Home Blog Page 419

आपका विधायक-आपके द्वार: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की सरोजनीनगर विधानसभा में सुलभ प्रशासन का सबसे सफल मॉडल- 144 सप्ताह, 144 शिविर, सेवा, संवाद और समाधान की मिसाल बना सरोजनीनगर

  • “सरोसा में जनता का विश्वास और मजबूत – डॉ. राजेश्वर सिंह का 144वाँ जन संवाद शिविर सम्पन्न”
  • “ग्रामीण विकास, युवा उत्थान और जनसेवा – 144वें शिविर में सरोसा में दिखा सुशासन का संकल्प”
  • “स्वास्थ्य से शिक्षा, युवाओं से बुजुर्गों तक – 144वें शिविर ने पूरे सरोसा को दिया विकास का संदेश”

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा पिछले 144 सप्ताहों से जारी ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को खुशहालगंज मंडल के सरोसा गांव में 144वें शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों की सड़क, पेंशन, आयुष्मान कार्ड जैसी आवश्यकताओं /सुझाओ, मांगों एवं को सुनते हुए उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एक वृद्धा का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। सुलभ प्रशासन और प्रभावी संवाद की यह पहल लगातार ग्रामीणों का विश्वास मजबूत कर रही है।

‘गाँव की शान’ पहल के तहत मेधावी छात्रों का सम्मान:

गाँव की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरोसा ग्राम के चार मेधावियों, वैष्णवी पाल (89.2%) , नैंशी पाल (81.3%), नेहा गौतम (70%) एवं धोनी पाल (58.1%) को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह युवाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का प्रतीक है।

युवा शक्ति का विस्तार : सरोसा में 3 नए यूथ क्लबों का गठन

युवा सशक्तिकरण के निरंतर क्रम में सरोसा में, 157वाँ एवं 158वाँ बॉयज यूथ क्लब, 93वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने हेतु Cricket, Volleyball, Carrom, Football आदि खेलकिट भी वितरित की गईं।

प्रबुद्धजनों का सम्मान: शिविर के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं गणमान्यों अर्जुन लोधी, ईश्वरदीन, परवेश कुमार, साहब दीन गौतम, त्रिलोकी गौतम, फकीरे, सताना देवी, भाई लाल साहू, सहदेव जी, राम सेवक, इंद्रपाल, शीतला प्रसाद, आनंद, सर्वेश कुमार, कैलाश, आकाश, बाबू लाल, सुवासिनी, शकुंतला तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों को तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

सन आई हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 50 ग्रामीणों को चश्मे वितरित: जन–जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के सतत प्रयासों के तहत, सन आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नेत्र परीक्षण के बाद 50 ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।

LUCKNOW: The Hype Room बार का “फेक वेडिंग शो” बना युवाओं का फ़ेवरेट, युवा बोले- ये तो धमाल था, GM अमित सिंह बोले- “लखनऊ को हमने नया अनुभव दिया”

लखनऊ: हाइप रूम बार में आयोजित फेक वेडिंग शो ने शहर के नाइटलाइफ़ कल्चर में धमाकेदार एंट्री करते हुए युवाओं के बीच डबल जोश भर दिया है। यह शो अब तक का सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा पसंद किया गया इवेंट बन चुका है। सोशल मीडिया पर इसकी धूम है और युवा इसे “लखनऊ का हॉटेस्ट ट्रेंड” बता रहे हैं।

हल्दी, मेहंदी, संगीत, बारात और फेरे-हर रस्म को मज़ेदार, क्रिएटिव और हाई-एनर्जी अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा माहौल फिल्मी शादी की तरह ग्लैमरस लग रहा था।

Best Couple Award ने बढ़ाया शो का ग्लैमरस आकर्षण

फेक वेडिंग शो के दौरान Best Couple Award भी दिया गया, जिसने इवेंट में प्रतियोगिता और एक्साइटमेंट का नया रंग भर दिया।

पहला स्थान: अमन जसवानी
दूसरा स्थान: प्रियांशी

दोनों को स्टेज पर स्पेशल सम्मान दिया गया, और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें सराहा।

युवाओं का रिएक्शन

बार में मौजूद युवाओं ने इस शो की जमकर तारीफ की और कहा-

  • “ये शो नहीं, एक धमाकेदार एक्सपीरियंस था!”
  • “लखनऊ की नाइटलाइफ़ में ऐसा फन पहली बार मिला।”
  • “असली शादी से ज्यादा मज़ा यहाँ आया!”

