउंट को लॉक करने में कामयाबी हासिल की है. इन सबके बीच अक्षय कुमार की इस अपकमिंग फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है. चलिए यहां जानते हैं कैसे?

हाउसफुल 5’ ने रिलीज से पहले कर ली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
बता दें कि ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. इसका बजट 375 करोड़ रुपये बताया जा राह है. इसमें से अगर प्रमोशन बजट को हटा दिया जाते को फिल्म की प्रॉडक्शन कॉस्ट 225 करोड़ रुपये बताई गई है. इसी के साथ ये अब तक की सबसे एक्सपेंसिव कॉमेडी फिल्म बन गई है. वहीं ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज से पहले 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. दरअसल इसने सैटेलाइट राइट्स से लेकर डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स और म्यूजिक डील जैसी नॉन थियेट्रिकल कमाई से 135 करोड़ रुपये पहले ही वसूल कर लिए हैं. इससे फिल्म को एक सॉलिड फाइनेंशियल सपोर्ट मिल गया है.

हालांकि, हिट होने के लिए, हाउसफुल 5 को बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनना पड़ेगा. कॉस्टिंग को कवर करने और मुनाफा कमाने के लिए इसे दुनिया भर में 325 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का कलेक्शन करना होगा. वैसे इतनी बड़ी स्क्रीन काउंट के साथ, फिल्म के लिए भारी भीड़ खींचने का स्टेज तैयार है.

हाउसफुल 5 के दो होंगे क्लाइमेक्स
हाउसफुल 5 को और ज्यादा एक्साइटिंग बनाने वाली बात ये है कि इसके रिलीज के साथ मेकर्स ने बड़ा एक्सपेरिमेंट किया है. इसके मुताबिक पहली बार, फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन होंगे, जिनमें से प्रत्येक में मर्डर-मिस्ट्री प्लॉट में एक अलग हत्यारा होगा. मेकर्स के इस अनोखे कदम ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

Alia Bhatt Send Gifts To Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कियारा आडवाणी को भे दिया खास तोहफा, एक्ट्रेस ने की खुशहाल झलक दिखलाई

 बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले थे. कपल ने मार्च 2025 में एक साथ सोशल मीडिया पोस्ट कर प्रेग्नेंसी की खबर दी थी. अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने उनके आने वाले बच्चे के लिए तोहफा भेजा है.

आलिया भट्ट अपना बेबी क्लोथिंग ब्रांड एड-ए-मम्मा चलाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने ही ब्रांड से बच्चे के कुछ क्यूट कपड़े कियारा को भिजवाए हैं. कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गिफ्ट्स की फोटो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘थैंक्यू माना आलिया भट्ट.’

रिलेशनशिप में थे सिद्धार्थ और आलिया!
बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा रही. हालांकि बाद में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली. जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी से शादी की तो वहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी रचाई.

मेट गाला में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
हाल ही में कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में शानदार डेब्यू किया था. व्हाइट ट्रेन और ब्लैक गाउन के साथ मेटैलिक ब्रेस्टप्लेट पहनकर उन्होंने अपने बेबी बंप को कॉन्फिडेंस से फ्लॉन्ट किया था. उनका ये लुक सोशल मीडिया और इंटरनेशनल मीडिया में छाया रहा.

सिद्धार्थ भी हैं बेहद एक्साइटेड
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने नए सफर के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हाल ही में यूरोप ट्रिप से उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वह कैफे में मुस्कुराते नजर आए और कैमरे के पीछे कियारा की झलक भी दिखी.

कियारा का वर्कफ्रंट
प्रेग्नेंसी के चलते कियारा ने काम से थोड़ी दूरी बनाई है और फिलहाल अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं. लेकिन फैंस उन्हें जल्द ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ में देखेंगे, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी.

Adhyayan Suman On Nepotism:‘हीरामंडी’ एक्टर अध्ययन सुमन के पास अपना घर नहीं, नेपोटिज्म पर बोले – ‘इसी वजह से काम नहीं मिला’

 नेपोटिज्म को लेकर कई कलाकार खुलकर अपनी राय रख चुके हैं. कई सेलेब्स नेपोटिज्म का विरोध करते दिखे तो वहीं कई सितारों ने इसका सपोर्ट भी किया. अब ‘हीरामंडी’ एक्टर अध्ययन सुमन ने इस बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन का दावा है कि नेपोटिज्म के चलते उन्हें काम नहीं मिला और वो नेपोटिज्म का बेस्ट उदाहरण हैं.

बॉलीवुड बबल को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने नेपोटिज्म को लेकर कहा- ‘मैं कह सकता हूं कि मैं नेपोटिज्म का सबसे अच्छी मिसाल हूं, जिसे काम नेपोटिज्म की वजह से नहीं मिला, या मैं इसे साबित कर सकता हूं और आप जानते हैं कि मुझे लगता है कि नेपोटिज्म एक बहुत ही बेमतलब की बहस है. मुझे लगता है कि ये एक तरह की फैशन बातचीत बन गई है.’

‘लग्जरी आपको जेल की तरह लगती है’
अध्ययन सुमन ने इस दौरान अपने डिप्रेशन के दौर को भी याद किया. एक्टर ने कहा- ‘एक समय ऐसा आता है जब लग्जरी आपको जेल की तरह लगती है, चाहे आपके पिता आपको कितनी भी कारें दें या आप कितने भी घर या पेंटहाउस में रहें या आप कितनी भी छुट्टियां मनाएं, मेरे जैसे लोग जो जिंदगी में कुछ करने की इच्छा रखते हैं, वे दुखी होते है.’

