Home Blog Page 279

Shahid Kapoor के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होगा ‘कॉकटेल 2’ का टीजर

मार्च का महीना फिल्में पसंद करने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस महीने में सबसे पहले तो मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से है. इसी बीच अब शाहिद कपूर के फैंस के लिए भी ये महीना किसी ट्रीट से कम नहीं है. दरअसल इसी महीने में शाहिद की आगामी फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है. जिसका कनेक्शन पूरी तरह ‘धुरंधर 2’ से है.

‘कॉकटेल 2’ का टीजर होगा प्रीमियर
19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का क्रेज रणवीर सिंह के फैंस के बीच काफी ज्यादा है. लेकिन अब इस फिल्म का क्रेज शाहिद कपूर के फैंस के बीच भी काफ तेजी से बढ़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ फिल्म के साथ शाहिद कपूर की आगानी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर भी प्रीमियर होने वाला है. इस खबर से शाहिद कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

रणवीर सिंह और शाहिद कपूर का कनेक्शन
रणवीर सिंह और शाहिद कपूर साल 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ में साथ नजर आए थे. फिल्म में शाहिद ने रावल रतनसिंह का किरदार निभाया था, तो वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था. फिल्म में रणवीर का किरदार शाहिद के किरदार पर भारी पड़ गया था. जिसके बाद शाहिद कपूर को काफी कुछ सुनना पड़ा था. स्क्रीन पर शाहिद और रणवीर के बीच के कॉम्पिटीशन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. जिसके बाद शाहिद ने भी एक इंटरव्यू ने बिना नाम लिए इसके बारे में बात की थी.

‘कॉकटेल 2’ के बारे में
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ फिल्म साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. इस फिल्म में शाहिद कपूर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म में शाहिद के अलावा रश्मिका मंदाना और कॉति सैनन भी नजर आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज सितंबर 2026 की बताई जा रही है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

8वें दिन भी कायम रही The Kerala Story 2 की रफ्तार, हिट बनने से बस थोड़ा दूर

The Kerala Story 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर इस फिल्म ने अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और अब भी सिनेमाघरों में इसकी कमाई जारी है। हालांकि सीक्वल होने के बावजूद यह अपने पहले पार्ट जितनी बड़ी कमाई नहीं कर पाई, लेकिन अलग से देखें तो फिल्म का कलेक्शन संतोषजनक माना जा रहा है।

फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे समीक्षकों से मिले-जुले से लेकर नकारात्मक रिव्यू तक मिले। इसके बावजूद दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई, जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली।

कमाई के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन लगभग 75 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते में इसका कुल कलेक्शन करीब 22.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 2.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब लगभग 25.37 करोड़ रुपये हो गई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 28 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से यह अपने बजट का 80 प्रतिशत से ज्यादा वसूल कर चुकी है। पूरी लागत निकालने और सुरक्षित स्थिति में आने के लिए फिल्म को अभी लगभग 4 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे वीकेंड के बाद यह फिल्म 30 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को पार कर सकती है और बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो सकती है।

हालांकि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद यह फिल्म अपने पहले भाग The Kerala Story के मुकाबले काफी पीछे नजर आती है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही करीब 81.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था और बाद में भारत में इसका लाइफटाइम नेट कलेक्शन लगभग 241.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। ओवरसीज मार्केट से करीब 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 302 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

क्या फाइनल में India national cricket team, New Zealand national cricket team को हरा पाएगी? आंकड़ों से समझें जीत के चांस

India vs New Zealand Head to Head Stats: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत गत चैंपियन है और लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व रिकॉर्ड बना सकता है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड है जो पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा. यहां आंकड़ों से समझिए कि भारतीय टीम 2026 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम बन सकती है या नहीं.

हेड तू हेड में कौन आगे?

सबसे पहले हेड तू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं.  अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में दोनों टीमों की कुल 30 बार टक्कर हुई है, जिनमें 18 बार भारत और 11 बार न्यूजीलैंड जीता है. उनका एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था. 2022 से लेकर तब तक भारत और न्यूजीलैंड 10 बार टी20 मैचों में आमने-सामने आए हैं, जिनमें कीवी टीम सिर्फ 2 बार जीत दर्ज कर सकी है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में साफतौर पर भारत का पलड़ा भारी है.

चूंकि फाइनल नरेंद्रक्या फाइनल में India national cricket team, New Zealand national cricket team को हरा पाएगी? आंकड़ों से समझें जीत के चांस
मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टी20 में सिर्फ एक बार टक्कर हुई है. 2023 में खेले गए उस मुकाबले में भारत 168 रनों से जीता था. इस मैदान पर भी टीम इंडिया अपने विरोधियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है.

