Home Blog Page 278

सरोजनी नगर के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब: हरौनी स्थित झाड़ेश्वर मंदिर में विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने दिया एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ : सरोजिनी नगर क्षेत्र के हरौनी स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित भव्य होली मिलन उत्सव में शनिवार को हजारों ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। रंग, उमंग और भाईचारे के माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सरोजिनी नगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भारत के राष्ट्रीय चरित्र, सांस्कृतिक मूल्यों और सभ्यता की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है।

उन्होंने कहा कि यदि भारत को समझना है तो केवल उसके संविधान को नहीं, बल्कि उसके त्योहारों को समझना होगा, क्योंकि भारत के त्योहार समाज को जोड़ने, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और नई पीढ़ियों को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

सत्य की विजय का प्रतीक है होली

अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक प्रसंग नहीं बल्कि एक शाश्वत सत्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास और परंपरा यह संदेश देती है कि अहंकार, अत्याचार और अन्याय अंततः पराजित होते हैं और सत्य तथा धर्म की विजय होती है। होलिका दहन इसी सत्य का प्रतीक है कि सत्य को कभी नष्ट नहीं किया जा सकता।

भारतीय त्योहार जीवन मूल्यों की शिक्षा देते हैं

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत के त्योहार केवल आनंद और उत्सव तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज को जीवन जीने की सही दिशा और नैतिक शिक्षा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि होली सत्य की विजय का प्रतीक है, दशहरा धर्म की विजय का संदेश देता है, दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव है और गुरुपर्व सेवा, समर्पण तथा त्याग की भावना को प्रोत्साहित करता है।

समाज को जोड़ने वाला लोकतांत्रिक पर्व है होली

उन्होंने कहा कि होली भारतीय समाज का ऐसा पर्व है जो सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करता है। इस दिन लोग जाति, वर्ग, भाषा और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं। यही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि विविधताओं के बावजूद समाज एकता के सूत्र में बंधा रहता है।

बसंत और प्रकृति के उत्सव का भी प्रतीक

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली बसंत ऋतु का भी उत्सव है। यह वह समय होता है जब खेतों में नई फसल लहलहाती है, सरसों के फूल खिलते हैं और प्रकृति स्वयं रंगों से सराबोर हो जाती है। भारतीय सभ्यता ने प्रकृति के इस सौंदर्य और उल्लास को भी उत्सव का स्वरूप दिया है।

मजबूत भारत ही अपनी संस्कृति की रक्षा कर सकता है

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में अस्थिरता और संघर्ष की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे समय में भारत को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और सामरिक दृष्टि से और अधिक मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र ही अपनी संस्कृति, शांति और परंपराओं की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और संतुलित वातावरण मिल सके। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रेम, एकता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

अपने संबोधन के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि होली को केवल रंगों का उत्सव न मानते हुए इसे प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश देने वाला पर्व बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने आचरण और कर्मों से भारत को और अधिक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाने में योगदान देगा।

युवा प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन

कार्यक्रम के दौरान हरौनी निवासी एमबीए छात्र प्रखर चौहान को डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने युवा पीढ़ी को शिक्षा और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राजेश सिंह चौहान, गोविंद प्रताप शुक्ला, शिव शंकर सिंह “शंकरी”, राजकुमार सिंह चौहान, राधे लाल यादव, शिवराज शुक्ला, अनिकेत सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, नगर पंचायत बंथरा अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत रावत, पार्षद लवकुश रावत, वीरेंद्र रावत, पीके मिश्रा, तुन्नू शुक्ला, आशु शुक्ला, सुभाष पासी, प्रधान प्रतिनिधि तरुण शुक्ला, पूर्व प्रधान सोनू माली, पूर्व प्रधान पवन सिंह, गंगाराम भारती, सोनू त्रिवेदी, सेक्टर संयोजक सूरज सिंह, प्रियंका सिंह, ऋतु सिंह, मधु चौरसिया, बच्चू लाल पासी, रेणु सिंह, राजू शुक्ला, आनंद अवस्थी, जितेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, एसके सुमन, प्रधान पीनू, प्रधान नीरज सिंह, कुलदीप सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Health Tips:युवाओं की आर्टरीज क्यों हो रही हैं समय से पहले सख्त, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?

