Home Blog Page 496

“‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, कई फिल्मों को पछाड़ दिया”

‘सनी संस्कारी की³² तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को ‘दशहरा’ और गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर नज़र आ रही हैं. दोनों इससे पहले ‘बवाल’ में साथ काम कर चुके हैं. फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ​​भी हैं और इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के साथ क्लैश करना पड़ा है. दोनों फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन में काफी अंतर है. चलिए यहां जानते हैं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को दशहरा की छुट्टी का फायदा मिला है और इसी के साथ इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है. गौरतलब है कि एक्शन और बड़ी फिल्मों के दौर में, ‘सैयारा’ जैसी रोमांटिक फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसने सिनेमाघरों में फिर से रोमांटिक कॉमेडी के लिए रास्ता बना दिया है. कोविड के बाद सबसे लंबे समय तक, लोग सोचने लगे थे कि रोमांटिक कॉमेडी अब केवल ओटीटी के लिए हैं और बड़े पर्दे के लिए नहीं, लेकिन ‘सैयारा’ ने इसे तोड़ दिया.

इसलिए, उस लिहाज से, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने एक अच्छी शुरुआत है, हालांकि, ये सैयारा के 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग डे कलेक्शन को छू नहीं पाई है. फिर भी पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते वीकेंड में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के कलेशन में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंक़ड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने बनाया ये रिकॉर्ड
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है. इसने परम सुंदरी से लेकर भूल चूक माफ, सनम तेरी कसम री रिलीज को मात दी है. चलिए यहां साल 2025 की टॉप ओपनिंग करने वाली फिल्मों का कलेक्शन जानते हैं.

  • सैयारा- 21 करोड़ रुपये
  • सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 9.25 करोड़ रुपये
  • परम सुंदरी- 7.37 करोड़
  • भूल चूक माफ- 7.20 करोड़
  • सनम तेरी कसम री-रिलीज- 4.5 करोड़
  • मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’  ने पहले दिन 26 फिल्मों को दी मात
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’  ने पहले दिन साल 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंड डे कलेक्शन को भी मात दी है. इनमें होमबाउंड (30 लाख रुपये), द बंगाल फाइल्स (1.85 करोड़ रुपये), परम सुंदरी (7.37 करोड़ रुपये), सन ऑफ सरदार 2 (7.25 करोड़ रुपये), धड़क 2 (3.65 करोड़ रुपये), निकिता रॉय (22 लाख रुपये), मालिक (4.02 करोड़ रुपये) आंखों की गुस्ताखियां (35 लाख रुपये), मेट्रो इन दिनों (4.05 करोड़ रुपये) मां (4.93 करोड़ रुपये), भूल चूक माफ (7.20 करोड़ रुपये)

केसरी वीर (25 लाख रुपये), कंपकंपी (26 लाख रुपये), द भूतनी (1.19 करोड़ रुपये) फुले (15 लाख रुपये) ग्राउंड जीरो (1.20 करोड़ रुपये) केसरी चैप्टर 2 (7.84 करोड़ रुपये) द डिप्लोमैट (4.03 करोड़ रुपये), क्रेजी (1.10 करोड़ रुपये) सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (50 लाख रुपये), मेरे हसबैंड की बीवी (1.75 करोड़ रुपये), बैडएस रवि कुमार (3.52 करोड़ रुपये) लवयापा (1.25 करोड़ रुपये) देवा (5.78 करोड़ रुपये) आजाद (1.50 करोड़ रुपये), फतेह (2.61 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

“बरसात में भी पहुंचे बॉबी देओल ‘लव कुश रामलीला’ में, धनुष उठाकर किया रावण दहन”

दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला हर साल दशहरे के मौके पर हजारों लोगों को आकर्षित करती है. इस बार इस ऐतिहासिक आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल भी शामिल हुए. ‘लव कुश रामलीला’ कमेटी ने बॉबी देओल को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया था. ऐसे में एक्टर बारिश के बीच भी दिल्ली के लाल किला पहुंचे और रावण दहन किया.

बॉबी देओल ‘लव कुश रामलीला’ में पर्पल कलर की शेरवानी पहनकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तीर चलाकर रावण का पुतला जलाया. इसके बाद हाथ उठाकर फैंस को हैलो बोला. इस दौरान बॉबी देओल फैंस को फ्लाइंग किस देते भी दिखाई दिए.

रावण दहन देखने लाल किले पर जुड़ती है हजारों की भीड़
दशहरे का त्योहार हर साल देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और इसे खासतौर पर रामलीला के जरिए बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. दशहरे पर रावण वध देखने के लिए राजधानी समेत देशभर से हजारों दर्शक लाल किले पर जुटते हैं.

