Home Blog Page 527

Los Angeles Apple Store Loot: मास्क पहने प्रदर्शनकारियों ने एप्पल स्टोर पर बोला धावा, आईफोन लूटकर फरार

लॉस एंजिल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन रेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. सोमवार (09 जून, 2025) रात को कई नकाबपोश लोगों ने शहर में एक एप्पल स्टोर को लूट लिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कई नकाबपोश लोगों को एप्पल स्टोर में घुसते और गैजेट लूटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के आते ही कई लोग स्टोर से भागते हुए दिखाई दिए.

ट्रंप ने पहले विरोध प्रदर्शनों के बीच शहर में 2000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया था. इस आदेश पर 700 मरीन के साथ 2000 अन्य सैनिक लॉस एंजिल्स जा रहे हैं, जिससे सैन्य उपस्थिति बढ़ गई है. स्थानीय अधिकारियों और गवर्नर गेविन न्यूसम ने इसका विरोध किया था. विरोध प्रदर्शनों के बीच, ट्रंर ने लॉस एंजेलिस हिंसा को लेकर मेयर करेन बास और न्यूसम पर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया.

डाउनटाउन के एप्पल स्टोर में मची लूट

एफपीजे की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन स्थित एप्पल स्टोर पर नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग का मास्क पहने लोगों ने स्टोर पर हमला किया और एक शख्स एप्पल स्टोर से डिब्बा उठा रहा है और तोड़फोड़ कर रहा है.

Apple store in downtown LA being looted tonight pic.twitter.com/3k5i7wKiSG

— Brendan Gutenschwager (@BGOnTheScene) June 10, 2025

700 अमेरिकी मरीन किए गए तैनात

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चार दिनों से हिंसक प्रदर्शन जारी है, जिससे निपटने के लिए अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर में करीब 700 अमेरिकी मरीन तैनात किए गए हैं. यूएस मरीन कॉर्प्स के एयर ग्राउंड कॉम्बैट सेंटर में स्थित सेकेंड बटालियन, सेवंथ मरीन (2/7) एक लाइट इन्फैंट्री बटालियन है. इसे कैलिफोर्निया के ट्वेंटीनाइन पाम्स में उन नेशनल गार्ड सैनिकों के साथ शामिल किया जाएगा, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया के गवर्नर या लॉस एंजिल्स के मेयर की सहमति के बिना सप्ताह के अंत में वहां तैनात किया था.

Mahekk Chahal Viral Photo: 46 की उम्र में महक चहल ने फ्लॉन्ट किए एब्स, फिट फिगर देख फैंस रह गए हैरान

सलमान खान संग ‘वॉन्टिड’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस महक चहल काफी वक्त से एक्टिंग से दूर हैं. लेकिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. जहां हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस की झलक फैंस को दिखाई. एक्ट्रेस का लुक देख हर किसी के होश उड़ गए हैं.

महक चहल ने फ्लॉन्ट किए एब्स

महक चहल ने अपनी लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में एक्ट्रेस पिंक शेड के जिम वियर में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपना वर्कआउट खत्म करते ही पोज दिया. फोटो में वो अपने शॉर्ट्स को नीचे करके एब्स फ्लॉन्ट करती दिखी. फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बस एक औरत, उसका वजन, और शुद्ध खुशी की उसकी खोज..’ उनकी ये फिटनेस देख यूजर्स हैरान रह गए हैं. हर कोई उनके फिटनेस और फिगर की जमकर तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है.

एक्ट्रेस के टैटू पर अटका फैंस का दिल

महक की इस फोटो में उनकी फिटनेस के साथ टैटू ने भी फैंस को खूब ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस ने बिकिनी एरिया पर एक टैटू बनवा रखा है. जो फोटो में साफ नजर आ रहा है. एक यूजर ने एक्ट्रेस की फिटनेस की तारीफ करते हुए लिखा, ‘स्ट्रांग वूमन.’ दूसरे ने लिखा, ‘कमाल की फिटनेस.’ इनके अलावा कुछ लोग एक्ट्रेस के टैटू पर भी रिएक्शन देते दिखे. यूजर्स ने लिखा कि, ‘टैटू बहुत ही अच्छा है.’

