Home Blog Page 430

पाकिस्तान की हरकत पर रूस का गुस्सा फूटा, दूतावास ने दुनिया के सामने दी कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान अकसर कुछ न कुछ ऐसा कर ही देता है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया के सामने उसकी फजीहत हो जाती है. इस बार पाकिस्तानी मीडिया ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद रूसी दूतावास का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान की क्लास लगा दी.

दरअसल, रूस को लेकर पाकिस्तानी अखबार द फ्रंटियर पोस्ट की खबरों पर रूसी दूतावास का गुस्सा फूटा. इसके बाद रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा सा पोस्ट करके पाकिस्तानी मीडिया की तीखी आलोचना की.

रूसी दूतावास ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

रूसी दूतावास ने शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘हमने पाकिस्तान के इंग्लिश अखबार द फ्रंटियर पोस्ट में प्रकाशित रूस विरोधी लेखों की एक सीरीज पर ध्यान दिया है. इस पत्रिका को पाकिस्तानी कहना मुश्किल है क्योंकि इसकी ग्लोबल न्यूज सर्विस का मुख्यालय वाशिंगटन में है. इस टीम पर अमेरिका का प्रभाव ज्यादा है और हमेशा रूस विरोधी कट्टरपंथियों, रूसी विदेश नीति और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों को प्राथमिकता देती है.’

रूसी एंबेसी ने आरोप लगाया कि इस न्यूज के इंटरनेशनल सेक्शन में ऐसी एक भी खबर ढूंढ़ पाना मुश्किल है, जिसमें रूस या उसके नेतृत्व की सकारात्मक या बिना किसी पक्षपात की खबरें प्रकाशित की गई हों.

हम अभिव्यक्ति की आजादी का करते हैं सम्मान- रूसी दूतावास

रूसी दूतावास ने कहा, ‘हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संपादकीय बोर्ड के अलग दृष्टिकोणों वाले लेखकों को प्रकाशित करने के अधिकार का सम्मान करते हैं, हालांकि रूस विरोधी लेखों को देखकर यह सवाल उठता है कि क्या संपादकीय बोर्ड की नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बजाय रूस विरोधी ताकतों के राजनीतिक एजेंडे से प्रभावित है.’

दूतावास ने इस बात पर भी ऐतराज जताया कि इस न्यूजपेपर ने 7 अक्टूबर, 2025 को आयोजित मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन की खबर बिल्कुल नहीं छापी. यह स्थानीय मीडिया में अच्छी तरह से कवर किया गया, लेकिन इस अखबार ने कंसल्टेशन इवेंट से जुड़ी खबरों को कवरेज नहीं दिया.

इसके अलावा, रूस ने फ्रंटियर पोस्ट पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया और कहा, ‘वाशिंगटन स्थित फ्रंटियर पोस्ट के पत्रकार तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं ताकि रूस को आर्थिक पतन के कगार पर एक कमजोर देश के रूप में दिखाया जा सके.’

रूसी दूतावास ने पाकिस्तान पर किया पलटवार

रूसी दूतावास ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए लिखा, ‘भारी बाहरी दबाव का सामना करने के बाद भी रूसी अर्थव्यवस्था ने लगातार प्रगति दिखाई है. 2024 में, रूस की जीडीपी में 4.1% की वृद्धि हुई, जिसमें विनिर्माण जैसे कुछ क्षेत्रों में 8.5% तक की वृद्धि हुई. रूस की बेरोजगारी दर 2.5 फीसदी है और 2025 के लिए अपेक्षित औसत वार्षिक मुद्रास्फीति दर 6.5 से 7 फीसदी है.

ये आंकड़े एक ऐसे देश के लिए असामान्य हैं, जिसकी अर्थव्यवस्था पतन के कगार पर बताई जाती है. रूसी दूतावास ने पाकिस्तान के लोगों से अलग-अलग सोर्स से जानकारी प्राप्त करने और ऐसे प्रकाशनों पर भरोसा न करने का आग्रह किया.

माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन संभाल रहे हैं उनकी विरासत, शोबिज इंडस्ट्री से जुड़ी नई अपडेट्स जानें।

शोबिज इंडस्ट्री की नई अपडेट्स सामने आई है. वहीं हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के स्टार्स ने भी आज अपने अनसुने राज फैंस के साथ शेयर किया है. जहां माइकल जैक्सन के भतीजे उनकी लीगेसी आगे बढ़ाते नजर आएं तो वहीं दूसरी ओर महेश बाबू और एस एस राजामौली ने अपने फनी चैट्स से सबको गुदगुदाया. यहां जानिए सारी बड़ी खबरें.

