Home Blog Page 1207

पुलिस भर्ती परीक्षा: UPSTF ने मुख्य अभियुक्त को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया

  • 17 व 18 फरवरी-2024 को हुई उ0प्र0 आरक्षी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र टी0सी0आई0 एक्सप्रेस कम्पनी अहमदाबाद में सेंध लगाकर पेपर लीक कराने वाला मास्टर माइण्ड राजीव नयन मिश्र गिरफ्तार
  • एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मुख्य अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा मूलतः प्रयागराज का निवासी है लेकिन वर्तमान में भोपाल में रहता था
  • राजकुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड यूनिट, नोएडा के पर्यवेक्षण एवं नावेंदु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 नोएडा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अक्षय त्यागी एस0टी0एफ0 नोएडा की टीम को मिली सफलता

लखनऊ: यूपी एसटीएफ को प्राप्त हुई मुखबिर की सूचना के आधार पर यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्य अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम अमोरा थाना मेज़ा प्रयागराज व वर्तमान निवासी 97 भरत नगर जेके रोड भोपाल को एसटीएफ द्वारा परी चौक, ग्रेटर नोएडा से गिरफ़्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त राजीव, थाना कंकरखेड़ा मेरठ के केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120B IPC 2/3/7/8/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित चल रहा था। इसी केस में अभियुक्त राजीव को दाखिल किया गया है। पूछताँछ में ये प्रकाश में आया है कि गुड़गाँव के अलावा राजीव ने रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर पढ़वाया था ।पूर्व में यह NHM घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व0 दीनानाथ मिश्रा मूल रूप से ग्राम अमौरा थाना मेजा जनपद प्रयागराज और हाल पता-म0नं0 97, भारत नगर, जेके रोड निकट महर्षि पतंजलि योगा केन्द्र के पास भोपाल का निवासी है। जिसे पुलिस कमिश्नरेट नोएडा के परीचौक के पास से, थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर क्षेत्र दिनांक 02-04-2024 समय लगभग 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एस0टी0एफ0 उ0प्र0 लखनऊ को दिनांक 17 व 18 फरवरी 2024 को हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंध लगाकर प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गिरोह के सम्बन्ध मे सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिसके सम्बन्ध में राजकुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड यूनिट, नोएडा के पर्यवेक्षण एवं नावेंदु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 नोएडा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अक्षय त्यागी एस0टी0एफ0 नोएडा द्वारा टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

दिनांक 02-04-2024 को एस0टी0एफ0 यूनिट गौतमबुद्धनगर की टीम को अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/24 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि एवं 3/4/7/8/9 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा भोपाल से दिल्ली आया हुआ है और वह आज किसी से मिलने एलजी चौक, ग्रेटर नोएडा के पास जायेगा। इस सूचना को विकसित करने के उपरान्त एस0टी0एफ0 नोएडा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही सुनिष्चित करते हुए गन्तव्य स्थान पर पहॅुचकर घेराबंदी करके अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा ने पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र 32 साल है और उसने सत्यसाई यूनिवर्सिटी, भोपाल से सिविल इंजीनियरिंग में बी0टेक किया है। माता-पिता की मृत्यु हो जाने के उपरान्त उसने अपने मामा के यहॉ रहकर पढाई की तथा वर्श-2010 में बी0टेक करने के लिए टी0आई0टी0 कालेज भोपाल में एडमिषन लिया, यहीं पर इसकी मुलाकात मधुबनी बिहार निवासी सुभाश प्रकाष एंव अतुल वत्स से हुई। यह दोनो भोपाल के विभिन्न कालेजों में पैसा लेकर एडमिषन कराने का गैंग चलाने लगे। अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा की वर्श 2019 में तरूणेश अजारिया उर्फ गुरूजी (जो भोपाल का रहने वाला था और पैसा पेपर लीक कराकर भर्ती कराने का गैंग चलाता था।) अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा ने तरूणेश अजारिया के साथ मिलकर भोपाल के एन0एच0एम0 के अन्तर्गत नर्सिग स्टाफ की भर्ती का पेपर लीक कराया जिसमें अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा, तरूणेश अजारिया के साथ ग्वालियर से जेल गया था। इस सम्बन्ध में ग्वालियर क्राईम ब्रॉच पर मु0अ0सं0 15/23 धारा 420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। अतुल वत्स ने अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा की मुलाकात डा0 षरद से कराई थी, जो पेपर लीक कराने का गैंग चलाता था और गौतमबुद्धनगर निवासी रवि अत्री से भी जुड़ा हुआ था। डा0 षरद के माध्यम से अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा की मुलाकात रवि अत्री से हो गयी थी। इसके बाद रवि अत्री एवं अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा ने मिलकर उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराया था। अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर रीवा मध्य प्रदेष के षिव महाषक्ति रिसोर्ट में लगभग 300 परीक्षार्थियों को पेपर पढाया था तथा अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा द्वारा रवि अत्री एंव विक्रम पहल उर्फ हवलदार व अन्य गैंग के अन्य सदस्यों के साथ गुरूग्राम हरियाणा के ग्रीन वैली रिसोर्ट में काफी अभ्यार्थियों को पेपर पढाया गया था। अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा ने पूछताछ में यह भी बताया कि जनपद झांसी में बन्द मोनू गुर्जर और रजनीष रंजन तथा गौतमबुद्धनगर जेल में बन्द मोनू पंडित, गौरव तथा प्रमोद पाठक पुराने परिचित हैं तथा सभी मिलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार से धांधली करके पैसा लेकर भर्ती कराने का गैंग चलाते हैं।
अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/24 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि एवं 3/4/7/8/9 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के अभियोग में वांछित चल रहा था जिसको गिरफ्तार कर इस अभियोग में दाखिल कराया गया है। थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना उ0प्र0 एस0टी0एफ0 की यूनिट मेरठ द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा से अन्य तथ्यों के सम्बन्ध में गहनता से छानबीन की जा रही है।


