Home Blog Page 526

Housefull 5 Box Office 100 Records: 2025 में ऐसा कारनामा करने वाली पहली फिल्म बनी !

 ‘हाउसफुल 5’ को 6 जून को जब रिलीज किया गया तब शायद किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि फिल्म एक हफ्ते से भी कम समय में इतने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स बना लेगी. भले ही फिल्म अभी शुरुआती दिनों में है और हिट-ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में शामिल नहीं हुई है. इसके बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही 100 रिकॉर्ड बना दिए हैं.

तो चलिए एक नजर डालते हैं उन 100 रिकॉर्ड्स पर जिन्हें फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में बना दिया है.

‘हाउसफुल 5’ ने बनाए 100 रिकॉर्ड

    • ‘हाउसफुल 5’ को 5A और 5B दो वर्जन में रिलीज किया गया है. ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसके दो क्लाइमैक्स हैं.
    • फिल्म को सैक्निल्क के मुताबिक 225 करोड़ के बजट में बनाया गया है. रिलीज के साथ ही ये फिल्म देश की अलग-अलग इंडस्ट्रीज में से पहली ऐसी कॉमेडी फिल्म बन गई है जिसका इतना ज्यादा बजट है.
    • सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 13.94 करोड़ का कलेक्शन करते ही एडवांस बुकिंग से इतना ज्यादा कलेक्शन करने वाली अक्षय कुमार के करियर की पहली फिल्म बन गई है और ‘सूर्यवंशी’ के 5.35 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
    • फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी.यानी ये पोस्ट कोविड ‘सूर्यवंशी’के 26.29 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद दूसरी इतनी बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई.
    • फिल्म छावा के 31 करोड़ रुपये और फिर सिकंदर के 26 करोड़ ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद 2025 में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन चुकी है.
    • ‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार की इस साल तीसरी बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. इसके पहले स्काई फोर्स और केसरी 2 ने भी उम्मीद के मुताबिक बढ़िया ओपनिंग ली थी.
    • ‘हाउसफुल 5’ मिशन मंगल (29.16 करोड़) और सूर्यवंशी (26.29 करोड़) के बाद अक्षय कुमार के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन चुकी है.
    • रितेश देशमुख की इस साल दो फिल्में रिलीज हुईं पहली रेड 2 जिसने 19.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली. दूसरी ये कॉमेडी फिल्म जिसने रेड 2 से भी बढिया ओपनिंग ली. यानी इस साल लगातार दो शानदार ओपनिंग लेने वाली फिल्मों का हिस्सा रहे हैं एक्टर.
    • रितेश देशमुख के करियर में अभी तक कोई ऐसी फिल्म नहीं रही है जिसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 91.83 करोड़ रुपये रहा हो. ये रिकॉर्ड भी उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ से बनाया है.
    • रितेश देशमुख रेड 2 के बाद ‘हाउसफुल 5’ के साथ 2025 में दो 100 करोड़ी देने वाले एक्टर बन गए हैं.
    • वर्ल्डवाइड कमाई में भी लगातार दो, 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं रितेश.
    • रितेश देशमुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बनी है.
    • इस फिल्म के साथ रितेश देशमुख और अक्षय कुमार दो ऐसे एक्टर बन चुके हैं जिन्होंने लगातार एक ही फ्रेंचाइजी की 5 फिल्मों में काम किया है. यानी यहां दो रिकॉर्ड बने हैं.
    • ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही रितेश के करियर की 6वीं 100 करोड़ी बन चुकी है.
    • ‘हाउसफुल 5’ के 100  करोड़ी बनते ही अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ही इस फ्रेंचाइजी के ऐसे दो ऐसे एक्टर बन चुके हैं जो इस सीरीज की चार 100 करोड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. बता दें कि सिर्फ पहली हाउसफुल ही है जो 100 करोड़ी नहीं बन पाई थी. इसने सिर्फ 75.62 करोड़ रुपये कमाए थे.
    • ये फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर की दूसरी इतनी बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है. इससे पहले हैप्पी न्यू ईयर ने 42.62 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे.
    • अभिषेक बच्चन ने इस सीरीज की दो फिल्मों हाउसफुल 3 और ‘हाउसफुल 5’ में काम किया और दोनों 100 करोड़ी बन गईं.
    • ये फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है. इसके पहले धूम 2, बोल बच्चन, हाउसफुल 3 और हैप्पी न्यू ईयर ही उनके करियर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्में बनी थीं.
    • धूम 3 और हैप्पी न्यू ईयर के बाद ‘हाउसफुल 5’ अभिषेक बच्चन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है.
    • ‘हाउसफुल 5’ अभिषेक बच्चन के करियर में 9 साल बाद 100 करोड़ी फिल्म बनकर आई है. इसके पहले 2016 में हाउसफुल 3 ने 100 करोड़ कमाए थे.
