HomeDaily News“श्रीराम हनुमत महोत्सव” में समाज की विभूतियों का हुआ सम्मान, प्रख्यात होम्योपैथी...

“श्रीराम हनुमत महोत्सव” में समाज की विभूतियों का हुआ सम्मान, प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पीयूष शुक्ला को मिला “हनुमत कृपा सम्मान”

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बलरामपुर गार्डन, अशोक मार्ग में आयोजित भव्य दो दिवसीय “श्रीराम हनुमत महोत्सव” का पहला दिन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सम्मान समारोह के नाम रहा। श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति से सराबोर इस महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को मंच से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

महोत्सव के दौरान चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में लखनऊ शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पीयूष शुक्ला को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान, मानवीय सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के लिए “हनुमत कृपा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

डॉ. पीयूष शुक्ला को सम्मानित किए जाने के दौरान पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और अतिथियों ने कहा कि डॉ. शुक्ला लंबे समय से चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और जरूरतमंद मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाती है।

भव्य धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन, संकीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आकर्षक रोशनी, धार्मिक सजावट और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

आयोजकों ने कहा कि “श्रीराम हनुमत महोत्सव” केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। पहले दिन का आयोजन श्रद्धा, सम्मान और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments