Home Blog Page 433

‘जोहरान ममदानी की जीत से न्यूयॉर्क ने दक्षिणपंथी आंदोलनों को दिया करारा संदेश’।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत का अर्थ है कि उन्होंने उठाए गए मुद्दों के माध्यम से लोगों को अपने साथ जोड़ा है और एक तरह से यह जीत अमेरिका में दक्षिणपंथी आंदोलनों के लिए शहर का जवाब है. यह बात भारत के दो राजनयिकों ने बुधवार को कही.

उन्होंने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि ममदानी अपने प्रचार अभियान के दौरान किए गए महत्वाकांक्षी वादों को किस प्रकार पूरा करेंगे.

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ने मेयर चुनाव में हासिल की जीत

भारतीय मूल के 34 वर्षीय जोहरान ममदानी को मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी का मेयर चुना गया. प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के पुत्र जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा को हराया है. भारत के पूर्व राजदूतों सहित अंतरराष्ट्रीय मामलों के कई विशेषज्ञों ने इसे ऐतिहासिक जीत करार दिया.

ट्रंप की नीतियों का जवाब है न्यूयॉर्क में ममदानी की जीत- राजामणि

वरिष्ठ राजनयिक वेणु राजामणि ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ममदानी की जीत एक तरह से, न्यूयॉर्क शहर का अमेरिका में पनप रहे दक्षिणपंथी आंदोलनों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अपनाई जा रही नीतियों को जवाब है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने खुलेतौर पर कुओमो का समर्थन किया, लेकिन लोगों ने फिर भी ममदानी को वोट दिया. पूर्व राजदूत ने कहा, ‘समान रूप से महत्वपूर्ण वह समाजवादी एजेंडा है, जिसे उन्होंने (ममदानी) आगे बढ़ाया है, जिसमें मुफ्त परिवहन और गरीबों के लिए आवास शामिल हैं.’

डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप से निपटने के लिए सही रणनीति नहीं बना पाई- अशोक

एक अन्य वरिष्ठ राजनयिक अशोक कंठ ने कहा कि अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी डोनाल्ड ट्रंप से निपटने के लिए सही रणनीति नहीं बना पाई है. इसलिए ममदानी एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने न्यूयॉर्क के लोगों के लिए ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया है, जिसमें सामर्थ्य का सवाल शामिल है, क्योंकि घर और किराने का सामान खरीदने के मामले में सब कुछ उनकी पहुंच से बाहर हो गया है. चीन में भारत के राजदूत रहे कंठ ने कहा कि ममदानी ने लोगों की दिक्कतों को समझा और इसी मुद्दे को भुनाया.

Health Tips:एयर प्यूरीफायर बच्चों की इम्यूनिटी के लिए नुकसानदेह नहीं, एक्सपर्ट ने बताई असली बात और दूर किया भ्रम।

इस समय दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा के कारण कई लोग वायु गुणवत्ता (AQI) कम करने के लिए अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाने पर मजबूर हो गए हैं। हालांकि एयर प्यूरीफायर हवा की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते है, लेकिन इनके बार-बार इस्तेमाल से जुड़ी कई भ्रामक तथ्य हैं, जिनमें यह धारणा भी शामिल है कि ये बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम कर देते हैं। नवजात शिशु विशेषज्ञ ने बताया कि क्या एयर प्यूरीफायर हानिकारक हैं और उनके इस्तेमाल से जुड़े मिथक का खंडन किया। एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल से आपके बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर नहीं होगी।

क्या एयर प्यूरीफायर आपके बच्चे के लिए हानिकारक हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि जब लोग एयर प्यूरीफायर खरीदते हैं, तो उनके दिमाग में कई सवाल आते हैं, जैसे कि- क्योंकि इसका इस्तेमाल सिर्फ एक ही कमरे में किया जा सकता है। जब बच्चा दूसरे कमरों में जाएगा, तब भी घर के अंदर वायु प्रदूषण होगा। तो क्या दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले बच्चों को भी इसकी आदत नहीं डालनी चाहिए? माता-पिता अक्सर पूछते हैं, “अगर हम एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें तो यह कैसे करें?”

हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा कि वायु विषाक्तता के कण और इम्युनिटी का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि- “जो व्यक्ति दिन में 20 सिगरेट पीता है, उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और सहनशीलता 5 सिगरेट पीने वाले व्यक्ति से ज्यादा नहीं होती। इसलिए, अगर हो सके तो रात में कम से कम 8 से 10 घंटे प्यूरीफायर चलाएं ताकि बच्चे के फेफड़े ठीक हो सकें।”

अगर आपके पास एयर प्यूरीफायर नहीं है तो क्या करें

अगर आपके घर में एयर प्यूरीफायर नहीं है, तो आप अपने घर पर हवा को साफ रखने वाले पौधे जरुर लगाएं। आप अपने घर पर एलोवेरा, स्नैक प्लांट, मनी प्लांट, बांस जैसे पौधे लगा सकते हैं। 

– बच्चों के कमरें चारकोल बैग रख सकते हैं। इसके अलावा DIY पंखे के फिल्टर भी काफी मदद कर सकते हैं।

– जब हवा की गुणवत्ता सही हो, तो घर में ताजी हवा के लिए खिड़कियां खोल सकते हैं।

– घर में धुएं, धूपबत्ती का धुआं और डार्क रंगों का इस्तेमाल कम करें। क्योंकि यह हवा को और खराब कर देंगे।

– नमी को संतुलित रखने के लिए पंखे और फिल्टर को साफ करें। फफूंदी से बचें।

Benefits of Yoga: सर्दी-खांसी में दवाओं की बजाय करें ये योगासन, आराम तुरंत मिलेगा।

कई लोग जुकाम-खांसी की समस्या होने पर दवाओं का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि इसकी दवा लेने से कई लोगों के पेट में गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए यह लोग प्रयास करते हैं कि सर्दी को जल्द से जल्द दूर भगाया जाए, वह भी किसी अन्य तरीके से। वहीं योग के पास करीब-करीब हर मर्ज का इलाज है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या का उपचार भी योग से बिल्कुल संभव है, इसलिए जुकाम होने पर आप दिनचर्या में कुछ योगासन को शामिल करना चाहिए। इन योगासन का अभ्यास करने से आपको जल्द से जल्द इस समस्या से राहत मिल सके।

हस्तपादासन

जुकाम और खांसी की समस्या से निजात पाने में हस्तपादासन करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस आसन को करना बेहद आसान है। इस आसन को खड़े होकर करें। खड़े होकर आगे की ओर झुकने से ब्लड का प्रवाह हमारे सिर की ओर बढ़ता है। प्रयास करें, झुकते समय घुटने नहीं मोड़े। यह क्रिया सायनस को साफ करने का काम करती है। इस आसन को करने से नाड़ीतंत्र को बल मिलता है और शरीर तनाव मुक्त रहता है। इस आसन को करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिस कारण से बार-बार जुकाम नहीं होता है।

शवासन

जुकाम होने पर सही तरीके से किया गया शवासन काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस आसन को करना बेहद आसान है, इसको हर कोई कर सकता है। इसलिए इस आसन को करने के लिए सबसे पहले लेट जाएं। लेटने के बाद पूरा ध्यान अपनी श्वासों पर लगाएं। नियम से लंबी और गहरी श्वास लें और थोड़ी देर तक अगर आप यही करते रहे, तो संभव है कि आसन करते समय आपको जुकाम में फर्क महसूस होने लगे।

नाड़ी शोधन प्राणायाम

नाक के छेदों को बंदकर-खोलकर बारी-बारी श्वास लेने से सर्दी की वजह बंद पड़े नासिका द्वार खुल जाते हैं। इस आसन को करने से फेफड़ों तक सही तरीके से ऑक्सीजन पहुंच पाती है। ऐसे में बार-बार इस आसन का अभ्यास करने से नाक में समस्या नहीं होती है। सर्दी की वजह से होने वाले स्ट्रेस से भी छुटकारा मिलता है। बार-बार जुकाम होना आम बात है, तब आपको इस आसन को अपना लेना चाहिए।

मत्स्यासन

इस आसन के अभ्यास से धीरे-धीरे जुकाम ठीक होने लगता है। हालांकि शुरूआत में यह आसन थोड़ा कठिन लग सकता है। लेकिन बार-बार अभ्यास से यह आसन सही तरीके से होने लगता है। वहीं इसका परिणाम भी मिलने लगता है। जिन लोगों की पीठ में हल्का सा झुकाव दिखाई देने लगता है, उन लोगों के लिए यह आसन फायदेमंद हो सकता है। इस आसन का अभ्यास करने से पीठ अपने पुराने स्वरूप में आ जाती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीलीभीत में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया: महिला सशक्तिकरण और हरित विकास की कई घोषणाएँ कीं

लखनऊ/पीलीभीत। एनवायरमेंट वॉरियर्स संगठन द्वारा बुधवार को एक विकासोन्मुखी एवं पर्यावरण-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास को बढ़ावा देना था।

स्मार्ट क्लास और विद्यालय विकास

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय चोखापुरी में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया, जिसे उन्होंने पूर्व में दान किया था। उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास हेतु ₹1 लाख की सहायता की घोषणा की।

इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय हुसैननगर को ₹25 हज़ार की वित्तीय सहायता प्रदान की और वहाँ डिजिटल स्मार्ट क्लास स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय को उच्च प्राथमिक स्तर तक उन्नत करने, खुले जिम और खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

महिला सशक्तिकरण हेतु “तारा शक्ति केन्द्र”

महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, डॉ. सिंह ने वन विभाग को 14 सिलाई मशीनें प्रदान कीं, ताकि मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह में “तारा शक्ति केन्द्र” स्थापित किया जा सके। यह केन्द्र तराई क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोज़गार के माध्यम से सशक्त करेगा।

“सच्चा विकास वहीं है, जहाँ बेटी पढ़े, माँ कमाए और जंगल साँस ले।”- डॉ. राजेश्वर सिंह

हरित संकल्प और जन-भागीदारी

अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा में तकनीक का समावेश, पर्यावरण की रक्षा और महिला सशक्तिकरण ही समग्र ग्रामीण विकास की कुंजी है। उन्होंने अपील की कि तराई के जंगल – उत्तर प्रदेश के फेफड़े हैं, इन्हें बचाना हर नागरिक का धर्म है।

“स्मार्ट गाँव वही है जहाँ कंप्यूटर क्लास चलती है और चारों ओर पेड़ साँस लेते हैं।” – डॉ. राजेश्वर सिंह

उपस्थिति और आभार

अंबालिका समूह के अध्यक्ष अंबिका मिश्र ने डॉ. राजेश्वर सिंह के निरंतर सामाजिक-शैक्षिक प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, शिक्षक, एनवायरमेंट वॉरियर्स के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों में पूर्व IRS अधिकारी रामेश्वर सिंह (सदस्य, UP REAT), मुनीश पाठक, प्रबल प्रताप सिंह, विपिन कुमार, ब्रज बाबा, ऋषि पाल सिंह लोदी, ग्राम प्रधान मन सिंह, रेखा, पूनम देवी, आशिब सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जल्दी उठना भी सिखा दे…” – अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को अनोखे तरीके से दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बॉलीवुड के किंग खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया है. शाहरुख खान का बर्थडे हर साल उनके फैंस खास बना देते हैं. वो हर साल मन्नत के बाहर आकर अपने फैंस से मिलते हैं लेकिन इस बार ऐसा हो नहीं पाया. जिसकी वजह से वो मुंबई में एक जगह पर अपने फैंस से मिले थे. शाहरुख खान को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने बर्थडे की बधाई दी थी. इसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी शामिल हैं. अक्षय ने शाहरुख को बर्थडे विश किया तो किंग खान ने एक रिक्वेस्ट कर डाली है. जो खूब वायरल हो रही है.

शाहरुख खान 60 साल के हो गए हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई कह नहीं सकता है कि उनकी उम्र इतनी है. शाहरुख की उम्र को लेकर अक्षय ने भी ये ही बात कही है. उनका कहना है कि शाहरुख सिर्फ 40 के ही लगते हैं. अक्षय के इस पोस्ट ने लोगों की अटेंशन अपनी तरफ खींच ली है.

अक्षय ने किया बर्थडे विश

अक्षय कुमार ने शाहरुख खान के लिए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- ‘तुम्हारे स्पेशल दिन की बहुत बहुत बधाईयां शाहरुख. 60 का लगता नहीं है वैसे तो कहीं से. शक्ल से 40 और अक्ल से 120. हैप्पी बर्थडे दोस्त. हमेशा खुश रहो.‘

Thank u Akki for singing Happy Birthday to me… you’ve taught me the secret to looking good and thinking smart. Ab Khiladi ki taraah jaldi uthna bhi sikhaade. Ha ha https://t.co/4ZXQ8pZh63

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 4, 2025

शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

शाहरुख खान भी अपनी विशेज का जवाब देने से कैसे पीछे रह सकते थे. उन्होंने अक्षय के पोस्ट का जवाब दिया- मेरे लिए हैप्पी बर्थडे टू मी गाने के लिए शुक्रिया अक्की. तुमने मुझे अच्छा दिखने और स्मार्ट सोचने का सीक्रेट सिखाया है. अब खिलाड़ी की तरह जल्दी उठना भी सिखा दे. हा हा.

बता दें शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी फिल्म किंग का टाइटल रिवील कर दिया गया है. फिल्म में शाहरुख खान का लुक जबरदस्त होने वाला है. शाहरुख एक बार फिर अपने लुक और एक्शन से सभी को इंप्रेस कर रहे हैं.