Home Blog Page 531

भारत की कड़ी कार्रवाई से बांग्लादेश हुआ परेशान, विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने दिया खास बयान

Bangladesh Illegal Immigration: बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत से लोगों को विदेशी बताकर बिना प्रक्रिया के उनके देश में वापस भेज रहा है. बांग्लादेश इस पर भारत को कूटनीतिक पत्र भेजेगा.

भारत ने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले के बाद अवैध बांग्लादेशियों की जांच शुरू की थी और 7 मई से ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन्हें वापस भेजना तेज किया. भारत में अवैध तरीके से रह रहे हर बांग्लादेशी की जांच हो रही है, लेकिन बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन का कहना है कि भारत बिना प्रक्रिया के लोगों को सीमा पार भेज रहा है. उन्होंने कहा, “हम नया पत्र भेजेंगे. हम जानते हैं कि ऐसा हो रहा है, लेकिन हम इसे रोक नहीं सकते.”

अवैध प्रवासियों को लेकर क्या बोले तौहीद हुसैन?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने बांग्लादेश को कुछ अवैध प्रवासियों की लिस्ट दी है, जिन्हें बांग्लादेशी माना जा रहा है. इस बारे में तौहीद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश ने जांच के बाद कुछ अवैध प्रवासियों को स्वीकार भी किया है. उन्होंने बताया कि कांसुलर मुद्दों के लिए एक प्रक्रिया है और बांग्लादेश उसका पालन कर रहा है. भारत के साथ नियमित बातचीत हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर कोई नया जवाब नहीं मिला. दूसरा पत्र अभी नहीं भेजा गया, लेकिन जरूरत पड़ी तो भेजा जा सकता है.

दिल्ली से 16 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

2 जून को दिल्ली पुलिस की फॉरेनर्स सेल और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने शाहदरा के सीमापुरी इलाके में 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. इनमें 4 पुरुष, 5 महिलाएं और 7 बच्चे हैं. ये सभी गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुए थे.

पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए कई बांग्लादेशी नागरिक 18-19 साल पहले भारत आए थे. उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी और रोजगार की कमी के कारण वे रात के अंधेरे में सीमा पार कर भारत में घुसे. सीमा पार करने के बाद वे पहले पश्चिम बंगाल के कूचबिहार पहुंचे, फिर ट्रेन से दिल्ली आए. कुछ समय बाद वे हरियाणा के गांवों में चले गए, जहां उन्होंने ईंट भट्ठों पर मजदूरी शुरू की. इन भट्ठों के दूर-दराज के इलाकों में होने के कारण वे लंबे समय तक किसी की नजर में नहीं आए

RCB की जीत पर विजय माल्या ने दिया बयान, बोले– ‘ई साला कप नाम दे’; लोगों ने उठाई पैसे वापस करने की मांग

Vijay Mallya First Reaction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया है. बेंगलुरु ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया. बेंगलुरु के आईपीएल की पहली ट्रॉफी जीतने पर RCB के पूर्व मालिक विजय माल्या का रिएक्शन भी सामने आया है. विजय माल्या ने पूरी टीम को जीत की बधाई दी है. विजय माल्या ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘ई साला कप नाम दे’, जो कि आरसीबी की टैग लाइन है.

विजय माल्या ने दी RCB को जीत की बधाई

विजय माल्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी के लिए 2025 का ये आईपीएल टूर्नामेंट काफी शानदार रहा’. विजय माल्या ने आगे लिखा कि ‘बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक बैलेंस्ड टीम ने बोल्ड गेम खेला है. बहुत-बहुत बधाई! ई साला कप नामदे’.

लोगों ने मांग लिए विजय माल्या से पैसे

विजय माल्या को आरसीबी को जीत की बधाई देना भारी पड़ गया. लोगों ने माल्या से देश के पैस मांगने शुरू कर दिए. विजय माल्या ने बेंगलुरु के क्वालीफायर-ौ1 में पहुंचने पर भी बधाई दी थी. तब भी सोशल मीडिया पर लोगों ने विजय माल्या को पैसे देने के लिए ट्रोल किया था.

RCB ने जीता पहला खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपना पहला आईपीएल टाइटल जीत लिया है. बेंगलुरु की इस जीत पर टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली काफी इमोशनल नजर आए. आरसीबी के इस 18वें सीजन को जीतने पर विराट बीच स्टेडियम में ही रोने लगे. विराट आईपीएल की शुरुआत से इस टीम के साथ हैं और 3 जून की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीत लिया है.

