Home Blog Page 420

Sports News:पहले अर्शदीप और हर्षित की घातक गेंदबाज़ी, फिर गायकवाड़ के शानदार शतक ने जमाया रंग।

पहले अनऑफिशियल वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया है. राजकोट में खेले गए वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका A ने पहले खेलते हुए 285 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में इंडिया A ने ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में 4 विकेट से जीत सुनिश्चित की. गायकवाड़ ने 117 रनों की मैच विजेता पारी खेली.

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के ओपनिंग स्पेल ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया, क्योंकि उसने मात्र एक रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे. 16 रन पर चौथा और 53 रन बनाने तक दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.

इसी बीच डियान फॉरेस्टर और डेलानो पॉटगेटर ने 113 रनों की पार्टनरशिप कर दक्षिण अफ्रीका A की मैच में दमदार वापसी करवाई. फॉरेस्टर ने 77 रनों की पारी खेली. इसके बाद पॉटगेटर ने बीजोर्न फॉर्टुइन के साथ मिलकर 87 रन जोड़े. पॉटगेटर ने 90 और बीजोर्न ने 59 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

ऋतुराज गायकवाड़ का शतक

286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 31 रन और रियान पराग सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे छोर पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कमान संभाली हुई थी. गायकवाड़ ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 89 रनों की साझेदारी करके भारतीय टीम को जीत के करीब ले जाने का काम किया.

गायकवाड़ 117 रन बनाकर आउट हुए. नितीश कुमार रेड्डी ने भी दबाव भारी स्थिति में 26 गेंदों में 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, उन्होंने निशांत सिंधू के साथ मिलकर 65 रन ऑन की पार्टनरशिप की. सिंधू ने नाबाद 29 रन बनाए. दोनों टीमों के बीच दूसरा अनऑफिशियल वनडे मैच 16 नवंबर को खेला जाएगा.

श्रेया घोषाल के कटक कंसर्ट में हंगामा, एक शख्स बेहोश हुआ और एक घायल हो गया।

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का गुरुवार को ओडिशा के कटक में लाइव कंसर्ट था. शहर के बाली यात्रा मैदान में हो रहे उनके इस कंसर्ट में हंगामा हो गया. बाली यात्रा उत्सव के समापन के मौके पर घोषाल की परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों फैंस जमा हुए थे. इस दौरान भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जब श्रेया घोषाल परफॉर्म करने के लिए पहुंचीं, तो बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर उमड़ पड़े और अफरा-तफरी मच गई. ऐस में श्रेया के कंसर्ट को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. लेकिन बाद में पुलिस ने हालात काबू में कर लिए और इसके बाद इसे फिर से शुरू किया गया.

भगदड़ जैसे हालात होते-होते बचे
श्रेया घोषाल के कंसर्ट में हुई धक्का-मुक्की के बीच एक व्यक्ति बेहोश हो गया जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया. पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने बताया- ‘कटक में भारी भीड़ जमा हो गई थी. एक व्यक्ति और दूसरे व्यक्ति के बीच कोई जगह नहीं थी. जो लोग भीड़ में खड़े नहीं हो पा रहे थे, उन्हें अधिकारियों की मदद से बाहर निकाला गया. किसी भी तरह की भगदड़ या किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.’

‘एक व्यक्ति को मामूली चोट आई…’
सिंह ने कहा- ‘हालांकि ऐसी कोई अप्रिय स्थिति नहीं थी. ये सच है कि वहां भारी भीड़ थी, लेकिन हमने उसे ठीक से संभाला. एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और उसकी हालत स्थिर है.’

श्रेया घोषाल ने गाए अपने हिट गाने
बता दें कि ये पहली बार है जब श्रेया घोषाल ने कटक में परफॉर्म किया. इस दौरान उन्होंने डोला रे डोला, चिकनी चमेली, मस्तानी हो गई, राधा, मनवा लागे समेत अपने शानदार गाने गाकर सुरों की महफिल सजा दी.

Health Tips:मेंटल हेल्थ के लिए AI चैटबॉट्स पर भरोसा करना जोखिम भरा, अमेरिकी मनोवैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी।

टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब लोग अपनी इमोशनल प्रॉब्लम्स और मेंटल स्ट्रेस से निपटने के लिए एआई चैटबॉट्स और वेलनेस ऐप्स का सहारा लेने लगे हैं. यह टूल्स आसान, सस्ते और हमेशा उपलब्ध होने के कारण लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं. बहुत से लोग इन्हें एक डिजिटल काउंसलर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं जो उनकी बातें सुनता है, सलाह देता है और मुश्किल समय में भी साथ देता है.

हालांकि, इन पर भरोसा करना मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. दरअसल, अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन ने एक हेल्थ एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे चैटबॉट्स में न तो साइंटिफिक प्रमाण है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त मानक, जिससे इनका उपयोग खतरनाक हो सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मेंटल हेल्थ के लिए एआई चैटबॉट्स पर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है.

एआई चैटबॉट्स में सुरक्षा की कमी

एपीए की रिपोर्ट यूज ऑफ जेनरेटिव एआई चैटबॉट्स एंड वैलनेस एप्लीकेशन फॉर मेंटल हेल्थ में बताया गया है कि यह डिजिटल टूल असल में मेंटल हेल्थ की देखभाल के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अफॉर्डेबिलिटी और एक्सेसिबिलिटी के कारण लोग इन्हें बड़ी संख्या में इस्तेमाल कर रहे हैं. खासकर वह लोग जो महंगा इलाज या थेरेपिस्ट के पास नहीं जा पाते हैं. इस रिपोर्ट को लेकर एपीए के सीईओ ने कहा है कि हम हर समय एक बड़े मेंटल हेल्थ संकट के दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में केवल तकनीकी उपाय से समस्या हल नहीं होगी. यह चैटबॉट्स हमारी मेंटल हेल्थ को अस्थायी सहारा जरूर दे सकते हैं, लेकिन किसी दिक्कत में फंसे व्यक्ति को सही रास्ता दिखाने की उनकी क्षमता सीमित है.

सिस्टम सुधार की जगह टेक्नोलॉजी पर निर्भरता सही नहीं

अमेरिकी एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि डिजिटल टूल मेंटल हेल्थ सेवाओं को बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं. लेकिन इन्हें असली समस्याओं से ध्यान भटकने का जरिया नहीं बनना चाहिए. रिपोर्ट में सरकारों, रिसर्चर्स, डॉक्टरों और टेक कंपनियों से मिलकर एक जवाबदेही और सुरक्षित डेटा तैयार करने की अपील की है. इसके अलावा एपीए ने यह भी सुझाव दिया है कि एआई चैटबॉट्स को प्रोफेशनल थेरेपी का ऑप्शन नहीं माना जाना चाहिए और इन पर ज्यादा इमोशनल निर्भरता से बचना चाहिए. साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए इसे लेकर सख्त नियम बनाने चाहिए.

सख्त नियम और पारदर्शिता जरूरी

एपीए का कहना है कि एआई तकनीक का विकास इतनी तेजी से हुआ है कि उसके असर और खतरों को पूरी तरह समझा नहीं जा सका. ऐसे में एपीए ने टेक कंपनियों से पारदर्शिता बढ़ाने और रिसर्चर्स को लंबे समय के लिए रिसर्च की अनुमति देने की मांग की है. ताकि इन टूल्स के असली प्रभाव को समझा जा सके. इसके अलावा एपीए ने यह भी कहा है कि अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं जो यह साबित कर सके की यह चाटबॉट्स मेंटल हेल्थ सुधार में प्रभावी या पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Sports News :भारत–दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले वरुण चक्रवर्ती बने टी20 कप्तान, पहली बार टीम की कमान संभालेंगे।

वरुण चक्रवर्ती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम की कप्तानी करेंगे. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के मध्य यह टी20 टूर्नामेंट शुरू हो चुका होगा. तमिलनाडु ने डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड में वरुण चक्रवर्ती को कप्तान और एन जगदीशन को उपकप्तान बनाया है.

