Home Blog Page 471

Health News: कैंसर को शुरुआत में ही खत्म कर देगी सुपर वैक्सीन, जानें यह बाजार में कब तक उपलब्ध होगी।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट के वैज्ञानिकों ने ऐसी ‘सुपर वैक्सीन’ बनाई है, जिसने लैब में चूहों पर किए गए टेस्ट में कैंसर को पूरी तरह रोक दिया. यह वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इस तरह एक्टिव करती है, जिससे वह असामान्य कोशिकाओं को पहचानकर नष्ट कर दे, ताकि कैंसर शुरू ही न हो. टेस्ट में जिन चूहों को यह वैक्सीन दी गई, वे महीनों तक हेल्दी रहे. वहीं, बिना वैक्सीन वाले चूहों को कैंसर हो गया. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज भविष्य में कैंसर को शुरू होने से पहले रोकने का रास्ता खोल सकती है.

कैंसर से कैसे लड़ती है यह वैक्सीन?

यह वैक्सीन शरीर के नैचुरल इम्यून सिस्टम को सिखाती है कि वह उन कोशिकाओं को ढूंढकर खत्म कर दे, जो कैंसर बन सकती हैं. इससे शरीर में कैंसर नहीं फैलेगा और बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाएगा.

किन कैंसर पर काम करेगी वैक्सीन?

जानकारी के मुताबिक, यह वैक्सीन सिर्फ एक तरह के कैंसर को खत्म नहीं करेगी, बल्कि मेलानोमा, पैनक्रियाटिक कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसे कई खतरनाक कैंसर से बचाएगी. टेस्ट में वैक्सीन लगे चूहों में ट्यूमर नहीं बने. इससे यह साबित हुआ कि शरीर को कैंसर से लड़ना सिखाया जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि यह वैक्सीन कैंसर को शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने से भी रोकती है. दरअसल, कैंसर से होने वाली ज्यादातर मौतें मेटास्टेसिस की वजह से होती हैं. यह कंडीशन उस वक्त बनती है, जब कैंसर फेफड़ों या लिवर जैसे अंगों तक पहुंच जाता है. अगर इंसानों में भी ऐसा ही असर दिखा तो लाखों जिंदगियां बच सकती हैं.

इस वैक्सीन में क्या है खास?

यह वैक्सीन आम वैक्सीन से अलग है, जो वायरस या बैक्टीरिया से बचाती है. यह कैंसर के खिलाफ काम करती है, जो शरीर की अपनी कोशिकाओं से शुरू होता है. इसमें एक खास चीज है, जिसे वैज्ञानिक ‘सुपर एडजुवेंट’ कहते हैं. यह शरीर के इम्यून सिस्टम को ज्यादा तेजी से एक्टिव करता है, ताकि कैंसर की कोशिकाएं जल्दी ढूंढकर खत्म की जा सकें.

बाजार में कब तक आएगी वैक्सीन?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह रिसर्च अभी शुरुआती दौर में है. यह टेस्ट सिर्फ चूहों पर हुआ है और इंसानों में इसका इस्तेमाल करने से पहले कई साल तक और टेस्टिंग की जरूरत होगी. अगर इंसानों पर होने वाले ट्रायल में भी यह वैक्सीन कारगर रही तो इससे कैंसर रोकथाम का तरीका बदल सकता है. इसकी मदद से कैंसर को शुरू होने से पहले रोका जा सकेगा. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिनके परिवार में कैंसर की हिस्ट्री है या जिन्हें जेनेटिक रूप से कैंसर का खतरा ज्यादा है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा: “भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा,” और कहा – “पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया।”

भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि भारत रूस से तेल खरीदे. हालांकि अब उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया है. ट्रंप ने बुधवार (15 अक्टूबर) को कहा कि भारत अब रूस तेल नहीं खरीदेगा. इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया के बाद ही पता चल पाएगा. अहम बात यह भी है कि ट्रंप पहले भी भारत को लेकर कई झूठे दावे कर चुके हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ”हां, बिल्कुल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं. हमारे बीच काफी अच्छे संबंध हैं. मुझे यह पसंद नहीं था कि भारत, रूस से तेल खरीदे. हालांकि आज मुझे उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब भारत, रूस से तेल नहीं खरीदेगा. यह बड़ा कदम है. हमें चीन को भी ऐसा करने के लिए तैयार करना होगा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस को लेकर क्या किया था दावा

