Home Blog Page 518

सरोजनी नगर की 48वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की आस्था और सेवा का अनुपम संगम

  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की 48वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का हुआ सफल आयोजन।
  • आशियाना सेक्टर-K के श्री जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर से हुई यात्रा की शुरुआत।
  • निःशुल्क बस सेवा के जरिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या धाम।
  • यात्रा में भोजन, जलपान और प्रसाद की रही विशेष व्यवस्था।
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने यात्रा को अनवरत परंपरा बनाने का लिया संकल्प।

लखनऊ/अयोध्या। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा 27 सितंबर 2022 को शुरू की गई “रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा” अब सरोजनीनगर से अयोध्या धाम को जोड़ने वाली एक आध्यात्मिक धारा बन चुकी है। शनिवार को इस यात्रा का 48वां आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भावविभोर होकर अयोध्या नगरी पहुंचे।

श्री जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-K, आशियाना से रवाना हुई यह यात्रा भगवान श्रीराम की जन्मस्थली तक श्रद्धालुओं को लेकर गई। इस अवसर पर भक्तों ने अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

सेवाभाव से परिपूर्ण यात्रा

यात्रा के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने स्वयं को रामदूत मानकर श्रद्धालुओं की सेवा की। घर से लाने-ले जाने की व्यवस्था, आरामदायक बस यात्रा, भोजन-जलपान और प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाएँ निष्ठा और समर्पण के साथ संपन्न की गईं। श्रद्धालुओं का कहना था कि यह सेवा उन्हें केवल दर्शन तक ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से भी जोड़ती है।

सामाजिक और धार्मिक महत्व

रामरथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी एक माध्यम है। निःशुल्क बस सेवा से वे लोग भी अयोध्या दर्शन कर पा रहे हैं, जो आर्थिक कारणों से अब तक वंचित थे। इस पहल ने सरोजनीनगर के लोगों के बीच एकता और परस्पर सहयोग की भावना को और मजबूत किया है।

विधायक का संकल्प

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस यात्रा को एक सतत परंपरा बनाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि आस्था और सेवा का यह संगम समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को पुनर्जीवित करेगा। यह पहल न सिर्फ सरोजनीनगर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

आगे की राह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भी यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर सकें।

उन्होंने इसे “माता तारा सिंह जी के आशीर्वाद और श्रद्धालुओं के विश्वास से पोषित सेवा अभियान” बताते हुए कहा कि यह यात्रा सरोजनीनगर को सदैव भगवान श्रीराम के दिव्य लोक से जोड़ती रहेगी। रामरथ यात्रा अब केवल बस सेवा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक बन चुकी है।

Navratri 2025: दिल्ली के इन बाजारों से खरीदारी करें, नवरात्रि के लिए सामान मिलेगा बजट में

22 सितंबर से पूरे भारत में त्योहार का आगाज हो जाएगा। नवरात्रि शुरु होते ही हर जगह मां दुर्गा के पंडाल, डांडिया नाइट्स और रामलीला के मंच लग जाते हैं। इस दौरान मजा भी काफी आता है। शारदीय नवरात्रि में माहौल भक्ति और जोश से भर जाता है। नवरात्र का पर्व पूजा-पाठ के साथ ही, नए कपड़ों, घर की सजावट के लिए भी जाना जाता है। अगर आप दुर्गा पूजा और डांडिया नाइट्स में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए शॉपिंग करना भी जरुरी है। दिल्ली के इन मशहूर बाजारों को अपनी लिस्ट में शामिल कर लें, क्योंकि आपको जरूरत का हर सामान कम दाम में यहां पर मिल जाएगा।

चांदनी चौक

दिल्ली का सबसे पुरानी और प्रसिद्ध मार्केट है चांदनी चौक। यहां पर नवरात्र के लिए घाघरा-चोली, साड़ियां और ट्रेडिशनल आउटफिट मिल जाएंगे। चांदनी चौक में पूजा का सामान, सजावट का सामान और लड़कियों के लिए चूड़िया और झुमके सब कुछ थोक के भाव में आपको मिल जाएंगे। बता दें कि,  किनारी बाजार, दरीबा कलां और चांदनी चौक की अन्य गलियां शॉपिंग करने के लिए बढ़िया है।

सदर बाजार 

दिल्ली का सबसे बड़ा थोक का मार्केट सदर बाजार है। यहां हर एक जरुरतमंद सामान सस्ते दाम मिल जाएगा। कन्या पूजन के लिए गिफ्ट्स मिल जाएंगे। आप यहां से  चूड़ियां, हेयरबैंड और खिलौने बल्क मात्रा में ले सकती हैं। यहां पर पूजा-पाठ का सामान और सजावट का सामान बहुत ही सस्ते दाम मिल जाएगा।

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों के खरीदने के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको ट्रेडिशनल कपड़े सस्ते दाम में मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप यहां से घाघरा-चोली से लेकर वेस्टर्न और एथनिक कपड़ों का धांसू कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। आप यहां से स्टेमेंट ज्वैलरी, झुमके, चूड़ियां और सुंदर-सुंदर फुटवियर खरीद सकते हैं। यहां पर सजावट का सामान आपको मिल जाएगा।

