Home Blog Page 436

यह बम परमाणु से भी ज्यादा है खतरनाक – भारत के पास टेस्ट का मौका, पाकिस्तान में खतरे की भावना बढ़ी।

अगर दुनिया के मानचित्र को देखा जाए तो ऐसे नौ देश हैं, जो कि परमाणु शक्ति से संपन्न हैं. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल, नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान शामिल हैं. वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जो कि हाइड्रोजन बम का भी परीक्षण कर चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि पाकिस्तान और चीन दुनिया की नजरों से छिपकर परमाणु परीक्षण कर रहे हैं. ट्रंप का यह बयान भारत के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है.

ट्रंप ने दावा किया कि चीन, पाकिस्तान, रूस और नॉर्थ कोरिया परमाणु परीक्षण को लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने पेंटागन को भी परमाणु परीक्षण का आदेश दे दिया था. अहम बात यह भी है कि ट्रंप के दावों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है. अगर ट्रंप का दावा सच है तो भारत के पास हाइड्रोजन बम टेस्ट करने का मौका बन सकता है. 

भारत को पास सबसे अच्छा मौका

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत को हाइड्रोजन बम के प्रोडक्शन का मौका मिल सकता है. दरअसल पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण के एक दशक से भी ज्यादा समय बीतने के बाद डीआरडीओ के वैज्ञानिक के. संथानम ने मई 1998 में कहा था कि हाइड्रोजन या थर्मोन्यूक्लियर बम कम क्षमता वाला है और देश सामरिक उद्देश्यों को पूरा नहीं कर सकता है. हालांकि परमाणु ऊर्जा के तत्कालीन अध्यक्ष राजगोपाल चिदंबरम ने इन दावों को सही नहीं ठहराया था.

भारत के हाइड्रोजन बम से दहशत में पाक

पाकिस्तान को डर है कि अगर भारत ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया तो उसके लिए मुश्किल बढ़ जाएगी. हाइड्रोजन बम को परमाणु बम से भी ज्यादा विनाशकारी माना जाता है. पाक के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने चेतावनी दी है कि भारत जल्द ही एक थर्मोन्यूक्लियर यानी हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर सकता है.

हेल्थ टिप्स : ठंडा खाना बन सकता है सेहत का दुश्मन, डिप्रेशन और पेट की परेशानियों से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

क्या आप भी फ्रिज से निकालकर ठंडा दूध, दही या जूस पीना पसंद करती हैं। अगर आपका जवाब हां है तो शायद आपने कभी नोटिस किया होगा कि ठंडा खाने के बाद शरीर भारी या फिर सुस्त लगने लगता है। कभी-कभी मन बेचैन हो जाता है। वहीं हममें से अधिकतर लोग फौरन चाय या कॉफी का कप उठा लेते हैं, जिससे कि थोड़ा सा अच्छा महसूस हो। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है।

बता दें कि इसके पीछे एक साइंटफिक वजह है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में बताया गया है कि गरम ड्रिंक्स हमारी फीलिंग्स और मूड को शांत करने में सहायता करता है। इस रिसर्च के अनुसार, इसमें सबसे ज्यादा अहम उसका टेंपरेचर होता है न कि उसमें मौजूद तत्व। यानी की ठंडे खाने या ड्रिंक्स की बजाय गर्म चीजें हमारी नींद, भावनाओं और डाइजेशन पर अच्छा और बेहतर असर डालती है।

स्टडी में क्या पाया गया

एक स्टडी में लोगों ने अधिक ठंडा खाना या ड्रिंक लिया था, उनमें चिंता और नींद की समस्या अधिक देखी गई है। वहीं जब ठंड के मौसम में गरम ड्रिंक्स का सेवन किया, तो उनमें नींद , डिप्रेशन और पेट दर्द जैसी समस्याएं कम हुईं।

वहीं इस रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिन लोगों का बल्ड सर्कुलेशन कमजोर होती है। उनको ठंडा खाना अधिक परेशान करता है। इसकी पहचान यह है कि उनके हाथ-पैर अक्सर ठंडे रहते हैं।

मजबूत होगा डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम

बता दें कि यह नतीजे आयुर्वेद और पुरानी चीनी चिकित्सा की बातों से भी मिलते हैं। यह दोनों ही तरीके बताते हैं कि गरम खाना खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है और मन भी शांत  होता है।

हमारे शरीर में आंत और दिमाग का सीधा संबंध होता है। जिसको ‘गट ब्रेन एक्सिस’ कहा जाता है। जब आप ठंडा खाना खाते हैं, तो शरीर को उसको पचाने में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इससे डाइजेशन धीमा हो जाता है और दिमाग पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा, खाने वाली ठंडी चीजें अक्सर प्रोसेस्ड और कम पोषक तत्वों वाली होती है, जोकि शरीर को सही तरीके से पोषण नहीं दे पाती हैं।

क्या करना चाहिए

प्रयास करें कि खाना हमेशा हल्का गरम करके ही खाएं।

ठंडे मौसम या तनाव स्थिति में हर्बल टी, सूप या फिर गरम पानी पिएं।

कोल्ड ड्रिंक्स पीने के फौरन बाद गरम चीज नहीं पीनी चाहिए, बल्कि कुछ देर रुकना चाहिए।

आपके द्वारा की गई थोड़ी सी सावधानी से न सिर्फ आप अपना डाइजेशन सुधार सकती हैं, बल्कि तनाव और बेचैनी से भी राहत पा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गोविंदा के अंधविश्वास पर सुनीता आहूजा ने किया बड़ा खुलासा, कहा — “लोग उन्हें बेवकूफ बनाकर लाखों रुपये की पूजा करवाते हैं।”

बॉलीवुड के राजा बाबू यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उन्हें पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में देखा गया जहां उन्होंने अपने पति के अंधविश्वास की लेकर कई बातें शेयर की. एक्टर की वाइफ का मानना है कि शुभ चिंतकों की बात सुनकर गोविंदा का अंधविश्वाश बढ़ता ही जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पर्सनल ड्रीम्स और मैरिज जर्नी को लेकर भी कई बातें शेयर की.

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बढ़ते अंधविश्वास को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि आजकल अभिनेता पंडितों और ज्योतिषियों पर अपना बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं. पॉडकास्ट में सुनीता ने कहा- ‘कई पंडित ऐसे हैं जो पैसों के लिए लोगों को गुमराह करते हैं. गोविंदा भी ऐसे हैं पूजा करवाते हैं और पंडित को 2 लाख रुपए दे देते हैं. मैं उन्हें कहती हूं उनका कराया हुआ पूजा पाठ कुछ काम नहीं आने वाला है.भगवान वहीं प्रार्थना स्वीकार करेंगे जो आप खुद करते हैं.’

गोविंदा के करीबियों की आलोचना की
इसके साथ ही पॉडकास्ट में अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए सुनीता आहूजा ने एक्टर के करीबियों की भी आलोचना की. उनका कहना है गोविंदा की यही प्रॉब्लम है कि वो किस तरह के लोगों की बातें सुनते हैं. अभिनेता की पत्नी का मानना है कि गोविंदा की टीम अच्छी नहीं है जो उन्हें वाहियात सुझाव देते हैं. सुनीता ने कहा- ‘जिस टीम में की बैठते हैं वो राइटर्स नहीं बेवकूफ हैं. उन्हें अच्छे लोग नहीं मिलते हैं और वो लोग मुझे पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सच बोलती हूं.’

अपने सपनों को लेकर भी की बात
पारस छाबड़ा संग खास बातचीत में सुनिता आहूजा ने अपने पर्सनल ड्रीम्स को लेकर भी बात की. उनका कहना है कि वो हमेशा से जिंदगी में कुछ अच्छा करना चाहती थी. सुनीता की दिल से इच्छा है कि वो ओल्ड एज और एनिमल शेल्टर होम बनवाए. सुनीता ने कहा- ‘ये मैं अपने पैसों से करना चाहती हूं. मुझे पता है कि गोविंदा से मुझे एक रुपए भी नहीं मिलेगा क्योंकि वो मुझे नहीं बल्कि अपने चमचों को पैसे देंगे.’

बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी. बीते दिनों कपल की तलाक की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक है.

स्पोर्ट्स न्यूज़ :ट्रॉफी के साथ हरमनप्रीत का रहस्यमयी पोस्ट वायरल, फैंस बोले — अब पुरुष क्रिकेट टीम में मचेगा बवाल, जानिए पूरी कहानी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया और इस पोस्ट ने तहलका मचा दिया है. भारत की पहली महिला विश्व कप विजेता कप्तान बनने के बाद हरमन का ये पोस्ट न सिर्फ जश्न से भरा था, बल्कि एक क्रिप्टिक मैसेज भी था जिसने सबका ध्यान खींचा.

हरमनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर लिखा था, “Cricket is not just a gentleman’s game.”

यानी क्रिकेट अब सिर्फ “जेंटलमैन” या “पुरुषों का खेल” नहीं, बल्कि महिलाओं का भी है. हरमन का यह संदेश साफ था कि महिला खिलाड़ियों ने अब वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां वे क्रिकेट में समान सम्मान और पहचान की हकदार हैं.

महिला क्रिकेट की नई पहचान

हरमनप्रीत का यह पोस्ट महिला क्रिकेट की बदलती तस्वीर को बयां करता है. सालों तक क्रिकेट को पुरुषों के खेल के रूप में देखा जाता रहा, लेकिन अब भारतीय महिला टीम ने साबित कर दिया है कि यह खेल अब सिर्फ ‘मैन’ का नहीं, बल्कि ‘वुमन’ का भी है.
हरमन के इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया और हजारों ने कमेंट कर उनके आत्मविश्वास और सोच की तारीफ की.

फाइनल में भारत का दबदबा

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन जोड़े. वहीं ऋचा घोष ने 24 गेंदों में 34 रन ठोककर टीम को मजबूत फिनिश दिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शतक जड़ा, लेकिन टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर ढेर हो गई. हरमनप्रीत कौर अब भारत की पहली कप्तान बन गई हैं जिन्होंने आईसीसी महिला विश्व कप जिताया.

सूडान में विद्रोहियों ने भारतीय युवक का किया अपहरण, अफ्रीकी देश के राजदूत ने दिलाया भरोसा — जल्द करवाएंगे आज़ाद।

अफ्रीकी देश सूडान में चल रहे गृहयुद्ध में विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने एक भारतीय नागरिक का अपहरण कर लिया है. सूडान की सेना ने आरएसएफ को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. वहां की सरकार  भारतीय नागरीक की रिहाई के लिए बातचीत कर रही है. सूडान में 2023 से आरएसएफ और सेना के बीच संघर्ष चल रही है, जिसमें अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं.

ओडिशा के शख्स का सूडान में अपहरण

भारत में सूडान के राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टॉम ने सोमवार (3 नवंबर 2025) को बताया कि जिस शख्स का अपहरण किया गया उसका नाम आदर्श बेहरा है और वह ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उनका देश भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहा है. सूडान के अल फशीर शहर में विद्रोहियों ने आदर्श बेहरा का अपहरण कर लिया था.

‘विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ाएंगे’

रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल्ला अली एल्टॉम ने कहा, “इससे पहले भी सूडान के एक शहर की घेराबंदी के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय अपने एक अन्य नागरीक के बारे में हमसे संपर्क किया था.” भारतीय नागरिक के अपहरण को आश्चर्यजनक बताते हुए उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हमें क्या करना है. हमें ये भी पता है कि आरएसएफ क्या करने में सक्षम हैं. हम जल्द ही आदर्श बेहरा को विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ाएंगे.”

सूडान-भारत द्विपक्षीय संबंध

उन्होंने कहा, “भारत के साथ हमारे गहरे संबंध हैं. भारत ने शांति और युद्ध के समय हमेशा से सूडान का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है. इस जारी संकट के दौरान, भारत ने सूडान को मानवीय सहायता प्रदान की है और ऐसा करना जारी रखेगा. भारत सरकार ने सूडान को चिकित्सा सहायता और खाद्य आपूर्ति प्रदान की है, जिसकी हम बहुत सराहना करते हैं. युद्ध के बाद जब सूडान पुनर्निर्माण के चरण में प्रवेश करेगा तो हमारा मानना ​​है कि भारत एक विकास भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.”