ट्रंप रूस के तेल को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं. उन्होंने दावा किया था कि रूस अपनी कमाई का पैसा यूक्रेन युद्ध में लगा रहा है और वे इसीलिए नहीं चाहते थे कि भारत, रूस से तेल खरीदे. ट्रंप ने इसी बात से नाराज होकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ-साथ चीन पर भी भारी टैरिफ लगाया था. अब अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर चल रही है.

#WATCH | “Yeah, sure. He’s (PM Narendra Modi) a friend of mine. We have a great relationship…I was not happy that India was buying oil. And he assured me today that they will not be buying oil from Russia. That’s a big stop. Now we’ve got to get China to do the same thing…”… pic.twitter.com/xNehCBGomR

— ANI (@ANI) October 15, 2025

ट्रंप ने की थी पीएम मोदी और भारत की तारीफ

बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में भारत की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े थे. उन्होंने भारत को महान देश करार दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने पीएम मोदी की तारीफ भी की थी.

फैशन शो में सलमान खान का रॉयल अंदाज़, ब्लैक शेरवानी में बिखेरा स्वैग और किया रैंप वॉक

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. एक्टर को रैंप पर चलते देखना फैंस के लिए रेयर सीन है और जब वह ऐसा करते हैं, तो इसे यादगार बना देते हैं. बीते दिन डिज़ाइनर विक्रम फडनीस ने मुंबई में एक ग्रैंड फैशन शो के साथ फैशन जगत में अपने 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया. इस दौरान अपने करीबी दोस्त विक्रम की खातिर सलमान खान शोस्टॉपर बने. एक्टर इस दौरान काफी रॉयल लगे अब सलमान की रैंप वॉक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

रैंप पर दिखा सलमान खान का रॉयल अंदाज
डिज़ाइनर विक्रम फडनीस के फैशन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने पर विंटेज इंडिया थीम पर बेस्ड फैशन शो आयोजित किया गया था. इस इवेंट में 100 मॉडल्स ने हिस्सा लिया, जिन्होंने क्लासिक भारतीय एस्थेटिक्स से इंस्पायर रीइमेजिन्ड की गई अर्काइवल क्रिएशन को दिखाया. इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रैंप पर चलते हुए बेहद अट्रैक्टिव और कॉन्फिडेंस से भरे लग रहे थे. बारीकी से डिज़ाइन किए गए ब्लैक कलर के आउटफिट में सलमान खान रॉयल अंदाज और ओल्ड वर्ल्ड चार्म से भरपूर लगे.

सलमान खान का लुक
इवेंट से वायरल हो रही वीडियो में सलमान खान ट्रेडिशनल ब्लैक कलर के कुर्ते-पायजामा और लंबी कढ़ाई वाली शेरवानी स्टाइल की जैकेट पहने नज़र आ रहे हैं. रेशम से बनी इस जैकेट में कंधों, छाती और आस्तीन पर गोल्डन और मैरून रंग की फूलों की कढ़ाई की गई है, जो विक्रम फडनीस के सिग्मेनचर भव्य डिज़ाइन की झलक देती है. हैंड एम्ब्रॉइडरी मोटिफ्स उनके मोनोक्रोम लुक में रीगल अंदाज़ जोड़ रही थीं.

 सलमान ने अपने आउटफिट को ब्लैक लेदर शूज और अपनी ट्रेडमार्क स्लीक्ड-बैक हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया था. उनके कम से कम एक्सेसरीज़ और कंपोज्ड व्यवहार ने उनके लुक को और भी निखार दिया था.

सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी ने भौंहें चढ़ाईं
सलमान के पहनावे ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा, वह थी रैंप के ठीक बगल में उनकी सिक्योरिटी टीम की मौजूदगी. जैसे ही अभिनेता वॉक कर रहे थे, उनके सिक्योरिटी गार्ड्स दाईं ओर चुपचाप खड़े थे और अपनी पैनी नजरें एक्टर पर ही गड़ाए हुए थे, जो किसी फ़ैशन शो में एक असामान्य नज़ारा था. बता दें कि सलमान खान के घर पर गोलीबारी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा कथित साज़िशों सहित कई धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, इसलिए यह कड़ी निगरानी नेचुरल थी.

