Home Blog Page 448

‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद हर्षवर्धन राणे की किस्मत चमकी , मिला मिलाप जावेरी की नई फिल्म में अच्छा मौका

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म को मिलाप जवेरी ने डायरेक्ट किया है. ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद अब हर्षवर्धन राणे ने मिलाप जवेरी से एक और फिल्म की फरमाइश कर दी है. इस पर डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि वो पहले ही उन्हें अपनी नई फिल्म ऑफर कर चुके हैं.

दरअसल हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इसमें वो व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. वहीं एक्टर के हाथ में एक डायरी भी नजर आ रही है जिसे वो फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. इस डायरी के कवर पर लिखा है- ‘मिलाप जवेरी की एक दीवाने की दीवानियत.’

‘मैंने पहले ही आपको इसका ऑफर दे…’
हर्षवर्धन राणे ने फोटो के साथ कैप्शन में मिलाप जवेरी को टैग करते हुए लिखा- ‘मुझे मिलाप सर की अगली बड़ी स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है. अगर वो मुझे ऑफर करते हैं, तो मैं आंख मूंदकर उनके साथ अपनी अगली बड़ी फिल्म साइन कर लूंगा.’ हर्षवर्धन की इस पोस्ट पर डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने भी तुरंत रिएक्ट किया. उन्होंने कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए लिखा- ‘मैंने पहले ही आपको इसका ऑफर दे दिया है मेरे दोस्त, और हां तो है ही, ज्यादा से ज्यादा हां ही रहेगी.’

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म में सोनम बाजवा लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दी हैं. ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को रिलीज हुए अभी एक ही हफ्ता हुआ है और इसने अपना बजट भी वसूल कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने 7 दिनों में 52.38 करोड़ रुपए कमा लिए है.

हमास पर भड़क उठे नेतन्याहू : “बंधकों के शव लौटाए नहीं गए और सीजफ़ायर भी तोड़ा गया” — गाजा पर एयरस्ट्राइक की दी चेतावनी।

इज़रायल और हमास के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को सेना को गाज़ा पट्टी पर तुरंत और ज़ोरदार हमला करने का आदेश दिया। यह फैसला तब लिया गया जब नेतन्याहू ने हमास पर अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम (सीजफायर) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नेतन्याहू ने सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक के बाद यह निर्देश दिए।

बंधकों के अवशेष को लेकर विवाद
हमास ने सोमवार को दावा किया था कि उसने 28 में से 16वें बंधक का शव सौंप दिया है। लेकिन इज़रायली जांच में पता चला कि ये अवशेष पहले से लौटाए गए बंधक के ही थे। इसके बाद नेतन्याहू ने हमास पर समझौते का पालन न करने का आरोप लगाते हुए सख्त रुख अपनाया।

हमास पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप
इज़रायली सेना का कहना है कि हमास ने दक्षिणी गाज़ा में गोलीबारी की, जिसके बाद नेतन्याहू ने जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया। विवाद तब और बढ़ गया जब हमास ने एक बंधक के आंशिक अवशेष लौटाए, जिन्हें इज़रायल पहले ही दो साल पहले बरामद कर चुका था। नेतन्याहू के कार्यालय ने इसे समझौते का उल्लंघन बताया।

हमास की प्रतिक्रिया
नेतन्याहू के हमले के आदेश के कुछ मिनट बाद ही हमास के सशस्त्र संगठन अल-क़सम ब्रिगेड्स ने बयान जारी किया कि वह मंगलवार शाम को तय बंधक का शव सौंपने की प्रक्रिया को रोक रहा है, क्योंकि इज़रायल ने युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर इज़रायल ने हमले जारी रखे, तो इससे शवों की खोज और बरामदगी की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

अमेरिका की मध्यस्थता से लागू हुआ यह सीजफायर इज़रायल और गाज़ा के बीच दुश्मनी को रोकने के लिए किया गया था, लेकिन अब दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि नेतन्याहू इस स्थिति पर आगे की कार्रवाई तय करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Sports News :2027 वर्ल्ड कप के लिए हर्षित राणा की जगह ले सकता है ये ऑलराउंडर, जबरदस्त प्रदर्शन से चीफ सेलेक्टर को दिया कड़ा संदेश

