Home Blog Page 435

ट्रंप को करारा झटका लग सकता है? अगर आज हार गए तो टैरिफ के अरबों डॉलर वापस करना पड़ सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ पूरी दुनिया में चर्चा में रहा, लेकिन अब उनकी सरकार के लिए यह मुश्किल का कारण भी बन सकता है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में बुधवार (5 नवंबर) को टैरिफ केस को लेकर सुनवाई होगी. यह केस कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर है. अदालत में इस बात पर बहस होनी है कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनोमिक पावर्स एक्ट के तहत दी गई शक्तियों का गलत इस्तेमाल हुआ है या फिर नहीं. अगर ट्रंप सरकार हारे तो उनको अरबों डॉलर का नुकसान हो जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ के मामले को लेकर सुनवाई होगी. ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाया था, जिसे अदालत में चुनौती दी गई है. ट्रंप सरकार निचली अदालत में केस हार गई थी. ‘फोर्ब्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक दो निचली अदालतों ने फैसला सुनाया था कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है और इन्हें रद्द किया जाना चाहिए.

अगर ट्रंप सरकार हारी तो लौटाने पड़ेंगे अरबों डॉलर?

ट्रंप सरकार टैरिफ को लेकर अपने ही देश में घिर गई थी. कई विशेषज्ञों ने इसे गलत ठहराया था. दावा किया जा रहा है कि अगर ट्रंप सरकार अदालत में टैरिफ केस हार जाती है तो उसे उन सभी देशों को टैरिफ का पैसा लौटाना पड़ेगा, जिनसे वसूली की गई है. यह राशि अरबों डॉलर में है. लिहाजा अमेरिकी सरकार के लिए बुधवार का दिन काफी अहम होने वाला है.

ट्रंप ने भारत-चीन पर लगाया था भारी टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप चीन से खुश नहीं थे. उन्होंने चीन पर भारी टैरिफ लगा दिया था, जिसके जवाब में चीन ने भी कार्रवाई की. उसने अमेरिकी सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया था. इन दोनों के बीच लंबी टैरिफ वॉर चली. अहम बात यह भी है कि ट्रंप ने भारत पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. ट्रंप भारत से इसलिए नाराज थे, क्यों कि वह रूस से तेल खरीद रहा था.

स्पोर्ट्स न्यूज़ :एशिया कप विवाद पर ICC की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगा प्रतिबंध।

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर सितंबर में एशिया कप के दौरान खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मंगलवार को जुर्माना लगाया गया. टूर्नामेंट के दौरान चार डिमेरिट अंक लगाये जाने से रऊफ को दो एकदिवसीय मैच के लिए निलंबित भी किया गया.

रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग अलग घटनाओं के लिये 30 . 30 प्रतिशत जुर्माने की अलग अलग सजा सुनाई गई. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई वनडे श्रृंखला में दो मैचों के लिये वह प्रतिबंधित रहेंगे. वह छह नवंबर को होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन जताया था.

रऊफ को इन दो घटनाओं के लिए चार डिमेरिट अंक मिले जिन्हें आईसीसी के नियमों के अनुसार दो निलंबन अंक में बदल दिया गया.

जसप्रीत बुमराह पर भी एक डिमेरिट अंक लगाया गया क्योंकि फाइनल में रऊफ को बोल्ड करने के बाद उन्हें ‘विमान गिरने’ का इशारा किया था. सूर्यकुमार पर उनकी टिप्पणियों के लिए 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा इसकी खबर सबसे पहले 26 सितंबर को पीटीआई ने दी थी.

रऊफ को 14 सितंबर के मैच में विमान गिरने को दर्शाने वाले आपत्तिजनक इशारे करने का दोषी पाया गया था. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाया था और पाकिस्तान के इस दावे का हवाला दिया था कि इस झड़प के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था.

उन्होंने 28 सितंबर को सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए भारतीय प्रशंसकों के एक समूह को उकसाने की कोशिश में यही इशारा दोहराया था.

पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी एक डिमेरिट अंक दिया गया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बिना किसी जुर्माने या डिमेरिट अंक के छोड़ दिया गया.

फरहान ने भारत के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने का इशारा करते हुए जश्न मनाया था.

आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 14 सितंबर 2025 को, ‘‘सूर्यकुमार यादव (भारत) को आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है. उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो डिमेरिट अंक दिए गए.’’

इसके अनुसार, ‘‘साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया और उन्हें आधिकारिक चेतावनी जारी की गई जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया.’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘हारिस रऊफ (पाकिस्तान) को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए.’’

वहीं अर्शदीप का मामला एक सोशल मीडिया क्लिप का था जिसमें वे पाकिस्तानी प्रशंसकों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे लेकिन आईसीसी मैच रैफरी को यह आपत्तिजनक नहीं लगा. यह संदर्भ 21 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान सुपर चार मैच का था.

आईसीसी ने 28 सितंबर के फाइनल में की गई हरकतों के लिए लगाए गए प्रतिबंधों पर कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह (भारत) ने खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण के लिए नियम 2.21 के तहत लगाए गए आरोप और प्रस्तावित आधिकारिक चेतावनी को स्वीकार कर लिया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक डिमेरिट अंक मिला. उन्होंने प्रतिबंध स्वीकार कर लिया था इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी.’

पहले की सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष कहने वाले रऊफ को फिर से भारतीय दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे करते हुए पाया गया. आईसीसी ने कहा, ‘‘आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा आयोजित सुनवाई के बाद हारिस रऊफ (पाकिस्तान) को फिर से नियम 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक दिए गए.’’

मंगलवार को फिर धमाल मचाया ‘थामा’ ने , शानदार कलेक्शन के साथ अब ‘स्त्री’ को पीछे छोड़ने की तैयारी में।

इस दिवाली, आयुष्मान खुराना अपनी मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे. यह फिल्म हंसी, डर और लोककथाओं का परफेक्टली मिक्स्ड है. इस फिल्म को वैसे तो दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन फिर ‘बाहुबली द एपिक’ के आने से इसकी कमाई को झटका लगा और ये दूसरे हफ्ते में ही पिछड़ गई. चलिए यहां जानते हैं थामा’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘थामा’  ने 15वें दिन कितनी की कमाई?
आदित्य सरपोतदार निर्देशित ‘थामा’ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने अच्छी ओपनिंग भी की और शुरुआती वीकेंड भी इसका सही गुजरा. लेकिन फिर इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो गई. दूसरे हफ्ते में तो ये पूरी तरह पटरी से उतर गई. हैरानी की बात ये है काफी बज के बावजूद ये फिल्म रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी अपनी लागत वसूल नही कर पाई है.

    • वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में 108.4 करोड़ कमाने वाली ‘थामा’ ने रिलीज के 11वें दिन 3 करोड़, 12वें दिन 4.4 करोड़, 13वें दिन 4.5 करोड़, 14वें दिन 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘थामा’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.53 करोड़ की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘थामा’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 123.33 करोड़ रुपये हो गई है.

‘थामा’ तोड़ने वाली है ‘स्त्री’ का रिकॉर्ड
‘थामा’ की कमाई अब हर दिन घट रही है लेकिन फिर भी ये कई फिल्मों को मात देने से नहीं चूक रही है. अब ये मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स की ही फिल्म स्त्री के पीछे पड़ गई है. स्त्री का भारत में लाइफ टाइम नेट कलेक्शन 129.83 करोड़ रुपये था. ऐसे में ‘थामा’ को स्त्री को मात देने के लिए 6 करोड़ के करीब चाहिए. तीसरे वीकेंड तक फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी और स्त्री को पीछे छोड़ देगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें ‘थामा’ के बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं. देखे वाली बात होगी कि ये तीसरे वीकेंड पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.