सलमान खान वर्क फ्रंट
इस बीच, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं. इसी के साथ वे अपनी अपकमिंग फिल्म द बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में भी बिजी हैं.

Health Tips:ज्यादा स्क्रीन टाइम का असर सिर्फ आंखों पर नहीं, इन अंगों पर भी पड़ता है — बच्चों को कैसे करें सुरक्षित?

आज के डिजिटल दौर में बच्चे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और टीवी पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं. पढ़ाई, गेमिंग या वीडियो देखने के लिए बच्चे घंटो स्क्रीन पर रहते हैं. बच्चों की इस आदत का असर सिर्फ आंखों पर ही नहीं पड़ता है, बल्कि शरीर के अन्य अंग भी इस आदत का शिकार बनते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों के अलावा कौन से अंग खराब होते हैं और बच्चों को इससे आप कैसे बचा सकते हैं.

ज्यादा स्क्रीन टाइम से ये अंग भी होते हैं खराब 

आंखों पर असर: यह सच है कि लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर इसका गंभीर असर पड़ता है और इससे डिजिटल आई स्ट्रेन, ड्राई आई और धुंधलापन जैसी समस्याएं होती है. स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से मायोपिया जैसी आंखों की गंभीर समस्या भी बढ़ सकती है.

मांसपेशियां और हड्डियां: स्क्रीन टाइम के दौरान जब बच्चे लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो इससे कमर गर्दन और पीठ दर्द भी हो सकता है. फिजिकल एक्टिविटी कम होने से बच्चों की हड्डियां भी कमजोर हो सकती है और मांसपेशियां ठीक तरह से विकसित नहीं हो पाती है.

दिल और मोटापा: ज्यादा समय तक स्क्रीन देखने से आंखों के साथ शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातार बैठे रहकर स्क्रीन देखने से बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी कम होती है. इससे मोटापा, दिल की बीमारियां और फिटनेस जैसी समस्याएं हो सकती है. दरअसल बच्चों का दिल मजबूत रहने के लिए उन्हें रोजाना फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी होता है.

नींद पर असर: वहीं अगर सोने से पहले बच्चे लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी नींद की क्वालिटी भी प्रभावित होती है. भरपूर मात्रा में नींद न मिलने से बच्चे दिन भर थके हुए, चिड़चिड़ा और कमजोर रहते हैं.

मेंटल हेल्‍थ: सोशल मीडिया और गेमिंग में ज्यादा समय बिताने से बच्चे अक्सर तनाव और मानसिक दबाव महसूस करते हैं. ऑनलाइन कंटेंट देखकर बच्चे खुद की तुलना दूसरों से करने लगते हैं और लगातार नोटिफिकेशन चेक करना भी मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक हो जाता है.

बच्चों का स्क्रीन टाइम कैसे करें कम?

फैमिली पार्टी: बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए हफ्ते में एक बार आप घर पर ही फैमिली पार्टी रखें. पार्टी में बच्चों के लिए अलग-अलग एक्टिविटी रखें, जिससे वह फिजिकली रूप से एक्टिव रहेंगे और स्क्रीन टाइम कम होगा.

आउटडोर स्कैवेंजर हंट: बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए उन्हें घर के आसपास या पार्क में आउटडोर स्कैवेंजर हंट गेम खि‍लाएं. जिससे बच्चे दौड़ते-भागते फिजिकल एक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान देंगे और स्क्रीन टाइम अपने आप कम होगा.

आउटडोर गेम्स: बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने के लिए और स्क्रीन टाइम कम करने के लिए आप उन्हें बैडमिंटन, फ्रिसबी और क्रिकेट जैसे आउटडोर गेम खिलाने पर फोकस करें.

गार्डनिंग: एक्सपर्ट्स बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए गार्डनिंग को भी अच्‍छा विकल्‍प मानते हैं. ऐसे में आप बच्चों को पौधों की देखभाल में शामिल करें. पौधों को पानी देना, मिट्टी में खेलना और थोड़ी हल्की मेहनत करना उनके लिए एक्सरसाइज की तरह काम करेगा.