हाइप रूम बार का यह इवेंट शहर में नया ट्रेंड सेट कर चुका है और आने वाले दिनों में ऐसे शो की डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है।

GM अमित सिंह का आधिकारिक बयान

“The Hype Room” बार के जनरल मैनेजर अमित सिंह ने कहा:
“हमारा उद्देश्य युवाओं को एक अनोखा, मजेदार और यादगार अनुभव देना था। ‘फेक वेडिंग शो’ को जिस तरह का रेस्पॉन्स मिला है, उससे साफ है कि लखनऊ नई तरह के एंटरटेनमेंट को खुले दिल से स्वीकार कर रहा है। यह शुरुआत भर है-हम आगे और भी एक्साइटिंग कॉन्सेप्ट लाने वाले हैं।”

जया प्रदा ने धर्मेंद्र की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना की और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आ रहा है. बुधवार को परिवार वाले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर घर लेकर आ गए. अब उनके फैंस के साथ बॉलीवुड इंडिस्ट्री के सभी लोग उनकी स्वास्थ्य की मंगल कामना कर रहे हैं.

गुरुवार को अभिनेत्री जया प्रदा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की मंगल कामना की. उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘प्रिय धरम जी, आपकी तबीयत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई. आप हम सबके लिए एक प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक रहे हैं. आपके चेहरे की मुस्कान और जज्बा आज भी लाखों लोगों के दिलों को छूती है. हम ईश्वर से कामना करते हैं कि आप पहले की तरह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और ऊर्जावान होकर सबको अपना प्यार और सकारात्मकता दें. प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ, जया प्रदा.

बता दें, अभिनेता के भर्ती होने के बाद कई सेलेब्स उन्हें अस्पताल देखने के लिए गए थे. वहीं, उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की थी.

धर्मेंद्र की गंभीर हालत के वजह से फैली थी झूठी खबर
बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे. हालांकि, उस दौरान अभिनेता की हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर थी. ऐसे में गलत जानकारी मिलने के कारण कुछ मीडिया चैनलों में फेक न्यूज भी फैली थी, जिस पर हेमा मालिनी, ईशा देओल और सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.वहीं, अभिनेता की हालत में भी पहले से सुधार है और अब उनका इलाज घर पर ही हो रहा है. फैंस भी लगातार उनके रिकवरी के लिए भगवन से प्रार्थना कर रहे हैं.

Health Tips:इन 5 लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें—अगर दिखें तो समझें डायबिटीज़ की शुरुआत, तुरंत शुरू करें ये जरूरी परहेज।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज जैसी बीमारी किसी को भी चुपके से घेर लेती है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में करीब 83 करोड़ लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं और आधे से ज्यादा को तो पता ही नहीं चलता कि उनकी बॉडी में शुगर का लेवल बढ़ चुका है. भारत में भी हालात बेहद गंभीर हैं. इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) की 2025 की डायबिटीज एटलस रिपोर्ट कहती है कि भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं और 2.5 करोड़ लोग अब भी इससे अनजान हैं. वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर हम आपको उन 5 लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे डायबिटीज होने का पता चलता है. अगर समय पर सही परहेज शुरू कर दिए जाएं तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

कैसे रखें अपना ध्यान?

दिल्ली के नामी अस्पताल में एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. वी. सुब्रह्मण्यम के मुताबिक, डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि यह चुपचाप हार्ट, किडनी, आंखों और नसों को नुकसान पहुंचाती है. अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है या ज्यादा प्यास लग रही है, थकान, वजन का अचानक कम होना और धुंधला दिखना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत ब्लड टेस्ट करवाएं. ये लक्षण टाइप-2 डायबिटीज में ज्यादातर देखे जाते हैं, जो 90 पर्सेंट मामलों में होता है.

रात में दिखता है यह लक्षण

डायबिटीज का पहला लक्षण बार-बार पेशाब आना है. दरअसल, जब ब्लड शुगर बढ़ता है तो किडनी उसे बाहर निकालने की कोशिश करती है. इसके चलते रात में भी 4-5 बार टॉयलेट जाना पड़ता है. डॉ. सुब्रह्मण्यम के मुताबिक, मरीज अक्सर कहते हैं कि रात भर नींद नहीं आती, क्योंकि पेशाब रोक नहीं पाते हैं. यह शुरुआती संकेत है, जिसे इग्नोर करने से किडनी डैमेज हो जाती है. IDF की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर वक्त पर चेकअप न हे तो भारत में 40 पर्सेंट डायबिटीज के मरीजों को किडनी प्रॉब्लम हो जाती है.

