Home Blog Page 489

‘स्पिरिट’ विवाद के बीच तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन, निगेटिव पीआर पर दिया जबरदस्त जवाब

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण को फिल्म स्पिरिट में रिप्लेस किया है. संदीप रेड्डी वांगा फिल्म स्पिरिट बना रहे हैं. संदीप और दीपिका के बीच मनमुटाव की खबरें आईं. खबरें थीं कि दीपिका फीस हाइक, 7 घंटे की शिफ्ट की डिमांड कर रही थीं. इसके बाद दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया और तृप्ति को कास्ट किया गया. तृप्ति की कास्टिंग की ऑफिशियल अनाउंमेंट भी संदीप रेड्डी वांगा ने की.

अब तृप्ति डिमरी दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आ गई हैं.  उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया  है, जिसमें दीपिका के खिलाफ निगेटिव पीआर और झूठी धारणा के बारे में लिखा था.

दीपिका के सपोर्ट में तृप्ति डिमरी

वीडियो में सेलिब्रिटी साड़ी ड्रेपर डॉली जैन बता रही हैं कि कैसे दीपिका ने नंगे पैर गोलियों की रासलीला राम लीला में नागाड़ा संग ढोल बाजे पर डांस किया था. उस वक्त उनके पैरों से खून निकलने लगा था, पैर सूज गए थे क्योंकि उन्होंने 30 किलो का हैवी लहंगा पहना था और कोरियोग्राफी भी इंटेंस थी. इस वीडियो पर कैप्शन लिखा है- दीपिका पादुकोण कभी भी अनप्रोफेशनल नहीं हो सकती हैं, जो कि लोग उन्हें बनाने की कोशिश में लगे हैं.

कल्कि 2 से भी निकाला गया था बाहर

बता दें कि दीपिका पादुकोण को हाल ही में साउथ की दो फिल्मों से निकाला गया है. स्पिरिट के बाद उन्हें फिल्म कल्कि 2 से भी बाहर किया गया. कल्कि के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं. लेकिन अब दूसरे पार्ट का वो हिस्सा नहीं हैं. मेकर्स ने खुद इसकी अनाउंसमेंट की थी.

मेकर्स ने लिखा था, ‘दीपिका पादुकोण अब कल्कि 2898 एडी के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं. हमारे रास्ते अलग हो गए हैं. पहली फिल्म की लंबी जर्नी के बाद हमारी अब उनके साथ पार्टनरशिप नहीं बन पा रही है. कल्कि जैसी फिल्म कमिटमेंट मांगती है. हम दीपिका के लिए अच्छे भविष्य की कामना करते हैं.

Sports News:शुभमन गिल को ODI टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर के घर हुई खुशी की पार्टी, जानिए कोच ने किसके लिए खास दावत रखी

भारतीय क्रिकेट टीम कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी, जहां वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे. इस दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है, जिसमें रोहित शामिल तो हैं लेकिन कप्तान नहीं है. बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे का कप्तान भी नियुक्त कर दिया है. इससे पहले गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी रखी गई है, हालांकि इसका गिल की कप्तानी या टीम सिलेक्शन से कोई लेना देना नहीं है.

दरअसल भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. हेड कोच गौतम गंभीर का घर दिल्ली में ही है, इस वजह से उन्होंने खिलाड़ियों को अपने घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी खिलाड़ियों को इस डिनर पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया है. ये पार्टी भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट से पहले होगी.

कब होगी पार्टी?

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार, 8 अक्टूबर को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास सत्र खत्म करने के बाद पूरी टीम गौतम गंभीर के घर डिनर पर जाएगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने वेस्टइंडीज को अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में बुरी तरह हराया. अब दूसरा टेस्ट ड्रा भी हुआ तो टीम इंडिया सीरीज जीत जाएगी.

कब है भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस वेन्यू पर इससे पहले 35 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, यहां 2 साल बाद पहला टेस्ट खेला जा रहा है.

अरुण जेटली स्टेडियम में इससे पहले 7 बार भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट खेला जा चुका है. 2 बार वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हराया है जबकि सिर्फ 1 बार ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा पाई है. अन्य 4 मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं.

भारतीय टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.

सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मचाया तहलका और कौन सी रही फ्लॉप, यहां देखें सभी फिल्मों का पूरा कलेक्शन

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है. इस फिल्म ने वीकेंड में अच्छी कमाई की. वहीं दूसरी ओर, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी ठीक ठाक कमाई कर रही है. इन्ही के साथ सिनेमाघरों में कई और फिल्में भी मौजदू हैं. चलिए यहां जानते हैं इन सभी ने मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

कांतारा चैप्टर 1 ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
ऋषभ शेट्टी की पीरियड ड्रामा फिल्म कंतारा चैप्टर 1 इस समय बॉक्स ऑफिस पर डंके की चोट पर नोट छाप पही है. धमाकेदार शुरुआत के साथ इसका चार दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड भी शानदार रहा है. अपने चौथे दिन, रविवार को इस फिल्म ने 61.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और शनिवार को भी फिल्म ने 55 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन 223.82 करोड़ रुपये हो था.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पांचवें दिन कांतारा चैप्टर 1 ने 30.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
    • इसी के साथ कांतारा चैप्टर 1 की 5 दिनों की कुल कमाई अब 255.75 करोड़ रुपये  हो गई है.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की लेटेस्ट रिलीज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 जैसा परफॉर्म नहीं कर पा रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रविवार को 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को इस फिल्म का कारोबार 7.5 करोड़ रुपये रहा. जिसके बाद फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपये हो गया था.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने रिलीज के 5वें दिन यानी सोमवार को 3 करोड़ कमाए हैं.
    • इसी के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की 5 दिनों की कुल कमाई अब 33 करोड़ रुपये हो गई है.

दे कॉल हिम ओजी ने दूसरे मंडे को कितना किया कलेक्शन
पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे कर लिए हैं. कांतारा चैप्टर 1 के आने के बाद से इस फिल्म की कमाई को भी तगड़ा झटका लगा है. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 169.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे शुक्रवार इसने 4.75 करोड़ तो दूसरे शनिवार 4.6 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे रविवार फिल्म की कमाई 4.15 करोड़ रुपये रही.

    •  वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दे कॉल हिम ओजी ने दूसरे मंडे को 1.40 करोड़ का कारोबार किया है.
    • इसी के साथ दे कॉल हिम ओजी की 12 दिनों की कुल कमाई 184.20 करोड़ रुपये हो गई है.

जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे सोमवार कितना किया कलेक्शन
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी नई फिल्मों के आने के बाद भी ये मूवी कमाई कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 74 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 29 करोड़ रुपये रही. वहीं 15वें दिन इसने 1.15 करोड़ का कारोबार किया. 16वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा. 17वें दिन इसने 2.15 करोड़ कमाए.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को  60 लाख रुपये कमाए हैं.
    • इसी के साथ जॉली एलएलबी 3 की 18 दिनों की कुल कमाई अब 108.65 करोड़ रुपये हो गई है.

ट्रंप की बढ़ी चिंता: चीन का नया J-20A ‘माइटी ड्रैगन’ F-35 के सामने खड़ा

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ा दी है. उसने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट J-20 का अपग्रेडेड वर्जन J-20A पेश किया है. इसे चीन का घातक ‘माइटी ड्रैगन’ भी कहा जा रहा है. यह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स की ताकत को और ज्यादा बढ़ा देगा. यह अमेरिका के F-22 और F-35 जैसे फाइटर जेट्स से काफी अलग है. चीन ने इस फाइटर जेट को लंबे मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया है.

चीन ने अपने J-20A फाइटर जेट में दो Shenyang WS-15 आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन लगाए हैं, ये दोनों काफी पावरफुल हैं. ये अमेरिका के F-22 और F-35 के इंजन से ज्यादा ताकतवर हैं. चीन ने अपने J-20 को अपग्रेड करके J-20A को तैयार किया है. यह ईंधन की बचत के साथ-साथ लंबी दूरी के मिशन को बिना किसी दिक्कत के अंजाम दे सकता है. यह रडार से भी बचने में सक्षम है. इसका फ्रंट प्रोफाइल रडार क्रॉस-सेक्शन वाला है, जिसकी वजह से इसे सामने से पकड़ना बेहद मुश्किल है.