अभियुक्त के खिलाफ जालसाजी से सम्बन्धित और भी मुकदमे दर्ज हैं

गिरफ्तार अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा के विरूद्व निम्न अभियोग का पंजीकृत होना ज्ञात हुआ है।

1- मु0अ0सं0 522/21 धारा 420/467/468/471 भादवि एवं 66 डी आईटी एक्ट थाना कोखराज जनपद कौषाम्बी ।
2- मु0अ0सं0 15/23 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि ग्वालियर क्राईम ब्रान्च ग्वालियर मध्य प्रदेष।
3- मु0अ0सं0 166/24 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि एवं 3/4/7/8/9 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम थाना कंकरखेडा मेरठ।

लखनऊ : भाजपा यूपी में करेगी एक लाख नुक्कड़ सभाएं

  • केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने बनाई राजनीति
  • 15 हजार पार्टी नेताओं को मिली नुक्कड़ सभाओं की जिम्मेदारी
  • हर गांव, गली, चौक, मोहल्ले और चौपाल के जरिए माहौल बनाएगी बीजेपी
  • नुक्कड़ सभा करने वाले नेताओं और पदाधिकारी को पार्टी बता रही मुद्दे
  • विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत के चेयरमैन भी सभा में लगाए गए
  • 150 से 200 लोगों के बीच छोटी-छोटी सभाएं कर बीजेपी बताएगी उपलब्ध
  • राम मंदिर निर्माण को लेकर भी बड़े पैमाने पर बीजेपी लोगों तक पहुंचाएगी बात

मेरठ: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में किया नामांकन

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को मेरठ में भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के नामांकन में उपस्थित रहे। उसके बाद शुभकामना बैंक्वट हॉल में जनसभा को संबोधित किया। शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंकट हॉल में जनसभा के बाद उपमुख्यमंत्री ने अरुण गोविल के समर्थन में रोड शो भी किया। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया जिस तरह प्रत्याशी बदल रहे हैं उन्हें पार्टी का नाम अदला-बदला पार्टी रख देना चाहिए।

श्री मौर्य ने कहा कि अरुण गोविल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में मोदी जी की नीतियों और गरीब कल्याण के काम का असर ज़मीन पर है। जनता का भरोसा मोदी जी पर क़ायम है और भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और पूरे देश में 400 सीट जीतने का लक्ष्य प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुक़ाबले में कोई पार्टी नहीं है। विपक्ष कहीं है ही नहीं। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में आपस में ही घमासान है। हमारी तैयारी 2024 से लेकर 2047 तक के लिए है। 2047 तक विपक्षी दलों के नेता बेरोज़गार रहने वाले हैं।

