Home Blog Page 439

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच PM मार्क कार का बयांन — ‘भारत के साथ रिश्तों में हो रही है सकारात्मक प्रगति।’

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को भारत के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में सकारात्मक प्रगति कर रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका के साथ टैरिफ संबंधी दबावों के बीच कनाडा विदेशों में नई साझेदारियां बनाने पर काम कर रहा है.

पीएम मार्क कार्नी की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं यह कहते हुए खत्म कर दीं कि कनाडा का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य रहा है. वहीं, इस दौरान कनाडाई प्रधानमंत्री ने अमेरिका पर निर्भरता को कम करने की भी बात कही है.

APEC शिखर सम्मेलन के बाद दक्षिण कोरिया में बोले कनाडाई प्रधानमंत्री

दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, ‘हम दुनिया भर के देशों के साथ नई साझेदारियां बना रहे हैं और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर स्थान वह एशिया-पैसिफिक क्षेत्र है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में 60 परसेंट की हिस्सेदारी रखता है.’

भारत के साथ लगातार जारी है वार्ता- कार्नी

इसके साथ ही उन्होंने इंडोनेशिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते, फिलीपींस और थाईलैंड के साथ चल रही वार्ताओं और चीन के साथ संबंधों में आए महत्वपूर्ण मोड़ का भी उल्लेख किया. पीएम कार्नी ने कहा, ‘भारत के साथ भी हम प्रगति कर रहे हैं. APEC शिखर सम्मेलन में मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी मुलाकात तो नहीं हुई, लेकिन हमारे विदेश मंत्री और अन्य मंत्री भारत से बातचीत कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हम अपने देश की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे पहले घरेलू मोर्चे पर काम कर रहे हैं. विदेशों में नई साझेदारियां बना रहे हैं, ताकि अमेरिका पर हमारी निर्भरता कम हो सके. यह रातों-रात होने वाली चीज नहीं है, लेकिन हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.’

पलक मुच्छल ने अब तक 3800 से ज़्यादह बच्चों की दिल की सर्जरी करवाई, उनकी इस अनोखी मुहिम ने दिलाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान।

बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल अपने शानदार गानों के साथ ही समाज सेवा के लिए भी जानी जाती हैं. वह जितना भी कमाती हैं, उसका अधिकांश हिस्सा गरीब बच्चों के स्वास्थ्य पर खर्च कर देती हैं. सिंगर अब तक 3800 से ज्यादा बच्चों की दिल की सर्जरी करा चुकी हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट शेयर किए हैं और फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है.

पलक मुच्छल चलाती हैं हार्ट फाउंडेशन

पलक मुच्छल अपने भाई पलाश के सथ मिलकर हार्ट फाउंडेशन चलाती हैं, जिसका नाम है पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन. इस फाउंडेशन के जरिए सिंगर अभी तक 3 हजार 8 सौ से ज्यादा बच्चों के दिल की सर्जरी करा चुकी हैं और अब भी बहुत सारी सर्जरी वेटिंग लिस्ट में हैं.

उन्होंने इससे पहले वीडियो भी शेयर किया था और लोगों से ज्यादा से ज्यादा दान देने की अपील की थी. उन्होंने लोगों से अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार या 100 रुपये डोनेट करने को कहा था.

स्टेज शो से होने वाली कमाई से कराती हैं बच्चों की हार्ट सर्जरी

बता दें कि पलक अपने स्टेज शो से जितना भी कमाती हैं, उसे बच्चों की हार्ट सर्जरी में लगा देती हैं. उनके पति मिथुन ने इस बात का खुलासा किया था. पलक का बच्चों के प्रति अलग भाव है. वो नहीं चाहती कि पैसे की तंगी की वजह से गरीब बच्चे अपनी जान गंवा दें.

