Home Blog Page 468

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, 6.1 तीव्रता दर्ज, लोग घरों से बाहर निकले

फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को मिंडानाओ क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने की है. फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 1 हफ्ता पहले भीषण 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया था. अब 6.1 तीव्रता का यह झटका उसी क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (EMSC) के अनुसार, यह भूकंप 62 किलोमीटर की गहराई में आया था.

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके से कई स्कूल भवन और एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोग खुले मैदानों में रात गुजारने को मजबूर हुए. अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमें भेजी जा रही हैं.

सुनामी की चेतावनी, फिर हटाई गई

भूकंप के तुरंत बाद मिंडानाओ में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, क्योंकि झटके काफी शक्तिशाली थे. खतरनाक लहरों की आशंका जताई गई और तटीय इलाकों को खाली कराया गया. हालांकि कुछ घंटे बाद, जब स्थिति नियंत्रण में आई तो चेतावनी को हटा लिया गया.

दावाओ शहर में मची अफरा-तफरी

दावाओ सिटी, जहां लगभग 54 लाख की आबादी रहती है. वे भूकंप के केंद्र के सबसे पास था. यहां स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को खाली कराया गया और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि अभी आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी हुई है.

फिलीपींस का भूकंपीय इतिहास

फिलीपींस प्रशांत महासागर की रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जो दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप-सवेंदनशील क्षेत्रों में से एक है. यहां हर साल दर्जनों छोटे-बड़े झटके महसूस किए जाते हैं, जिनमें कई बार सुनामी का खतरा भी बना रहता है.

Sports News: अफगानिस्तान से शर्मनाक हार के बाद गुस्साए फैंस, बांग्लादेश क्रिकेटर्स पर किया हमला

अफगानिस्तान से वनडे सीरीज हारने के बाद घर लौटे बांग्लादेश के खिलाड़ियों को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में बहुत ही शर्मनाक था, तीनों मैचों में बांग्लादेश टीम ऑलआउट हुई. यूएई में हुई इस सीरीज के बाद जब बांग्लादेश प्लेयर्स स्वदेश लौटे तो उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीम की गाड़ी पर लोगों ने हमला भी कर दिया. बांग्लादेश के खिलाड़ी मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर एक संदेश भी लिखा.

अफगानिस्तान ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 221 पर सिमट गई थी. दूसरे वनडे में अफगानिस्तान 190 रन पर ऑलआउट हुई थी, लेकिन बांग्लादेश इस छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 81 रन से हार गया. तीसरे मैच में तो प्रदर्शन शर्मनाक रहा, 294 का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम 93 रनों पर ऑलआउट हुई गई.

बांग्लादेश टीम पर अटैक! खिलाड़ी ने लिखा भावुक मैसेज

मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम ग्राउंड पर सिर्फ खेलते नहीं है, हम अपने देश का नाम अपने सीने पर लेकर चलते हैं. हमारे देश का झंडा हमारी जर्सी पर ही नहीं होता बल्कि ये हमारे खून में होता है. हर बॉल, रन और हर सांस के साथ हम कोशिश करते हैं कि इस झंडे को गौरवान्वित करें.”

अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए नईम शेख ने आगे लिखा, “हां, कभी हम सफल और कभी असफल होते हैं. जीत-हार होती है, यही खेल की सच्चाई है. हमें पता है कि हमारी हार आपको दुखी करती है, आपको गुस्सा आता है क्योंकि आप भी इस देश को हमारे जितना ही प्यार करते हो. लेकिन आज जिस तरह हम पर नफरत की गई, हमारी गाड़ियों पर हमला किया गया वो दुखद है. हम भी इंसान हैं, गलतियां करते हैं लेकिन हम कभी भी अपने देश के लिए प्यार और प्रयास की कमी नहीं करते. हर समय, हम अपने देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं.”