ये पहली बार होगा जब वरुण चक्रवर्ती तमिलनाडु टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. चक्रवर्ती टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए निरंतर दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 2024 में टीम इंडिया में वापसी करने के बाद चक्रवर्ती 23 मैचों में 43 विकेट ले चुके हैं. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में अनुभव और शानदार फॉर्म तमिलनाडु को बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार रहेगी.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में तमिलनाडु टीम को एलीट ग्रुप D में रखा गया है. इस ग्रुप में उसके साथ दिल्ली, सौराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड और त्रिपुरा भी हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 का खिताब मुंबई ने जीता था, जबकि तमिलनाडु टीम ग्रुप B में पांचवें स्थान पर रही थी.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु का स्क्वाड:

वरुण चक्रवर्ती (कप्तान), एन जगदीशन (उपकप्तान), तुषार रहेजा (विकेटकीपर), अमित सात्विक, शाहरुख खान, आंद्रे सिद्धार्थ, प्रदोष रंजन पॉल, शिवम सिंह, आर साई किशोर, एम. सिद्धार्थ, टी नटराजन, गुरजपनीत सिंह, ए एसाक्कीमुथु, सोनू यादव, आर सिलंबरासन, रितिक ईश्वरन (विकेटकीपर)

वरुण चक्रवर्ती फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ टी20 मैच ही खेल रहे हैं. BCCI दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर चुकी है. इनमें दूर-दूर तक वरुण चक्रवर्ती का नाम मौजूद नहीं है.

अमेरिका में भारतीय ट्रक ड्राइवरों की परेशानियाँ बढ़ीं—17 हजार लाइसेंस रद्द होने की स्थिति कैसे बनी?

अमेरिकी के कैलिफोर्निया प्रशासन ने विदेशी ड्राइवर को लेकर अहम फैसला लिया है. इसमें करीबन 17 हजार प्रोफेशनल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाना है. क्योंकि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इनमें से कई लाइसेंस अवैध रूप से प्रवासियों को सौंपे गए हैं. यह फैसला अगस्त में फ्लोरिडा में एक अवैध भारतीय प्रवासी ड्राइवर का गलत तरीके से यूटर्न लेने और एक्सीडेंट हो जाने के बाद लिया है. इसके बाद से ही पूरे देश में प्रोफेशनल ड्राइविंग लाइसेंस ऑडिट कराने का कदम उठाया गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी.

फिलहाल प्रशासन की तरफ से अप्रवासी भारतीयों की जानकारी साझा नहीं की गई है. राज्य सरकार के इस कदम से भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. अमेरिका के एक अखबार लॉस एंजिल्स टाइम्स ने 2019 में रिपोर्ट जारी की थी, इसमें बताया गया था कि कैलिफोर्निया समेत पूरे अमेरिका में एक दशक में ट्रक ड्राइवरों की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय सिख समुदाय आगे आया था.

कैलिफोर्निया की राज्य परिवहन एजेंसी के हवाले से दावा किया था कि लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई थी. ड्राइवरों को कानूनी रूप से देश में रहने की अनुमति नहीं थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले महीने कैलिफोर्निया में ही एक और अवैध अप्रवासी भारतीय ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में ही तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से चिंता बढ़ गई थी. घटना के बाद पूरे अमेरिका में अवैध अप्रवासी ड्राइवरों का मुद्दा गरमा गया था.

हालांकि अमेरिकी परिवहन सचिव सीन पी डफी ने, कैलिफोर्निया गवर्नर के परमिट स्टे की अवधि के दावे को खारिज कर दिया था. साथ ही कहा कि लाइसेंस रद्द करने का फैसला दर्शाता है कि राज्य ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी नहीं निभाई.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डेमोक्रेटिक गवर्नर ऑफिस और रिपब्लिकन ट्रंप प्रशासन के परिवहन विभाग ने सहमति जताई है कि लाइसेंस मौजूदा मानकों का उल्लंघन करते हैं. हालांकि इसी महीने अमेरिकी परिवहन सचिव ने बताया था कि अंग्रेजी दक्षता परीक्षा में असफल होने की वजह से 2025 में 7 हजार से अधिक अमेरिकी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर उन्हें सर्विस से बाहर कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट की मानें तो 2 लाख गैर अमेरिकी नागरिकों में से केवल 10 हजार लाइसेंस ही मान्य होंगे. यह व्यवस्था उन ड्राइवरों पर लागू होगी, जिनके पास H2-A, H-2B या E-2 वीजा होगा. इनमें H2-A अस्थायी कृषि श्रमिकों के लिए है. H-2B अस्थायी गैर-कृषि श्रमिकों के लिए है. E-2 उन लोगों के लिए है, जो अमेरिकी बिजनेस में अच्छा खासा निवेश करते हैं. नए नियम वर्तमान ड्राइवरों पर लागू नहीं होगे, यह लाइसेंस रिन्यूबल होने तक रख सकते हैं.