Home Blog Page 147

तीसरे संडे भी ‘राजा शिवाजी’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, बॉक्स ऑफिस पर कायम दबदबा

Raja Shivaji सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभिनेता और निर्देशक Riteish Deshmukh की इस ऐतिहासिक फिल्म ने तीसरे रविवार को भी जोरदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।

तीसरे संडे को भी शानदार कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में 52.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे सप्ताह में भी इसकी कमाई मजबूत रही और फिल्म ने 24.30 करोड़ रुपये जोड़े।

इसके बाद:

  • 15वें दिन — 1.45 करोड़ रुपये
  • 16वें दिन — 2.70 करोड़ रुपये
  • 17वें दिन (तीसरा रविवार) — करीब 3.05 करोड़ रुपये

की कमाई दर्ज की गई।

इसी के साथ Raja Shivaji का कुल घरेलू कलेक्शन लगभग 84 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

‘सैराट’ का रिकॉर्ड टूटने के करीब

मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में फिलहाल Sairat शीर्ष पर बनी हुई है, जिसने करीब 90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

अब Raja Shivaji उस रिकॉर्ड को तोड़ने से कुछ ही दूरी पर है। अगर फिल्म अगले कुछ दिनों में करीब 6 करोड़ रुपये और कमा लेती है, तो यह मराठी सिनेमा की नई सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

100 करोड़ क्लब पर भी नजर

फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर भी तेजी से बढ़ रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह मराठी भाषा की पहली फिल्म बन जाएगी जो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी।

नई फिल्मों के बीच भी कायम है पकड़

कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद दर्शकों का रुझान Raja Shivaji की ओर बना हुआ है। खासकर महाराष्ट्र और मराठी भाषी इलाकों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सरोजनीनगर को 1010 बेड के अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर की सौगात मिलने पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सरोजनीनगर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नवीन परिसर, शहीद पथ स्थित गोमती नगर विस्तार सेक्टर-7 में 1010 बेडेड अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर अस्पताल, नवीन ओपीडी ब्लॉक एवं टीचिंग ब्लॉक निर्माण परियोजना की स्वीकृति प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस संस्थान के विस्तार से न केवल राजधानी लखनऊ बल्कि पूरे प्रदेश के मरीजों को अत्याधुनिक एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य अवसंरचना को लगातार सशक्त किया जा रहा है और यह परियोजना उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि 855 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 1010 बेड की क्षमता वाला आधुनिक मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या एवं बेहतर उपचार व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा तथा 200 सीटों की क्षमता वाला अत्याधुनिक टीचिंग ब्लॉक भी विकसित किया जाएगा। इससे चिकित्सा छात्रों को आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से युक्त शिक्षण वातावरण मिलेगा तथा मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को नई मजबूती प्राप्त होगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर आज तेजी से उत्तर प्रदेश की “हेल्थ कैपिटल” एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। क्षेत्र में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI), शहीद पथ स्थित राम मनोहर लोहिया हेल्थकेयर सेंटर का नया मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर, कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आगामी 900 बेड का मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वेल्सन मेडिसिटी, टेंडर पाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) एंड हॉस्पिटल, ओ.पी. चौधरी डेंटल हॉस्पिटल, राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ हॉस्पिटल, नोवा शेखर हॉस्पिटल – MGMIT कैंपस, 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) इत्यादि जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के कारण सरोजनीनगर प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य एवं मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में स्थापित हो रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक चिकित्सा शिक्षा, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनसुलभ चिकित्सा सुविधाओं का व्यापक विस्तार भी है। इस परियोजना से गंभीर रोगियों को विशेषज्ञ उपचार शीघ्र उपलब्ध हो सकेगा तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों को राजधानी में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना सरोजनीनगर सहित पूरे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपलब्धि सिद्ध होगी और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह की सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग में एलपीएस वृंदावन सेक्टर-9 को वॉकओवर से मिली जीत : द्वितीय चरण में बनाई जगह, खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर, पुरस्कार देकर बढ़ाया गया मनोबल

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक खेल भावना देखने योग्य रही। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया।

इंटर-स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप के अंतर्गत आज का पहला मुकाबला एलपीएस वृंदावन सेक्टर-9 एवं एपीएस अकादमी के मध्य प्रस्तावित था। किन्तु एपीएस अकादमी टीम के निर्धारित समय पर मैदान में उपस्थित न हो पाने के कारण एलपीएस वृंदावन सेक्टर-9 को वॉकओवर प्रदान किया गया। इसके साथ ही टीम ने प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया।