बार-बार प्यास लगना भी खतरनाक

दूसरा लक्षण अजीब-सी प्यास लगना है. दरअसल, शुगर बढ़ने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और आप जितना पानी पिएंगे, उतनी ही प्यास लगती है. डॉ. सुब्रह्मण्यम कहते हैं कि गर्मी में प्यास तो लगती ही है, लेकिन ठंडे मौसम में भी बार-बार पानी पीना पड़ रहा है तो शुगर चेक कराएं. हमने हाल ही में एक स्टडी में देखा कि 70 पर्सेंट मरीजों में यह लक्षण सबसे पहले नजर आया. ADA (अमेरिकन डायबिटीज असोसिएशन) की 2025 गाइडलाइंस में भी यही कहा गया है कि प्यास का बढ़ना हाइपरग्लाइसीमिया का सिग्नल होता है.

लगातार थकान लग रही तो कराएं जांच

डायबिटीज में कोशिकाएं शुगर को एनर्जी में बदल नहीं पाती हैं, जिसकी वजह से हर वक्त थकान महसूस होती है. डॉ. सुब्रह्मण्यम के मुताबिक, मरीज सोचते हैं कि काम की थकान है, लेकिन ऐसा डायबिटीज की वजह से होता है. WHO की स्टडी भी बताती है कि अनट्रीटेड डायबिटीज से थकान हार्ट अटैक का रिस्क दोगुना कर देती है.

अचानक घट रहा वजन तो दें ध्यान

टाइप-1 डायबिटीज के दौरान वजन काफी तेजी से कम होने लगता है, क्योंकि बॉडी फैट और मसल्स को तोड़कर एनर्जी बनाने लगती है. डॉ. सुब्रह्मण्यम ने बताया कि एक महीने में 4-5 किलो वजन घटना नॉर्मल नहीं होता है. यह इंसुलिन की कमी का संकेत है. IDF की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 10 मिलियन टाइप-1 केस हैं, जिनमें यह लक्षण प्रमुख है.

धुंधला दिख रहा है तो हो जाएं अलर्ट

डायबिटीज का पांचवां लक्षण आंखों से धुंधला दिखना है. दरअसल, हाई शुगर की वजह से आंखों के लेंस में सूजन आ जाती है, जिससे विजन ब्लर हो जाता है. डॉ. सुब्रह्मण्यम बताते हैं कि डायबिटिक रेटिनोपैथी से 20 पर्सेंट मरीज अंधे हो जाते हैं. 2025 की ADA रिपोर्ट कहती है कि शुरुआती चेकअप से 80 पर्सेंट केस बचाए जा सकते हैं. यह लक्षण बच्चों में भी तेजी से बढ़ रहा है.

कैसे करना चाहिए परहेज?

डॉ. सुब्रह्मण्यम सलाह देते हैं कि अगर डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो चीनी, मैदा, प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट से तौबा करें. इसकी जगह फाइबर वाली चीजें खाएं. IDF की 2025 में पब्लिश रिपोर्ट में बताया गया है कि हेल्दी डाइट से 58 पर्सेंट केस प्रिवेंट हो सकते हैं. इसके अलावा सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं. ब्रेकफास्ट में ओट्स, दलिया या मल्टीग्रेन पराठा लें. सुबह 7 से 8 बजे के बीच नाश्ता करें, जिसमें 300 कैलोरी हो. फल में सेब, अमरूद या पपीता चुनें, केला कम खाएं. लंच में ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जी और सलाद रखें. रोटी 2-3 ही लें. शाम के स्नैक में मुट्ठी भर बादाम या स्प्राउट्स खाएं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

भारत पर ज़हर उगलने वाला आसिम मुनीर अब पाकिस्तान का CDF बनने जा रहा है, जिसके बाद परमाणु हथियारों पर भी उसका अधिकार होगा।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने गुरुवार को सैन्य कानून में संशोधन किया, जिससे सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स नियुक्त करने का रास्ता साफ हो गया. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विवादास्पद 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी दे दी, जिससे यह संविधान का हिस्सा बन गया. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सैन्य अधिनियम में बदलावों का उद्देश्य सशस्त्र बल कानूनों को नवीनतम संविधान संशोधन के अनुरूप बनाना है.