साथ ही श्री मौर्य ने कहा कि अरूण गोविल जी को अग्रिम बधाई आप लोगों की तरफ से दे रहा हूं। काशी विश्वनाथ के बाद रिकॉर्ड जीत का रिकॉर्ड मेरठ से बनना चाहिए। सभी कर्ताधर्ता जिनके कंधों पर 26 अप्रैल का भार है वह सभी अभी से जुट जाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल सहित स्थानीय नेता-पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाकुंभ-2025: फसाड लाइट से रोशन होंगे शहर के प्रमुख मंदिर

  • 924 लाख की लागत से हो रहा फसाड लाइट का कार्य
  • शहर के पांच प्रमुख मंदिर फसाड लाइट से होंगे जगमग

प्रयागराज: उत्तरप्रदेश सरकार प्रयागराज में महाकुंभ को दिव्य, भव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत शहर के प्रमुख मंदिरों को अलौकिक स्वरूप देने के लिए नव्य प्रयोग के रूप में फसाड लाइट का काम किया जा रहा है। इसमें कुंभ मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों को शामिल किया गया है।

27 प्रोजेक्ट पर खर्च किये जा रहे 106 करोड़

महाकुंभ में पर्यटन विभाग को 27 प्रोजेक्ट दिए गए हैं। इनकी लागत 106 करोड़ है । इसमें ज्यादातर प्रोजेक्ट पर विभाग के कार्य रफ्तार पकड़ चुके हैं। इसमें एक प्रोजेक्ट मंदिरों में फसाड लाइट का भी है। कुंभ मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर के सभी प्रमुख मंदिर महाकुंभ में आधुनिक रंगीन फसाड लाइट से जगमगाएंगे। पर्यटन विभाग को इसकी जिम्मेदारी मिली है। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह बताती हैं कि महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शहर के प्रमुख मंदिर और धार्मिक महत्व के स्थानों को विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए फसाड लाइट से सुसज्जित किया जा रहा है। शहर के इन प्रमुख मंदिरों में 924 लाख की लागत से फसाड लाइट का कार्य कराया जा रहा है। कुंभ के दौरान शाम होते ही कुंभ मेला क्षेत्र और उसके बाहर शहर के सभी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठेंगे।

इन मंदिरों में होगा फसाड लाइट का कार्य

प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन के पहले कुंभ क्षेत्र में पड़ने वाले और क्षेत्र के बाहर के पांच प्रमुख प्राचीन मंदिरों में फसाड लाइट का कार्य किया जाएगा। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह बताती हैं कि इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं। कुंभ क्षेत्र में शंकर विमान मंडपम मंदिर, दारागंज के नागवासुकी मंदिर और दारागंज का ही श्री अलोप शंकरी देवी मंदिर शामिल है। कुंभ क्षेत्र के बाहर सिविल लाइंस में श्री हनुमंत निकेतन मंदिर और श्रृंगवेरपुर धाम का प्रमुख मंदिर शामिल है। इसमें शंकर विमान मंडपम मंदिर के लिए सबसे अधिक 355 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नागवासुकी मंदिर के लिए 195 लाख, श्री अलोप शंकरी देवी के लिए 166 लाख, श्रृंगवेरपुर के लिए 107 लाख और हनुमंत निकेतन मंदिर सिविल लाइंस के लिए 101 लाख शामिल हैं। इसमें सिविल लाइंस के हनुमंत निकेतन मंदिर में इसकी शुरुआत हो चुकी है। शेष सभी मन्दिरों पर कार्य महाकुंभ के पूर्व पूरा कर लिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट: “आप” नेता संजय सिंह को मिली बेल

  • आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • आम आदमी पार्टी को इस चुनाव के वक्त मिली संजीवनी

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। संजय सिंह पिछले छह महीने से दिल्ली शराब पॉलिसी मामले जेल में थे। ED ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह की जमानत के लिए आज कोर्ट में लंबी सुनवाई हुई जिसमें संजय के वकीलों ने कोर्ट के सामने ये तथ्य प्रस्तुत किया की उनके पास से न पैसे बरामद हुए न कोई मनी ट्रेल है। सिर्फ एक सरकारी गवाह के बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया जबकि सरकारी गवाह दिनेश अरोरा ने अप्रूवर बनने से पहले कभी उनका नाम नही लिया था। कोर्ट ने ईडी को दोपहर दो बजे तक का समय दिया की अगर संजय सिंह की आगे कस्टडी लेना है तो आपको कोर्ट को बताना होगा। लंच बाद जब कोर्ट बैठी तो ED ने जमानत का विरोध नही किया और सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत मंजूर कर दी। संजय सिंह कल तक जेल से रिहा हो सकते हैं।