Home Blog Page 501

Cervical Pain: स्मार्टफोन को गर्दन झुकाकर देखते हैं तो तुरंत बदलें यह आदत, नहीं तो हो सकती है खतरनाक बीमारी

आजकल इंसान की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है, ऑफिस में घंटों लैपटॉप पर काम करना या फिर मोबाइल में डेली घंटों रील स्क्रोल करना. हमारी लाइफस्टाइल में ये चीजें शामिल हो चुकी हैं. इसका काफी निगेटिव इम्पेक्ट हमारी सेहत पर पड़ रहा है. लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें से एक है सर्वाइकल. लगातार गलत पाश्चर में बैठने से यह समस्या यूथ में काफी तेजी से बढ़ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि यह बीमारी कितनी खतरनाक है और इससे लोगों पर क्या असर होता है.

अस्पताल पहुंच रहे लोग

लगातार गलत पोस्चर में बैठने का नतीजा है कि गर्दन पर सिर का दबाव काफी ज्यादा हो रहा है, जिसके चलते हड्डियों और डिस्क में घिसाव की समस्या बढ़ रही है. इसके चलते दर्द, अकड़न, झनझनाहट, खराब पाश्चर को लेकर बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं. एक सामान्य सिर का वजन 4 से 5 किलोग्राम के बीच होता है, लेकिन गलत पोस्चर में बैठने की वजह से नेक पर इसका भार 12 किलो से 27 किलोग्राम तक हो जाता है.

कब होती है यह खतरनाक बीमारी?

अगर गर्दन लगातार झुकी रहती है, तो सर्वाइकल होने का चांस काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसका शुरुआती लक्षण जो होता है वह गर्दन में अकड़ने और दर्द से शुरू होता है. अगर इसे इग्नोर किया जाए, तो समय के साथ यह बड़ी समस्या बन जाता है, जैसे कि सिरदर्द, टेंस नर्वस हेडक और मांसपेशियों की कमजोरी का रूप हो जाता है. अगर स्थिति हाथ से निकल जाए तो इसे डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ती है और इसमें फिजिकल थेरपी, पेन किलर और कभी-कभी सर्जरी की जरूरत भी पड़ जाती है.

कैसे बच सकते हैं आप?

अगर आप चाहते हैं कि आपको सर्वाइकल की दिक्कत न हो, तो आपको अपने लाइफस्टाइल और डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है, जैसे कि-

सीधा बैठें: कोशिश करें कि जो भी काम कर रहे हैं, उसे सीधा बैठकर करें. इसके लिए लैपटॉप और मोबाइल को ऊंचाई पर रखें, ताकि गर्दन झुका कर काम न करना पड़े.

ब्रेक लें: हर 30 से 50 मिनट के बाद उठें और अपनी गर्दन को थोड़ा हिलाएं-डुलाएं, जिससे अकड़ने की समस्या न हो.

सही पोस्चर: सबसे जरूरी चीज है सही पोस्चर बनाए रखना, इससे गर्दन पर सर का ज्यादा भार नहीं पड़ेगा.

एक्सपर्ट की राय

Dr. Manoj Miglani, Fortis Hospital, Vasant Kunj- Additional Director – Orthopaedics & Spine Surgery Department अपने वीडियो में बताते हैं कि मोबाइल फोन चलाते समय गर्दन झुकाना हमारी सबसे बड़ी गलती है, अगर आप लगातार ऐसा करते हैं, तो यह सर्वाइकल जैसी समस्या को जन्म दे सकती है. इसलिए आप अपनी आदत का बदलें और स्कीन को आंखों के बराबर रखें. लंबे समय तक एक स्थिति में न बैठें, नियमित रूप से गर्दन और पीठ की एक्सरसाइज करें.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

“अमेरिका दौरे के दौरान नेतन्याहू ने कतर के PM को फोन कर दोहा हमले पर जताया अफसोस, ट्रंप से भी की अहम बातचीत”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को व्हाइट हाउस से कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी को फोन कर दोहा में इजरायल के हमले के लिए माफी मांगी. यह कॉल उस समय किया गया जब नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वॉशिंगटन में मुलाकात कर रहे थे.

