Home Blog Page 492

Blood Sugar Management:डाइट में इन आदतों की कमी से डायबिटीज का हो सकता है पता, आज ही सुधारें अपनी खुराक

 हम जो डाइट लेते हैं, उसका हमारी सेहत पर काफी गहरा असर पड़ता है. यह न सिर्फ हमें एनर्जी देती है, इसके साथ ही हमारे शरीर में सीधे तौर पर ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित करती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी भी इंसान का डायटरी प्रोफाइल यानी वह दिन में अपनी डाइट में क्या-क्या शामिल करता है, कितना खाता है और डाइट में शामिल इन खानों की क्वालिटी कैसी है, इसका सीधे तौर पर हमारे शरीर में शुगर लेवल पर असर पड़ता है. यही कारण है कि डायबिटीज और ब्लड शुगर के मरीजों को खानपान मैनेजमेंट करने के लिए कहा जाता है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि कैसे आपका खाना आपकी सेहत को प्रभावित करता है.

क्या होता है डायटरी प्रोफाइल का मतलब?

चलिए, सबसे पहले हम आपको डायटरी प्रोफाइल के बारे में विस्तार से बताते हैं. इसका मतलब होता है कि आपके डेली खाने-पीने की चीजों में क्या शामिल है. जैसे कि भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट का अनुपात, चीनी और मीठे पदार्थों की मात्रा, फाइबर, फल-सब्जियों का स्तर और भोजन का समय व उसको डेली खाने का पैटर्न. ये सभी चीजें मिलकर किसी भी इंसान के डायट, एनर्जी और ब्लड शुगर लेवल को अफेक्ट करती हैं.

डाइट और शुगर लेवल का रिलेशन

अब जानते हैं कि हमारी डायटरी प्रोफाइल और शुगर लेवल का क्या रिलेशन है. अगर आपकी डाइट में ज्यादा शुगर वाली चीजें शामिल हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से ऊपर जाता है. अगर आप अपनी डाइट में रिफाइंड कार्ब जैसे कि मैदा, सफेद ब्रेड को शामिल करते हैं, तो इससे यह होता है कि ग्लूकोज तुरंत बढ़ता है और इंसुलिन पर दबाव पड़ता है. इसके अलावा फाइबर और साबुत अनाज से ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलीज होता है, जिससे शुगर लेवल स्थिर रहता है. अगर आप ज्यादा फैट और कैलोरी वाला आहार शामिल करते हैं, तो होता यह है कि इससे मोटापा बढ़ता है, जो इंसुलिन रेज़िस्टेंस और डायबिटीज का बड़ा कारण बनता है. यही कारण है कि आपको अपने डेली डाइट को संतुलित रखना चाहिए, ताकि शुगर लेवल को लंबे समय तक कंट्रोल में रखा जा सके.

क्या कहता है रिसर्च?

Harvard Nutrition Source के अनुसार, कार्बोहाइड्रेट का टाइप और उसकी मात्रा शुगर लेवल पर सीधा असर डालती है. American Diabetes Association के अनुसार, फाइबर युक्त और कम शुगर वाला डाइट ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का एक बेहतरीन तरीका और फर्स्ट स्टेप है इसको कंट्रोल करने का. इनसे यह पता चलता है कि हमें अपनी डाइट पर कंट्रोल करना चाहिए, ताकि शुगर लेवल को ट्रिगर होने का मौका न मिल पाए.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Sports News:बांग्लादेश ने तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. शारजाह में खेले गए तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

अफगानिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बना सकी. दरवेश अब्दुल रसूली ने 29 गेंद पर 32 रन बनाए. वह शीर्ष स्कोरर रहे. सेदिकुल्लाह अटल ने 28 और मुजीब उर रहमान ने 23 रन बनाए.

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफूद्दीन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए. नसूम अहमद और तंजीम हसन साकिब ने 2-2 विकेट लिए. शोरिफूल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिए.