“ट्रंप और मोदी के बीच होती रहती है बातचीत” — व्हाइट हाउस का खुलासा, भारत-अमेरिका डील पर बड़ा बयान दिया

अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते एक बार फिर मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अक्सर बातचीत होती रहती है, जबकि दोनों देशों की व्यापारिक टीमें भी गंभीर और रचनात्मक बातचीत जारी रखे हुए हैं.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और वे अक्सर उनसे बातचीत करते हैं.” उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर लगातार गंभीर चर्चाएं हो रही हैं, जो इस बात का संकेत है कि दोनों देशों के बीच वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है.

लेविट ने यह भी बताया कि हाल ही में ट्रंप ने दीवाली के अवसर पर व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मोदी से बातचीत की थी. इस दौरान कई वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं और इस रिश्ते को बहुत मजबूती से आगे बढ़ाना चाहते हैं.” उन्होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की भी सराहना की, जो नई दिल्ली में अमेरिका की ओर से राजनयिक संबंधों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

व्यापार विवाद के बाद अब रिश्तों में सुधार के संकेत

ट्रंप ने पिछले सप्ताह दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान कहा था कि वे भारत के साथ एक नया ट्रेड डील करना चाहते हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में खटास देखी गई थी. दरअसल, वॉशिंगटन ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद जारी रखने के चलते भारतीय आयात पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया था.

अमेरिका ने यह बढ़ोतरी 30 जुलाई को की थी और इसके एक हफ्ते बाद अतिरिक्त 25% शुल्क लगाया गया. हालांकि, रूस की बड़ी तेल कंपनियों रॉसनेफ्ट और लुकोइल पर नए अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद, भारतीय तेल कंपनियों ने रूसी कच्चे तेल का आयात घटा दिया है.

विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम भारत-अमेरिका संबंधों में नई गर्माहट का संकेत देता है. व्हाइट हाउस के हालिया बयान से यह भी स्पष्ट है कि आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को और गति मिल सकती है.

‘थामा’ के फीके पड़ी कमाई , रिलीज़ के 14वें दिन की सबसे कम कमाई दर्ज

‘थामा’ सभी हॉरर-कॉमेडी फैंस के लिए दिवाली और हैलोवीन का एक बेहतरीन तोहफा थी. यह फिल्म मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं इंस्टॉलमेंट है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया था. लेकिन दूसरे हफ्ते में इसे प्रभास की बाहुबली द एपिक से टक्कर मिल रही है और इसी के साथ इसकी कमाई की रफ्तार भी पटरी से उतर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘थामा’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘थामा’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
रिलीज से पहले ‘थामा’ का काफी बज बना हुआ था जिसे देखते हुए लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कमाई करेगी. इसकी शुरुआत अच्छी भी हुई लेकिन ये इसके बाद धुआंधार कमाई नहीं कर पाई. हालांकि ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन ये अभी भी अपनी लागत (145 करोड़) को वसूलने से काफी दूर है. सारी उम्मीद दूसरे वीकेंड से थी लेकिन दूसरे शनिवार और दूसरे रविवार को भी ये खास कमाई नहीं कर पाई और अब दूसरे मंडे तो इसके कलेक्शन को जबरदस्त झटका लगा है.

    • इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 108.4 करोड़ कमाए थे.
    • इसके बाद 11वें दिन इसने 3 करोड़, 12वें दिन 4.4 करोड़ और 13वें दिन 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.
    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘थामा’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘थामा’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 121.80 करोड़ रुपये हो गई है.

‘थामा’ सलमान खान की फिल्म को देने वाली है मात
‘थामा’ को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं. वहीं इस दौरान इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है. इन सबके बीच ये फिल्म कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. अब ये सलमान खान की साल 2025 की फिल्म सिकंदर के 129.95 करोड़ को मात देने से इंचभर दूर है. हालांकि सिकंदर को धूल चटान के लिए थामा को अभी 7 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे.

‘थामा’ के बारे में
आदित्य सरपोतदार निर्देशित थामा मेंआयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ फैसल मलिक, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका में है. ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.