नईम ने आगे लिखा, “हम नफरत नहीं, प्यार चाहते हैं. आलोचना करें तो तर्क के साथ, न कि गुस्से के साथ. क्योंकि हम सभी एक झंडे के बच्चे हैं, जीते या हारें, हमारा झंडा हम सभी के लिए गर्व का स्त्रोत होना चाहिए, गुस्से का नहीं. हम लड़ेंगे और फिर से उठेंगे. देश के लिए, आपके लिए और इस झंडे के लिए.”

15वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में गिरावट, क्या ‘छावा’ का रिकॉर्ड टूटेगा?

ऋषभ शेट्टी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म किया है.  इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए दो हफ़्ते पूरे हो चुके हैं और इस दौरान इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ना केवल अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए बल्कि ये छप्परफाड़ कमाई भी कर रही है.  2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कंतारा के प्रीक्वल ने एक बार फिर भारत और विदेशों में नए रिकॉर्ड बनाते हुए सोना उगला है. चलिए यहां जानते हैं ‘कंतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखी गई, निर्देशित और लीड रोल वाली फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1′ ने बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार परफॉर्मेंस के साथ सिनेमाघरों में अपना दूसरा वीकेंड पूरा कर लिया है.’सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से टकराव के बावजूद ये ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा बड़े अंतर से अपना दबदबा बनाए हुए है. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ हुई थी जिसने इसकी पहुंच को और बढ़ा दिया है. इसी के साथ ये फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’  ने पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ का कराबोरा किया थाय इसके बाद इसने 9वें दिन 22.25 करोड़स 10वें दिन 39 करोड़, 11वें दिन 39.75 करोड़, 12वें दिन 13.35 करोड़, 13वें दिन 14.15 करोड़ और 14वें दिन इसने 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’  ने रिलीज के 15वें दिन तीसरे गुरुवार को 9 करोड़ की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 15 दिनों में कुल 485.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

क्या छावा का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘कांतारा चैप्टर 1′ ?
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहली बार 15वें दिन सिंगल डिजीट में कलेक्शन किया है. हालांकि अपने रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ, ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब तक की ‘ 20 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पहुंच चुकी है. इसने ‘सुल्तान’ और ‘बाहुबली: पार्ट 1’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 17वीं पोजिशन पर है. इसके साथ ही ये साल 2025 की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

अब ये केवल ‘छावा’ (601.54 करोड़ रुपये) से पीछे है. हालांकि छावा का रिकॉर्ड तोडने के लिए इस फिल्म को 116.14 करोड़ कमाने की जरूरत है. अब अगर तीसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आती है तो ये इस आंकड़े को छू सकती है. देखने वाली बात होगी कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ विक्की कौशल की छावा को मात दे पाती है या नहीं?

बालों की ग्रोथ के लिए मोरिंगा: पाउडर या जूस – कौन है सबसे कारगर ?

भारतीय रसोई में ज्यादातर इस्तेमाल होने वाला ड्रमस्टिक जिसे मोरिंगा या सहजन भी कहा जाता है, यह सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि बालों की ग्रोथ के लिए भी वरदान माना जाता है. यह सुपरफूड पाउडर, जूस या खाने में डालकर उपयोग में लिया जाता है और इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, जिंक और आयरन बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मोरिंगा पाउडर या जूस बालों की ग्रोथ के लिए सबसे असरदार तरीका कौन सा होता है.

मोरिंगा क्यों माना जाता है चमत्कारी पेड़ 

मोरिंगा को इसलिए चमत्कारी पेड़ कहा जाता है, क्योंकि इसके पत्ते और फल सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आपके स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखता है और डैंड्रफ को रोकता है. वहीं विटामिन सी कोलेजन बढ़ता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और टूटने से बचते हैं.  जिंक और आयरन ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण आसानी से पहुंचता है. इसका नियमित सेवन आपके स्कैल्प को अंदर से पोषण देता है और बालों की सेहत को बढ़ाता है.