    • नाना पाटेकर की वेलकम बैक ने ओपनिंग डे कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ते हुए ‘हाउसफुल 5’ उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.
    • ये फिल्म वेलकम बैक के 96.69 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे करते हुए नाना की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन गई है.
    • ‘हाउसफुल 5’ नाना पाटेकर की पहली 100 करोड़ी फिल्म है.
    • केजीएफ चैप्टर 2 (53.95 करोड़) के बाद ‘हाउसफुल 5’ संजय दत्त के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है.
    • ‘हाउसफुल 5’ संजय दत्त के करियर की चौथी 100 करोड़ी फिल्म भी है.
    • फिल्म में फरदीन खान, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा भी हैं. इस सभी 8 एक्टर्स के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. यानी यहां पर एक साथ 8 रिकॉर्ड बने हैं.
    • साथ ही ये फिल्म ऊपर बताए गए 8 एक्टर्स के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन चुकी है.
    • ये निकितन धीर की चेन्नई एक्सप्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई है.
    • डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है ‘हाउसफुल 5’.
    • ये फिल्म हाउसफुल 4 के 19.08 करोड़ रुपये कलेक्शन को पीछे करते हुए इस फ्रेंचाइजी की भी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.
    • 2025 में रिलीज हुई इमरजेंसी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, जाट, केसरी 2, स्काई फोर्स, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, मेरे हस्बैंड की बीवी, द डिप्लोमैट, देवा, फतेह, लवयापा, चिड़िया, रेड 2, भूल चूक माफ, कंपकंपी, केसरी वीर, फुले, द भूतनी और आजाद समेत 20 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर दिया है. यानी 20 रिकॉर्ड ओपनिंग डे पर जोड़ लिए.
    • फिल्म ने ऊपर बताई गई सभी फिल्मों में से सिर्फ रेड 2 को छोड़ दें, तो बाकी की 19 फिल्मों को लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर दिया है. साथ ही, सिकंदर का लाइफटाइम कलेक्शन पार करते हुए फिर से 20 रिकॉर्ड बना दिए हैं.
    •  फिल्म छावा और रेड 2 के बाद इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है.
    • ये फिल्म इस फ्रेंचाइजी की उस रिकॉर्ड को भी कायम कर पाई है जिसके लिए ये सीरीज फेमस है. इसकी हर अगली फिल्म पिछली फिल्म से ज्यादा अच्छी ओपनिंग लेती हुई आई है. ‘हाउसफुल 5’ ने हाउसफुल 4 से ज्यादा ओपनिंग लेकर ये रिकॉर्ड कायम रखा है.
    • इस फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है. इसने हाउसफुल 4 के 53 करोड़ ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे कर दिया है.
    • फिल्म 161 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ छावा, सिकंदर और रेड 2 के बाद दुनियाभर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है.
    • हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, किक, रेस 3, रेस 2, जुड़वा 2 के बाद ‘हाउसफुल 5’ जैक्लिन फर्नांडिस की 7वीं 100 करोड़ी बन चुकी है.
    • ये अक्षय कुमार के करियर की 19वीं 100 करोड़ी फिल्म भी बन चुकी है.
    • ‘हाउसफुल 5’ के साथ अक्षय कुमार इस साल वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं. केसरी 2 और स्काई फोर्स ने भी 100 करोड़ के ऊपर कमाई की है.
    • शाहरुख खान के बाद अक्षय कुमार दूसरे ऐसे एक्टर बन गए हैं जिन्होंने पोस्ट कोविड किसी एक साल में लगातार 3, 100 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है. 2025 में ये कारनामा अक्षय ने किया तो 2023 में ये रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम था.
    • एक्टर चंकी पांडे  और बमन ईरानी भी अक्षय और रितेश के बाद ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने इस सीरीज की हर फिल्म में काम किया है. यानी यहां भी दो रिकॉर्ड बने हैं.
    • ‘हाउसफुल 5’ के रिलीज होते ही अक्षय कुमार ऐसे स्टार बन गए हैं जिन्होंने 19 एक्टर्स की फिल्म में लीड रोल प्ले किया है.
    • ‘हाउसफुल 5’ इस साल सबसे तेज 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली तीसरी फिल्म बनी है. पहले पर विक्की कौशल की छावा और दूसरे पर सिकंदर है.
    • वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली भी साल की चौथी फिल्म है ‘हाउसफुल 5’.

Kuwait on Pakistan: कुवैत के इस फैसले से पाकिस्तानियों में खुशी की लहर, अमीर मुस्लिम देश ने 19 साल बाद उठाया बड़ा कदम

मिडिल ईस्ट के अमीर मुस्लिम देश कुवैत ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा फैसला किया है. कुवैत ने 19 साल बाद पाकिस्तान से वीजा से प्रतिबंध हटा लिया है. खाड़ी देश के इस फैसले से पाकिस्तानियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी.