बॉबी देओल का करियर
बॉबी देओल 30 साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी दमदार अदाकारी के लिए दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है और हाल ही में आर्यन खान की निर्देशित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी अपनी छाप छोड़ी है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे.

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बॉबी देओल के पास अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘बंदर’ है, जिसमें वो लीड रोल निभा रहे हैं. इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी होंगी. ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो एक टेलीविजन स्टार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाती है. इसके अलाव वो तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ में भी काम कर रहे हैं, जिसमें विजय और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

BAN W vs PAK W: “मारुफा अख्तर की स्विंग के सामने बुमराह-स्टार्क भी हुए फेल! आखिर क्या है उनकी गेंदबाजी का राज?”

महिला क्रिकेट विश्व कप के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला उनकी टीम के लिए भारी पड़ गया. बांग्लादेश की 20 वर्षीय तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने अपनी खतरनाक इनस्विंग से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप को हिलाकर रख दिया.

पहले ही ओवर में दो झटके

पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. मारुफा अख्तर ने अपनी घातक गेंदबाजी से पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को गोल्डन डक पर चलता कर दिया. ओपनर ओमैमा सोहेल उनकी स्विंग के जाल में फंस गईं. गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर पिच हुई और अंदर की ओर तेजी से आती हुई लेग स्टंप से टकराई. इसके बाद अगली ही गेंद पर पाकिस्तान की भरोसेमंद बल्लेबाज सिदरा अमीन भी उसी अंदाज में बोल्ड हो गईं. दो लगातार विकेटों ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया.

पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप बिखरी

तेज शुरुआत के बाद पाकिस्तान कभी संभल ही नहीं पाया. चौथे नंबर पर उतरी रमीन शमीम ने 23 रन बनाए और कप्तान फातिमा सना ने 22 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नही सका. बांग्लादेश की बॉलिंग आक्रमण ने मैच में पूरी पारी पर दबाव बनाए रखा. शोर्ना अख्तर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 2-2 विकेट हासिल किए. पूरी पाकिस्तान टीम सिर्फ 129 रनों पर ऑलआउट हो गई.

बुमराह और स्टार्क की याद दिलाई

20 साल की मारुफा अख्तर की इनस्विंग गेंदबाजी ने हर किसी को हैरान कर दिया. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि उनकी गेंदबाजी की धार पुरुष क्रिकेटरों जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसी दिखी. जिस तरह उन्होंने लगातार दो गेंदों पर पाकिस्तान की टॉप बल्लेबाजों को बोल्ड किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

बांग्लादेश को मिली मजबूत शुरुआत

पाकिस्तान के 129 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने पारी की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की. लक्ष्य छोटा था और बल्लेबाजों ने बिना दबाव का यह लक्ष्य 31.1 ओवर में हासिल कर लिया. मारुफा अख्तर की गेंदबाजी और शोर्ना अख्तर की स्पिन के दम पर बांग्लादेश ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी.

“कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर मंडरा रहा गैंगस्टर्स का खतरा! रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गुर्गों का चौंकाने वाला खुलासा”

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने गुरुवार को दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों अपराधी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा के गिरोह से जुड़े हुए हैं.

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा के दो शूटर दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं. गुरुवार सुबह पुलिस ने जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर ट्रैप लगाया. जैसे ही संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को दिखे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय सीधे पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

मुनव्वर फारूकी की हत्या का मिला था टारगेट

फायरिंग के बाद पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की. कुछ मिनट तक चली इस मुठभेड़ के बाद दोनों को दबोच लिया गया. पुलिस को मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद हुए. गिरफ्तार शूटरों के नाम राहुल पानीपत का रहने वाला और साहिल भिवानी का रहने वाला बताए जा रहे हैं. जब इस बदमाशों से पूछताछ की गई तो पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्हें मुनव्वर फारूकी की हत्या का टारगेट दिया गया था.

बेंगलुरु में मुनव्वर को मारने की प्लानिंग

दोनों ने पूछताछ में ये बात कुबूल किया है कि वे पिछले कुछ समय से मुनव्वर पर नजर रख रहे थे. इसके लिए मुंबई और बेंगलुरु में मुनव्वर की मूवमेंट ट्रैक की गई थी. इतना ही नहीं, पूछताछ में आरोपियों ने ये भी बताया कि बेंगलुरु में एक बार हमला करने का पूरा प्लान भी तैयार हो गया था, लेकिन आखिरी वक्त पर मुनव्वर ने गाड़ी बदल ली और प्लान फेल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, इस पूरी साजिश के पीछे गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का दिमाग था. विदेश में बैठे इन गैंगस्टरों ने दोनों को निर्देश दिए थे कि जैसे ही मौका मिले, मुनव्वर फारूकी पर हमला कर दिया जाए. अब पुलिस ये पता कर रही है कि आखिरकार क्यों मुनव्वर इनके निशाने पर था.