भारत के कार्डियोलॉजिस्ट एक चिंताजनक ट्रेंड देख रहे हैं: कम उम्र के युवाओं की आर्टरीज समय से पहले बूढ़ी हो रही हैं। यानी जन्म प्रमाणपत्र में 35 साल दिख रहे हों, लेकिन शरीर के हार्ट और आर्टरीज की जांच में 50-55 साल जैसी स्थिति। डॉक्टर इसे “अर्ली वैस्कुलर एजिंग” कहते हैं।

क्रोनोलॉजिकल और बायोलॉजिकल एज में फर्क

  • क्रोनोलॉजिकल एज: आपकी वास्तविक उम्र।
  • बायोलॉजिकल एज: शरीर के अंग कितने स्वस्थ हैं।

डॉ. विवेक कुमार के अनुसार, लचीली आर्टरीज हर धड़कन के साथ फैलती-सिकुड़ती हैं और ब्लड फ्लो बनाए रखती हैं। लेकिन जब आर्टरीज सख्त और मोटी हो जाती हैं, तो बिना लक्षण के नुकसान जमा होने लगता है।

युवाओं की आर्टरीज बूढ़ी क्यों हो रही हैं?

  • आधुनिक जीवनशैली: लंबा बैठना, हाई-स्टेस जॉब, प्रोसेस्ड फूड।
  • नींद की कमी और तनाव।
  • धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर।

ICMR-INDIAB स्टडी के अनुसार, कम उम्र में डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं। WHO भी मानता है कि हार्ट रोग अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं।

इसे कैसे रोका जा सकता है?

  • रेगुलर एरोबिक एक्सरसाइज।
  • संतुलित आहार: फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स।
  • पर्याप्त नींद और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान।
  • धूम्रपान छोड़ना।

डॉ. मुकेश गोयल कहते हैं: “असल सवाल यह नहीं कि आपकी उम्र कितनी है, बल्कि आपकी आर्टरीज कितनी स्वस्थ हैं।” सही जीवनशैली अपनाकर आर्टरीज की लचक सुधारी जा सकती है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।

नोट: यह जानकारी रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी नई डाइट या एक्सरसाइज को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

शाहरुख खान की ‘किंग’ में शामिल 70% बॉलीवुड सितारे, सौरभ शुक्ला बोले- ‘हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा’

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर हर अपडेट फैंस के लिए खुशी का कारण बनता है। हाल ही में इसका छोटा टीजर रिलीज हुआ था, जिसने फिल्म की उत्सुकता और बढ़ा दी। अब एक्टर सौरभ शुक्ला ने हालिया इंटरव्यू में फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर खुलासा किया।

सौरभ शुक्ला का खुलासा

सौरभ ने बताया कि फिल्म में 70 प्रतिशत बॉलीवुड इंडस्ट्री नजर आएगी। उन्होंने कहा, “ना केवल मैं, बल्कि इस फिल्म में हर बड़ा नाम है, जो अपने आप में ही खास है। फिल्म इंडस्ट्री का लगभग आधा हिस्सा इस फिल्म में मौजूद है।”

सौरभ ने शूटिंग के अनुभव के बारे में भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग बहुत एंजॉय की। उन्होंने शाहरुख खान की पर्सनालिटी की तारीफ की और कहा कि फिल्म में उनका खुद का किरदार भी ऑडियंस के लिए यादगार रहेगा।

फिल्म की स्टार कास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में हैं। इसके अलावा रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे नामी कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।

रिलीज डेट और डेब्यू

फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसके साथ ही सुहाना खान का बिग स्क्रीन डेब्यू भी होने जा रहा है। पहले वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुकी हैं।

Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी 35 करोड़ की जमीन, Ram Mandir Ayodhya से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने नए निवेश को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के साथ-साथ बिग बी रियल एस्टेट सेक्टर में भी लगातार निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने उत्तर प्रदेश के Ayodhya में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है।

बताया जा रहा है कि यह जमीन लगभग 2.67 एकड़ में फैली हुई है और इसे उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी The House of Abhinandan Lodha से खरीदा है। यह जमीन Ram Mandir Ayodhya से करीब 15 मिनट की दूरी पर स्थित है। अयोध्या में बिग बी का यह तीसरा बड़ा निवेश माना जा रहा है।

‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के पास स्थित है जमीन

कंपनी के अनुसार यह जमीन ‘द सरयू’ नाम के बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के पास स्थित है। यह प्रोजेक्ट लगभग 75 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है और इसे भविष्य में लग्जरी व प्रीमियम डेवलपमेंट के रूप में तैयार करने की योजना है।

इस जमीन की खरीद से जुड़े दस्तावेज बिग बी की कंपनी AB Corp Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरे किए हैं।

रियल एस्टेट कंपनी के चेयरमैन Abhinandan Lodha का कहना है कि अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम के निवेश से अयोध्या आने वाले समय में निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। उनके अनुसार जमीन सिर्फ एक संपत्ति नहीं बल्कि एक विरासत भी होती है, जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाता है।

अयोध्या में बिग बी का तीसरा निवेश

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदी है। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था, जो इसी प्रोजेक्ट के पास स्थित बताया जाता है।

इसके अलावा साल 2024 में भी उन्होंने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में करीब 10,000 वर्ग फुट की जमीन लगभग 14.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस तरह अयोध्या में यह उनका तीसरा बड़ा निवेश बन गया है।

अलीबाग में भी किया है निवेश

अयोध्या के अलावा अमिताभ बच्चन ने Alibag में भी जमीन खरीदी है। यहां उन्होंने ‘सोल दे अलीबाग’ नाम के प्रोजेक्ट में लगभग 10 करोड़ रुपये का प्लॉट लिया है।

इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी निवेश कर चुके हैं, जिनमें Kriti Sanon और Kartik Aaryan जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद नई फिल्म में दिखेंगे Salman Khan, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं. बीते कुछ समय से वो अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि इन अटकलों पर विराम लग गया है. सलमान खान जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले है, जो फाइनल हो चुका है. बैटल ऑफ गलवान के रिलीज के बाद वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते है. इस नए प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने निर्माता दिल राजू और नेशनल अवार्ड विजेता निर्देशक वामशी पेडीपल्ली के हाथ मिलाया है.

अलग अंदाज में दिखेंगे सलमान खान

पिंकवीला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म एक बड़े पैमाने की एक्शन-थ्रिलर होगी, जिसे भव्य स्तर पर बनाया जाएगा. इस फिल्म में सलमान खान का लुक और अंदाज पहले से बिल्कुल अलग देखने को मिलेगा. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शकों को सलमान का ऐसा अवतार देखने को मिले, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो. निर्देशक वामशी पेडीपल्ली इस फिल्म में उनके लिए एक खास स्टाइल और अलग तरह का किरदार तैयार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्शन और इमोशंस भरपूर होगा. जब सलमान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें इसका कमर्शियल अंदाज और कहानी का इमोशनल साइड पसंद आया.

अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग

इस फिल्म में हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ एक बड़ी अभिनेत्री को कास्ट करने की तैयारी चल रही है. फिलहाल मेकर्स एक ए-लिस्ट एक्ट्रेस से बातचीत कर रहे हैं, हालांकि अभी इसे ऑफिशियल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है, जो 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा सलमान खान एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, वह फिल्ममेकर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी. के. के साथ भी एक नई फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं.