Home Blog Page 1208

आज गुंडे असुरक्षित हुए हैं और आमजन सुरक्षित : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • पीएम मोदी को ’80 मनकों की माला’ पहनाएगा यूपी
  • सीएम ने बुलंदशहर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित
  • सीएम योगी ने बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह के लिए किया प्रचार
  • सीएम ने कहा, पिछली सरकारों की दंगा पॉलिसी ने बुलंदशहर को बना दिया था आतंक का पर्याय
  • पहले सरकार के संरक्षण में आमजन की आवाज को दबा दिया जाता था

बुलंदशहर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी को ’80 मनकों की माला’ पहनाई जाएगी। सीएम योगी ने सोमवार को बुलंदशहर में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की दंगा पॉलिसी के कारण प्रदेश को काफी नुकसान उठाना पड़ा। आये दिन दंगा, कर्फ्यू और अराजकता के कारण न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी। यहां तक कि बुलंदशहर को अराजकता और आतंक का पर्याय बना दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों के संरक्षण में आमजन की आवाज को दबाने का कार्य किया जाता था, मगर आज प्रदेश में गुंडे और अपराधी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और आम जनता के भीतर सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ है।

जो कभी असंभव लगता था, वह संभव हो चुका है

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार जब आती है तो बुलंद इरादे से बुलंदशहर की तरह ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते दिखती है। कभी स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की कर्मभूमि के रूप में इस धरती को पहचाना जाता था। महाभारत कालीन इस भूमि को मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त है। मगर, पिछली सरकारों की गुंडा पॉलिसी ने इसे अपराध और आतंक का पर्याय बना दिया था। गलत हाथ में वोट जाता है तो गुंडागर्दी फैलती है, जब वोट सही जगह दिया जाता है तो मोदी जी के नेतृत्व में विकास ही विकास दिखता है। एक वोट अराजकता भी ला सकता है और एक वोट आस्था का सम्मान और आजीविका के अवसरों में वृद्धि भी करता है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के गांव गांव में सदियों से गाया जाता था कि ”होली खेले रघुबीरा, अवध में…”, मगर अयोध्या में सदियों तक रामलला होली नहीं खेल सके और पहली बार 500 साल बाद अयोध्या में रामलला ने खूब होली खेली है। यह परिवर्तन ही तो है। जो कभी असंभव लगता था, वह संभव हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के संरक्षण में आमजन की आवाज को बंद कर दिया जाता था। व्यापारी, बेटी, नौकरीपेशा, किसान और युवा सब असुरक्षित थे। सुरक्षित केवल गुंडे और कुछ चुनिंदा परिवार थे। मगर, आज गुंडे असुरक्षित हुए हैं और जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। एक वोट हमारी किस्मत की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदल सकता है। लोकतंत्र का सदुपयोग भविष्य को सुनहरा बना सकता है और दुरुपयोग हमारे भविष्य को बर्बाद कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि 2017 के बाद से हर चुनाव में यहां से बीजेपी को भारी मत प्राप्त हुआ है।

ओडीओपी की हुई है अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी कि बुलंदशहर से गंगा एक्सपे्रस वे होकर गुजरेगा। इसके साथ ही बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का भी सपना साकार हुआ है। खुर्जा की क्रॉकरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इंग्लैंड यात्रा के दौरान यहां के ओडीओपी को ब्रिटिश प्रधानमंत्री को भेंटकर के इसकी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग की है।

दुष्परिणाम हमारी पीढ़ियों को झेलना पड़ा है

मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी को समाज को मानसिक रूप से तैयार करना होगा। हमें जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद चाहिए। हमें परिवारवाद नहीं, सबका साथ सबका विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल समाज को जाति, मत-मजहब के नाम पर बांटने का कार्य किया। दंगाइयों को प्रश्रय देकर राजनीतिक रोटियां सेंकी गईं और हम भी सज्जनता के कायल होकर जाति की हवा में बह जाते थे, दुष्परिणाम हमारी पीढ़ियों को झेलना पड़ा है।

अकेले बुलंदशहर में 40 हजार करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री ने यूपी का मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल बताते हुए कहा कि हमारा प्रदेश असीमित संभावनाओं वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि यहां असीमित संभावनाएं न होतीं तो श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान शिव, मां दुर्गा और मां गंगा-यमुना का आशीर्वाद इस धरती को न मिला होता। हमारे पास सबसे उर्वरा भूमि है, सबसे अच्छे हस्तशिल्पी और सबसे योग्य युवा हैं, तो हम किसी के सामने हाथ क्यों फैलाएं। हम अपनी ऊर्जा और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेंगे और यूपी के माध्यम से भारत के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जिस यूपी को पिछली सरकारों ने बदहाल बना दिया था, वही यूपी आज मोदी जी के नेतृत्व मे देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन रहा है। जहां पहले कोई निवेश नहीं करना चाहता था, वहां 10 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जिसमें से 40 हजार करोड़ का निवेश अकेले बुलंदशहर में हुआ है। सीएम योगी ने प्रबुद्धजनों से कहा कि उन्हें चुनाव के दौरान अपने आप को मोदी जी और भोला सिंह मानकर घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील करनी होगी। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में पिछला सभी रिकॉर्ड इसबार तोड़ना है, इसी अपील के साथ मैं यहां आया हूं।

इस अवसर पर बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, वर्तमान सांसद और सांसद प्रत्याशी भोला सिंह, विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, प्रदीप चौधरी, संजय शर्मा, चंद्रपाल सिंह, अनिल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह के अलावा जयपाल सिंह व्यस्त, हिमांशु मित्तल, योगेन्द्र चौधरी, रालोद के जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान एवं नगर निकायों के अध्यक्षगण मौजूद रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय: विधि संकाय के छात्र आदित्य गौतम पुरस्कृत

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय, विधि संकाय के छठे सेमेस्टर, एल.एल.बी. (इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम) के छात्र आदित्य गौतम ने महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा आयोजित नेशनल लॉ फेस्ट में “एम ई पिकासो:डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता” में विनर का स्थान प्राप्त किया।

आदित्य को इनाम के रूप में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट ,ट्रॉफी एवं ₹5000 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। विधि संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर बंशीधर सिंह, डॉ.राधेश्याम प्रसाद (फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर, मूट कोर्ट एसोसिएशन), प्रो.आर.के.सिंह, प्रो.नंद किशोर, डॉ.चंद्रसेन एवं डॉ.मृणालिनी सिंह ने छात्र की जीत पर उसे शुभकामनाएं दी।

मोदी की गारंटी कहती है भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ – वरिष्ठ अधिवक्ता ललित चाहर

  • पीएम मोदी ने 10 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी
  • सरकारी योजनाओं से 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी लाभार्थी हटाए
  • पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए
  • मोदी का मंत्र हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ

दिल्ली: इस समय पूरा देश चुनाव के रंग में रंगा हुआ है क्योंकि वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव न सिर्फ उत्तरप्रदेश बल्कि समूचे देश में हो रहे हैं ऐसे में हर कोई अपनी पार्टी और अपने दिल में पल रहे नेता का दिल से सपोर्ट करना भी चाहता है और अपने ही नेता को प्रधानमंत्री भी बनाना चाहता है।

इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ललित चाहर ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई शुरू की है। मोदी ने सुनिश्चित किया कि गरीब का पैसा कोई न हड़प पाए, इसलिए योजनाओं से 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी लाभार्थी हटाए। ऐसा करके पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से भी बचाए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। वो अपना आपा खो बैठे हैं। प्यारे देशवासियों मोदी की गारंटी कहती है कि मोदी का मंत्र हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। इस चुनाव में दो खेमों की लड़ाई है। इस चुनाव में दो खेमा मैदान में है, एक वो जो भ्रष्टाचारी को बचाना चाहते हैं और एक एनडीए जो भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहता है। मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा कि ये खत्म होना चाहिए या नहीं, इस पर लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि हां भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए।

महाराष्ट्र: आलीशान विला में पोर्न मूवी बनाने वाले गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़े

  • किराये के आलीशान विला मे चल रही थी पोर्न मूवी की शूटिंग
  • 5 लेडी पोर्न स्टार सहित 13 क्रिएटर अरेस्ट
  • विदेश मे भी बताई गई इंडियन पोर्न की डिमांड
  • अर्पण विला मे बनी USA स्टाइल पोर्न हुई रिकवर

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के लोनावला में पॉर्न वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह पूरा गोरखधंधा लोनावाला के अर्णव विला में कई दिनों से चल रहा था। यहां अलग-अलग राज्यों से कई युवक-युवतियां शूट के लिए आए थे। यहां कमरों में अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। पुलिस के हाथ कैमरे और कई वीडियो लगे हैं। पुलिस ने 5 गर्ल्स सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विला किराए पर देने वाले अन्य तीन लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। 

जांच में पता चला है कि ये लड़के लड़कियां अश्लील वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बना रहे थे। जिसकी डिमांड भारत के साथ विदेश मे भी है। एक पोर्न मे कई कई कलाकार एक साथ मूवी शूट करते है। इनके कंप्यूटर से कुछ पोर्न मूवी मिली है जिसे देख अफसरों ने भी हैरानी जताई। यहा बनी वीडियो की क्वालिटी USA स्टाइल बताई गई।

रायबरेली: डंडी गांव में हो रही रहस्यात्मक मौतों से मचा कोहराम

रायबरेली: उत्तरप्रदेश के रायबरेली के सलोन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के पूरे डंडी गांव में बड़े ही रहस्यमयी तरीके से पिछले दो सप्ताह में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात की मौत ने सभी को परेषान कर दिया है। मामले से सूबे में डर का माहौल पसरा हुआ है। खबर है कि मामले के संज्ञान में आते ही रविवार यानी 31 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस गांव में पहुंचकर दवा का छिड़काव कर जांच पड़ताल किया है।

वहीं, इस पूरे मामले पर सीएचसी अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इन लोगों की मौत किसी न किसी बीमारी के चलते हुई है।

दरअसल, ये पूरा मामला रायबरेली के सलोन तहसील क्षेत्र के ममुनी ग्राम सभा का है। जहां एक ही परिवार के 7 सदस्यों का पिछले दो सप्ताह में मौत हो गई है। जिसके बाद ग्रामीणों में हलचल का माहौल है। गाँव वालों ने इस मामले का संज्ञान स्वास्थ्य विभाग को देते हुए जांच की मांग रखी है। वहीं, खबर मिलते ही उस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह भी पहुंचे। जहां पता चला कि मरने वालों की उम्र 50 से 60 वर्ष की है। जिसके बाद गांव में दवाइयों का छिड़काव कर जांच पड़ताल की गई।

इस बीच मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएमओ डॉ०वीरेंद्र सिंह ने इन मौतों के पीछे किसी बीमारी का होना बताया है। उन्होंने कहा कि, “फिलहाल इस मामले की जांच अभी भी जारी है।”