Home Blog Page 449

छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों के लिए आयी खुशखबरी! रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, तुरंत करें टिकट बुकिंग

दीपावली और छठ पूजा की छुट्टियां लेकर शहरों से जो लोग अपने घर गए हैं, उनके बड़ी खुशखबरी है। भारतीया रेलवे ने छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई है। गांव से शहर आने के लिए लोग वापसी की टिकट बुक करने की कोशिश में तो लगे हैं लेकिन कंफर्म टिकट मिल नहीं रही है। छठ पर्व चल रहा है, जो लोग अपने घर तो पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वापस कैसे जाए। इस दौरान टिकट मिलना भी बड़ा मुश्किल है। अगर आपके पास वापसी की टिकट नहीं है, तो परेशान न हो। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि छठ पूजा पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन के बारे में-

छठ स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आन वाले 5 दिनों में 1500 के करीब स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। त्योहारों पर भीड़भाड़ को नियंत्रण करने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।

स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

– ट्रेन नंबर 02251- पटना से नई दिल्ली वंदे भारत दिवाली स्पेशल ट्रेन। इस ट्रेन से आप 16 नवंबर 2025 तक सफर कर सकती हैं।

– ट्रेन नंबर 02253 – पटना से नई दिल्ली वंदे भारत दिवाली स्पेशल ट्रेन। इससे आप 17 नवंबर 2025 तक सफर कर पाएंगी।

– ट्रेन नंबर 04023 – लखनऊ से नई दिल्ली

24 नवंबर 2025 तक इस ट्रेन में टिकट बुक कर सकती हैं।

– ट्रेन नंबर 04007 – जोगबनी से आनंद विहार (टर्मिनल)

30 नवंबर 2025 तक इस ट्रेन में टिकट बुक कर सकती हैं।

– ट्रेन नंबर 04009 – सीतामढ़ी से दिल्ली जंक्शन

28 नवंबर 2025 इस ट्रेन में बुकिंग करवा सकती हैं।

– ट्रेन नंबर 04021 – गोरखपुर से नई दिल्ली

29 नवंबर 2025 तक इस ट्रेन को चलाया गया है।

– ट्रेन नंबर 04059 – जयनगर से आनंद विहार (टर्मिनल)

28 नवंबर 2025 तक इस ट्रेन में टिकट बुकिंग करवा सकती हैं।

– ट्रेन नंबर 04069 – राजगीर से आनंद विहार (टर्मिनल)

इस ट्रेन में भी आपको 28 नवंबर 2025 तक टिकट मिल जाएगी।

– ट्रेन नंबर 04063 – भागलपुर से दिल्ली जंक्शन

26 नवंबर 2025 तक इस ट्रेन में टिकट मिल जाएगी ।

भारत का विवादित नक्शा दिखाने पर बांग्लादेश घिरा, अब दी सफाई – जानें सरकार ने क्या स्पष्टीकरण दिया?

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने सोमवार को उन खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिनमें दावा किया गया था कि यूनुस ने पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी को ऐसा नक्शा भेंट किया है जिसमें भारत के उत्तर-पूर्वी इलाकों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया है. सरकार ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह झूठा, भ्रामक और मनगढ़ंत बताया.

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, यूनुस ने पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ‘The Art of Triumph’ नामक एक पुस्तक भेंट की थी. यह कोई राजनीतिक या भौगोलिक दस्तावेज नहीं, बल्कि जुलाई विद्रोह के दौरान ढाका और अन्य शहरों में छात्रों द्वारा बनाए गए ग्राफिटी आर्ट का संकलन है. इस पुस्तक में बांग्लादेश के नागरिक आंदोलन, संघर्षों और शहीद छात्रों के बलिदानों की झलक रंगीन कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत की गई है.

भारत के हिस्से को बांग्लादेश का भाग दिखाने का दावा काल्पनिक

बयान में स्पष्ट किया गया है कि पुस्तक के कवर पर शहीद अबू सैयद की तस्वीर के पीछे लाल रंग में बांग्लादेश का एक कलात्मक नक्शा दर्शाया गया है. सरकार ने कहा कि यह कलात्मक ग्राफिटी पर आधारित नक्शा है, इसलिए इसकी सीमाओं की रूपरेखा में मामूली अंतर स्वाभाविक है. लेकिन इस नक्शे में भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से को बांग्लादेश का भाग दिखाने का दावा पूरी तरह निराधार और काल्पनिक है.