एक्टर आगे कहते हैं- ‘क्योंकि आप उस पॉइंट से आगे क्या करते हैं, मेरा मतलब है, आपने कार खरीदी है, आपने घर खरीदा है, ये आपका नहीं है, ये आपके पिता का है, ये उनकी मेहनत है, आपने इसे एंजॉय किया है. लेकिन उस पॉइंट से आगे, आपको लगता है कि मेरा क्या है, 37 साल की उम्र में, मेरे पास घर नहीं है.’

अध्ययन सुमन की फिल्में
अध्ययन सुमन ने साल 2008 में हाल-ए-दिल से डेब्यू किया था. इसके बाद वे राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज में नजर आए थे. उन्हें आखिरी बार संजय लीलाल भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था. इस सीरीज में उनके पिता शेखर सुमन भी नजर आए थे.

Kuch Kuch Hota Hai Choti Anjali:27 साल बाद ‘कुछ कुछ होता है’ की छोटी अंजलि पूरी तरह बदल गईं, देखें उनकी नई तस्वीरें

शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ उस दौर में सुपर-डुपर हिट रही थी. फिल्म में इनके अलावा रानी की बेटी बनी ‘छोटी अंजलि’ को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. ये किरदार एक्ट्रेस सना सईद ने निभाया था. उस वक्त क्यूट सी दिखने वाली अंजलि अब बड़ी हो गई हैं. उनकी लेटेस्ट तस्वीर देख आप भी चौंक जाएंगे.

कहां हैं Kuch Kuch Hota Hai है की छोटी अंजलि?

शाहरुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म साल  1998 में रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करते हुए सफलता के झंडे गाड़े थे. फिल्म को रिलीज हुए करीब 27 साल हो चुके हैं. ऐसे में इसमें नजर आने वाली छोटी अंजलि अब काफी बड़ी, खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं.

27 साल बाद इतनी बदल चुकी हैं सना सईद

आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘कुछ कुछ होता है’ की अंजलि यानि सना सईद अब 36 साल की हो चुकी हैं. वो एक्टिंग में भी सक्रिय है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी सना अपनी तस्वीरों और वीडियोज से छाई रहती हैं. सना काफी फिट भी रहती हैं. उनकी फिटनेस के भी लोग दीवाने हैं. इंस्टा पर उनके 825K फॉलोवर्स हैं.

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस

सना सईद ‘कुछ कुछ होता है’ के बाद करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आई थी. फिल्म में साइड एक्ट्रेस का रोल निभाती दिखाई दी. उनके काम को लोगों ने पसंद तो किया, लेकिन एक्ट्रेस ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाई. इसके बाद वो ‘फुगली’ में भी दिखाई दी थी. अब सालों से एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं. बता दें कि सना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई कर ली है.

Children Health in Changing Weather:कभी धूप, कभी बारिश… बदलते मौसम में बच्चों का रखें खास ख्याल, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

 पांच मिनट पहले ही तो तेज धूप थी और अब बारिश! मौसम के इस खेल ने लोगों को चिंतित कर दिया है. क्योंकि बदलते मौसम के साथ बच्चों की सेहत सबसे पहले प्रभावित होती है और एक मां के लिए इससे बड़ी टेंशन और क्या हो सकती है कि बच्चा बीमार पड़ जाए?इसलिए जरूरी है कि इस ‘कभी धूप-कभी बारिश’ वाले मौसम में बच्चों की खास देखभाल की जाए. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनसे आप अपने बच्चों को इस मौसम की मार से बचा सकते हैं.

बच्चों के कपड़े मौसम के हिसाब से बदलें

बदलते मौसम में बच्चे न ज्यादा गर्म कपड़ों में रहें और न ही पूरी तरह हल्के में. कॉटन के कपड़े पहनाएं, साथ में एक हल्का जैकेट या शॉल जरूर रखें, जो तापमान कम होते ही काम आ सके.

बारिश में भीगने से बचाएं

बारिश के अचानक आ जाने पर बच्चों का भीगना आम बात है. इसलिए स्कूल या बाहर जाते समय उन्हें रेनकोट और छाता जरूर दें. भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें और उन्हें गर्म सूप या हल्का गर्म पानी दें.

इम्युनिटी बढ़ाने वाला खानपान

इस मौसम में बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, इसलिए उनके खाने में हल्दी वाला दूध, तुलसी-अदरक की चाय और विटामिन C से भरपूर फल जैसे संतरा, आंवला शामिल करें.

हाथ-पैर की साफ-सफाई रखना 

बारिश और नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं. बच्चों को बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोने की आदत डालें और नाखून भी समय-समय पर काटें.

पर्याप्त नींद और आराम भी जरूरी

अच्छी नींद और पर्याप्त आराम बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. कोशिश करें कि बच्चे समय से सोएं और उनका स्क्रीन टाइम सीमित रहे.

घर को साफ और सूखा रखें

नमी और गंदगी से मच्छर और कीटाणु पनपते हैं. बच्चों के खेलने की जगह, बिस्तर और खिलौनों को रोज साफ करें. फर्श को फिनायल या डिटॉल वाले पानी से पोंछें.

मौसम का मिजाज चाहे जितना भी बदलता रहे, अगर थोड़ी सावधानी और देखभाल बरती जाए तो बच्चों को बीमारियों से दूर रखा जा सकता है. बच्चों की सेहत की चाबी उनके खानपान, साफ-सफाई और आपकी सतर्कता में छुपी होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.