इंटर स्पोर्ट्स क्लब चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेले गए दूसरे मुकाबले में लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब एवं चौहान क्रिकेट क्लब आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौहान क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आज के तीसरे मुकाबले में एमके-11 क्रिकेट क्लब एवं नाइट फाल्कन क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके-11 क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 99 रन बनाकर 100 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट फाल्कन क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित स्कोर हासिल नहीं कर सकी और एमके-11 क्रिकेट क्लब ने 29 रनों से शानदार विजय दर्ज की।

मैच में इब्राहम फारूकी ने उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 छक्के, 25 रन एवं 5 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को क्रिकेट किट, खिलाड़ियों को कैप, टीशर्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी टीमों के भोजन की व्यवस्था तारा शक्ति रसोई के माध्यम से की गई।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग लगातार क्षेत्रीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित कर रही है।

लखनऊ : 168 सप्ताह से लगातार “आपका विधायक आपके द्वार” : डॉ.राजेश्वर सिंह का जनसंवाद अभियान बना ग्रामीणों के विश्वास का सबसे मजबूत मंच

लखनऊ। “जब जनप्रतिनिधि स्वयं गांव की चौपाल तक पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुनने लगे, तब विकास केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनविश्वास का सशक्त माध्यम बन जाता है।” इसी भावना के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान निरंतर ग्रामीणों के बीच संवाद, समाधान और सेवा का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

इसी क्रम में 168 सप्ताह से लगातार चल रहे ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन मजरा शिवदीन खेड़ा, ग्राम पंचायत हरौनी, सरोजनीनगर मंडल में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएँ एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर हैंडपंप, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, नाला निर्माण, सामुदायिक शौचालय, पाइपलाइन मरम्मत एवं नलकूप सहित कुल 30 जनआवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्रम में कार्यक्रम के दौरान 40 वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र जांच कराई गई तथा 30 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इस पहल को क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में शिक्षा एवं युवा प्रोत्साहन को भी प्रमुखता दी गई। मेधावी विद्यार्थियों – अभिषेक शर्मा (कक्षा 10वीं, 62%), श्रुति शुक्ला (कक्षा 12वीं, 79.80%), अखिल शर्मा (कक्षा 12वीं, 61.20%) एवं स्वाती (कक्षा 10वीं, 87.50%) – को साइकिल वितरित कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

इसके साथ ही युवा शक्ति को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने हेतु 182वें बॉयज यूथ क्लब एवं 117वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लबों के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं कैरम किट प्रदान की गईं, जिससे युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान बृजेश कुमार सिंह, लल्लन शुक्ला, ललित तिवारी, मोतीलाल शर्मा, विनोद कुमार सिंह, सेक्टर संयोजक गोविंद सिंह, संदीप कुमार, रमेश कुमार शर्मा, आनंद बाजपेई, संतोष कुमार शुक्ला, गौरी, रामरती, अंजलि शर्मा, सौरभ शर्मा, अजय शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि सुखदेव रावत, नन्ही, सुषमा, शिव भगवान सिंह, समर सिंह, योगेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम भारती, मधु चौरसिया एवं सुहागवती चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

“आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के माध्यम से डॉ. राजेश्वर सिंह निरंतर सेवा, संवाद और विकास को जनसरोकारों से जोड़ते हुए सरोजनीनगर में जनविश्वास का नया अध्याय लिख रहे हैं।

“श्रीराम हनुमत महोत्सव” में समाज की विभूतियों का हुआ सम्मान, प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पीयूष शुक्ला को मिला “हनुमत कृपा सम्मान”

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बलरामपुर गार्डन, अशोक मार्ग में आयोजित भव्य दो दिवसीय “श्रीराम हनुमत महोत्सव” का पहला दिन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सम्मान समारोह के नाम रहा। श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति से सराबोर इस महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को मंच से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

महोत्सव के दौरान चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में लखनऊ शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पीयूष शुक्ला को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान, मानवीय सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के लिए “हनुमत कृपा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

डॉ. पीयूष शुक्ला को सम्मानित किए जाने के दौरान पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और अतिथियों ने कहा कि डॉ. शुक्ला लंबे समय से चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और जरूरतमंद मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाती है।

भव्य धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन, संकीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आकर्षक रोशनी, धार्मिक सजावट और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

आयोजकों ने कहा कि “श्रीराम हनुमत महोत्सव” केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। पहले दिन का आयोजन श्रद्धा, सम्मान और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया।