Home Blog Page 437

Kerala Romantic Getaways: कपल्स का नया ड्रीम डेस्टिनेशन बना केरल, हनीमून के लिए ज़रूर घूमे ये खूबसूरत रोमांटिक जगहें।

दक्षिण भारतीय राज्यों में जब भी घूमने की बात होती है, तो लोग सबसे पहले केरल का नाम लेते हैं। अरब सागर के तट पर स्थित केरल एक बेहद खूबसूरत राज्य है, जहां पर हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। केरल के हिल स्टेशन्स से लेकर समुद्री इलाके सबसे ज्यादा कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए हर महीने दर्जन से अधिक कपल्स केरल में रोमांटिक वेकेशन पर जाते हैं। वहीं कई कपल्स में केरल में रोमांटिक छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको केरल की कुछ टॉप क्लास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और हसीन पल बिताने के लिए पहुंच सकते हैं।

अल्लेप्पी

जब भी केरल की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले अल्लेप्पी का नाम लेते हैं। अल्लेप्पी अपनी मेहमान नवाजी और खूबसूरती के लिए जाना जाता है और इस कारण यह केरल के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में भी शामिल रहता है।

अल्लेप्पी सबसे अधिक सुंदर खूबसूरत बीचेच, बैकवॉटर और लैगून के लिए जाना जाता है। समुद्र तट के किनारे कई ऐसे विला और रिसॉर्ट हैं, जोकि कपल्स का शानदार मेहमान नवाजी भी करते हैं। बीच के किनारे आप खुशनुमा सुबह से लेकर हसीन शाम का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आप पार्टनर के साथ हाउसबोट्स का भी आनंद ले सकते हैं।

वायनाड

अगर आप केरल के मुन्नार की भीड़-भाड़ से दूर किसी खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। तो वायनाड आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

वायनाड की खूबसूरती के अलावा यहां पर चाय-काफी के बागान और शानदार वॉटरफॉल देखने को मिलेंगे। यहां पर कई ऐसे विला और रिसॉर्ट हैं, जहां पर आप पार्टनर के साथ हसीन और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां पर आप कुरुवा द्वीप, चेम्बरा पीक और बाणासुर सागर बांध जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कोवलम

अरब सागर के तट पर बसा कोवलम केरल का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां पर साल के हर महीने देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। कोवलम अपने अधिक समुद्री तटों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां स्थित हवा बीच, लाइट हाउस और कोवलम बीच के किनारे कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए आते हैं।

त्रिशूर

त्रिशूर केरल का सांस्कृतिक राजधानी के रूप में फेमस है। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। त्रिशूर केरल का एक ऐतिहासिक और धार्मिक शहर माना जाता है। यहां पर खूबसूरती से लेकर स्थानीय संस्कृति का बेजोड़ नमूना देखने को मिलेगा। आप यहां पर अथिरापल्ली झरना और वड़ाकुमनाथन मंदिर आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सलमान खान का शर्टलेस अवतार हुआ वायरल, सिक्स-पैक एब्स दिखाते हुए किया स्वैग फ्लॉन्ट — फैंस बोले, “सच्चे फिटनेस के आइकन है!”

सुपरस्टार सलमान खान फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं. वो अपना जिम कभी भी मिस नहीं करते हैं. वो लोगों को फिटनेस के लिए इंस्पायर करते हैं. 59 की उम्र में भी सलमान खान बहुत फिट हैं. हाल ही में सलमान ने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए दो फोटो शेयर की हैं. ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गई हैं.

सलमान खान की फोटो वायरल

फोटोज के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा- कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है…ये बिना छोड़े है. फोटो में सलमान के सिक्स पैक एब्स दिख रहे हैं. सलमान ने पायजामा पहना है. वो शर्टलेस दिखे. उन्होंने एक चैन भी पहनी हुई है. सलमान खान के स्वैग के फैंस कायल हो गए है.

सलमान खान के इस लुक के फैंस कायल हो गए हैं. लोग उन्हें बॉलीवुड का फिटनेस आइकन बता रहे हैं. लोग उनपर प्यार लुटा रहे हैं. अर्जुन बिजलानी ने लिखा- हमेशा इंस्पायरिंग. वरुण धवन ने लिखा- भाई भाई भाई.

इस फिल्म में दिखे थे सलमान खान
वर्क फ्रंट पर सलमान खान को पिछली बार सिकंदर में देखा गया. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट रोल में थीं. फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. इन दिनों वो बिग बॉस 19 होस्ट कर रहे हैं. सलमान खान की बिग बॉस होस्टिंग बहुत पसंद आती है. एक्टर शो के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देते रहते हैं.

कुछ समय पहले वो काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो टू मच विद काजोल और ट्विंकल के शो में दिखे थे. इस शो में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे.