Anushka Sharma White Shirt: विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा की ये चीज बनी लकी चार्म

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल का सपना पूरा कर लिया है. विराट की टीम ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है और इसी के साथ इतिहास रच दिया है. मैच जीतने के बाद विराट इमोशनल हो गए थे. वो फील्ड पर बैठकर ही रोने लगे थे. वहीं विराट की खुशी में पत्नी अनुष्का शर्मा भी झूमती हुई नजर आईं.  अनुष्का विराट के ज्यादातर मैच देखने के लिए पहुंची थीं. अनुष्का विराट का लकी चार्म हैं. उनकी ये चीज विराट के लिए फाइनल में लकी साबित हुई है.

अनुष्का शर्मा आईपीएल के पहले क्वालीफायर में भी विराट को सपोर्ट करने के लिए गई थीं. पहला क्वालीफायर भी आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था. जो अनुष्का ने उस मैच में किया था वो ही फाइनल में भी किया.  अनुष्का की शर्ट विराट के लिए लकी साबित हुई.

व्हाइट शर्ट विराट के लिए बनी लकी
अनुष्का शर्मा आईपीएल के पहले क्वालीफायर में व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम पहनकर पहुंची थीं. वो स्टैंड से विराट के लिए खूब चियर करती नजर आईं थीं. उसके बाद मंगलवार को फाइनल में भी अनुष्का का लुक सेम सा ही था. वो व्हाइट शर्ट और डेनिम पहनकर आईं थीं.  इस तरह से विराट के लिए अनुष्का की व्हाइट शर्ट लकी साबित हुई.

अनुष्का को लगाया गले
मैच जीतने के बाद विराट हमेशा की तरह अनुष्का से मिलने के लिए गए और उन्हें गले लगाते ही रोने लगे थे. अनुष्का को हग करते हुए विराट की आंखों में आंसू थे. आरसीबी के जीतने के बाद अनुष्का के चेहरे पर खुशी के साथ आंखों में आंसू थे. ये आंसू खुशी के थे.

विराट ने अनुष्का को दिया क्रेडिट
आरसीबी के जीतने का क्रेडिट विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया है. विराट ने कहा- वो 2014 से यहां आ रही हैं और RCB को सपोर्ट कर रही हैं, इसलिए उनके लिए भी यह 11 साल हो गए हैं. वो लगातार वहां रही हैं – खेलों में आना, मुश्किल मैच देखना, हमें हारते हुए देखना. आपका लाइफ पार्टनर आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, कमिटमेंट, और हर मुश्किल समय में आपका साथ देना. यह कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते.’

Malaika Arora Fitness Secret: सूरज ढलते ही खाना बंद कर देती हैं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी पूरी दिनभर की डाइट

बॉलीवुड के तमाम स्टार्स अक्सर अपनी फिट रहने और एनर्जेटिक बने रहने के सीक्रेट रिवील करते रहते हैं. वहीं ये सितारे एक रूल के बारे में हमेशा बात करते नजर आते हैं वो है सूरज ढलने के बाद कुछ ना खाना.जहा अक्षय कुमार और करीना कपूर लंबे समय से अपनी जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदतों के लिए जाने जाते हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा भी इस बढ़ते ट्रेंड में शामिल हो गई हैं. इसी के साथ एक्ट्रेस ने 49 की उम्र में अपनी फिटनेस का राज भी बताया है.

सूरज ढलने क बाद कुछ नहीं खाती हैं मलाइका अरोड़ा
दरअसल  32ND – लाइफस्टाइल, इन्वेस्टमेंट्स एंड रेसिडेंस के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में, मलाइका ने खुलासा किया कि उन्होंने शाम 7 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाने की आदत अपना ली है और हर दूसरे दिन रुक-रुक कर फास्टिंग करती हैं.

मलाइका ने बताया,  “एक और बात जो मैं मानती हूं, वह है सनसेट के बाद खाना न खाना. मेरा लास्ट मील शाम 7 बजे होता है. मैं उसके बाद अगले दिन तक कुछ भी नहीं खाने की कोशिश करता हूं. मैं जल्दी उठती हूं लेकिन कुछ नहीं खाती. मैं शायद इसे घी से ही तोड़ती हूं. दोपहर 12 बजे मैं अपना पहला मील लेती हूं. इसलिए मैं अपने प्रॉपर हैवी मील में वास्तव में खूब खाती हूं. और फिर मैं सब कुछ खाती हूं. चाहे वह चावल हो, रोटी हो, सब्जी हो, सब कुछ. मैं सब कुछ खाती हूं.”