डेली रूटीन में शामिल करें मोरिंगा पाउडर 

अगर आप मोरिंगा का उपयोग करने के लिए अपने बिजी रूटीन में आसानी चाहते हैं तो आप मोरिंगा पाउडर का उपयोग कर सकते हैं. यह  सूखे पत्तों से बनाया जाता है और इसका स्वाद हल्का मिट्टी और पालक जैसा होता है. आप इसे सुबह कि स्‍मूदी, नारियल पानी या गुनगुने पानी में शहर के साथ मिलाकर ले सकते हैं. इसके अलावा आप मोरिंगा पाउडर का दाल या सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मोरिंगा पाउडर में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड बालों के मुख्य प्रोटीन, केराटिन के निर्माण में मदद करते हैं. इसका नियमित सेवन बालों का झड़ना कम करता है और बालों को घना और चमकदार बनाता है. अगर आपको मोरिंगा के पाउडर का स्वाद पसंद नहीं आता है तो आप मोरिंगा कैप्सूल ले सकते हैं.

मोरिंगा जूस ताजगी और डिटॉक्स के लिए 

मोरिंगा का फ्रेश और हाइड्रेटिंग यूज करने के लिए आप मोरिंगा जूस ले सकते हैं. यह ताजा पत्तों को पानी या नींबू के साथ मिलाकर बनाया जाता है. जूस का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन शहद या आंवला के रस के साथ इसे संतुलित करके पिया जा सकता है. सुबह खाली पेट 30 से 50 मिलीलीटर मोरिंगा जूस लेना शरीर के पोषण और स्कैल्प की हेल्थ को सही रखने में मदद करता है. इसके अलावा मोरिंगा जूस शरीर को डिटॉक्स करता है और स्कैल्प की सूजन और इन्फ्लेमेशन को कम करता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं. इसके अलावा लोग इसे नारियल या कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर स्कैल्प  पर मास्क के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

मोरिंगा का जूस या पाउडर कौन सा तरीका ज्यादा कारगर 

मोरिंगा पाउडर और जूस दोनों ही बालों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन आप अपनी लाइफस्टाइल और प्राथमिकताओं के आधार पर इन दोनों में से एक ले सकते हैं. अगर आप बिजी रहते हैं और रोजाना आसानी से मोरिंगा का सेवन करना चाहते हैं तो आप इसे पाउडर के रूप में ले सकते हैं. वही ताजगी और डिटॉक्स स्टाइल पसंद करने वाले लोगों के लिए इसका जूस ज्यादा बेहतर होता है. इसके अलावा मोरिंगा के पाउडर को आप हफ्ते में 5 दिन और दो दिन जूस ले सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

क्या पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बातचीत ? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि अब भारत, रूस से तेल नहीं खरीदेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बात का भरोसा भी दिलाया है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावों की पोल खोल दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी ने ट्रंप से बातचीत की, इसको लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है.

ट्रंप के दावों के बाद भारत ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को कहा कि वह ऊर्जा आपूर्ति के अपने स्रोतों को बाजार की परिस्थितियों के मुताबिक व्यापक और विविध बना रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के दावे से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें फोन पर ऐसी किसी बातचीत की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, ”भारत की तेल खरीद नीति अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.”

क्या पीएम मोदी ने ट्रंप से की थी फोन पर बात

विदेश मंत्रालय के जायसवाल ने कहा, ”मेरी जानकारी के मुताबिक, कल (बुधवार, 15 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर आखिरी बातचीत नौ अक्टूबर को हुई थी.”

चालबाज ट्रंप के दावों को फिर खुली पोल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत को लेकर अब तक कई बड़े दावे कर चुके हैं. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का भी क्रेडिट लिया था, लेकिन भारत ने इसे बात को नकार दिया था. अब ट्रंप ने रूसी तेल को लेकर दावा किया है. ट्रंप इन दिनों पाकिस्तान के बेहद करीब हैं और इसी वजह से वे भारत के साथ रिश्ते खराब कर बैठे हैं.

रूसी तेल को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ट्रंप के दावों का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, ”स्थिर ऊर्जा कीमतें और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दो प्रमुख अहम रहे हैं. इसमें ऊर्जा आपूर्ति के हमारे स्रोतों को व्यापक बनाना और बाजार की परिस्थितियों के मुताबिक उसमें बदलाव लाना शामिल है.”