सलमान खान अब बैटल ऑफ गलवान में देखा जाएगा. वो इस फिल्म की शूटिंग में लगे हैं. फिल्म की शूटिंग उन्होंने लद्दाख में भी की थी. इस दौरान उन्हें थोड़ी सी चोट भी लगी थी.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने की सभी मंडलों की समीक्षा बैठक : 40 दिन के लिए SIR हेल्प डेस्क बनाने की घोषणा

  • संगठन सशक्त, लोकतंत्र मजबूत – डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंडल पदाधिकारियों संग की रणनीतिक बैठकें
  • SIR अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा सरोजनीनगर – विधायक कार्यालय में बनेगा हेल्प डेस्क
  • विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बोले – हर कार्यकर्ता बने लोकतंत्र का प्रहरी, हर बूथ बने हमारी पहचान

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों के साथ दो दिवसीय संगठनात्मक बैठकें कीं। सोमवार को विधायक आवास पर सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम, दक्षिण द्वितीय एवं दक्षिण तृतीय मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई, जबकि मंगलवार को खुशहालगंज, अर्जुनगंज और सरोजनीनगर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक होटल DVSR, स्कूटर्स इंडिया चौराहा पर संपन्न हुई। बैठकों में विधायक ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा बल उसका संगठन है और प्रत्येक मंडल पदाधिकारी को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक मंडल पदाधिकारी तीन-तीन बूथों पर जिम्मेदारी लेकर स्थानीय कार्ययोजना तैयार करे, ताकि बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क दोनों को गति मिल सके।

मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर विशेष जोर :
बैठकों के दौरान विधायक ने 04 नवम्बर से देशभर में शुरू हो रहे गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के संबंध में पार्टी लाइन और निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। डॉ. सिंह ने कहा कि “मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की पवित्रता का आधार है, इसलिए हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए और कोई अयोग्य नाम सूची में न रहे।”

उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर विधायक कार्यालय में अगले 40 दिनों के लिए SIR हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहाँ नागरिक अपने नाम की जाँच, सुधार और नए पंजीकरण से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस हेल्प डेस्क में वालंटियर के रूप में सहयोग करें और अभियान को जनसंपर्क से जोड़ें।

महिला और युवा सशक्तिकरण के केंद्र बने तारा शक्ति व रण बहादुर सिंह सेंटर:
बैठक के दौरान विधायक ने सरोजनीनगर में चल रही जनसशक्तिकरण योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में संचालित 162 ‘तारा शक्ति केंद्र’ महिलाओं के लिए समग्र विकास केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं, जहाँ केंद्र और राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं जैसे स्वावलंबन, स्वरोजगार, पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, का लाभ महिलाओं तक पहुँचाया जा रहा है। इसी प्रकार, अब तक स्थापित 14 ‘रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र’ युवाओं को डिजिटल स्किल ट्रेनिंग प्रदान करने के साथ-साथ ई-गवर्नेंस सेंटर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं, जहाँ युवाओं को सरकारी सेवाओं, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन और तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है।

डॉ. सिंह का संदेश : सेवा, संगठन और समर्पण ही सफलता की कुंजी
बैठक के समापन पर विधायक ने कहा कि “सरोजनीनगर केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि एक परिवार है। इस परिवार के हर सदस्य की भागीदारी से ही विकास और लोकतंत्र दोनों सशक्त होते हैं।” उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करें, ताकि समाज का हर वर्ग सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठा सके।

शिक्षा को समाज परिवर्तन का साध्य बना रहे डॉ.राजेश्वर सिंह: सरैया के 16 मेधावियों को वितरित किए लैपटॉप और साइकिलें, कहा- अब नौकरियाँ युवाओं को ढूंढते हुए गाँवों तक आएँगी

  • ग्राम पंचायत सरैया में प्रबुद्धजन सम्मेलन, विधायक ने मेधावी बच्चों को लैपटॉप – साइकिल देकर सम्मानित किया गया
  • सरैया के शिव मंदिर का होगा सौन्दर्यीकरण, सोलर लाइट से जगमग होंगी सड़कें – विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की घोषणा
  • सरोजनीनगर से निकला ‘विकास का व्यावहारिक दर्शन’ – शिक्षा, सेवा और संवेदना का संगम
  • गाँवों तक पहुँची डिजिटल शिक्षा की रोशनी, सरोजनीनगर बना परिवर्तन का प्रतीक

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सरैया में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत जी एवं संरक्षक राजेश सिंह चौहान द्वारा किया गया था।