बांग्लादेश ने सैफ हसन के 38 गेंद पर 7 छक्के और 2 चौके की मदद से बनाए नाबाद 64 रन की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता. तंजीद हसन ने 33 रन बनाए.

बल्लेबाजी की तरह अफगानिस्तान की गेंदबाजी भी साधारण रही. मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए. राशिद खान ने 4 ओवर में 13 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके. ओमरजाई ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिए.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया की तेजी से उभरती हुई टीमों में सबसे मजबूत टीम मानी जाती रही है. वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया था. अफगान टीम ने विश्व विजेता टीमों को हराया था. इसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें भी शामिल हैं. एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ये टीम सुपर में भी नहीं पहुंच सकी. अफगानिस्तान को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा. उसके प्रदर्शन में गिरावट विश्व क्रिकेट के लिए हानि की तरह है.

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पहुंचे राघव जुयाल, और गलती से आर्यन खान से पूछ दिया ये सवाल

एक्टर राघव जुयाल को ‘बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया। इस सीरीज को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बनाया। ये आर्यन की डेब्यू सीरीज है और काफी चर्चा में रही। राघव जुयाल भी इस सीरीज से खबरों में आए, उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ।

हाल ही में राघव ने आर्यन खान और मन्नत के बारे में बात की। उन्होंने आर्यन की पर्सनैलिटी के बारे में कहा, “हां, बिल्कुल वो हंसते हैं। वो जमीन पर लेटकर हंसते हैं। लेकिन कैमरे के सामने उन्हें हंसना नहीं चुना। ये उनकी च्वॉइस है। वो बहुत फनी हैं। भगवान ने उन्हें अलग तरीके से बनाया है।”

राघव ने आगे कहा, “मुझे पता है कि वो शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे हैं, लेकिन उनकी अपनी एक पहचान है। वो आर्यन खान हैं। वो जीनियस हैं। वरना वो इस तरह का शो क्यों बनाते। ये बहुत हिम्मत से भरा कदम है।”

फर्स्ट मन्नत विजिट के बारे में उन्होंने बताया, “जब मैं पहली बार मन्नत गया, तो वहां वैसे स्कैनर थे जैसे एयरपोर्ट पर होते हैं। मुझे इससे गुजरना पड़ा क्योंकि लोग सोच रहे थे कि ये लड़का कौन है? यहां काम ढूढ़ने आया है? गलती से मैंने आर्यन से पूछ लिया कि आपका कमरा कौनसा है। फिर एहसास हुआ कि ये शाहरुख खान का घर है। यहां आपके कमरे नहीं होते, पूरा फ्लोर आपका होता है। आर्यन हंसने लगा और कहा कि चलो ऊपर चलते हैं। हम वहां बैठे, अच्छा वक्त बिताया और फिर दोस्तों के साथ डिनर पर गए।”

राघव ने डांसिंग से करियर की शुरुआत की और उन्हें ‘किंग ऑफ स्लो मोशन’ के नाम से जाना गया। उन्हें काफी फेम मिला। इसके साथ उन्होंने होस्टिंग भी शुरू की, और अब वे एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इजरायल ने कहा, “गाजा में अभी केवल बमबारी रोकी गई है…”, हमास के साथ युद्धविराम पर बड़ा बयान।

फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के साथ गाजा शांति समझौते को लेकर इजरायल ने रविवार को बड़ा बयान दिया है. इजरायल की सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि गाजा में अभी तक कोई युद्धविराम लागू नहीं हुआ है, बल्कि अभी कुछ बमबारी पर अस्थायी रूप से विराम लगाया गया है.

इजरायली प्रवक्ता के मुताबिक, इजरायल की सेना (IDF) जरूरत पड़ने पर अपनी आत्मरक्षा के लिए गाजा में अपने सैन्य अभियान को जारी रख सकती है.