2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम खूब चर्चा में रहा है. हर कोई जानने का इच्छुक है कि रोहित और कोहली अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. इसी बीच एक तेज गेंदबाज ने दो साल बाद वर्ल्ड कप में खेलने का दावा ठोक दिया है. ये कोई और नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर हैं, जिनका कहना है कि वो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ नंबर-8 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. बताते चलें कि अक्टूबर 2023 के बाद कोई व्हाइट बॉल मैच नहीं खेले हैं.

रणजी ट्रॉफी में मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ मैच ड्रॉ रहने के बाद शार्दुल ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरे लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहना बहुत जरूरी है, जिससे टीम इंडिया में वापसी कर सकूं. अच्छा प्रदर्शन मुझे टीम इंडिया सेलेक्शन में मदद करेगा. ODI वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है, इसलिए मुझे लगा एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए नंबर-8 का स्पॉट खाली हो सकता है. मेरी नजर इसी क्रम पर है.”

शार्दुल ठाकुर अभी रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं वनडे टीम में नंबर-8 की बात करें तो उसके लिए नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा पहले ही रेस में बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हर्षित नंबर-8 पर बैटिंग करते दिखे थे. कहीं ना कहीं कहा जा सकता है कि जिस नंबर के लिए हर्षित राणा को तैयार किया जा रहा है, ठाकुर ने उसी पर अपना दावा ठोक दिया है.

दूसरी ओर ठाकुर का कहना है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कल उन्हें इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए कहा जाए, तो वो उसके लिए तैयार रहेंगे. किसे मौका देना है और किसे नहीं, यह चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और उनकी समिति करेगी. फिर भी ठाकुर ने उन्हें साफ संदेश जरूर दे दिया है.

शार्दुल ठाकुर ने आखिरी वनडे मैच 2023 वर्ल्ड कप में खेला था. मगर उसके बाद उन्हें व्हाइट बॉल टीमों से लगातार नजरंदाज किया गया है. इसी साल उन्हें इंग्लैंड टूर के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया गया था.

श्रेयस अय्यर के बाद और किन-किन सितारों को झेलनी पड़ी स्प्लीन इंजरी, जानिए यह चोट कितनी है गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शानदार बल्लेबाजी नहीं बल्कि एक गंभीर चोट है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान अय्यर को कैच लेते वक्त ऐसी चोट लगी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. स्कैन के बाद पता चला कि उनको स्प्लीन इंजरी हुई है, जिसे मेडिकल भाषा में स्प्लीन लैसरेशन कहा जाता है. यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें कुछ समय के लिए आईसीयू में भी रखा गया. हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्प्लीन इंजरी कितनी खतरनाक होती है और सिर्फ श्रेयस अय्यर ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई जाने-माने सितारे भी इसका सामना कर चुके हैं तो आइए जानते हैं श्रेयस अय्यर के अलावा किन-किन सेलेब्स को स्प्लीन इंजरी हो चुकी और यह कितनी खतरनाक है.

श्रेयस अय्यर के अलावा किन-किन सेलेब्स को स्प्लीन इंजरी हो चुकी

1. अमिताभ बच्चन – 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लगी थी. एक एक्शन सीन में उन्हें पेट पर गहरी चोट लगी और उनकी स्प्लीन फट गई थी. यह हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान खतरे में पड़ गई थी. बाद में कई सर्जरी के बाद वे पूरी तरह ठीक हो पाए.

2. क्रिस सिम्स – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और पूर्व एनएफएल क्वार्टरबैक क्रिस सिम्स को 2006 के एक मैच के दौरान स्प्लीन में इतनी गंभीर चोट लगी कि डॉक्टरों को उनकी स्प्लीन हटानी पड़ी, हालांकि उन्होंने फिर भी खेल में वापसी की और अपनी हिम्मत से सबको मोटिवेट किया.