1. जाफर जैक्सन की फिल्म का नया टीजर हुआ रिलीज
माइकल जैक्सन को आज किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं. फैंस बेसब्री से उनके बायोपिक का इंतजार कर रहे थे. लेकिन आज मेकर्स ने मशहूर पॉप स्टार के भतीजे के साथ फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ‘माइकल’ है जिसमें जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के जरिए माइकल जैक्सन की पूरी कहानी को दिखाया जाएगा. अब टीजर रिलीज के बाद फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला है

2. एस एस राजामौली के एक्टर्स का वायरल हुआ फनी कन्वर्सेशन
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा एस एस राजामौली की फिल्म में साथ काम करने वाले हैं. ग्लोब टार्टर नाम की इस मूवी के दोनों स्टार्स का सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज देखने को मिला. एक्टर ने अपने ट्वीट में फिल्ममेकर को टैग करते हुए उनसे इस फिल्म से जुड़ा सवाल मजेदार अंदाज में किया. इसके बाद एस एस राजामौली ने भी इस सवाल का मजाकियां अंदाज में जवाब दिया और धीरे–धीरे उनके इस कन्वर्सेशन का मजा बाकी यूजर्स भी लेने लगें. अब इस खास बातचीत फैंस के अंदर भी एक्साइटमेंट एक और लेवल बढ़ा दिया है.

3. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिली ऐश्वर्या राय को बड़ी राहत
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के बीच लंबी लड़ाई चल रही थी लेकिन आज एक्ट्रेस के पक्ष में सुनवाई आते ही उन्हें बड़ी राहत मिली है. दरअसल एक्ट्रेस ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 39 करोड़ 33 लाख रुपए की कुल इनकम दिखाते हुए अपनी रिटर्न टैक्स फाइल की थी. डिपार्टकेंट ने उनकी रिटर्न की स्क्रुटनी का फैसला किया. जांच पड़ताल के बाद ITAT ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा उनकी आय में जोड़े गए एक्स्ट्रा 4 करोड़ 11 लाख रुपए के दावे को खारिज कर दिया है.

4. 21 की उम्र में मौनी रॉय के साथ हुई थी बदसलूकी
टीवी में नाम कमाने के बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड में भी काम किया. हाल ही में अपूर्वा माखीजा के शो में एक्ट्रेस ने एक शॉकिंग खुलासा किया. उन्होंने बताया कि भले उन्हें कभी कास्टिंग काउच का एस्पिरिएंस नहीं मिला लेकिन 21 साल की उम्र में बॉलीवुड में उनके साथ बदतमीजी की गई थी. अपूर्वा मखीजा के शो में एक्ट्रेस ने कहा, ‘कास्टिंग काउच तो नहीं हुआ लेकिन बदतमीजी हुई है. मैं 21–22 साल की थी जब मैं किसी के ऑफिस गई वहां मुझे एक सीन बताया गया जहां लड़की स्विमिंग पूल में गिर कर बेहोश हो जाती है.’ एक्ट्रेस ने उस इंसान का नाम तो नहीं लिया लेकिन बताया कि उस इंसान ने उनके चेहरे को पकड़ कर माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन का डेमो दिया. लेकिन उस 1 मिनट में एक्ट्रेस समझ ही नहीं पाईं कि उनके साथ क्या हुआ. बता दें, अपूर्वा मखीजा के इस शो को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

5. दुलकर सलमान को था रिप्लेस होने का डर
साउथ के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी फिल्म ‘कांथा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं जो 14 नवम्बर को रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपनी फीलिंग्स भी शेयर की और बताया कि एक समय पर उन्हें इस फिल्म से रिप्लेस कर दिए जाने का डर सताने लगा था.

एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की, इस फिल्म के लिए उन्होंने कई लोगों से लड़ाई भी की. क्योंकि ‘कांथा’ एक टिपिकल फिल्म से भी कई ज्यादा है. इन्हीं 5 सालों में उनके मन में ये डर बैठ गया कि कहीं उन्हें फिल्म से रिप्लेस ना कर दिया जाए.