करोल बाग

नवरात्रि के मौके पर आप करोल बाग की मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आपको एंब्रॉयडरी वाली साड़ियां या लहंगे-चोली खरीद सकते हैं। मेट्रो के स्टेशन के बाहर शाम को सोमवार बाजार लगता है। यहां पर आप ट्रेडिशनल ड्रेसेज के अलावा सजावट आइटम्स ले सकते हैं। करोग बाग के मेन मार्केट में आपको घर को सजाने के लिए कई सारे सामान मिल जाएंगे। पूजा-पाठ की सामग्री से लेकर हर एक जरुर वाली चीजें यहां मिल जाएगी।

लाजपत नगर

यदि आप ट्रेंडी और यूनिक एथनिक वियर और जूलरी खरीदना चाहते हैं, तो लाजपत नगर चले जाएं, यहां पर आपको डिजाइनर कपड़ों की कॉपी, ब्यूटीफुल ऑक्सिडाइज्ड जूलरी और फैशनेबल फुटवियर सही दाम पर मिल जाएंगे। गौरतलब है कि यह बाजार खासकर डांडिया नाइट्स के लिए शानदार घाघरा-चोली और मैचिंग जूलरी के लिए एकदम परफेक्ट है।

Sports News:IPL 2026 के बाद यह देश करना चाहता है टीम इंडिया की मेजबानी, BCCI के साथ जारी है बातचीत

क्रिकेट आयरलैंड को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगली गर्मियों (2026) में इंग्लैंड दौरे से पहले उनके साथ क्रिकेट खेलेगी. वह इसको इसको लेकर बीसीसीआई से बातचीत कर रहा है. बता दे कि जुलाई, 2026 में टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आयरलैंड के अधिकारियों ने इसको लेकर बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बातचीत की है. भारतीय टीम पिछले 7 सालों में 3 बार (2018, 2022 और 2023 में) आयरलैंड का दौरा कर चुकी है. इस दौरान क्रिकेट फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम भी पहुंचे.

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने मंगलवार को नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम ने इस गर्मी में बहुत कम घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है. उन्होंने माना कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में उनकी टीम कम तैयार है. क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन मैकनीस ने शुक्रवार को मालाहाइड में बारिश के बाद कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों और कर्मचारियों से उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए मुलाकात की थी. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 बारिश के कारण बिना कोई गेंद डाले रद्द कर दिया गया.

क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ने क्या कहा

मैकनीस ने कहा, “मैंने मीटिंग यह कहकर शुरू की थी कि मेरा मानना है कि 2025 में हम जितना क्रिकेट खेल रहे हैं, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने और आईसीसी टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धी होने के लिए तैयार करने के लिए पर्याप्त नहीं है. मैं इस बात से मुकर नहीं रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “”हमने 2026 और 2027 के शेड्यूल के बारे में अपने विचार और सोच-विचार रखे, और मैं न केवल अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर, बल्कि घरेलू कार्यक्रम पर भी उनकी राय जानना चाहता था कल का सत्र पॉजिटिव रहा. ईमानदारी से कहूं तो अभी बहुत काम करना बाकी है, लेकिन यह एक अच्छा सत्र था.”

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 2025 गर्मियों में आयरलैंड का नौवां और आखिरी घरेलु पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा, जिसमें पहले 8 में से 4 तो बारिश के कारण धुल गए. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था, आयरलैंड को सीरीज ड्रा करने के लिए रविवार को तीसरा मैच जीतना है.

मैकनीस ने आगे कहा, “खिलाड़ी उन चुनौतियों को समझते हैं जिनका हम सामना कर रहे हैं और कुछ कारणों को भी समझते हैं कि हमारे पास जो कुछ भी था, वह क्यों था, लेकिन वे इस बारे में भी बहुत स्पष्ट हैं कि हम क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वे इस बात से पूरी तरह सहमत हैं.”

आईसीसी के शेड्यूल के अनुसार, आयरलैंड को अगली गर्मियों में न्यूज़ीलैंड (1 टेस्ट), बांग्लादेश (3 वनडे और 3 टी20) और अफ़ग़ानिस्तान (1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20) की मेज़बानी करनी है. मैकनीस ने कहा, “अंतिम कार्यक्रम तय करने से पहले अभी कुछ पहलुओं पर विचार करना बाकी है.”

भारत बनाम आयरलैंड हेड टू हेड

भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 8 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 न्यूट्रल वेन्यू पर और 6 आयरलैंड के डब्लिन में खेले गए हैं. सभी मैच टीम इंडिया ने जीते हैं. ओडीआई में दोनों के बीच खेले गए तीनों मैच भारत ने जीते.

Sports News:अगर भारत पाकिस्तान की तरह एशिया कप को बॉयकॉट करता है, तो BCCI को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

एशिया कप 2025 में पिछले दिनों ‘हैंडशेक विवाद’ खूब चर्चा में रहा है. यह विवाद भारत-पाकिस्तान मैच से शुरू हुआ था, जब टीम इंडिया के प्लेयर्स ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था. इस मामले में मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट का नाम भी खूब सुर्खियों में आया, जिन्हें लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दावा किया था कि पायक्रॉफ्ट ने माफी मांग ली है. हालांकि ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. इस बीच अगर मान लीजिए, भारत एशिया कप को किसी कारण से बॉयकॉट करने लगे, तो जानिए इसके लिए BCCI को कितना नुकसान झेलना पड़ सकता है.