तीनों सेनाओं की कमान होगी मुनीर के हाथ

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से सेना अधिनियम में संशोधन विधेयक पेश करने के बाद नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए, कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा कि ये बदलाव नए कानून नहीं हैं, बल्कि मौजूदा कानूनों में संशोधन हैं. उन्होंने कहा, ‘‘सैन्य अधिनियम में बदलाव यह है कि वर्तमान सेनाध्यक्ष, एक साथ ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (सीडीएफ) भी होंगे. सीडीएफ का कार्यकाल उनकी नियुक्ति की तारीख से पांच वर्ष का होगा. नौसेना और वायु सेना अधिनियमों से कुछ प्रावधान हटा दिए गए हैं, जबकि अन्य शामिल किए गए हैं.”

परमाणु हथियारों पर भी मुनीर का कंट्रोल

इस संशोधन के तहत पाकिस्तान में नेशनल स्ट्रैटजिक कमांड (NSC) का गठन होगा. यह कमांड पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और मिसाइल सिस्टम की निगरानी और नियंत्रण करेगी. अभी तक शहबाज शरीफ की अध्यक्षता वाली नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के पास थी, लेकिन अब ये पावर NSC के पास चली जाएगी. NSC का कमांडर भले ही पीएम की मंजूरी ने ही नियु्क्त होगा, लेकिन CDF की सिफारिश पर ही होगी.

27वां संविधान संशोधन विधेयक पारित

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संसद के दोनों सदनों की ओर से पारित 27वें संविधान संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. राष्ट्रपति की स्वीकृति के साथ, 27वां संविधान संशोधन विधेयक अब संविधान का हिस्सा बन गया है. विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बीच सीनेट ने विवादास्पद 27वें संविधान संशोधन विधेयक को दूसरी बार पारित कर दिया. इससे पहले नेशनल असेंबली ने 27वें संविधान संशोधन को दो-तिहाई बहुमत से पारित कर दिया था. कुल 234 सदस्यों ने इसके पक्ष में और चार ने इसके विरुद्ध मतदान किया, जबकि विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार किया.

बढ़ा जाएगा मुनीर का कार्यकाल

इस संशोधन के बाद प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति सेना प्रमुख और रक्षा बल प्रमुख की नियुक्ति करेंगे. इसका एक प्रस्ताव काफी चर्चा में था जिसके मुताबिक ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का पद 27 नवंबर, 2025 को समाप्त कर दिया जाएगा. संशोधन के तहत, पाकिस्तान के वर्तमान चीफ जस्टिस अपने कार्यकाल की समाप्ति तक इस पद पर बने रहेंगे. उसके बाद, यह पद सुप्रीम कोर्ट या संघीय संवैधानिक कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जस्टिस को सौंप दिया जाएगा.

संशोधन विधेयक के खिलाफ दो जजों का इस्तीफा

पाकिस्तान के सबसे विवादित संशोधन विधेयक के पारित होते ही वहां के सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने विरोध स्वरूप अपना इस्तीफा सौंप दिया. वरिष्ठ जस्टिस मंसूर अली शाह और अतहर मिनल्लाह ने 27वें संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हस्ताक्षर के बाद इस्तीफा दे दिया. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक अपने 13 पृष्ठों के इस्तीफे में  मंसूर अली शाह ने कहा कि 27वां संविधान संशोधन पाकिस्तान के संविधान पर एक गंभीर हमला है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका विभाजित हो गई है, जिससे देश दशकों पीछे चला गया है.

उन्होंने कहा, “27वें संविधान संशोधन ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को खंडित कर दिया है. इसने न्यायपालिका को सरकार के नियंत्रण में ला दिया है. यह संशोधन पाकिस्तान के संवैधानिक लोकतंत्र की भावना को लगा एक गंभीर झटका है.”

जस्टिस अतहर मिनल्लाह ने लिखा कि 27वें संविधान संशोधन के पारित होने से पहले, उन्होंने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर देश की संवैधानिक व्यवस्था पर प्रस्तावित बदलावों के प्रभाव के बारे में चिंता जताई थी.

उन्होंने आगे कहा, “मुझे उस पत्र की विस्तृत सामग्री को दोहराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इतना कहना ही काफी है कि चुनिंदा चुप्पी और निष्क्रियता की पृष्ठभूमि में, वे आशंकाएं अब सच हो गई हैं.” उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि जिस संविधान की रक्षा करने की उन्होंने शपथ ली थी, वह अब नहीं रहा. उन्होंने चेतावनी दी कि संशोधन के तहत रखी गई नई नींव उसकी कब्र पर टिकी है.