उन्होंने बताया कि कभी-कभी स्टेज शो से आया पैसा भी कम पड़ जाता, क्योंकि बहुत सारी सर्जरी वेटिंग में होती है. हम कोशिश करते हैं कि जो केस ज्यादा इमरजेंसी वाला है, उसे पहले करा दिया जाए, लेकिन कभी-कभार स्टेज शो नहीं होते हैं तो अपनी सेविंग में से पैसे निकालकर पालक बच्चों की सर्जरी जारी रखती हैं.”

गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम

साल 2013 में पलक ने ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये जमा किए और एक साल के भीतर 572 बच्चों के दिल की सर्जरी कराई थी. उनके इस सामाजिक कल्याण के कार्यों की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं.

पलक के मन में गरीब बच्चों की मदद की भावना उस वक्त आई, जब उन्होंने गरीब बच्चों को ट्रेन के डब्बे साफ करते हुए देखा. इस दिन पलक ने ठान लिया कि वो गरीब बच्चों के लिए कुछ न कुछ तो करेंगी. इससे पहले पलक ने 1999 में कारगिल युद्ध से पीड़ित फौजी परिवारों की मदद की थी. उन्होंने उस वक्त भी गाना गाकर उन परिवारों के लिए पैसे जमा किए थे.

Travel Tips :नोएडा के इस बाजार में सर्दियों की जबरदस्त सेल — कम बजट में खरीदें ट्रेंडी विंटर कलेक्शन!

गुलाबीं ठंड का मौसम तो आ गया है। कुछ ही दिनों सर्दियां भी दस्तक देने वाली है। हल्की ठंड आने के बाद से ज्यादातर महिलाओं का मन नए वूलन कपड़ों की शॉपिंग करने का करता है। अगर आप भी विंटर वियर देख रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नोएडा के एक ऐसे सस्ते बाजार के बारे में बताएंगे, जहां पर आप कम कीमत में ट्रेंडी विंटर कलेक्शन खरीद सकते हैं। सर्दी के मौसम में महिलाएं अपने लिए खास तरह के वुलेन आउटफिट की शॉपिंग के लिए जरुर जाती है। अगर आप नोएडा में रहने वाले या फिर नोएडा के पास रहते हैं, तो आप इस फेमस ब्रह्मपुत्र मार्केट एक्सप्लोर कर सकते हैं। वूलन वियर के लिए यह बाजार काफी प्रसिद्ध है। इस बाजार को “बीपी मार्केट” भी कहा जाता है।

एक से एक विंटप वियर कलेक्शन

इस मार्केट में आपको फैशनेबल जैकेट, स्वेटर, कोट, शॉल, मफलर और कैप की एक विशाल रेंज देखने को मिल जाएगी। इतना ही नहीं, इस मार्केट में आपको पारंपरिक हिमाचली गर्म कपड़े भी किफायती दामों पर मिल सकते हैं। इस बाजार में आपको कपड़ों की सस्ती और अच्छी वैरायटी वाले वूलन क्लॉथ मिल जाएंगे। नोएडा के इस बाजार में आप मोल-भाव करके कपड़ो को खरीद सकते हैं।

बूलेन कपड़ों के अलाव खरीदें ये सामान

इस बाजार में पुरुषों और बच्चों के भी ठंड के कपड़े मिलते हैं। इसके अलावा, इस मार्केट में किताबें, जूते, ज्वेलरी और घर के सजावटी सामानों की भी कई छोटी दुकानें मिल जाएगी। इसके साथ ही इस बाजार में स्ट्रीट फूड भी नोएडा के काफी फेमस है।

कैसे पहुंचे ब्रह्मपुत्र मार्केट

ब्रह्मपुत्र मार्केट पहुंचने के लिए आप दिल्ली, गुड़गांव या नोएडा के किसी भी निकटतम मेट्रो स्टेशन से बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden Metro Station) या गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन (Golf Course Metro Station) या नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन तक आ सकती हैं। इसके बाद आप यहां से शेयरिंग ई-रिक्शा की मदद से मार्केट पहुंच जाएं। 

PoK में जैश के ध्वस्त मरकज़ को फिर से बनाने की तैयारी — पाक मंत्री ने वहां का किया दौरा