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं महक

महक चहल ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म ‘नई पड़ोसन’ से शुरू किया था. हालांकि ये पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ‘वॉन्टेड’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘तड़प’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खन्ना’ समेत कई फिल्मों में नजर आई. हिंदी के अलावा महक ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. वो ‘बिग बॉस’ समेत कई रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

Cricket Australia Wants To Give Proper Send-Off To Rohit And Virat Kohli: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से खुश हो जाएंगे विराट-रोहित के फैंस, जो BCCI नहीं कर सका अब वो करेगा

 रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर चौंका दिया था. इससे पहले दोनों पिछले साल टी20 इंटरनेशलन से संन्यास ले चुके हैं. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे खेलते हुए दिखेंगे. इस दौरान रोहित-कोहली अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे. जहां टीम इंडिया को तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. रोहित-कोहली का शायद ये आखिरी दौरा हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग चाहते हैं कि वो दोनों ही दिग्गजों को एक अच्छी विदाई दें.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया रोहित-कोहली के लिए क्या कुछ करेगा खास?

क्रिकेट ऑस्ट्रलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने इग्जैक्टली ये नहीं बताया कि वो क्या खास करने वाले हैं. लेकिन उन्होंने ये जरुर कहा कि रोहित-कोहली ने जिस तरह का क्रिकेट में योगदान दिया है, उसके लिए रोहित-कोहली को एक अच्छी विदाई देना चाहिए. ग्रीनबर्ग ने कहा, “यह समर ऐसा हो सकता है जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा, सिर्फ कॉन्टेंट की वजह से नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों के बारे में भी सोचिए जो खासकर भारत से आ रहे हैं, यह शायद आखिरी मौका हो सकता है जब हम विराट कोहली या रोहित शर्मा को अपने देश में खेलते हुए दिखेंगे. अगर ऐसा है, कौन जानता है, शायद ऐसा न हो- लेकिन अगर ऐसा है, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन्हें शानदार विदाई दें और उनके द्वारा इंटनरनेशनल क्रिकेट में दिए योगदानों को स्वीकार करें.

वनडे क्रिकेट में रोहित 

रोहित का वनडे करियर शानदार रहा है. रोहित ने 273 मैचों में 48.76 की औसत और 92.80 की स्ट्राइक रेट से 11,168 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 58 अर्धशतक और 32 शतक लगाए हैं. रोहित वनडे में तीन दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं.

कोहली का वनडे करियर

कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. कोहली ने 51 शतक ठोके हैं. इसके अलावा वो 74 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. कोहली ने 302 मैचों में लगभग 58 की औसत और लगभग 94 की स्ट्राइक रेट से 14,181 रन बनाए हैं.

WTC Final Live Streaming Details:  कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला, जानिए एक क्लिक में पूरी जानकारी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताबी मुकाबला 11 जून से खेला जाएगा. जहां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें काफी मजबूत हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. यहां जानिए इस मैच को भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं आप.

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका इससे पहले टेस्ट में 101 बार भिड़ चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 101 मैचों में 54 मुकाबले जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 26 मैच जीते हैं, जबकि 21 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

कितने बजे से शुरू होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले 3 बजे टॉस होगा.

कहां और कैसे देखें फाइनल मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला टीवी और मोबाइल एप पर देखा जा सकता है. टीवी पर इस मैच का टेलिकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी.

डिफेंडिंग चैपियन है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियन टीम इस बार अपना खिताब डिफेंड करने मैदान में उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 में भारतीय टीम को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था. उस समय भी ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान पैट कमिंस ही थे.

साउथ अफ्रीका को 27 साल से है आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार

साउथ अफ्रीका को पिछले 27 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. साउथ अफ्रीका ने आखिरा बार साल 1998 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में शानदार प्रदर्शन किया है. साउथ अफ्रीका के फैंस को उम्मीद होगी कि वो टेंबा बवुमा की कप्तानी में इस 27 साल के सूखे को इस बार खत्म करेंगे.

राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम: 5 वें बडे मंगल पर 60 भंडारों में पहुंची विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम, ज्येष्ठ मास के पांच बड़े मंगलों में 170 से अधिक भंडारों तक पहुंच बनी, सामाजिक समरसता का पर्व बना ‘बड़ा मंगल’

  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम 5वें बड़े मंगल पर 60 भंडारों में पहुंची
  • पहले और दूसरे मंगल को स्वयं विधायक ने 30 भंडारों में भागीदारी की
  • पूरे माह में कुल 170 से अधिक भंडारों में टीम राजेश्वर की सक्रिय सहभागिता
  • बड़े मंगल के अवसर पर सेवा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश
  • अलीगंज, यूपी प्रेस क्लब, तलीबाग, आशियाना, लतीफ नगर सहित कई स्थानों पर टीम की उपस्थिति
  • बड़े भाई रामेश्वर सिंह ने भी दर्जनों भंडारों में लिया भाग
  • वर्ष 2025 में पांच मंगल का विशेष योग, लखनऊ में उत्सव जैसा माहौल

लखनऊ, 10 जून 2025 – लखनऊ की पवित्र और सांस्कृतिक परंपरा ‘बड़े मंगल’ के पंचम और अंतिम मंगल को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने एक बार फिर सामाजिक सहभागिता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर टीम ने राजधानी में आयोजित लगभग 60 भंडारों में सक्रिय भागीदारी की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के बड़े भाई रामेश्वर सिंह ने भी कई प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर प्रसाद वितरण और पूजन में भाग लिया। उन्होंने अलीगंज, यूपी प्रेस क्लब (परिवर्तन चौक), चावला मार्केट (तलीबाग), सेक्टर J (बंगला बाजार, आशियाना), सेक्टर K (आशियाना), चेतना डेंटल (किला चौराहा), शारदा नगर, दादूपूर, त्रिवेदी टेंट हाउस (लतीफ नगर), और जुनाबगंज जैसे क्षेत्रों में आयोजित भंडारों में सहभागिता निभाई।

पहले और दूसरे मंगल पर विधायक स्वयं पहुंचे थे 30 भंडारों में

ज्येष्ठ मास के पहले और दूसरे मंगल के दिन विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह स्वयं 30 भंडारों में पहुंचे थे और वहां भक्तों के साथ पूजन, प्रसाद वितरण और सेवा कार्य में शामिल हुए थे। उन्होंने महाबली हनुमान के चरणों में श्रद्धा प्रकट करते हुए सेवा भावना को सामाजिक समरसता का माध्यम बताया।

पूरा ज्येष्ठ माह जनसेवा, भक्ति और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा रहा। डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने इस धार्मिक-सामाजिक अभियान के तहत कुल 170 से अधिक भंडारों में पहुंच बनाकर लखनऊ के लोगों के बीच सेवा, सद्भाव और विश्वास का गहरा रिश्ता स्थापित किया।

धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि

‘बड़ा मंगल’ लखनऊ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। यह पर्व ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाता है। शहरभर में लगने वाले हनुमान जी के भंडारे इस पर्व की पहचान बन चुके हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारों में प्रसाद ग्रहण करते हैं और सेवा कार्यों में भाग लेते हैं।

लखनऊ के अलीगंज स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर से इस परंपरा की शुरुआत मानी जाती है। सेवा, दान, भक्ति और सामुदायिक सहभागिता इस पर्व के मूल तत्व हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का उत्सव भी है।

वर्ष 2025 में विशेष संयोग

वर्ष 2025 का ज्येष्ठ मास खास रहा क्योंकि इस बार पांच बड़े मंगल का संयोग बना। इसे लेकर लखनऊवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। डॉ. राजेश्वर सिंह और उनकी टीम की सक्रिय उपस्थिति ने इस उत्सव को और भी प्रभावशाली बना दिया।