20-20-20 का नियम: स्क्रीन टाइम से बच्चों की आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप बच्चों पर 20-20-20 का नियम बनाएं. इस नियम के अनुसार 20 मिनट स्क्रीन देखने के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखना होता है. यह नियम बच्चों के साथ बड़े भी फॉलो कर सकते हैं.

ब्राइटनेस और ब्लू लाइट फिल्टर: अगर बच्चे या बड़े भी कमरे के अंदर लैपटॉप या फोन चलाते हैं तो फोन या लैपटॉप की ब्राइटनेस कमरे की रोशनी के अनुसार सेट करें. या फिर ब्‍लू लाइट फ‍िल्‍टर या नाइट मोड का इस्तेमाल करें.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Travel Tips:दिवाली पर राम भक्तों के लिए खास – अयोध्या से दक्षिण तक के प्रमुख राम मंदिरों के दर्शन

हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि रावण का वध करके, 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम अयोध्या लौटे, जिसके बाद प्रभु की स्वागात के लिए अयोध्यावासियो ने नगरी को दुल्हन की तरह सजा दिया। श्री राम के आयोध्या पाधरने पर दीए जले, आतिशबाजी हुई। दिवाली पर्व पर माता लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली पर प्रभु राम की पूजा भी की जाती है। कई लोग भगवान राम के मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं। अगर आप भी अपने त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो दिवाली के मौके पर देश के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे।

अयोध्या का राम मंदिर

अयोध्या की दिवाली सबसे लोकप्रिय है। इस मौके पर अयोध्या का राम मंदिर के दर्शन करना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या है। दिवाली के खास मौके पर यहां पर भक्तों की लाखों भीड़ देखने को मिलती है। इसलिए आप अपनी दिवाली को खास बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि जरुर जाएं।

कलाराम मंदिर, नासिक

महाराष्ट्र के नासिक पंचवटी में यह मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ वनवास पर गए थे, तब दस वर्ष के बाद वो पंचवटी में गोदावरी किनारे रहने आए थे। इस मंदिर निर्माण की कही काफी दिलचस्प है। कहा जाता हैकि सरदार रंगारू ओधेकर ने सपना देखा कि प्रभु श्री राम की एक काली मूर्ति गोदावरी नदी में है। इसके बाद मूर्ति को निकाला गया, इसलिए इस मंदिर का नाम कलाराम रखा गया है। दिवाली के मौके पर आप इस मंदिर का दर्शन जरुर करें।

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

यह भारत का एक ऐसा मंदिर है जहां पर श्री राम भगवान के रुप में नहीं, एक राजा के रुप में पूजे जाते है। इस मंदिर के पीछे एक प्रचलित कहानी है कि यहां की मूर्ति को कहीं और रखा जाना था लेकिन एक बार मूर्ति जहां रख गई, वहां से दोबारा हिलाने की हिम्मत नहीं हुई। बता दें कि, यह मंदिर एक भव्य किले के रुप में बना है। यहां हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर किया जाता है। इतना ही नहीं, राजा राम को शस्त्र की सलामी दी जाती है। दिवाली के अवसर पर जरुर इस मंदिर में जाएं।

रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

दक्षिण भारत में रामस्वामी मंदिर बहुत ही सुंदर बना हुआ। इसे दक्षिण भारत की अयोध्या भी कहा जाता है। यह मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। इस मंदिर में श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्ति के साथ ही भरत और शत्रुघ्न जी की मूर्तियां भी विराजित है। अगर आप दक्षिण भारत की दिवाली देखना चाहते हैं, तो इस मंदिर में जरुर जाएं।

त्रिप्रायर मंदिर, केरला

केरल का यह मंदिर सबसे लोकप्रिय है। इस मंदिर के पीछे की कहानी है कि प्रभु श्री राम की मूर्ति को स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने स्थापित किया था। त्रिप्रायर मंदिर में लोग दूर-दूर से लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों को बुरी आत्मा और नजर दोष से मुक्ति मिल जाती है। आप भी दिवाली पर्व के दौरान इस मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।