कुवैत ने अब तक पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा अप्लाई करने पर रोक लगा रखी थी और न ही पाकिस्तान के नागरिक वहां जाकर नौकरी कर सकते थे, लेकिन अब कुवैत सरकार के इस फैसले के बाद पाक नागरिक वहां जाकर स्वास्थ्य सेवा, तेल और अलग-अलग सेक्टर में नौकरी कर पाएंगे. कुवैत के इस फैसले से दोनों मुस्लिम देशों के बीच संबंध भी सुधरेंगे.

पाकिस्तान से 1200 नर्सों का बैच लेकर जा रहा कुवैत

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत सस्ते श्रमिकों की कमी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से उसने ये फैसला लिया है. खाड़ी देश की ओर से पाकिस्तान के पेशेवरों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इसमें 1200 नर्सों का पहला बैच शामिल है. अब पाकिस्तान के नागरिक कुवैत में फैमिली, टूरिस्ट और बिजनेस वीजा के लिए अप्लाई कर पाएंगे.

ऑनलाइन वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे पाकिस्तानी

कुवैत के वीजा के लिए अब पाकिस्तान के लोग ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. इससे पाकिस्तानियों के लिए आवेदन करना और अपनी यात्रा की योजना बनाना आसान हो गया है. कुवैत में पाकिस्तान के राजदूत डॉक्टर जफर इकबाल ने इस फैसले को पाकिस्तान-कुवैत संबंधों के लिए मील का पत्थर बताया है. पाकिस्तानियों के लिए वीजा चैनल को फिर से खोलने से ना केवल कुवैत की श्रम जरूरतों को पूरा किया जाएगा बल्कि पाकिस्तान में हजारों परिवारों को फायदा होगा.

पाकिस्तान को कुवैत के इस फैसले से होगा फायदा?

दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार के बाद इसका फायदा पाकिस्तान को ज्यादा होगा क्योंकि कुवैत अमीर देश है और शहबाज शरीफ के गिड़गिड़ाने पर हो सकता है कि पाकिस्तान में वो निवेश भी कर दे. हालांकि कोई भी अरब देश पाकिस्तान में निवेश नहीं करना चाहता है क्योंकि वहां अपराध और आतंकवाद दोनों ही घटनाएं बहुत ज्यादा हैं. इसलिए पाकिस्तान में निवेश किसी भी देश के लिए फायदा का सौदा नहीं होता है.

South Africa Vs Australia Playing XI, Pitch Report And Match Prediction:WTC फाइनल में कौन मारेगा बाज़ी? AUS-SA ने घोषित की प्लेइंग इलेवन; जानिए पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यह मुकाबला बुधवार, 11 जून से इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा. फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन मारेगी बाजी? कैसी होगी लॉर्ड्स की पिच? मैच प्रिडिक्शन समेत यहां जानें सबकुछ.

फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट

फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होना है. इस मैदान पर 11 से 15 जून तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. बारिश भी होने के आसार हैं. ओवरकास्ट कंडिशन की वजह से लॉर्ड्स की इस पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है. इस पिच पर बल्लेबाजी का करना आसान नहीं होगा. बल्लेबाजों को इस पिच पर अच्छी टेक्निक का इस्तेमाल कर, संभर कर खेलने की जरुरत होगी.

फाइनल मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी, ये कहना मुश्किल है. दोनों ही टीमें बहुत अच्छी हैं. दोनों ही टीमों में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. इन दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, ये तो तय है. हालांकि अगर आंकड़ों की बात करें तो ओवरऑल रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ज्यादा भारी है. दोनों टीमें टेस्ट में 101 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 54 मुकाबले जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका को 26 मैचों में जीत हासिल हुई है. जबकि 21 मैच ड्रॉ रहे हैं. बात करें पिछले 10 मुकाबलों की तो ये साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है. पिछले 10 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 5, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने चार मैच जीते हैं. जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है.

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन, जोश हेजलवुड

WTC फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन, एडन मार्करम, टेंबा बावुमा (कप्तान), वियान मुल्डर, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.

Saudi Arabia on Visa: हज के बाद अब सऊदी अरब ने उमराह वीजा की प्रक्रिया शुरू की, जानिए कैसे करें आवेदन और क्या है पूरा प्रोसे

सऊदी अरब ने हज 2025 के समापन के एक दिन बाद यानी आज मंगलवार (10 जून, 2025) से उमराह वीजा जारी करना फिर से शुरू कर दिया है. सऊदी अरब के अधिकारियों ने पहले कहा था कि वार्षिक इस्लामी तीर्थ यात्रा के दौरान 150 से अधिक देशों के 1.6 मिलियन से अधिक मुसलमानों ने मक्का में नमाज अदा की.