सरकारी बयान में और क्या कहा गया?

सरकारी बयान में आगे कहा गया कि जब पुस्तक के नक्शे की तुलना बांग्लादेश के आधिकारिक भू-मानचित्र से की गई, तो पाया गया कि दोनों में कोई बड़ा अंतर नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे झूठी और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें, क्योंकि इस तरह की अफवाहें देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं.

इस बयान के साथ ही सरकार ने यह भी संकेत दिया कि इस तरह की गलत सूचनाओं को फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, ताकि देश में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे.

IND W vs AUS W Head-To-Head:भारत करेगा ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का अंत? सेमीफाइनल में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

 वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल अब बस कुछ ही कदम दूर है, और क्रिकेट फैन्स का रोमांच चरम पर है. 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी. अब तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत है, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ी मैदान पर इतिहास पलटने के मूड में हैं.

कंगारू टीम अजेय, लेकिन भारत के पास है मौका

वर्ल्डकप में अब तक खेले गए मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया वूमेन्स टीम अपराजय रही है. वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया जरूर था, लेकिन उस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी.

टीम इंडिया ने उस मैच में 330 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. यह टोटल किसी भी टीम के खिलाफ जीत दिलाने वाला स्कोर होता है, लेकिन कप्तान एलिसा हीली की धमाकेदार 142 रनों की पारी ने भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच जीतकर वूमेन्स क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज दर्ज किया.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों वूमेन्स वनडे इंटरनेशनल में अब तक 60 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं. जिनमें से

ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 49 मैच

भारत ने जीते: 11 मैच

यानी देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया का वनडे में पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है. हालांकि ये आंकड़े भले ही कंगारुओं के पक्ष में हों, लेकिन हाल के वर्षों में भारत ने अपने प्रदर्शन से बड़ा सुधार दिखाया है.

वर्ल्ड कप में भी भारी रहा ऑस्ट्रेलिया

वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पीछे छोड़ दिया है. दोनों टीमें अब तक 14 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से

भारत ने जीते: 3 मैच

ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 11 मैच

लेकिन यह भी सच है कि जब भी भारतीय महिला टीम पर दबाव होता है, उन्होंने कई बार करिश्माई प्रदर्शन कर दिखाया है. इस बार सेमीफाइनल मुकाबले में भी ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है.

बदले की घड़ी और भारत का आत्मविश्वास

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, और दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम इस बार इतिहास बदलने की क्षमता रखती है. सेमीफाइनल में भारत के पास मौका है कि वो न केवल फाइनल में जगह बनाए, बल्कि कंगारू टीम से पुराना हिसाब भी बराबर करे.

‘थामा’ की नाक के नीचे चला ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का जादू! 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कर दिया कमाल

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ त्योहारों के सीज़न की सरप्राइज़ हिट फिल्मों में से एक बनने की ओर बढ़ रही है. आयुष्मान खुराना की बड़ी फिल्म ‘थामा’ से कड़े मुकाबले के बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और अच्छी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 7वें दिन कितनी कमाई की?
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित और जावेरी व मुश्ताक शेख द्वारा को-राइट की गई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दिल को छू लेने वाली लवस्टोरीज के शौकीन दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. देसी मूवीज़ फ़ैक्टरी के बैनर तले प्रोड्यूस इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण और राजेश खेरा ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ के साथ इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जो किसी भी फिल्म के लिए एक मुश्किल चुनौती है, फिर भी, तमाम मुश्किलों और कम स्क्रीन के बावजूद, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है.