दिग्गज सिंगर-एक्ट्रेस सुलक्षणना पंडित नहीं रहीं, 71 वर्ष की आयु में हुआ निधन।

बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली सुलक्षणा पंडिता का 71 की उम्र में निधन हो गया है. निधन की वजह अभी सार्वजनिक नहीं है लेकिन कई रिपोर्ट्स में उनके खराब स्वास्थ्य के बारे में बताया गया है. टाइम्स नाउ के मुताबिक, सुलक्षणा नानावती हॉस्पिटल में एडमिट थीं.

सुलक्षणा ने इसी साल 12 जुलाई का अपना 71वां जन्मदिन मनाया था. सुलक्षणा मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी थीं. वो 70-80 के दशक की सिंगर और एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कई हिट गाने गाए और फिल्मों में काम भी किया.

सुलक्षणा के बारे में
सुलक्षणा पंडित का जन्म छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था., उनके चाचा जसराज एक शास्त्रीय संगीतकार थे, जिन्हें ‘पद्मश्री’ पुरस्कार भी मिला था. सुलक्षणा 3 भाई-बहन थे.

उनके दो भाई (जतिन और ललित) बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार हैं, जबकि उनकी एक बहन विजयता एक सिंगर के साथ फिल्म अभिनेत्री भी हैं. सुलक्षणा ने 9 साल की उम्र में गाना शुरू किया था.

लता मंगेशकर के साथ ‘तकरीर’ फिल्म में ‘सात संमदर पार से…’ गाने से सुलक्षणा का सिंगिंग करियर शुरू हुआ था. उसके बाद उन्होंने 1967 से 1988 तक के अपने करियर में 20 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 21 से अधिक फिल्मों में गाने गाए. 1976 में फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर है, तू ही किनारा…’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

संजीव कुमार से था एकतरफा प्यार

हालांकि उसके बाद वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से अलग होती चली गईं और इसकी वजह संजीव कुमार थे, जिनसे उन्हें एकतरफा प्यार था.1975 में फिल्म ‘उलझन’ की शूटिंग के दौरान सुलक्षणा एकतरफा संजीव कुमार से प्यार करने लगी थीं.

हालांकि प्यार की कहानी अधूरी रही. वो इसलिए कि सुलक्षणा के प्यार को संजीव कुमार ने स्वीकार नहीं किया, क्योंकि वो उस समय हेमा मालिनी से प्यार करते थे.संजीव कुमार का यह प्यार भी सफल नहीं हुआ, क्योंकि हेमा मालिनी ने उनके प्यार को ठुकरा दिया था और बाद में धर्मेंद्र से शादी कर ली.

इससे संजीव कुमार इतने दुखी हुए कि आजीवन अविवाहित रहे. उधर, सुलक्षणा ने भी किसी और से शादी नहीं की.जब 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में संजीव कुमार का निधन हुआ तो इससे सुलक्षणा भी टूट गईं. वो गहरे सदमे में जा चुकी थीं और इससे बॉलीवुड जगत से उनका रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होता गया.

एक इंटरव्यू में सुलक्षणा ने खुद अधूरे प्यार और संजीव कुमार के निधन के बाद सुसाइड की कोशिश करने की घटनाओं का खुलासा किया था.सुलक्षणा ने जीवन को दोबारा जीने की कोशिश की, मगर खालीपन और दर्द कभी दूर नहीं हुए. आज भी सुलक्षणा और संजीव की अधूरी प्रेम कहानी बॉलीवुड के उन किस्सों में याद रखी जाती है, जहां प्यार और समर्पण था, लेकिन साथ नहीं था.

ट्रंप की जिद से अमेरिका मुश्किल में! ऐतिहासिक शटडाउन के चलते 40 एयरपोर्ट्स पर कम होंगी उड़ानें।

अमेरिका में चल रहे देश के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन का असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है. शुक्रवार से न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस और शिकागो समेत लगभग 40 बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में कटौती की जाएगी. यह फैसला एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टाफ की कमी और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लिया गया है.

FAA ने 10% उड़ान कटौती का निर्णय लिया
FAA ने कहा कि वह 40 “हाई-वॉल्यूम” एयरपोर्ट्स पर एयर ट्रैफिक में 10% तक कमी करेगा. अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में देशभर के 40 बड़े हवाई अड्डों पर उड़ान क्षमता 10% तक कम हो सकती है. शटडाउन अब 37वें दिन में प्रवेश कर चुका है और यह अमेरिका का अब तक का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन बन गया है.