मेधावियों को किया सम्मानित, सरैया गाँव के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ :
इस अवसर पर सरोजनी नगर विधायक ने 6 मेधावी छात्र – छात्राओं को लैपटॉप तथा 10 होनहार बेटियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित भी किया। शिक्षा के साथ-साथ डॉ. सिंह ने गाँव के विकास को लेकर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। ग्राम पंचायत सरैया में उन्होंने शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की। 20 सोलर लाइट्स लगाने की घोषणा की और ग्रामवासियों के आग्रह पर रामरथ श्रवण यात्रा के तहत अयोध्या दर्शन के लिए तीन बसें भेजने की बात कही।

विधायक का संबोधन :

कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि “मेधावी बच्चों को सम्मानित कर मुझे सदैव खुशी होती है, क्योंकि यही बच्चे हमारे समाज, हमारे सरोजनीनगर और हमारे देश का भविष्य हैं।” उन्होंने बताया कि अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र में 1500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। विधायक ने बताया कि अबतक 60 से अधिक विद्यालयों में कंप्यूटर सेंटर और स्मार्ट पैनल स्थापित कराए गए हैं, ताकि ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का सीधा लाभ मिले। डॉ. सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर शिक्षा के क्षेत्र में आज प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनता जा रहा है। यहाँ लतीफनगर में बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज, नीवां में आईटीआई, लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि कैंपस तथा विदेशी भाषा विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे कार्य शिक्षा के नए युग की शुरुआत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रोजगार के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर साक्षरता अनिवार्य होगी, इसलिए लक्ष्य यह है कि अब नौकरियां बच्चों को ढूंढते हुए उनके गाँवों तक आएँ, न कि बच्चे अवसरों की तलाश में शहरों का रुख करें।

जनकल्याण के क्षेत्र में विधायक ने बताया कि अब तक सरोजनीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में 350 हैंडपंप और 1500 सोलर लाइटें स्थापित कराए गए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से 1200 जरूरतमंद नागरिकों को ₹22 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दिलाई जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘तारा शक्ति रसोई’ के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 4,000 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि बाल सेवा योजना के तहत ज़रूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता दी जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि ये प्रयास केवल सेवा नहीं, बल्कि सरोजनीनगर परिवार की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। प्रदेश सरकार की नीतियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हर अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गया है, और मोदी जी के नेतृत्व में आवास, शौचालय, आयुष्मान और जनकल्याण की प्रत्येक योजना गाँव-गाँव तक पहुँची है।” उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में यह परिवर्तन हर नागरिक की भागीदारी से संभव हुआ है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत, प्रधान बीबीपुर दीनानाथ रावत, पूर्व प्रधान पवन सिंह, सोनू माली, सर्वेश रावत, गौरव माली, हरीश चन्द्र गौतम, राजेन्द्र यादव, रघुवीर यादव, मेडीलाल, आशीष रावत, राहुल रावत, दीपक रावत, संतोष रावत, विकास कुमार वर्मा एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

“क्या तुम शाहरुख खान को जानते हो?” — सूडान में अगवा भारतीय से बंदूकधारी ने पूछा अजीबो गरीब सवाल, जानिए पूरी खबर।

सूडान में ओडिशा के रहने वाले एक भारतीय युवक का अपहरण कर लिया गया है. रिपोर्टों के मुताबिक, इस युवक को रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) नाम की मिलिशिया ने किडनैप किया. बताया जा रहा है कि अपहरण से पहले हमलावरों ने युवक से पूछा- “क्या तुम शाहरुख खान को जानते हो?” इसके तुरंत बाद उसे पकड़ लिया गया. दरअसल, सूडान में 2023 से RSF और सूडानी आर्म्ड फोर्सेज के बीच भयंकर युद्ध चल रहा है. राजधानी खारतूम समेत कई इलाकों में हिंसा के कारण अब तक करीब 1.3 करोड़ लोग अपना घर छोड़ चुके हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, अपहृत युवक का नाम आदर्श बेहरा है, जो ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले का निवासी है. एक वीडियो में आरएसएफ का एक सिपाही RSF नेता मोहम्मद हमदान डगालो का नाम लेता हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय आदर्श बेहरा को अल-फशीर शहर से अगवा किया गया, जो खारतूम से लगभग 1000 किलोमीटर दूर है. माना जा रहा है कि उसे दक्षिण दारफुर में आरएसएफ के गढ़ न्याला ले जाया गया है.

भारत में सूडान के राजदूत ने जारी किया बयान

इस घटना के बाद भारत में सूडान के राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टॉम ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि सूडानी अधिकारी और विदेश मंत्रालय मिलकर उस भारतीय नागरिक की रिहाई के लिए प्रयास कर रहे हैं.

राजदूत ने कहा, “भारत और सूडान के संबंध लंबे और मजबूत रहे हैं. भारत हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा है. चाहे समय शांति का हो या युद्ध का. इस संकट के दौरान भारत ने हमें मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें दवाइयां और खाद्य सामग्री शामिल हैं. हम भारत सरकार के इस सहयोग के लिए आभारी हैं.