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, राहुल हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है. राहुल पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं. दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए एक तिहरे हत्याकांड में इसका नाम सामने आया था. इसके अलावा फरवरी 2025 में बीकानेर में भी ये हथियारों के साथ पकड़ा गया था.

वहीं 37 साल का साहिल हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है. साहिल पर भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. स्पेशल सेल को इन दोनों अपराधियों की दिल्ली-एनसीआर में मूवमेंट की खुफिया जानकारी मिली थी.

“Travel Tips: प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बिहार का ये शहर है परफेक्ट, कम खर्च में मिलेंगी ड्रीम जैसी तस्वीरें”

आजकल के कपल्स के लिए शादी से पहले का प्री-वेडिंग फोटोशूट नया ट्रेंड बन गया है। शादी की तैयारियों के बीच प्री वेडिंग फोटोशूट कुछ रोमांटिक पल साथ बिताने का खास मौका देता है। इन तस्वीरों में जीवन भर की मीठी यादें संजोकर रख सकती हैं। हालांकि कई बार प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल्स महंगी और दूर की लोकेशन्स चुनते हैं। जिससे बजट और समय दोनों पर दबाव पड़ता है। लेकिन आप कम बजट में भी अच्छी लोकेशन पर फोटोशूट करा सकते हैं।

बता दें कि अगर आप बिहार से हैं, तो गया शहर प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। गया शहर में प्री वेडिंग फोटोशूट कई बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन और शानदार जगहे हैं। गया शहर सिर्फ मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक ही सीमित नहीं है, यहां पर कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जो आपकी प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरों को एक यादगार स्पर्श देगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गया की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बना सकती हैं।

बेहद खास हैं गया की ये जगहें

महाबोधि मंदिर परिसर

महाबोधि मंदिर परिसर गया की सबसे प्रतिष्ठित जगह है और साथ ही यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म का एक पवित्र स्थल है। यहां का शांत और विशाल परिसर, सुनहरी बुद्ध प्रतिमाएं, प्राचीन वास्तुकला और ऐतिहासिक बोधि वृक्ष आपको फोटोशूट को शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक स्पर्श देंगी। सुबह या शाम के समय यहां बेहद खूबसूरत तस्वीरें आती हैं। हालांकि इस दौरान यहां के धार्मिक माहौल का सम्मान जरूर करें।

विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी

विष्णुपद मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और मंदिर के पास फल्गु नदी बहती है। इस मंदिर की भव्य वास्तुकला, सूर्योदय या सूर्यास्त के समय का नजारा और फल्गु नदी का शांत किनारा आदर्श है। इस नदी के किनारे बहुत ही कलात्मक तस्वीरें आती हैं। हालांकि मंदिर परिसर में फोटोग्राफी के नियमों का ध्यान रखना न भूलें। फल्गु नदी के किनारे फोटोशूट करने के दौरान प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें।

दशरथ मांझी रोड

इसी जगह पर दशरथ मांझी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था। यह जगह अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के कारण काफी खास है। यहां पर दशरथ मांझी को समर्पित एक स्मारक भी है। दशरथ मांझी रोड प्रेम और दृढ़ संकल्प की कहानी बयां करता है, जोकि आपकी तस्वीरों में एक गहरा अर्थ जोड़ सकता है। दोनों साइड माउंटेन व्यू के साथ एक से बढ़कर एक फोटोशूट करा सकते हैं।

ब्रह्मयोनि पहाड़ी

ब्रह्मयोनि एक पहाड़ी है, जहां तक जाने के लिए सीढ़ियां हैं और यहां से गया शहर का शानदार नजारा दिखता है। ऊपर से गया शहर और आसपास की हरियाली को बेहद मनोरम दृश्य मिलता है। यह जगह पैनोरमिक शॉट्स के लिए बेहतरीन है। यहां का प्राकृतिक लैंडस्केप और पथरीला रास्ता तस्वीरों में विविधता लाते हैं। इसलिए यहां पर सुबह जल्दी जाएं, जिससे कि आपको भीड़ कम मिले। इस दौरान आरामदायक जूते पहनना न भूलें।

रबर डैम

गया के फल्गु नदी में स्थित रबर डैम एक दिलचस्प और अनोखी जगह है। यह जगह प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए खास जगह बन सकती है। अगर आप कुछ अलग और क्रिएटिव तस्वीरें चाहते हैं, तो शाम की लाइटिंग में रबर डैम में फोटोशूट करा सकती है। इसका प्राकृतिक और शहरी परिवेश मिलकर एक शानदार बैकग्राउंड देता है। यह जगह कपल फोटोशूट के लिए आपको खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।