इजरायली बंधकों को लेकर होगी बातचीत

इजरायली सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘इजरायल के वार्ताकार आज रविवार की रात को मिस्र के लिए रवाना होंगे, जहां कल सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) से इजरायली बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत शुरू होने की संभावना है.

गाजा में अभी भी जारी हैं इजरायल के हमला

गाजा में शांति समझौते की शुरुआत की चर्चाओं के बीच अभी इजरायल की ओर से गाजा में लगातार बमबारी की जा रही है. गाजा के उत्तरी हिस्सों में लोगों के लिए हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं. बीच-बीच में बम विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्वी इलाकों में अभी भी विस्फोट जारी है, जो बेहद खतरनाक हो चुके हैं और वह इलाका बिल्कुल भी आने जाने के लायक नहीं रहा है.

फिलिस्तीनियों पर हमले के लिए इजरायल क्वाडकॉपटर का कर रहा इस्तेमाल

यह भी बताया जा रहा है कि इजरायली सेना फिलिस्तीनियों पर हमला करने के लिए क्वाडकॉपटर का इस्तेमाल कर रही है. इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो दक्षिण और मध्य गाजा से उत्तरी इलाके की ओर भागकर जाने की कोशिश में हैं.

लोगों को युद्धविराम लागू होने का इंतजार

इस बीच काफी लोग इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने घर वापस लौट सकें. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जो कुछ लोग कल शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) को वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें इजरायली सेना (IDF) ने गोली मार दी.

घायलों से भरे हैं अस्पताल, इलाज के अभाव में तोड़ रहे दम

इस बीच गाजा के अस्पताल घायल लोगों से खचाखच भरे हुए हैं और उनमें कई फिलिस्तीनी इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं. इतना सब कुछ होने के बावजूद लोगों के मन में एक उम्मीद बनी हुई है. उन्हें उम्मीद है कि युद्धविराम समझौता जल्द से जल्द लागू होगा और ये कत्लेआम का सिलसिला थमेगा.

जेलेंस्की का आरोप: “रूस यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा है।”

रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. जेलेंस्की ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि रूस हमारे नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की खुलेआम कोशिश कर रहा है. हमारा गैस बुनियादी ढांचा, हमारी बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन, सबको नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

जेलेंस्की ने कहा कि रूस की तरफ से की जा रही इस कार्रवाई पर दुनिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे ताकि दुनिया चुप न रहे और रूस को प्रतिक्रिया का एहसास हो.

रूसी मिसाइल और हमलावर ड्रोन्स में कई अहम पुर्जे विदेशी निर्मित- जेलेंस्की

इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा कि हर रूसी मिसाइल और हर रूसी हमलावर ड्रोन में ऐसे पुर्जे भी होते हैं जो अभी भी पश्चिमी देशों और रूस के करीबी देशों से रूस को आपूर्ति किए जा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि एक रूसी किंजल मिसाइल में 96 विदेशी निर्मित पुर्जे होते हैं, जिनमें से कई बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिनका रूस खुद उत्पादन नहीं करता. खास बात यह है कि रूस की ओर से रातों-रात इस्तेमाल किए गए लगभग 500 ड्रोन में 1,00,000 से ज्यादा विदेशी निर्मित पुर्जे हैं, जिनका निर्माण अमेरिका, चीन, ताइवान, UK, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, जापान, कोरिया गणराज्य और नीदरलैंड में किया जाता है.

रूस के खिलाफ साजिश रचने वालों को विदेश मंत्री ने दी धमकी

वहीं, इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस के खिलाफ साजिश करने वाले देशों को चेतावनी दी थी. साथ ही उन्होंने यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए शर्तें रखी थीं. रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा था कि रूस के खिलाफ किसी भी आक्रमण का दृढ़ता से जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ बल प्रयोग की धमकियां लगातार दे रहे हैं.

रूसी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बार-बार इस तरह के उकसावे को खारिज किया है. लावरोव ने कहा कि रूस का ऐसा कोई इरादा न तो कभी था और न ही है.