कितना हथियार साथ रख सकता है J-20A 

‘नेशनल सिक्योरिटी जनरल’ की रिपोर्ट के मुताबिक J-20A के पास काफी हथियार रखने की क्षमता है. अहम बात यह है कि J-20A फाइटर जेट अलग-अलग तरह की मिसाइलें भी साथ लेकर मार कर सकता है. इसमें लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलें जैसे PL-15 और PL-21 रखी जा सकती हैं. J-20A की साइड बे में कम रेंज की मिसाइलें रख सकते हैं. यह बे बंद रहते हुए भी फायर करने में सक्षम है.

एयर-रिफ्यूलिंग का भी है विकल्प

J-20A लगभग 12,000 किलोग्राम ईंधन क्षमता के साथ आता है. इसकी कॉम्बैट रेंज करीब 2,000 किलोमीटर है. यह एयर-टू-एयर और स्ट्राइक मिशन दोनों में सक्षम है. खास बात यह भी है कि J-20A की एयर-रिफ्यूलिंग की जा सकती है. लिहाजा यह और ज्यादा देर तक युद्ध लड़ सकता है. इसमें और भी कई एडवांस फीचर्स हैं, जो कि इसे अमेरिका के F-22 और F-35 के मुकाबले ज्यादा ताकतवर बनाते हैं.

Sports News:रोहित शर्मा के लिए आने वाली है एक और झटका! सुनील गावस्‍कर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों बड़े बदलावों का दौर चल रहा है. पहले रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी गई, और अब क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्‍कर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है. गावस्‍कर का कहना है कि आने वाले दिनों में रोहित शर्मा से जुड़ी “एक और बुरी खबर” सुनने को मिल सकती है.

“अब और बुरी खबर के लिए तैयार रहिए” 

स्पोर्ट्स तक से बातचीत में सुनील गावस्‍कर ने कहा कि रोहित शर्मा का भविष्य अब टीम मैनेजमेंट की सोच और उनके खुद के फैसले पर निर्भर करेगा. गावस्‍कर ने कहा, “अगर रोहित कोई स्पष्ट वादा नहीं कर रहे कि वे अगले दो साल तक वनडे खेलना जारी रखेंगे या नही, तो फैंस को आगे जाकर और बुरी खबर के लिए तैयार रहना चाहिए.”

उनके इस बयान से क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है कि क्या रोहित शर्मा जल्द वनडे से संन्यास लेने वाले हैं या टीम मैनेजमेंट उन्हें अब धीरे-धीरे बाहर करने की योजना बना रहा है.

“रोहित को अब विजय हजारे ट्रॉफी खेलनी होगी”

गावस्‍कर ने यह भी कहा कि अगर रोहित शर्मा वनडे करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहना होगा. उन्होंने कहा, “रोहित जानते हैं कि अगर वे केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं, तो उन्हें बहुत कम मौके मिलेंगे. अब उन्हें खुद को साबित करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलने होंगे. शायद यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट ने यह रुख अपनाया है.”

हाल ही में BCCI ने भी यह स्पष्ट किया था कि अब कोई भी खिलाड़ी, चाहे वह सीनियर ही क्यों न हो, घरेलू क्रिकेट खेले बिना भारतीय टीम में चयन का हकदार नहीं होगा.

कैलेंडर में नहीं बचा वनडे का ज्यादा स्थान

गावस्‍कर ने आगे कहा कि आने वाले दो सालों में भारत बहुत कम वनडे मैच खेलेगा, जिससे रोहित के लिए फॉर्म और फिटनेस बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने आगे कहा, “टीम इंडिया का शेड्यूल अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल पर केंद्रित है. अगर रोहित साल में सिर्फ 5–7 वनडे ही खेलते हैं, तो इतने कम मैचों में वर्ल्ड कप जैसी बड़ी तैयारी नहीं की जा सकती.” उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करने का फैसला लिया है.

फैंस को लगा बड़ा झटका

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह वनडे में भी टीम की अगुवाई करते रहेंगे, लेकिन गावस्‍कर का यह बयान साफ इशारा करता है कि “हिटमैन” के करियर का वनडे अध्याय अब ढलान पर है.