बेंजामिन नेतन्याहू इस साल जनवरी के बाद चौथी बार अमेरिका पहुंचे हैं. व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की यह अहम बैठक उस समय हो रही है, जब अमेरिका गाजा में शांति समझौते के लिए इजरायल पर दबाव बढ़ा रहा है. माफी मांगने की जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी है.

ट्रंप ने जताया शांति का भरोसा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बैठक के दौरान कहा कि गाजा शांति योजना पर प्रगति को लेकर उन्हें पूरा भरोसा है. उन्होंने 21 सूत्रीय फ्रेमवर्क पर सभी पक्षों के सहमत होने की संभावना को लेकर बहुत आत्मविश्वासी होने की बात दोहराई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू से अपील की कि वह गाजा शांति प्रस्ताव का समर्थन करें. इस प्रस्ताव का मकसद लगभग दो साल से जारी संघर्ष को खत्म करना और हमास के कब्जे में बंद बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना है.

#WATCH | Washington, DC | Israel supporters gather outside the White House demanding the release of hostages from Hamas captivity.

The meeting of US President Donald Trump and Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu is currently underway in the White House. pic.twitter.com/HtWPK3IGEM

— ANI (@ANI) September 29, 2025

इजरायल के समर्थन में लगे नारे, हमास की गैर-मौजूदगी पर सवाल
बैठक के दौरान गाजा सिटी में इजरायली टैंक बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला रहे थे. वहीं व्हाइट हाउस के बाहर इजरायल समर्थकों ने ‘सील द डील नाउ’ के नारे लगाते हुए बंधकों की रिहाई की मांग की.

नेतन्याहू ने हाल के दिनों में वॉशिंगटन से रिश्ते मजबूत करने की कोशिश की, जबकि कई पश्चिमी देशों ने फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा दे दिया है. अरब देशों ने भी इस शांति योजना को लेकर संदेह जताया है और हमास की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं.

Weight Loss Drugs Heart Attack:क्या मोटापा घटाने वाली दवाएं हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाती हैं? सच जानिए डॉक्टर की राय.

 आज के समय में अगर आप लोगों से पूछते हैं कि उनके लिए सबसे बड़ी समस्या कौन सी है, तो उनका ज्यादातर जवाब मोटापा को लेकर रहेगा. हर उम्र के लोग इससे परेशान हैं. बदलती लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज की कमी से यह बीमारी काफी तेजी से फैल रही है. इसको कम करने या फिर इससे बचने के लिए लोग दवा का यूज काफी ज्यादा कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि वेज लॉस करने की इस दवा से क्या हार्ट अटैक जल्दी आता है या फिर यह सब एक कहावत है. जानते हैं सच्चाई.

क्या होता है असर?

कुछ समय पहले अमेरिका में इसको लेकर एक रिसर्च करवाया गया था, जिसमें ओजेम्पिक दवा के बारे में शोध किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें यह फैक्ट निकल कर सामने आया था कि यह दवा वैट लॉस के साथ-साथ हार्ट की बीमारियों में भी इंसान के लिए काफी मददगार है. डिकल ग्रुप ‘मास जनरल ब्रिघम’ के डॉक्टरों की तरफ से यह पूरा रिसर्च हुआ था, जिसके परिणाम ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इसमें बताया गया कि जिन लोगों को पहले से हार्ट की दिक्कत है, उनके लिए यह दवा काफी मददगार साबित हुई. इनके इस्तेमाल के बाद उनको अस्पताल में जाने की नौबत काफी कम आई. इस पूरे रिसर्च के दौरान जिन दो दवाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया, वे थीं सेमाग्लूटाइड और टिर्जेपेटाइड. रिसर्चर ने पूरे रिसर्च के दौरान 90,000 लोगों को शामिल किया, जिनमें हार्ट फेलियर, मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण थे.

क्या इस दवा से आता है हार्ट अटैक?