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में तबाह हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पीओके (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में स्थित मरकज बिलाल कैंप को पाकिस्तान फिर से बनाने की तैयारी कर रहा है।

हाल ही में पाकिस्तान की सरकार में पीओके मामलों के मंत्री राणा मोहम्मद कासिम नून ने मुजफ्फराबाद की शवली रोड पर स्थित जैश के मरकज सैयदना बिलाल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से कैंप की स्थिति और उसके पुनर्निर्माण से जुड़ी जानकारी ली। बताया गया कि पाकिस्तान सरकार इस कैंप को जल्द ही दोबारा बनवाने की योजना पर काम शुरू करने वाली है।


भारत की स्ट्राइक में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त

7 मई को भारत की स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के कुल नौ ठिकाने नष्ट किए गए थे। इस कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाक सरकार ने मारे गए आतंकियों के परिवारों को मुआवजा देने और ध्वस्त ठिकानों को दोबारा बनाने का ऐलान किया था।

इसके बाद लश्कर-ए-तैयबा को मुरीदके स्थित अपने मुख्यालय के पुनर्निर्माण के लिए करोड़ों रुपये दिए गए, जिससे वहां निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया।


अब जैश को भी मिलेगी आर्थिक सहायता

अब तक जैश-ए-मोहम्मद को बहावलपुर, मुजफ्फराबाद, कोटली और सरजल स्थित उसके ध्वस्त कैंपों के लिए कोई मदद नहीं मिली थी, लेकिन हाल के मंत्री दौरे के बाद संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही जैश के ध्वस्त ट्रेनिंग कैंप के लिए भी फंड जारी करेगी।


FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर होने का असर

यह पहला मौका है जब पाकिस्तान सरकार का कोई मंत्री खुले तौर पर किसी ध्वस्त आतंकी अड्डे पर पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में FATF की बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल न किए जाने के बाद वहां की सरकार अब आतंकियों से खुले तौर पर जुड़ाव दिखाने से नहीं हिचक रही है।


भारत की स्ट्राइक में मारे गए टॉप आतंकी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैश के दो टॉप आतंकी हसन खान और वकास खान मारे गए थे। इसके बाद पीओके के मंत्रियों ने उनके परिवारों को मुआवजे के रूप में करोड़ों रुपये के चेक दिए। इसी साल फरवरी में पीओके के प्रधानमंत्री ने ‘जिहाद की संस्कृति’ को फिर से लागू करने की बात कही थी।


प्रचार के लिए झूठा दावा

हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने एक प्रचार कार्यक्रम के तहत यह दिखाने की कोशिश की कि ध्वस्त हुआ यह कैंप दरअसल धार्मिक शिक्षा का केंद्र था। इसके लिए नज़दीकी स्कूल के बच्चों को वहां बुलाया गया, ताकि इसे “मदरसा” के रूप में पेश किया जा सके।


साबित हुआ आतंकियों की ट्रेनिंग का अड्डा

वास्तविकता यह है कि मरकज बिलाल का इस्तेमाल आतंकियों की ट्रेनिंग के लिए किया जाता था। स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं कि वहां हथियार चलाने और लड़ाई की ट्रेनिंग दी जाती थी। इस कैंप में प्रशिक्षित आतंकी रिहान हैदर भी पिछले साल भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

इन सबके बीच साफ है कि पाकिस्तान अब भी आतंकवाद को बढ़ावा देने की अपनी नीति से पीछे नहीं हटा है और खुद ही अपनी पोल खोल रहा है।

Sports News :विश्व चैंपियन बनने के बाद हरमनप्रीत से लेकर दीप्ति शर्मा तक — जानिए, टीम की हर खिलाड़ी ने क्या कहा।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को यहां फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने के बाद कहा कि इस जीत का श्रेय टीम की हर सदस्य को जाता है. हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती.

कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- जीत का पूरा श्रेय टीम को

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘पूरा श्रेय टीम को, टीम की हर सदस्य को जाता है. हमने लगातार तीन मैच गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद जिस तरह से हम खेले. हम जानते थे कि हम चीजों को बदल सकते हैं. हमने खुद पर भरोसा रखा और सकारात्मक रहे. यह टीम जीत की हकदार थी. बीसीसीआई और दर्शकों को समर्थन करने का श्रेय जो उतार चढाव में हमेशा हमारे साथ रहे. ’’

उन्होंने शेफाली शर्मा की गेंदबाजी पर कहा, ‘‘जब लौरा वोलवार्ट और सुने लुस बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं तो मैंने शेफाली को देखा. उसने जैसी बल्लेबाजी की थी तो मुझे लगता कि उसे कम से कम एक ओवर तो देना होगा. और यही हमारे लिए टर्निंग प्वाइंट रहा. उसने कहा कि अगर गेंदबाजी करूंगी तो 10 ओवर डालूंगी. उसे श्रेय जाता है. वह काफी सकारात्मक थी. उसे सलाम. ’’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. पर अंत में वे थोड़े घबरा गए, उसका हमने फायदा उठाया. फिर दीप्ति ने वो विकेट झटक लिए.’’

दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 रन बनाने के साथ पांच विकेट झटके

दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 रन बनाने के साथ पांच विकेट झटके. उन्हें टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने के साथ 200 से अधिक रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम करके ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और शेफाली वर्मा को 87 रन बनाने के साथ दो विकेट चटकाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ चुना गया.

दीप्ति ने कहा, ‘‘यह सपने जैसा महसूस हो रहा है. अच्छा लग रहा है कि मैं इस तरह विश्व कप फाइनल में योगदान दे सकी. मैं हमेशा जिम्मेदारियों का आनंद लेती हूं, चाहे किसी भी विगाग में हूं. मैं परिस्थितियों के अनुरूप खेलना चाहती थी. बतौर आलराउंडर प्रदर्शन करना शानदार रहा. मैं ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी को अपने माता पिता को समर्पित करना चाहती हूं. ’’

शेफाली का जीत के बाद बयान

फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल होने के कारण नॉकआउट में टीम में शामिल हुई शेफाली ने कहा, ‘‘भगवान में यहां कुछ करने के लिए भेजा था. इस अहसास को बयां नहीं कर सकती. सीधे नॉकआउट में आना मुश्किल था. लेकिन भरोसा था. परिवार का पूरा सहयोग था. फाइनल बहुत महत्वपूर्ण था. यह यादगार क्षण है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज योजना स्पष्ट थी, खुश हूं कि इसके मुताबिक खेल पाई क्योंकि सभी सीनियर ने कहा था कि अपना गेम खेलो. ’’

स्मृति मंधाना ने जीत के बाद कहा

उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, ‘‘चैंपियन बनकर कैसी प्रतिक्रिया दूं, पता नहीं चल रहा. अभी समय लगेगा. क्रिकेट मैदान में कभी इतनी भावुक नहीं हुई. यह अविश्सनीय पल है. घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतना और ‘विश्व चैंपियन’ का ताज बहुत अवास्तविक लग रहा है. हमने कई बार निराशा झेली हैं. हमें जो समर्थन मिला हैं, उसे बयां नहीं कर सकती. पिछले 40 दिन सपेन की तरह बीते. विश्व कप जीतने के लिए 45 रदिन तक जागना पड़े तो वो भी करूंगी. हम सभी ने मेहनत की. ’’

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ने क्या कहा

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट ने कहा, ‘‘अपनी टीम पर गर्व है लेकिन भारत ने आज बेहतरीन खेल दिखाया। दुर्भाग्य से हम हार गए. ’’ शेफाली (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति (58 रन) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 298 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम दीप्ति शर्मा के पांच झटकों के सामने कप्तान लौरा वोलवार्ट (101 रन) के शतक के बावजूद 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई.

दीप्ति ने 39 रन देकर पांच विकेट झटके. शेफाली वर्मा ने भी दो विकेट और श्री चरणी ने एक विकेट हासिल किया. सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 45 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 34 रन का योगदान दिया.