Home Blog Page 1205

IPL-2024: जानें, आज किसके बीच और कहां पर है मुकाबला

IPL2024 में आज यानी 5 अप्रैल को सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) के बीच मुकाबला खेला जाना है। एआरएच बनाम सीएसके मुकाबला हैदराबाद टीम के होम ग्राउंड राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा।

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स 14-5 के अंतर से आगे है। साफ पता चलता है कि सीएसके का पलड़ा भारी है लेकिन इस बार सनराइजर्स हैदराबाद टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

भूकम्प: हिमाचल प्रदेश 5.3 तीव्रता के झटकों से कांपा

नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरा प्रदेश 1905 के भूकंप त्रासदी जैसी आपदा से बचने के लिए गुरुवार को मॉकड्रिल कर अपनी तैयारियों की परख कर रहा था, उसी बीच भूकंप के झटकों ने सारे हिमाचल की नींद उड़ा दी। गुरुवार रात्रि 9.29 मिनट पर आया भूकंप कोई चलता-फिरता भूकंप नहीं था। बल्कि इसकी तीव्रता 5.3 थी। भूकंप का केंद्र भी हिमाचल का चंबा था।

जैसे ही भूकंप की हलचल हुई प्रदेशभर में लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को अलर्ट किया। लोगों के मन में खौफ था कि कहीं यह 1905 की पुर्नावृति तो नहीं है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी जानमाल की सूचना नहीं थी। चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू के कई हिस्सों में भूकंप की तीव्रता का खासा असर दिखा।

सुप्रीमकोर्ट: उत्तरप्रदेश में मदरसों को लेकर आज होगी सुनवाई

  • यूपी के मदरसों को लेकर आज होगी सुनवाई
  • HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
  • मदरसा संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की SLP
  • मदरसा शिक्षा अधिनियम को HC ने दिया असंवैधानिक क़रार
  • मदरसा संगठन जता रहे SC से राहत की उम्मीद

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी बागपत में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बागपत का दौरा आज
  • ⁠बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल पर विजय शंखनाद रैली में सभा को करेंगे संबोधित
  • ⁠राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी रहेंगे मौजूद
  • ⁠एनडीए के प्रत्याशी डॉक्टर राजकुमार सांगवान का रैली से प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी
  • ⁠12:00 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगी मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

VARANASI: दर्शनार्थियों से भरी बस में लगी आग, बस पूरी तरह खाक

  • मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास चलती बस में अचानक लगी आग
  • पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल निकाला
  • अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू
  • आग से बस जलकर पूरी तरह से नष्ट हुई

वाराणसी: गर्मी की शुरुआत होते ही आग का कहर भी शुरू हो गया है। आज सुबह करीब 03.00 बजे बस नम्बर UP62AT 7070 से झारखंड के दुमका से करीब 70 दर्शनार्थी भारत भ्रमण के उद्देश्य से अयोध्या से होते हुए वाराणसी आ रहे थे कि महेशपुर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई।

बस में आग देख पास ही मौजूद पुलिस के जवानो ने तत्काल ओवरटेक कर बस को रुकवाया, लगभग सभी यात्री सो रहे थे पुलिस बल की मदद से बस में सवार सभी व्यक्तियों को सकुशल बस में से उतरवा लिया गया, किसी प्रकार की कोई जनहानि बाबा की कृपा से नही हुई।