‘मास जनरल ब्रिघम’ के डॉक्टरों के अनुसार, यह धारणा अब पुरानी हो चुकी है कि मोटापा कम करने की दवा से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. रिसर्च में पता चला कि सेमाग्लूटाइड लेने से मरीजों में जल्दी मौत होने या फिर अस्पताल में भर्ती होने के चांस 42 प्रतिशत तक कम हो गए, वहीं टिर्जेपेटाइड का असर इससे भी काफी ज्यादा देखने को मिला. इसके इस्तेमाल के बाद यह प्रतिशत बढ़कर 58 पहुंच गया. हालांकि, अगर आप वैट लॉस करने की दवा लेते हैं, तो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि दवा असली होनी चाहिए या फिर ब्रांड की होनी चाहिए, किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से खतरा बढ़ सकता है. कुछ पुरानी दवाइयां जो हार्ट अटैक का कारण बन सकती थीं, उनको बाजार से हटा दिया गया है. यदि आप वेट लॉस की दवा यूज करने जा रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Sports News:टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को हराकर नेपाल ने रचा इतिहास, क्रिकेट में पहली बार किया बड़ा कमाल!

सोमवार को नेपाल क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में नेपाल ने 2 बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 173 रन बनाए थे, आसिफ शेख ने 47 गेंदों में नाबाद 68 और संदीप जोरा ने 39 गेंदों में 63 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 83 रनों पर ऑलआउट हो गई.”

ऐसा नहीं था कि वेस्टइंडीज टीम में सभी नए खिलाड़ी थे, बल्कि इस टीम में कई बड़े नाम शामिल थे लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका. 174 का पीछा करते हुए काइल मेयर (6), जेसन होल्डर (21), फेबियन एलन (7), अकील होसिन (0) जैसे विस्फोटक बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. नेपाल के लिए आदिल अंसारी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, कुशल भर्तेल ने 3 विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 17.1 ओवरों में ऑल आउट हो गई. नेपाल ने 90 रनों से मुकाबले को जीतकर 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

नेपाल क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

पहली बार है जब नेपाल क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीती है. इससे पहले नेपाल ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 19 रनों से हराया था. शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर नेपाल ने अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (30 सितंबर) खेला जाएगा.

आसिफ शेख बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

नेपाल के लिए पारी की शुरुआत करने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज आसिफ शेख को दूसरे टी20 में प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. उन्होंने 47 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए. उनके आलावा संदीप जोरा ने भी शानदार पारी खेली, उन्होंने 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 गेंदों में 63 रन बनाए. इन दोनों खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारी ने ही नेपाल को 173 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

भारत में कहां देखें नेपाल बनाम वेस्टइंडीज मैच लाइव?

शुरूआती 2 मुकाबलों को जीतकर वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. तीसरा मुकाबला आज शारजाह में रात 8 बजे से (भारत के समयनुसार) खेला जाएगा. भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.

“क्या गाज़ा में संघर्ष रुकने वाला है? ट्रंप की खास योजना पर पाकिस्तान सहित कई देशों ने जताया समर्थन”

गाजा में लंबे वक्त से चल रहा युद्ध अब थम सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि ट्रंप के शांति समझौते पर पाकिस्तान को लेकर कई देशों ने सहमति जताई ह

अरब और मुस्लिम देशों से मिले समर्थन पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ”मैं पूरे क्षेत्र में अपने मित्रों और साझेदारों के साथ बातचीत के बाद कई अरब और मुस्लिम देशों के नेताओं को इस प्रस्ताव को समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ. यूरोप इसमें बहुत सक्रिय रहा है. सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ मेरी बैठकें और बातचीत हुई है.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की शहबाज और मुनीर की तारीफ

ट्रंप ने गाजा शांति प्लान का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उसके सेना प्रमुख असीम मुनीर की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल मुनीर शुरू से ही हमारे साथ थे. उन्होंने अभी एक बयान जारी किया है कि वे इस समझौते में पूरी तरह विश्वास करते हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल की ओर से एक बड़ा नोटिस है कि वे इसका 100% समर्थन करते हैं.”

सब कुछ सही रहा तो थम जाएगा युद्ध

इजरायल और हमास के बीच अक्तूबर 2023 में संघर्ष की शुरुआत हुई थी. हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर अटैक कर दिया था. इस हमले में कई इजरायली नागरिक मारे गए थे. इसके बाद युद्ध रुक नहीं सका. हालांकि सब कुछ सही रहा तो गाजा में शांति स्थापित हो सकती है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के प्लान पर सहमति जताई है.