उमराह वीजा की बहाली से अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों के लिए मक्का और मदीना के पवित्र शहरों में लौटने का रास्ता साफ हो गया है. सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने पहले ही उमराह के नए सत्र की शुरुआत की पुष्टि कर दी थी, जिसका मतलब है कि तीर्थयात्रा के लिए विदेशी तीर्थयात्रियों के नए जत्थे आएंगे.

सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाई थी रोक 

अप्रैल में अनधिकृत हज तीर्थयात्राओं पर अंकुश लगाने और इनबाउंड ट्रैवल नियंत्रित करने के लिए सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए अल्पकालिक वीजा जारी करने को निलंबित कर दिया था. जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और मोरक्को भी शामिल थे.

यह अस्थायी प्रतिबंध हज 2025 के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए लगाया गया था, जो कि इन 14 देशों के नागरिकों के लिए उमराह, व्यवसाय और पारिवारिक यात्रा वीजा जारी करने पर एक अस्थायी निलंबन था. यह नियम हज तीर्थ यात्रा के समापन के साथ ही मिड जून 2025 तक के लिए प्रभावी है.

हज और उमराह मंत्रालय के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार वीजा जारी करना 10 जून से शुरू होगा. उमराह कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय एजेंटों को पहले जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार 27 मई से पहले अपने सेवा समझौतों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया था.

उमरा क्या है? 

उमरा सऊदी अरब में इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहरों मक्का और मदीना की तीर्थयात्रा है. यह लगभग हज यात्रा की तरह ही है, बस समय का फर्क है. हालांकि दोनों तीर्थयात्राओं के लिए अलग-अलग वीजा की आवश्यकता होती है.

Pakistan Defence Budget Hike: खाने को नहीं राशन, लेकिन जंग की तैयारी में सबसे आगे… सामने आया पाकिस्तान का असली चेहरा, बढ़ाया डिफेंस बजट

पाकिस्तान इस समय पूरी दुनिया में आतंकवाद को पनाह देने को लेकर एक्सपोज हो चुका है. पाकिस्तान सरकार की ओर से पेश किए गए आर्थिक सर्वे में इस बात का खुलासा हो चुका है कि शहबाज के राज में पड़ोसी मुल्क की हालत और पतली होती जा रही है. पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है, लेकिन वहां की सरकार जनता पर पैसे खर्च करने के बजाए हथियारों पर पैसे लुटा रही है.

पाकिस्तान ने 20% बढ़ाया डिफेंस बजट

पाकिस्तान ने 2025-26 के बजट में रक्षा खर्च 20 फीसदी बढ़ाकर 2.55 ट्रिलियन रुपये (9 अरब डॉलर) कर दिया है. अभी तक पाकिस्तान का डिफेंस बजट 2.12 ट्रिलियन था. पड़ोसी मुल्क पर 76 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा यानी 269 अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज है. इससे एक बात तो साफ है कि पाकिस्तान की जनता कर्ज में डुबी हुई है, लेकिन वहां की सरकार हथियारों पर पानी की तरह पैसा बहा रही है.

ओवरऑल खर्च में पाकिस्तान ने की कटौती

पाकिस्तान सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ओवरऑल खर्च में 7 फीसदी की कटौती की है. चालू वित्त वर्ष के लिए पड़ोसी मुल्क ने 2.12 ट्रिलियन रुपए (7.45 बिलियन डॉलर) का आवंटन किया है, जिसमें 2 अरब डॉलर प्रोडक्‍ट्स और अन्य असेट शामिल हैं. वहीं 563 अरब रुपये (1.99 अरब डॉलर) सैनिक पेंशन के लिए आवंटित किए गए हैं, जिसे आधिकारिक डिफेंस बजट में नहीं गिना जाता है.

‘सशस्त्र बलों की क्षमता को बढाना हमारा कर्तव्य’

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने शनिवार (7 जून 2025) को पुष्टि की थी कि सरकार रक्षा बजट बढ़ाने की योजना बना रही है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अहसान इकबाल ने कहा, “यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है कि सशस्त्र बलों को उनकी क्षमता बढ़ाने और भविष्य में हमारे देश की रक्षा करने के लिए इस बजट में जो कुछ भी चाहिए वह प्रदान करें.”

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ-साथ मित्र देशों के सामने भी राहत पैकेज मांगने के लिए हाथ फैला देता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तो यहां तक ​​कह दिया कि जब हम किसी मित्र देश के पास जाते हैं या फोन करते हैं तो उन्हें लगता है कि हम उनके पास पैसे मांगने आए हैं. उन्होंने पहले भी कहा था कि छोटी अर्थव्यवस्थाएं भी पाकिस्तान से आगे निकल गई हैं और हम पिछले 75 वर्षों से भीख का कटोरा लेकर भटक रहे हैं.