Home Blog Page 513

Shahid Afridi Asks Respect For Shoaib Akhtar:भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद शाहिद अफरीदी की गुहार, बोले – ‘शोएब अख्तर को सम्मान दो…’

 भारत ने एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंदा. भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी ही अपने देश के खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं. एशिया कप 2025 में ही पाकिस्तान की टीम भारत से दो बार हार चुकी है. भारत से लगातार मिल रही हार को देखकर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कह चुके हैं कि मुझे बुलाओ, मैं खिलाड़ी तैयार करता हूं, लेकिन पीसीबी ने अख्तर की इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया है.

शाहिद अफरीदी ने अख्तर के लिए मांगी इज्जत

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी चैनल samaa टीवी पर बात करते हुए कहा कि ‘शोएब अख्तर पाकिस्तानी क्रिकेट का इतना बड़ा नाम, आखिर उसे क्यों कहना पड़ रहा है कि मुझे बुलाओ, बल्कि आपको उसे इज्जत देनी चाहिए और बुलाना चाहिए’. शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि ‘अगर आपके लिए वो बॉलर कहता है कि मैं करूं, तो आप दो न उसे जिम्मेदारी. आप उससे कहो कि हमें फास्ट बॉलर निकालकर दो शोएब अख्तर, उसको बेचारे को कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती’.

भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान को खूब पीटा

एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया था. वहीं जब भारत के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए, तब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप हो गई और पाकिस्तानी गेंदबाज एक भी विकेट नहीं चटका पाए. ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर का पाकिस्तान के गेंदबाजों पर सवाल उठाना लाजमी है.

भारत ने पाकिस्तान के दिए 172 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भारतीय बल्लेबाजों ने ये टारगेट 7 गेंद पहले ही चेज कर लिया और 6 विकेट से पाकिस्तान को हराया. वहीं लीग स्टेज में खेले गए मैच में भी पाकिस्तान को भारत से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Benefits of Superfoods:खसखस, मिश्री और सफेद तिल के फायदे: जानें आपके स्वास्थ्य के लिए कितने लाभकारी हैं ये तत्वŕ

 सर्दियों में हमारी सेहत को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. इस समय पर खसखस (poppy seeds), मिश्री (rock sugar) और सफेद तिल (white sesame seeds) का सेवन हमारे शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है. अगर आप रोजाना इनका सेवन करते हैं, तो आपको कमजोरी, थकान और पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है.

डॉ. उपासन बोहरा का कहना है कि, ये सीड्स आपके शरीर के लिए बेहतरीन हैं. खासकर महिलाओं के लिए ये काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इसलिए महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

खसखस (Poppy Seeds)

खसखस में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा इसमें मौजूद antioxidants शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं. सर्दियों में खसखस का सेवन शरीर को गर्म रखता है और energy boost करने में मदद करता है. नींद की समस्याओं से परेशान लोग भी इसका नियमित सेवन कर सकते हैं.

मिश्री (Rock Sugar)

मिश्री सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह तुरंत ऊर्जा देने वाला एक नैचुरल भी है. यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है और पेट की गर्मी को संतुलित रखता है. व्रत या त्योहार के दौरान मिश्री का सेवन कमजोरी और थकान को दूर करने में सहायक होता है.

सफेद तिल (White Sesame Seeds)

सफेद तिल में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यह बालों और स्किन के लिए बेहतरीन है. साथ ही, इसमें मौजूद फाइवर पाचन को सही रखने में मदद करता है. सर्दियों में तिल खाने से शरीर में गर्म रखते हैं और एनर्जी देते हैं.

खसखस, मिश्री और सफेद तिल का संयोजन

जब ये तीनों मिलकर खाए जाते हैं, तो यह combination शरीर के लिए पूरे सर्दियों में एक natural energy booster साबित होता है. यह हड्डियों को मजबूत रखता है, एनर्जी बढ़ाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है. आप इसे दूध या पानी में मिलाकर खा सकते हैं. यह बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए फायदेमंद है.

सेवन करने के आसान तरीके

    • सुबह खाली पेट मिश्री और तिल मिलाकर खा सकते हैं.
    • खसखस का हलवा बनाकर बच्चों को दें.
    • सर्दियों में दूध में तिल और खसखस मिलाकर पी सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

पाकिस्तानी विधायक ने सेना और पुलिस की पोल खोली, नरसंहार में इस्तेमाल मिसाइल के सबूत पेश किए

पाकिस्तान में सोमवार को रात 2 बजे सेना की ओर से की गई आम लोगो के घरों पर स्ट्राइक और उसमे बच्चे, महिलाओं समेत 30 नागरिकों की मौत पर पाकिस्तानी पुलिस में दावा किया कि धमाका आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान के विस्फोटक से हुआ था, लेकिन पाकिस्तान के ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विधायक अब्दुल घनी अफरीदी ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पाकिस्तानी सेना और पुलिस के झूठ की पोल खोल दी.

घटनास्थल पर पहुंचे पाकिस्तानी विधायक अब्दुल घनी अफरीदी ने LS-6 बम के टुकड़े दिखाए, जिसे पाकिस्तानी वायुसेना ने JF-17 से रिहायशी मकानों पर दागा था. टुकड़े दिखाते हुए विधायक अब्दुल घनी अफरीदी ने दावा किया कि ये उसी मिसाइल का टुकड़ा है, जिसकी वजह से कई बच्चे, महिलायें और आम नागरिक शहीद हो गए.

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बगावत

साथ ही पाकिस्तानी सेना के स्ट्राइक को त्रासदी बताते हुए पाकिस्तानी विधायक ने कहा कि यह त्रासदी न सिर्फ इंसानियत पर तमाचा है, बल्कि पूरे क्षेत्र की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली घटना भी है. पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हुए पाकिस्तानी विधायक ने कहा कि यह जुल्म और क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मासूम बच्चों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा.

पाकिस्तान सरकार के झूठ का पर्दाफाश

उन्होंने कहा कि हम हर मंच पर इस आवाज को उठाएंगे. जब तक न्याय नहीं मिलता, हम चैन से नहीं बैठेंगे. बता दें कि सोमवार को एबीपी न्यूज ने सबसे पहले दुनिया के सामने आसिम मुनीर की सेना के नरसंहार को लाया था, जिसके बाद से ही पाकिस्तानी सेना और पुलिस झूठ फैलाने में जुटी थी, लेकिन खुद पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वा प्रांत के विधायक ने अपनी सेना और सरकार के झूठ का पर्दाफाश कर दिया.

सितंबर में इन जगहों पर मनाएं वेडिंग एनिवर्सरी, पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल

शादी होने के बाद कपल्स की लाइफ काफी ज्यादा बिजी हो जाती है। नौकरी से लेकर घर और बच्चे संभालने की जिम्मेदारी कपल्स को अकेले समय बिताने का मौका नहीं देती है। यही वजह है कि शादी के बाद कपल्स के बीच में झगड़े बढ़ने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने रिश्ते की मिठास को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आपको छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी चाहिए। आप अपने पार्टनर के बर्थडे से लेकर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी जैसे मौके पर कपल्स घूमने का प्लान बना सकते हैं।

अगर आपकी भी वेडिंग एनिवर्सरी आने वाली है और आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले और सुकून के बिताना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं

स्पीति घाटी

अगर सितंबर महीने में आपकी भी वेडिंग एनिवर्सरी है और आप किसी ऐसी जगह पर जाना चाहती हैं, जहां पर कम भीड़ मिले। तो आप अपने पार्टनर के साथ स्पीति घाटी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आपको यहां पर कम भीड़ देखने को मिलेगी। वहीं यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबी और मुश्किल सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। हिमाचल प्रदेश के दूसरे टूरिस्ट स्पॉट के मुकाबले यहां पर आपको कम भीड़ देखने को मिलेगी।

लद्दाख

वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए आप सितंबर में पार्टनर के साथ लद्दाख भी जा सकते हैं। इस दौरान आपको लद्दाख में अधिक भीड़ भी नहीं मिलेगी और दूरी पर होने के कारण सितंबर महीने में यहां पर कम लोग आते हैं। जनवरी से मार्च तक के महीने में आपको इन जगहों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। ऐसे में सितंबर महीने में कपल्स के लिए लद्दाख घूमना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

अलेप्पी

बता दें कि कम भीड़ वाली जगहों में से अलेप्पी भी बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। सितंबर के महीने में यहां पर आप बैकवाटर्स में हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं। मानसून के बाद की हरियाली और साफ पानी इस जगह को अधिक खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए अलेप्पी एक बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।

दो खतरनाक विलेन की बेटियां: एक पर फैंस का प्यार बरसा, दूसरी पहले ही बन चुकी हैं सुपरस्टार

आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इन दिनों खूब चर्चे हैं. सीरीज के प्रीमियर से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें सारी लाइमलाइट बॉलीवुड विलेन रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी ने लूट ली. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. लेकिन आज हम आपको बी-टाउन के एक और खूंखार विलेन की बेटी से रूबरू करवा रहे हैं. जो सालों पहले इंडस्ट्री में आई, लेकिन आज भी उनका चार्म बरकरार है, यूजर्स उन्हें अभी भी नेशनल क्रश कहते हैं. जानिए ये कौन हैं.

श्रद्धा कपूर ने बना रखा है फैंस को दीवाना

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रद्धा कपूर की. जिन्होंने फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा था. लेकिन उनसे असली पहचान और स्टारडम फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिला. ये श्रद्धा की दूसरी फिल्म थी. जोकि एक रोमांटिक लव स्टोरी थी. फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर थे. दोनों की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. वहीं इनकी जोड़ी पर भी फैंस दिल हार बैठे थे.

सालों बाद भी कम नहीं हुआ एक्ट्रेस का चार्म

‘आशिकी 2’ से ही फैंस ने श्रद्धा कपूर को नेशनल क्रश का टैग दे दिया था. उनकी सादगी और भोली सूरत फैंस के दिलों पर छा गई थी. खास बात तो ये हैं कि इस फिल्म को रिलीज हुए सालों बीत गए हैं लेकिन श्रद्धा का स्टारडम कम नहीं हुआ बल्कि ये फिल्म के साथ बढ़ता ही जा रहा है. आखिरी बार एक्ट्रेस ‘स्त्री 2’ में नजर आई थी. इस फिल्म ने भी बॉक्स फिस पर खूब पैसे लूटे थे.

कौन हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड?

श्रद्धा कपूर की सिर्फ फिल्में ही नहीं सोशल मीडिया पोस्ट भी फैंस को खूब भाती है. उनके अनोखे कैप्शन और मस्तीभरी सेल्फी पर यूजर्स खूब प्यार लुटाते हैं. एक्ट्रेस हर तस्वीर अपलोड होते ही वायरल होने लगती है.इसी से उनके स्टारडम का अंदाजा लगाया जा सकता है. इन दिनों श्रद्धा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. खबरों के अनुसार वो राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. दोनों कई बार एकसाथ स्पॉट हो चुके हैं.