राजनीतिक गतिरोध शटडाउन का कारण
इस बार विवाद का मुख्य कारण स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी टैक्स क्रेडिट स्कीम का विस्तार है. डेमोक्रेटिक पार्टी चाहती है कि यह टैक्स क्रेडिट 2025 के बाद भी जारी रहे, ताकि लाखों अमेरिकी सस्ती हेल्थ इंश्योरेंस ले सकें. वहीं, रिपब्लिकन पार्टी, जिसके नेता डोनाल्ड ट्रंप हैं, इस विस्तार का विरोध कर रही है. इसके चलते सरकारी बजट पास नहीं हो सका और अमेरिका 1 अक्टूबर से शटडाउन की स्थिति में चला गया.

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी और उड़ानें प्रभावित
शटडाउन के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की भारी कमी हो गई है. न्यूयॉर्क के JFK, नेवार्क लिबर्टी और लागार्डिया एयरपोर्ट पर पहले ही स्टाफ की कमी के कारण उड़ानों पर पाबंदियां लग चुकी हैं. FAA के प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने कहा कि कई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स तनाव और थकान के कारण बीमार पड़ रहे हैं, और उन्हें एक महीने से वेतन भी नहीं मिला. इस कारण आने वाले दिनों में उड़ान कटौती की जाएगी.

फेडरल कर्मचारियों की स्थिति और कटौती की योजना
लगभग 1.4 मिलियन संघीय कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं या मजबूरन छुट्टी पर हैं. कई कर्मचारी दूसरी नौकरियां लेने या तनाव से जूझने को मजबूर हैं.
उड़ान कटौती का प्लान इस तरह से लागू होगा-

    • शुक्रवार को घरेलू उड़ानों में 4% कमी
    • शनिवार को 5% कमी
    • रविवार को 6% कमी
    • अगले सप्ताह 10% तक वृद्धि

सीबीएस न्यूज के अनुसार, यह कटौती अमेरिका के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स- अटलांटा, डलास/फोर्ट वर्थ, डेनवर, शिकागो ओ’हारे और लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल पर लागू होगी.

Sports News:BCCI बड़े एक्शन के मूड में, मोहसिन नकवी को घेरने की बनाई रणनीति; एशिया कप ट्रॉफी को लेकर आई अहम अपडेट।

एशिया कप ट्रॉफी पर चल रहे विवाद के बीच BCCI, मोहसिन नकवी को घेरने की तैयारी कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने नकवी के खिलाफ आरोपों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें ICC की बैठक में सामने रखा जा सकता है. नकवी मौजूदा PCB चेयरमैन होने के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन भी हैं. बीसीसीआई ने आरोप लगाया है कि नकवी ने ICC द्वारा बनाए गए संचालन नियमों का उल्लंघन किया है.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि BCCI ने मोहसिन नकवी के खिलाफ एक आरोपों की लिस्ट तैयार की है. बीसीसीआई उनके खेल पदों पर आसीन होने की पात्रता पर सवाल उठाने की योजना बना रही है. एक और हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि इसमें बीसीसीआई को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ मिल रहा है.

पिछले दिनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के राजनीतिक संबंध बिगड़े हैं, खासतौर पर उस मिलिट्री स्ट्राइक के बाद, जिसमें अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद अफगान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया था.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा, “भारत मोहसिन नकवी पर कोई एक पोस्ट (ACC या PCB चेयरमैन) छोड़ने का दबाव बनाएगा, इसमें बीसीसीआई को अफगानिस्तान बोर्ड का साथ मिलेगा. हालांकि नकवी कोई पद छोड़ देंगे, ऐसा होने की संभावना कम है.”

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मोहसिन नकवी पहले से बीसीसीआई द्वारा पेश की जाने वाली दलीलों का समाधान निकालने की तैयारी में जुटे हैं. हाल ही में बताया गया था कि पाकिस्तान में संवैधानिक संशोधन को लेकर बहस के कारण नकवी 7 नवंबर को शायद ICC मीटिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उनकी जगह सुमैर सैयद मीटिंग में उपस्थित हो सकते हैं. नकवी अगर मीटिंग में आते हैं तो BCCI सबसे पहला सवाल एशिया कप ट्रॉफी पर ही उठाएगा.