चिट डे कॉन्सेप्ट फॉलो नहीं करती हैं मलाइका
फिटनेस क्वीन ने आगे  कहा कि ये तरीका उनके लिए बहुत कारगर है, खासकर जब वह 50 की उम्र के करीब हैं. उन्होंने कहा, “एक निश्चित उम्र के बाद, आप बहुत सी चीजों से जूझ रहे होते हैं. मैं 49 साल की हूं. मैं 50 की हो जाऊंगीं.” मलाइका ने यह भी बताया कि वह अपने खाने के समय के दौरान खाने को कैसे लेती हैं, उन्होंने कहा कि वह कैलोरी नहीं गिनती हैं या चीट डे के कॉन्सेप्ट को फॉलो नहीं करती हैं. उन्होंने कहा, “यह सब पोर्शन कंट्रोल है. मैं चीट डे और इस तरह की चीजों में विश्वास नहीं करती हूं.”

मलाइका को इंटरमिटेंट फास्टिंग से मिला खूब फायदा
मलाइका आगे कहती हैं, “मुझे एक कटोरे से खाना पसंद है और यह एक निश्चित साइज का बाउल होता है और मैं उतना ही खाऊँगी.” इंटरमिटेंट फास्टिंग से उन्हें जो फायदे मिले हैं, उनके बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक गेम-चेंजर रहा है. उन्होंने कहा, “मैं बीच-बीच में उपवास करती हूं यह मेरे लिए जादू की तरह काम करता है.

मुझे लगता है कि यह मेरे पूरे सिस्टम को रीसेट कर देता है. मैं बेहतर नींद लेती हूं. बेहतर तरीके से उठती हूं, मुझे भारीपन महसूस नहीं होता. मैं इसे रोज़ाना करती था, फिर मैंने इसे हर दूसरे दिन करना शुरू कर दिया. और यह उपवास या डाइटिंग के बारे में नहीं है. डाइटिंग और उपवास के बीच एक बड़ा अंतर है, यह बहुत बड़ा अंतर है. मैं खाती हूं लेकिन मैं उस समय में खाती हूँ, दिन के उस लिमिटेड टाइम में और वही खाती हूं.”

Medicines at Home: तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, बचाव के लिए घर पर जरूर रखें ये जरूरी दवाएं

 कोरोना एक बार फिर दस्तक दे चुका है. तेजी से बढ़ते मामलों ने लोगों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है. अस्पतालों की भीड़, टेस्टिंग की लाइनें और मास्क की वापसी, ये सब इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हम अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी दवाएं घर में पहले से रखना बेहद अहम हो गया है.

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. हालांकि इस बार वायरस के लक्षण पहले से कुछ हल्के हो सकते हैं, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह अब भी गंभीर खतरा बन सकता है. ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि कुछ जरूरी दवाएं अपने पास रखें.

बुखार और दर्द की दवा 

कोरोना के शुरुआती लक्षणों में बुखार, बदन दर्द और गले में खराश आम हैं. इन लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए पैरासिटामोल बेहद कारगर होती है. इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार दिन में 2-3 बार लिया जा सकता है.

विटामिन C, D और जिंक के सप्लीमेंट्स

इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना जरूरी है. इसके लिए अपने पास विटामिट D, C औप जिंक रखना चाहिए. इनका नियमित सेवन संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. डॉक्टर भी कोरोना की रोकथाम में इन सप्लीमेंट्स को लेने की सलाह देते हैं.

स्टेमिना बढ़ाने वाले टॉनिक या काढ़ा

आयुर्वेदिक काढ़ा, हल्दी दूध, गिलोय या अश्वगंधा जैसे घरेलू उपाय भी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं. इनका सेवन नियमित रूप से करने से शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है.

ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर

घर में एक डिजिटल थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर जरूर होना चाहिए ताकि शरीर का तापमान और ऑक्सीजन स्तर समय-समय पर मापा जा सके। यह जरूरी है, खासकर अगर परिवार में कोई बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति हो.

इन बातों को ध्यान रखें 

मास्क का उपयोग करें

हाथों को बार-बार धोते रहें

भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें

नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार लें

कोरोना की वापसी हमें लापरवाही की इजाजत नहीं देती. अगर हम सजग रहें और जरूरी दवाएं और उपकरण अपने घर में पहले से रखें, तो हम खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.