3.  क्रिश्चियन पेट्राका – ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर क्रिश्चियन पेट्राका को भी एक मैच के दौरान पेट में चोट लगी थी, बाद में जांच में पता चला कि उनकी स्प्लीन फट गई है. उन्हें कई हफ्तों तक अस्पताल में रहना पड़ा और पूरी तरह ठीक होने में महीनों लग गए.

4. जेनिफर लॉरेंस – हंगर गेम्स की शूटिंग के दौरान जेनिफर लॉरेंस की भी स्प्लीन फट गई थी. वह एक सीन में दीवार पर तेजी से दौड़ रही थी, तभी उनका पैर फंस गया और वे पेट के बल गिर गईं. हालांकि उनकी चोट उतनी गंभीर नहीं थी.

स्प्लीन इंजरी कितनी खतरनाक?

स्प्लीन हमारे शरीर के बाईं तरफ, पेट के ऊपरी हिस्से में होती है. यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और खून को फिल्टर करने का काम करती है. जब किसी व्यक्ति को पेट पर जोरदार चोट लगती है  चाहे वह किसी सड़क हादसे, खेल के दौरान गिरने या किसी एक्शन सीन में दुर्घटना के कारण हो तो स्प्लीन फट सकती है या उसमें दरार आ सकती है. इसी स्थिति को स्प्लीन लैसरेशन कहा जाता है. अगर चोट हल्की है तो कुछ दिनों में आराम और दवा से ठीक हो जाती है, लेकिन अगर चोट गहरी है तो इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो सकती है, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है.

Health Tips :युवाओं में क्यों बढ़ रही है डायबिटीज की समस्या? जानें शरीर पहले से कैसे देता है चेतावनी संकेत

अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आज लोगों में शुगर की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है. आज हर दूसरे इंसान को डायबिटीज की बीमारी है फिर चाहे वह बूढ़ा हो या जवान इंसान. चिंता का कारण यह है कि आजकल यंगस्टर्स ज्यादा डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्यों हो जाती है डायबिटीज और क्या हैं इसके लक्षण.

यंग लोगों को क्यों हो रही है डायबिटीज ?

जैसे-जैसे हमारी लाइफस्टाइल बदलता जा रही है, शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है. मोटापा, बीपी, ज्यादा वजन जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स आज कॉमन हो गई हैं. ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि यंगस्टर्स सबसे ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और हाई कैलोरी वाला खाना खाते हैं. इसके अलावा डेली रूटीन में एक्सरसाइज और हेल्दी वर्कआउट का कहीं नामोनिशान तक नहीं होता, जिसके चलते बॉडी बैड कोलेस्ट्रॉल और फैट्स गेन करने लगती है. साथ ही, इससे बॉडी के सभी फंक्शन डिस्टर्ब हो जाते हैं और इंसुलिन भी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती. इसके चलते आजकल छोटे बच्चों को भी डायबिटीज की समस्या हो जा रही है.

डायबिटीज के सिग्नल्स 

डायबिटीज है कि नहीं इस बात का पता लगाने के लिए टेस्ट जरूरी होता है. लेकिन  इसके अलावा भी आपकी बॉडी कुछ ऐसे सिग्नल्स देती है, जिन्हें देखकर आप डायबिटीज के बारे में जान सकते हैं.

    • डायबिटीज में इंसान को काफी ज्यादा प्यास लगने लगती है. इसलिए जिन लोगों को सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है या बार-बार मुंह सूखता है, उन्हें डायबिटीज हो सकता है.
    • डायबिटीज का एक लक्षण थकान भी है. अगर आपको बिना वजह थकान होने लगे, वेट घट जाए या अचानक बढ़ने लगे तो ये डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं.
    • डायबिटीज का एक बड़ा लक्षण है स्किन का काला पड़ना जाना. इसमें स्किन का कलर काला होने लगता है या फिर गर्दन के पास कालापन आ जाता है या काले दाने होने लगते हैं.
    • बार-बार पेशाब आना भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है. इसके अलावा धुंधला दिखाई देना, बार-बार भूख लगना, घावों का काफी देर से भरना, प्राइवेट पार्ट में खुजली होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.