    •  फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 9 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी. दूसरे दिन इसने 7.75 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़, चौथे दिन 5.5 करोड़, पांचवें दिन 6.25 करोड़ और छठे दिन 7 करोड़ की कमाई की थी.
    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने पहले सोमवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
    • इसी के साथ इसकी 7 दिनों की कुल कमाई अब 44.85 करोड़ हो गई है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ तोड़ने वाली है अजय देवगन की फिल्म का रिकॉर्ड
‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 7 दिनो में इसने 44.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब ये अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 47.15 करोड़ के मात देने से इंचभर दूर है. उम्मीद है कि मंगलवार को फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ बजट से दुगनी करने वाली है कमाई
कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को महज 25 करोड़ की लागत में बनाया गया है. ऐसे में कम बजट की ये फिल्म रिलीज के 7 दिनों में अपनी लागत से डबल कमाई करने करने की ओर बढ़ रही है. इसे बजट से दुगनी कमाई के लिए बस 6 करोड़ और चाहिए. यानी 50 करोड़ी बनते ही इस फिल्म को हिट का टैग मिल जाएगा.

हेल्थ टिप्स: चेहरे पर पिंपल्स के जिद्दी निशान नहीं हो रहे हल्के? इन आसान उपायों से करें जड़ से खत्म

बेजान और दाग से भरी हुई स्किन सिर्फ आपकी खूबसूरती को प्रभावित नहीं करती, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस पर भी गहरा असर डालती है. दरअसल पिंपल के निशान अक्सर लंबे समय तक चेहरे पर बने रहते हैं और कई बार इनको कम करना बहुत कठिन लगता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं बल्कि शरीर की अंदरूनी समस्याओं और स्किन की प्रतिक्रिया का नतीजा भी होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपके भी चेहरे से पिंपल के निशान नहीं जा रहे तो आप इनको जड़ से कैसे खत्म कर सकते हैं.

क्यों होते हैं पिंपल्स?

चेहरे पर पिंपल्स तब उभरते हैं जब आपकी स्किन के पोर्स में तेल, बैक्टीरिया और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती है. हर घंटे लगभग 40 हजार मृत कोशिकाएं स्किन से गिरती हैं और कभी-कभी यह पोर्स को ब्लॉक कर देती है. छोटे ब्लॉक पोर्स से व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स बनते हैं. जबकि बड़े ब्लॉक पोर्स सूजकर और गंभीर प्रकार के पिंपल में बदल सकते हैं. कुछ रिसर्च के अनुसार, 11 से 30 साल की उम्र के लगभग 80 प्रतिशत लोगों में किसी न किसी समय पिंपल्स की समस्या आती है. युवाओं में हार्मोनल बदलाव इसका मुख्य कारण होता है, जबकि बड़े लोगों में तनाव और  मासिक धर्म चक्र, ऑयली प्रोडक्ट और बर्थ कंट्रोल पिल्स भी इसकी वजह बनती है.

पिंपल्स से क्यों बनते स्कार?

स्किन तीन मुख्य परतों एपिडर्मिस डर्मिस और हाइपोडर्मिस से बनी होती है. जब पिंपल्स में सूजन होती है तो पोर्स की दीवार टूट जाती है. ऐसे में छोटी सूजन जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन कभी-कभी मवाद आसपास की स्किन में फैल जाता है और गहरे निशान बनाता है. स्कि‍न अपने आप को ठीक करने के लिए कोलाजन बनाती है, लेकिन ज्यादा कोलाजन  बनने पर निशान और कम कोलाजन  में या टिश्यू के नुकसान से डिप्रेशन वाले निशान बनते हैं.

घर पर कैसे खत्म करें पिंपल्स के निशान?

-नींबू और शहद- नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है और शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है. इस मिश्रण को 15 मिनट तक डार्क स्पॉट्स पर लगाने और फिर गुनगुने पानी से धो लेने से आपके चेहरे पर पिंपल के निशान गायब हो जाते हैं.

-एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. ऐसे में एलोवेरा जेल को पिंपल्स के निशान वाली जगह पर रात भर लगाकर सुबह धो लेने से निशान गायब होने लगते हैं.

-दही और हल्दी- दही हल्की एक्सफोलिएशन करता है और हल्दी मेलेनिन को कम करती है. ऐसे में दही और हल्दी को 20 मिनट तक लगाकर रहने दें और फिर चेहरे को धो लें.

-टमाटर और पपीता- टमाटर का पल्प और पपीते का पेस्ट स्किन को ब्राइट करता है और मृत कोशिकाएं हटाकर पिंपल्स के निशान भी काम करता है.

-छाछ या एप्पल साइडर विनेगर- छाछ एप्पल साइडर विनेगर भी चेहरे पर पिंपल्स के निशान खत्म करने में मददगार होते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.