यहां पर न्यूजीलैंड आगे

जब टी20 वर्ल्ड कप में आपसी भिड़ंत की बारी आती है तो न्यूजीलैंड हर बार टीम इंडिया पर हावी रहा है. अब तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 3 बार आमने-सामने हैं और तीनों बार कीवी टीम विजयी रही है. न्यूजीलैंड की ये 3 जीत 2007, 2016 और 2021 वर्ल्ड कप में आई हैं.

अगर आपको याद हो तो ये वही मैदान है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. वहीं 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में टॉस बेहद अहम होगा क्योंकि यहां चेज कर पाना बहुत मुश्किल भरा काम हो सकता है. यहां खेले गए 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है.

कुल आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो फाइनल में भारत की जीत की संभावना अधिक नजर आ रही हैं, फिर चाहे आज तक भारत को टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर कोई जीत ना मिली हो. 

शादी के अगले दिन ही मैदान में उतरे Arjun Tendulkar, सेमीफाइनल खेलकर दिखाई खेल के प्रति लगन

भारतीय क्रिकेटर Arjun Tendulkar ने 5 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ शादी रचाई। इस खास मौके पर क्रिकेट और फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन शादी के ठीक अगले दिन अर्जुन ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

शादी के एक दिन बाद ही अर्जुन क्रिकेट के मैदान पर उतर गए। शुक्रवार को वह DY Patil T20 Cup के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते नजर आए। इस मैच में वह डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से मैदान में उतरे, जहां उनका मुकाबला मुंबई कस्टम्स से हुआ।

हालांकि यह मुकाबला अर्जुन की टीम के लिए अच्छा नहीं रहा और डीवाई पाटिल ब्लू को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो अर्जुन का दिन खास नहीं रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में अपने एक ओवर में 20 रन खर्च कर दिए।

दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन शादी से ठीक एक दिन पहले भी क्रिकेट खेलते नजर आए थे। उन्होंने केनरा बैंक के खिलाफ लीग मैच में हिस्सा लिया था।

अर्जुन और सानिया चंडोक ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। उस समारोह में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी से पहले संगीत और मेहंदी से जुड़े कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया और अर्जुन की बहन Sara Tendulkar लंबे समय से अच्छी दोस्त रही हैं, जिसके चलते उनका तेंदुलकर परिवार से पहले से ही करीबी संबंध रहा है।

अगर अर्जुन के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह घरेलू क्रिकेट में Goa cricket team का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं आईपीएल में पहले वह Mumbai Indians के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं। बाद में Indian Premier League 2026 के ऑक्शन में Lucknow Super Giants ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

पाकिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला: सेना की चेकपोस्ट से टकराई बाइक, 18 लोगों की मौत

पाकिस्तान के अफगानिस्तान से सटे उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। शुक्रवार (6 मार्च 2026) को मीरानशाह शहर के एक व्यस्त बाजार के पास स्थित पाकिस्तानी सेना की चेकपोस्ट को निशाना बनाकर यह फिदायीन हमला किया गया। इस धमाके में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे एक हमलावर ने विस्फोटकों से भरी मोटरसाइकिल को चश्मा पुल के पास बने सेना के चेकपोस्ट से टकरा दिया। टक्कर के तुरंत बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आसपास का बाजार भी आ गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

बताया जा रहा है कि इस हमले में मारे गए 18 लोगों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पाकिस्तानी सेना ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हमले में कितने सैनिक हताहत हुए हैं।

इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी उस्तुद उल खोरासन (USK) नाम के आतंकी संगठन ने ली है। यह संगठन इत्तिहाद उल मुजाहिदीन पाकिस्तान (IMP) से जुड़ा माना जाता है और हाफिज गुल बहादुर के नेटवर्क से संबंध रखता है।

जानकारी के मुताबिक हाफिज गुल बहादुर को कभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा अफगान जिहाद के दौरान तैयार किया गया था। शुरुआती दौर में उसने बन्नू स्थित एक ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण लिया और बाद में कई आतंकी संगठनों से जुड़कर गतिविधियां चलाता रहा।

बताया जाता है कि वह एक मदरसा भी चलाता था, जहां से आतंकी भर्ती और प्रशिक्षण दिया जाता था। यहां प्रशिक्षित कुछ लड़ाकों को अफगानिस्तान भेजा जाता था, जबकि अन्य को कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों के साथ जोड़ा जाता था।

बाद में लाल मस्जिद घटना के बाद जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का गठन हुआ, तो हाफिज गुल बहादुर भी उससे जुड़ गया और तब से पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में शामिल रहा है।