भारत करे बॉयकॉट, तो कितना होगा नुकसान

सबसे पहले जान लीजिए कि एशिया कप का आयोजन ICC नहीं बल्कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) करवाता है. अगर कोई टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले ले, तो उसे दूसरी टीम से रिप्लेस किया जा सकता है और उसी अनुसार शेड्यूल में बदलाव भी संभव है. मगर पाकिस्तान के केस में विवाद इसलिए हुआ क्योंकि उसने बीच टूर्नामेंट को बीच में छोड़ने की धमकी दे डाली थी.

अगर भारत या कोई अन्य टीम टूर्नामेंट को बीच में छोड़ने का प्रयास करती है तो उसे भारी पेनल्टी का भुगतान करना पड़ सकता है. ऐसे फैसलों का ब्रॉडकास्टर्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट सेल्स के रेवेन्यू पर भी असर पड़ता है. हाल ही में रिपोर्ट सामने आई कि पाकिस्तान को एशिया कप बीच में छोड़ने के लिए 16 मिलियन डॉलर यानी करीब 140 करोड़ रुपयों की पेनल्टी देनी पड़ सकती थी.

अगर पाकिस्तान की तरह भारत भी एशिया कप को बॉयकॉट करता तो BCCI के लिए यह जरूरी नहीं कि उसे भी 140 करोड़ रुपये की ही पेनल्टी देनी पड़ती. यह रकम ज्यादा या कम भी हो सकती है, लेकिन ACC ऐसी स्थिति में भारी पेनल्टी जरूर लगाया है. इसके अलावा उस टीम की अगले ACC टूर्नामेंट्स में भागीदारी पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

Travel Tips: मानसून में कैंपिंग का पूरा मजा लेने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मुश्किलें

मानसून अपने साथ हरियाली, ठंडी हवाएं और ताजगी को लेकर आता है। बारिश की बूंदे पहाड़ों और जंगलों की खूबसूरती को अधिक बढ़ा देती है। ऐसे मौसमों में जंगलों या फिर पहाड़ों में कैंपिग का अनुभव काफी रोमांचक हो सकता है। लेकिन बारिश के मौसम में रात गुजारने का खतरा उतना ही बड़ा होता है। खासकर तब जब आप बिना किसी तैयारी के निकलते हैं। बारिश के मौसम में अगर आप भी प्रकृति के करीब रहने के लिए कैंपिंग की योजना बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ मानसून कैंपिंग ट्रिप के कुछ जरूरी टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी अपनी कैंपिंग ट्रिप को बेहतरीन बना सकते हैं।

वॉटरप्रूफ टेंट

साधारण क्वालिटी वाले टेंट मानसून में बेकार साबित हो सकता है। इसलिए कैंपिंग पर जाने से पहले अच्छी क्वालिटी वाला वॉटरप्रूफ टेंट का चुनाव करें। जिससे बारिश से आपका बचाव हो सके और ध्यान रखें कि टेंट का कवर और जिप मजबूत हो।

नीची जगह या ढलान वाली जगह का चुनाव न करें

ध्यान रखना चाहिए कि आप कैंपिंग के लिए किसी नीची जगह या ढलान वाली जगहों का चयन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन स्थानों पर टेंट लगाने से पानी भरने का खतरा रहता है। इसलिए कैंपिंग ट्रिप पर हमेशा जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर समतल और सूखी जगह का चुनाव करना चाहिए।

सूखा बैग और रेनकोट

अपना पावर बैंक, मोबाइल, कपड़े और जरूरी सामान के लिए एक ड्राय बैग साथ में जरूर रखना चाहिए। आपको इस दौरान वॉटरप्रूफ बैग साथ में ले जाना चाहिए। जिससे कि बारिश होने पर आपका सामान न भीगे। वहीं एक हल्का रेनकोट और वॉटरप्रूफ जैकेट अपने साथ रखना न भूलें।

फास्ट-ड्राई फैब्रिक पहनें

बारिश होने पर कॉटन भीग सकता है। इसलिए कैंपिंग के दौरान ऐसे फैब्रिक का चयन करना चाहिए, जोकि गीले होने पर जल्दी सूख भी जाएं। इसके लिए आप पॉलिएस्टर या नायलॉन जैसे फास्ट ड्राई फैब्रिक का चुनाव कर सकती हैं। जिससे कि अगर आप बारिश में भीग भी जाएं, तो आपका शरीर जल्दी सूख जाए।

आग और खाने की सुरक्षा

मानसून में कैंप फायर थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आप ड्राय वुड और वाटरप्रूफ लाइटर अपने साथ जरूर रखें। साथ ही खाने का सामान एयरटाइट पैकिंग में रखना चाहिए। जिससे कि नमी से इसका बचाव हो सके।